विज्ञान पर निबंध हिंदी में | Vigyan per Nibandh | Essay on science in Hindi

top heddar

विज्ञान पर निबंध हिंदी में | Vigyan per Nibandh | Essay on science in Hindi

विज्ञान पर निबंध हिंदी में | Vigyan per Nibandh | Essay on science in Hindi

Vigyan par nibandh Hindi mein,Vigyan ke Chamatkar per nibandh,Vigyan vardan ya abhishap,Vigyan ke Chamatkar,विज्ञान पर निबंध हिंदी में,विज्ञान के चमत्कार,विज्ञान वरदान के रूप में,विज्ञान एक अभिशाप के रूप में,Vigyan per nibandh Hindi mein,Vigyan ke Chamatkar,essay on science in Hindi,विज्ञान पर निबंध हिंदी में,Vigyan per Nibandh,Essay on science in Hindi
विज्ञान के लाभ और हानि पर निबंध

नमस्कार दोस्तों एक बार फिर से स्वागत है एक नई पोस्ट में आज किस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि विज्ञान पर आप हिंदी में निबंध कैसे लिखेंगे। बहुत से विद्यार्थियों की कमेंट आते हैं। तो आपको पोस्ट को अंत तक पढ़ना है। पूरा विस्तृत वर्णन आपको इस पोस्ट में मिलने वाला है। निबंध लिखने से पहले सबसे पहले उसका प्रारूप समझना पड़ता है।


प्रस्तावना (Introduction) -


विज्ञान हमारे आसपास दिखाएं देने वाली हर एक चीज की रीढ़ है। यह उपकरण गैजेट्स मशीनरी कार और बहुत कुछ है। यह इतनी तेजी से विकसित हुई है कि प्रत्येक मनुष्य विज्ञान और उनके अविष्कारों पर निर्भर है ‌‌।


विज्ञान का शाब्दिक अर्थ है विशेष ज्ञान। किसी भी विषय में क्रमबद्ध ज्ञान को ही विज्ञान कहा जाता है। आज के युग को विज्ञान का युग कहते हैं। विज्ञान ने मानव जाति को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। आज जीवन का कोई भी क्षेत्र विज्ञान की देन से अछूता नहीं है। चिकित्सा, शिक्षा, यातायात विभाग, कृषि ,मनोरंजन आदि सभी में विज्ञान का प्रभाव है। 


विज्ञान ने अंधे को आंखें, लंगड़े को पैर तथा बहरों को कान ही नहीं दिए। अपितु कुरूप को सुंदर रूप भी प्रदान किया है। विज्ञान की सहायता से मानव ने जन्म को बस में करके जनसंख्या पर नियंत्रण पाया है। यद्यपि विज्ञान अभी मृत्यु पर विजय प्राप्त नहीं कर पाया है। लेकिन फिर भी मृत्यु दर अवश्य कम हो गई है। अनेक बीमारियों के इलाज और फैलाव पर रोक ने मानव की लंबी आयु का वरदान दिया है।


विज्ञान ने एक राष्ट्र के विकास में बहुत योगदान दिया है और यह हमारे दैनिक जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है विज्ञान और तकनीक की मदद से हम आसानी से और स्वतंत्र रूप से जीने में सक्षम है।


आजकल हमारा जीवन पूरी तरह से विज्ञान पर निर्भर है मोबाइल फोन जो अब हमारे जीवन का एक आवश्यक हिस्सा है - विज्ञान का निर्माण


हमारे दैनिक जीवन में प्रयोग की जाने वाली प्रत्येक वस्तु विज्ञान का हिस्सा है। विज्ञान से ही अनेक मशीनरी का निर्माण किया जा रहा है। हमारे घर में प्रयोग की जाने वाली लाइट से लेकर वाहन तक सभी विज्ञान की ही देन है। आज हर उपकरण का निर्माण विज्ञान की वजह से हो रहा है इसी कारण लोग विज्ञान पर निर्भर रहते हैं। 


विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का साथी है। विज्ञान के चलते मानव के लिए कार्य आसान हो गए हैं। नई-नई तकनीकों द्वारा आज घरों में सब्जी भी मशीनों द्वारा बनाई जाती हैं। विज्ञान की मदद से हर कार्य को कम अवधि में तथा अधिक मेहनत से किया जा सकता है। प्राचीन समय में गांव जाने के लिए बाहर नहीं होते थे । इसी कारण लोग पैदल क्यों जाते और सामान लेकर वापस पैदल आते थे। पर आज वह जमाना नहीं है। आज हर कार्य के लिए साधन उपलब्ध है गांव जाने के लिए गाड़ी उपलब्ध है। जिससे समय की बचत होती और आते समय बाहर का बोझ भी नहीं उठाना पड़ता। विज्ञान के कारण हमारे जीवन तथा देश में भी उन्नति होती है आज विज्ञान की वजह से भारत सहित अनेक देश अंतरिक्ष तक पहुंच चुके हैं।


लोग विज्ञान के प्रयोग से आज चंद्रमा पर भी पैर रख चुके हैं। हमारे लिए वार्तालाप करके और दूर संचार साधनों का कार्य करने वाला मोबाइल भी विज्ञान के कारण ही संभव हो पाया है। पुराने समय में लोग एक दूसरे को बातचीत पत्र भेजकर करते थे पर आज मोबाइल की वजह से बात करने के साथ-साथ कहीं भी बैठे व्यक्ति को देखा जा सकता है। यह सब विज्ञान के ही कारनामे हैं। विज्ञान जीवन की अन्य सुविधाओं के साथ-साथ हमारी शिक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


जीवन विज्ञान के प्रयोग जैसा जितनी बार प्रयोग करेंगे पहले से बेहतर सफलता पाएंगे


आज के समय में बच्चे इंटरनेट की वजह से कंप्यूटर या मोबाइल में ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। यह विज्ञान काफी बड़ी कीर्ति है साथ ही विज्ञान हमारे स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। जो डॉक्टर को समझ में नहीं आते हैं। तो ऐसे में डॉक्टर वीडियो कॉल के माध्यम से दूसरे डॉक्टर से बातचीत कर सलाह ले सकते हैं। हर एक वस्तु जिससे हमें लाभ होता है उससे कुछ हानियां भी होती हैं। विज्ञान के प्रयोग और अविष्कारों की वजह से कन्या भ्रूण हत्या को बढ़ावा मिल रहा है लोग विज्ञान के इन शास्त्रों का प्रयोग कर अपराध करते हैं। जो कि विज्ञान के लिए एक अभिशाप है।


विज्ञान पर निबंध 300 शब्दों में,विज्ञान पर निबंध 500 शब्दों में,विज्ञान के चमत्कार निबंध कक्षा नवी,विज्ञान की देन पर निबंध,विज्ञान के चमत्कार शिक्षा के क्षेत्र में,विज्ञान पर 10 लाइन,Vigyan per nibandh Hindi mein,essay on science and technology in Hindi,essay on science in Hindi,wonder of science essay in Hindi,Vigyan ke Chamatkar aise,Vigyan per nibandh,Vigyan vardan ya abhishap per nibandh
विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध


विज्ञान का अर्थ एवं परिभाषा -


विज्ञान शब्द संस्कृत के विज्ञानम से बना है। जिसका अर्थ है विशेष ज्ञान। या फिर हमें इसे वस्तुओं के व्यवस्थित ज्ञान भी कह सकते हैं। विज्ञान को अंग्रेजी में साइंस कहते हैं साइंस लैटिन भाषा का शब्द जिसका अर्थ होता है जानना।


विज्ञान (Science) -


प्रकृति के क्रमबद्ध अध्ययन से अर्जित एवं प्रयोग द्वारा प्रमाणित वर्गीकृत ज्ञान को ही विज्ञान कहते हैं।


संसार के नए विकिरण की खोज करने वाले भारत के महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन कि इस खोज को रमन इफेक्ट का नाम दिया गया। 28 फरवरी 1930 को उन्हें नोबेल पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। तथा उसी दिन से 28 फरवरी को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National science day) के रूप में मनाते हैं।


विज्ञान वरदान के रूप में -


वैज्ञानिक आविष्कार के कारण मानव ने अनेक भौतिक शक्तियों पर विजय पाई है। मानव ने विद्युत, गैस, इथर, और अणु जैसी शक्तियों पर विजय पाकर रेल, तार ,मोटर, वायुयान और अणु बम  बना डाले हैं।


