चुंबकीय बल रेखा किसे कहते हैं? चुंबकीय बल रेखाओं के गुण
आप इस पोस्ट के माध्यम से चुंबकीय बल रेखा किसे कहते हैं । चुंबकीय बल रेखाओं के गुण के बारे में बताएंगे।
Nitya study point.com आपके लिए विज्ञान की शाखा भौतिक विज्ञान का एक महत्वपूर्ण टॉपिक चुंबकीय बल रेखा किसे कहते हैं चुंबकीय बल रेखाओं के गुण अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप इसको ज्वाइन और सब्सक्राइब कर ले तो आपको चैनल पर भी लगातार हम महत्वपूर्ण वीडियो प्रोवाइड कर आते रहते हैं।
चुंबकीय बल रेखा किसे कहते हैं, चुंबकीय बल रेखाओं के गुण लिखिए, चुंबकीय क्षेत्र किसे कहते हैं, chumbkiya Bal Rekha Kise Kahate Hain, chumbkiya Bal Rekha ke gun kiye, chumbkiya Kshetra Kise Kahate Hain, chammach Kise Kahate Hain, chumma ki paribhasha likhiye
चुंबकीय बल रेखाएं (Magnetic lines of Force)
चुंबकीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर क्षेत्र की दिशा, चुंबकीय बल रेखाओं द्वारा प्रदर्शित की जा सकती है, जब एक छोटी कंपास सुई को किसी छड़ चुंबक के चुंबकीय क्षेत्र में रखा जाता है, तो सुई एक निश्चित दिशा में ठहरती है। जैसे-जैसे सुई को क्षेत्र में चलाते हैं, सुई के ठहरने की दिशा निरंतर बदलती रहती है। इस प्रकार, कंपास सुई के चलने का मार्ग एक वक्र रेखा है, जो चुंबक के उत्तरी ध्रुव से निकलकर दक्षिणी ध्रुव में प्रवेश कर जाती है।
इसी रेखा को 'चुंबकीय बल रेखा' कहते हैं। इस प्रकार, चुंबकीय क्षेत्र में बल रेखाएं वे काल्पनिक रेखाएं हैं जो उस स्थान में चुंबकीय क्षेत्र की दिशा का अविरत प्रदर्शन करती हैं। चुंबकीय बल रेखा के किसी भी बिंदु पर खींची गई स्पर्श रेखा उस बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र की दिशा को प्रदर्शित करती हैं।
प्रत्यावर्ती धारा और दिष्ट धारा में अंतर
चुंबकीय बल रेखाएं लोहे के बुरादे अथवा कंपास सुई की सहायता से खींची जा सकती हैं। चित्र में क्रमशः धारावाही परिनालिका तथा दंड चुंबक से उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र की बल रेखाएं दिखाई गई है।
चुंबकीय बल रेखाओं के गुण (Properties of Magnetic lines of Force)
1. चुंबकीय बल रेखाएं सदैव चुंबक के उत्तरी ध्रुव से निकलती हैं तथा वक्र बनाती हुई दक्षिणी ध्रुव में प्रवेश करती हैं और चुंबक के भीतर से होती हुई पुनः उत्तरी ध्रुव पर वापस आती हैं।
2. दो बल रेखाएं एक दूसरे को कभी नहीं काटती। यदि काटती, तो कटान बिंदु पर दो स्पर्श रेखाएं खींची जा सकती थी अर्थात उस बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र की 2 दिशाएं होती जो कि असंभव है।
3. चुंबक के ध्रुव के समीप जहां चुंबकीय क्षेत्र प्रबल होता है, वहां बल रेखाएं पास-पास होती हैं। ध्रुव से दूर जाने पर चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता घटती जाती है तथा बल रेखाएं भी परस्पर दूर-दूर होती जाती हैं।
4. एक समान चुंबकीय क्षेत्र की बल रेखाएं परस्पर समांतर एवं बराबर बराबर दूरियों पर होती हैं।
वास्तविक और आभासी प्रतिबिंब में अंतर
एक समान चुंबकीय क्षेत्र की बल रेखाएं परस्पर समांतर तथा सम दूरस्थ होती हैं। चित्र में आपको दिखाया गया है। असमान चुम्मा के क्षेत्र में बल रेखाएं की सघनता कहीं अधिक व कहीं कम होती है। चीज क्षेत्र में बल रेखाएं सघन होती हैं, वहां चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता अधिक होती है। तथा जिस क्षेत्र में बल रेखाएं की सघनता की होती है, वहां चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता कम होती है। यदि किसी छड़ चुंबक को पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में रखकर बल रेखाएं खींची जाए तो वह निम्न चित्र के समान होंगी।
छड़ चुंबक के समीप बल रेखाएं छड़ चुंबक के चुंबकीय क्षेत्र के कारण हैं तथा चुंबक से दूर बल रेखाएं पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के कारण हैं। इन बल रेखाओं के बीच 2 बिंदु ऐसे हैं जहां से कोई भी बल रेखा नहीं गुजरती है। इन बिंदुओं को उदासीन बिंदु कहते हैं। उदासीन बिंदु पर का चुंबकीय क्षेत्र तथा पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र मान में बराबर व दिशा में विपरीत होते हैं। अतः उदासीन बिंदु पर परिणामी चुंबकीय क्षेत्र शून्य होता है।
यदि किसी दंड चुंबक के उत्तरी ध्रुव को पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव की ओर रखकर चुंबकीय बल रेखाएं खींचते हैं, तो चुंबक की निरक्षीय रेखा पर एक निश्चित दूरी पर चुंबक के दोनों और दो उदासीन बिंदु प्राप्त होते हैं। जो कि आप चित्र में देख पा रहे हैं। यदि दंड चुंबक के उत्तरी ध्रुव को पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव की ओर रखकर चुंबकीय बल रेखाएं खींचते हैं तो चुंबक की अक्षीय रेखा पर एक निश्चित दूरी पर चुंबक के दोनों और दो उदासीन बिंदु प्राप्त होते हैं।
इसे भी पढ़ें 👇👇
प्रत्यावर्ती धारा और दिष्ट धारा में अंतर
वास्तविक और आभासी प्रतिबिंब में अंतर
वायवीय और अवायवीय श्वसन में अंतर
कार्बनिक तथा अकार्बनिक पदार्थ में अंतर
लैंगिक तथा अलैंगिक जनन में अंतर
जंतु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर
अच्छी संगति पर निबंध हिंदी में
जीवन में खेलकूद की उपयोगिता पर निबंध
बेरोजगारी पर निबंध समस्या एवं समाधान
उपन्यास और कहानी में अंतर
महाकाव्य और खंडकाव्य में अंतर
छायावादी युग किसे कहते हैं? तथा इसकी प्रमुख विशेषताएं
Post a Comment