विद्युत विज्ञान का सबसे बड़ा विश्व कार है। अधिकतर वैज्ञानिक आविष्कार विद्युत पर निर्भर है ।विद्युत के अभाव में तो आज जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती विज्ञान में मानव जीवन को सुखमय बना दिया है आज सर्दी को दूर करने के लिए हीटर आदि का प्रयोग घर में किया जाता है। आज खाना बनाने के लिए स्त्रियों को आग और धुएं से अपनी आंखें नहीं चलानी पड़ती। बिजली के चूल्हे और गैस के चूल्हे पर भोजन आसानी से पच जाता है बिजली के प्रकाश से आज अंधकार प्रकाश में बदल गया है इसी प्रकार से ही आज वही सबका रात में भी किए जा सकते हैं। जिनके लिए हम दिन निकलने का इंतजार करते हैं। यातायात के क्षेत्र में तो विज्ञान ने क्रांति ला दी है ।आज जिस यात्रा पर कई दिन लगते थे भाई कई घंटों में पूरी होने लगी है तथा घंटों की यात्रा अब मिनटों में संभव हो गई है। दूर संचार के साधनों ने तो विश्व को बहुत छोटा कर दिया है विश्व के एक कोने में बैठा व्यक्ति दूसरे कोने में बैठे व्यक्ति से टेलीफोन पर इस तरह बात कर सकता है। मानो वह दोनों पास पास बैठे हो। अब तो मानव अन्य ग्रहों की भी यात्रा कर आया है वह चांद पर उतर चुका है चिकित्सा के क्षेत्र में भी मानव ने अभूतपूर्व सफलता पाई है विज्ञान की सहायता से मानव शरीर में हृदय गुर्दा नेत्र आदि का प्रत्यारोपण संभव हो पाया है।


  "आज का विज्ञान कल की तकनीक है।"


मनोरंजन के क्षेत्र में भी विज्ञान पीछे नहीं है ।आज हम टेलीविजन पर केवल चलती फिरती तस्वीरें ही नहीं देखते अपितु उसे ऐसे देखते हैं। कि मानो घटनाएं हमारे सामने घटित हो रही हो अब गणतंत्र दिवस की परेड या क्रिकेट मैच को देखने के लिए घर से बाहर नहीं निकलना पड़ता।


"विज्ञान मानवता के लिए सुंदर उपहार है हमें इसे विकृत नहीं करना चाहिए।"


"आज का विज्ञान कल की तकनीक है।"


"माना विज्ञान में हमने किया है विशेष,

फिर भी अभी बहुत कुछ करना है अवशेष।"


विज्ञान की वजह से मनुष्य जीवन आज बहुत ही सुख में हो गया है। आज के समय में विज्ञान मनुष्य के जीवन से जुड़ गया है। जिसके बिना मनुष्य अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता। विज्ञान ने मनुष्य जीवन को सरल और सुख में बनाने के लिए बहुत से अविष्कार किए हैं जैसे खेती के सरल तरीके। खेती को सरल बनाने के लिए अनेक यंत्र का उपयोग करना जैसे - ट्रैक्टर , हार्वेस्टर, कंपाइन, आदि इन मशीनों की सहायता से अधिक काम बहुत ही कम समय में हो सकता है। मानव जीवन को सुखमय बनाने के लिए हमारी मशीनों का बहुत ही अहम भूमिका है। जैसे -  रेफ्रिजरेटर, टीवी, प्रेस जैसी मशीनों का आविष्कार किया है।


कोई ऐसा समय था जब लोगों के अकाल से मरने की खबर को बहुत सुना जाता था लेकिन विज्ञान की वजह से आज के समय में शायद ही कोई ऐसी खबर सुनने को मिलती है। जिसमें लोग भूख से मरते हैं पहले लोग पेड़ पौधों की पत्तियां और जानवरों की खाल से अपने शरीर को डरते थे लेकिन आज के समय में सभी के पास अपने शरीर को ढकने के लिए कपड़े हैं।


पहले लोग प्लेग , मलेरिया, डेंगू , हैजा जैसी बीमारियों से ग्रस्त होकर मर जाते थे लेकिन आज के समय में विज्ञान ने इन सभी बीमारियों पर अपना नियंत्रण कर लिया है विज्ञान की वजह से हमारे जीवन की सुख सुविधाओं का भी आयोजन हो पाया है। आज के समय में दुश्मनों से अपनी रक्षा करने के लिए बहुत से साधन उपलब्ध है आज के वैज्ञानिक युग में हमारे लिए सुई से लेकर बड़े-बड़े जहाजों ट्रेनों विमानों और कृत्रिम ग्रह तक बनाए जा चुके हैं इन सब का उपयोग हम प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से करते हैं।


विज्ञान के उपयोग -

संचार के क्षेत्र में -


संचार के क्षेत्र में विज्ञान की बहुत ही अहम भूमिका है विज्ञान की ही वजह से हम दूर बैठे व्यक्ति से आसानी से बात कर सकते हैं। यह सब विज्ञान की वजह से संभव हो पाया है। टीवी, रेडियो ,टेलीफोन ,ई-मेल, वीडियो कॉल और मोबाइल फोन आदि के अविष्कार की वजह से ही आज समाचार एक पल में एक जगह से दूसरी जगह भेजा जा सकता है जितने भी प्रथम उपग्रह हैं उन्होंने इस दिशा में और अधिक सफलता प्राप्त की है और नई नई खबरें पल भर में प्राप्त हो जाती हैं। मोबाइल जो कि विज्ञान का बहुत बड़ा अविष्कार है जिसके माध्यम से हम घर बैठे कोई भी काम कर सकते हैं।


यातायात के क्षेत्र में -


पहले समय में मनुष्य को लंबी और दूर की यात्रा को पूरा करने के लिए बरसो लग जाते थे लेकिन विज्ञान की वजह से आज लंबी यात्रा कुछ ही घंटों में तय की जा सकती है आज मनुष्य ट्रेन ,मोटर ,पानी के जहाज, हवाई जहाज से दूर से दूर की यात्रा बहुत ही जल्दी पूरा कर सकता है। यातायात में उन्नति होने की वजह से व्यापार के क्षेत्र में भी उन्नति हुई है। आज विज्ञान की वजह से ही व्यापार अपनी असीम ऊंचाइयों तक पहुंच पाया है। यातायात का सबसे तेज चलने वाला साधन वायु मार्ग है। जहां हवाई जहाज चलते हैं।


दैनिक जीवन में -


आज विज्ञान की वजह से मनुष्य की दैनिक जिंदगी और अधिक सुख में हो गई है। विज्ञान की वजह से कपड़े धोना, प्रेस करना, भोजन पकाना , गर्मियों में सर्दी महसूस करना, सर्दियों में गर्मियों का महसूस करना, विज्ञान की वजह से ही यह हो पाया है। आज की सारी औद्योगिक प्रगति इसी पर निर्भर करती है।


औषधीय क्षेत्र में -


जिस तरह से मनुष्य ने विज्ञान के क्षेत्र में नए नए अविष्कार किए हैं उसी तरह से मानव समाज ने नए नए लोगों को भी प्राप्त किया है आज मनुष्य भयानक और संक्रमण रोगों से ग्रस्त होने के बाद भी मौत के मुंह से बच जाता है, इन सब का श्रेय  विज्ञान को ही जाता है। विज्ञान की वजह से ही एक्स-रे ,अल्ट्रासाउंड टेस्ट ए ,जियोग्राफी कैट स्कैन ,सिटी स्कैन, आंखों की जांच जैसी मशीनों की वजह से शरीर के अंदर के रोगों के बारे में पता लगाया जा सकता है। और उस रोग का तुरंत उपचार करना भी संभव हो जाता है विज्ञान की वजह से ही अंधों को आंखें और बहनों को कान संभव हो सका है।


कृषि के क्षेत्र में -


जिस देश की जनसंख्या 121 करोड़ से भी अधिक है मगर वह आज कृषि के क्षेत्र में अग्रसर हो पाया है तो यह विज्ञान की वजह से ही हुआ है विज्ञान की वजह से ही किसान को उत्तम बीज, विकसित तकनीक रासायनिक खाद, कीटनाशक, ट्रैक्टर ,हार्वेस्टर और बिजली मिली है जिसकी वजह से कृषि को करना सरल हो पाया है।


छोटे छोटे बांधों की सहायता से नहरों को निकालना भी विज्ञान के कारण ही संभव हो पाया है जिसकी वजह से किसानों को कृषि में सहायता के लिए उनकी आवश्यकता के अनुसार पानी मिल सके।


शिक्षा के क्षेत्र में -


शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान ने अपने अविष्कारों जैसे- इंटरनेट, कंप्यूटर ,मोबाइल फोन से बहुत बड़ा योगदान दिया है। विज्ञान की वजह से ही शिक्षा के क्षेत्र में मुद्रा के यंत्रों का आविष्कार होना संभव हो पाया है। आज मुद्रण यंत्रों की वजह से ही पुस्तकों को छापना संभव हुआ है। इसके अलावा समाचार पत्रों ,पत्र-पत्रिकाओं और किताबों को छापना संभव हो पाया है। मुद्रण यंत्रों की वजह से जो क्रांति हुई है वह घर घर पहुंच कर लोगों को ज्ञान में वृद्धि कर रही है। आजकल बच्चे मोबाइल से भी पढ़ाई करने लगे हैं। घर बैठे अच्छे से अच्छे टीचर से आप मोबाइल की सहायता से पढ़ सकते हैं।


मनोरंजन के क्षेत्र में -


विज्ञान के कारण ही आज मनोरंजन के अनेक साधन जैसे - टीवी, रेडियो, चलचित्र का आविष्कार होना संभव हुआ है। विज्ञान ने ही मनुष्य को रास्ता और सुलभ साधन दिया है। 


वरदान के रूप में -


विज्ञान एक वरदान हैं। विज्ञान उस नौकर की तरह होता है जिससे मनुष्य कुछ भी करवा सकता है और आवश्यकता के अनुसार उसके साथ कुछ भी कर सकता है आज के मनुष्य का पूरा जीवन विज्ञान के वरदान ओके आलोक सही तो आलोकित है।


सुबह से लेकर शाम तक हम जो भी काम करते हैं वह सब सिर्फ विज्ञान के साधनों की वजह से ही संचालित होते हैं दिन साधनों का प्रयोग हम अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करते हैं वह सभी हमें विज्ञान के वरदान के रूप में प्राप्त हुए हैं इसी वजह से कार्य आता है कि मनुष्य अनुभवी होता है। वह भी ज्ञान के माध्यम से प्रकृति पर जीत प्राप्त कर सकता है।

आज के समय में रोज नए नए अविष्कार हो रहे हैं आज के समय में मनोज जितने भी साधनों का प्रयोग करता है वह सभी विज्ञान ने ही हमें दिए हैं।


आधुनिक युग -


आज का योग बटन का योग है। आज के समय में विज्ञान की सहायता से बटन दबाने से पंखा चल जाता है और हमें शीतल हवा प्रदान करता है। अगर आप दोबारा बटन दबाते हैं तो पंखा बंद हो जाता है आपके बस बटन दबाने से ही टीवी चल जाती है। अतः हम कह सकते हैं विज्ञान एक बटन के रूप में है क्योंकि ज्यादातर काम हम बटन के रूप में करते हैं। बटन दबाने से टीवी चल जाती है टीवी से किसी गायक की सुंदर आवाज को आसानी से सुना जा सकता है हम लोग गायक को देख भी सकते हैं और उसके गीतों का आनंद भी ले सकते हैं।


विज्ञान से हानियां -


विज्ञान नहीं जहां पर मनुष्य के जीवन को इतने लाभ दिए हैं वहीं पर हानियां भी दी हैं। जहां विज्ञान ने मनुष्य जीवन को सरल और सभ्य बनाया है वहीं पर सहज भी बनाया है। वहीं पर बंदूक को बमों मिसाइलों और जहरीली गैसों की वजह से मनुष्य जीवन को बहुत भारी नुकसान भी पहुंचाया है।


विज्ञान ने मनुष्य को अपने भविष्य के प्रति भयभीत कर दिया है आज के समय में पूरा विश्व एटम बमों और मिसाइलों के डर से कांप रहा है। इन सब की वजह से प्रदूषण में वृद्धि हुई है और वायुमंडल की ओजोन मंडल को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। लगातार पृथ्वी का तापमान कम होता जा रहा है जिससे वर्षा में कमी होती जा रही है। विज्ञान की ही वजह से एक मनुष्य दूसरे मनुष्य का शत्रु बना बैठा है।


विज्ञान अगर वरदान है तो साथ ही साथ अभिशाप भी। क्योंकि सिक्के के दो पहलू होते हैं एक अच्छा एक बुरा या एक सही और दूसरा गलत अगर विज्ञान सही इंसान के हाथ में आता है तो परिणाम अच्छे होंगे और यदि गलत इंसान के हाथ में लगता है तो परिणाम बहुत बुरे होते हैं।


विज्ञान अभिशाप के रूप में -


यह विज्ञान जहां एक और मानव के लिए वरदान से दुआ है दूसरी और मानवता के लिए अभिशाप भी बन गया है। वीडियो धमारी आज्ञाकारिणी सेविका तो है लेकिन जरा सी गलती से यह जानलेवा सिद्ध हो सकती है। शास्त्रों और परमाणु ऊर्जा के गलत प्रयोग से कौन वाकिफ नहीं।


युवाओं की वैज्ञानिक सोच देश को नई दिशा देता है।


आज विज्ञान ने मानव को हृदय हीन बना दिया है आज मानव मानव का दुश्मन हो चला है नैतिकता का कहीं नामोनिशान तक दिखाई नहीं देता

विज्ञान में उन्नत तकनीकों की वजह से आज हम सिंगल उसे प्लास्टिक पैकिंग का फायदा मिलता लेकिन आपको शायद पता ही होगा कि प्लास्टिक एक बहुत जटिल कृत्रिम पदार्थ होता है जो वातावरण को बहुत ही अधिक प्रदूषित करता है यह एक बार जाने पर आसानी से नहीं चलता इसे चाहे आप भूमि में भी मिला दे। विज्ञान की वजह से मोबाइल फोन से निकलने वाले हानिकारक रेडिएशन पशु पक्षियों को मार रहे हैं।


पलक झपकते होते काम,

विज्ञान ने दिया हमें वरदान।


विज्ञान की वजह से मनुष्य में आलस दूर से नजर आता है हर काम को करने के लिए वह वैज्ञानिक मशीनों का प्रयोग करते हैं। विज्ञान की वजह से वाहन का आविष्कार हुआ जिससे निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित करता है। जिससे हमारी जलवायु बहुत अधिक प्रदूषित होती जा रही है।


व्यक्ति का जीवन विज्ञान के प्रयोग की तरह है जितनी बार आप प्रयोग करेंगे पहले से अच्छा परिणाम पाएंगे।


विज्ञान की वजह से श्रम में भारी गिरावट आई है क्योंकि यह काम मशीनों द्वारा किया जाता है जिससे मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है।


विज्ञान अपनी उन्नत तकनीकों के द्वारा हमारी प्रकृति को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है आपने देखा होगा कि आजकल मशीनों द्वारा प्राकृतिक संपदा ओं के साथ छेड़छाड़ करके मनुष्य अपने स्वार्थ से पूर्ण कार्यों को पूरा कर रहा है जिसमें अत्यधिक प्रदूषण जंगलों की कटाई पहाड़ों को काटना जगह-जगह खनन करके वह हमारी मदर नेचर के साथ खिलवाड़ कर रहा है।


उपसंहार (Conclusion) -


परंतु यदि देखा जाए तो इसमें दोष विज्ञान का नहीं है विज्ञान तो एक शक्ति मातृशक्ति का सदुपयोग करना है या दुरुपयोग मानव के हाथ में है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हमें विज्ञान का रचनात्मक रूप से उपयोग करना चाहिए जो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएगा और इसके बजाय लोगों को विभिन्न तरीके से मदद करेगा। विज्ञान हमारे जीवन को आसान कर दिया लेकिन इससे होने वाले नुकसान से बचने के लिए हमें सावधान रहना चाहिए ताकि प्रदूषण और दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और जितना जरूरत हो उतना ही साधन का इस्तेमाल करें क्योंकि उन साधनों को बनाने से ज्यादा फैक्ट्रियों का इस्तेमाल होता है और ज्यादा प्रदूषण फैलता है इसलिए ज्यादा साधनों का इस्तेमाल ना करें कम से कम साधनों का इस्तेमाल करें।


हर विज्ञान दर्शन के रूप में शुरू होता है,

और कला के रूप में समाप्त होता है।


इसे भी पढ़ें - 



बेरोजगारी की समस्या एवं समाधान पर निबंध


मोबाइल फोन के लाभ और हानि पर निबंध


जल ही जीवन है पर निबंध


वनों की कटाई पर निबंध

योग के महत्व पर निबंध



Post a Comment

Previous Post Next Post

left

ADD1