खेलों का महत्व पर निबंध (khelon ka mahatva)
खेलों का महत्व पर निबंध (khelon ka mahatva) |
खेल हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करता है। खेल खेलने से हमारा शारीरिक विकास होता है। खेल खेलने से हम मानसिक रूप से फिट रहते हैं और हमारा शरीर बीमार होने से बच जाता है। खेल खेलने से हमारे अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है।
खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, इस बात को तो हम स्कूल के समय से ही सुनते आ रहे हैं। हमारे जीवन में भी खेलो का काफी महत्व है। खेल खेलने से हमारे शरीर का शारीरिक विकास होता है और साथ ही खेल खेलने से हमारा मानसिक विकास भी होता है।
अगर हम किसी सफल व्यक्ति के पीछे की कहानी जानने की कोशिश करें तो उसमें इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत और उसके शारीरिक और मानसिक विकास का भी काफी महत्व होता है। किसी भी काम को करने या उसमें सफल होने के लिए उसके लिए स्वच्छ दिमाग का भी होना जरूरी है।
कहते हैं शरीर से बीमारी को दूर रखने के लिए शरीर का स्वच्छ होना जरूरी हैं। इसके लिए योग करना चाहिए और शारीरिक मजबूती देने वाले खेल भी खेलाना चाहिए। नियमित शारीरिक क्रियाएं करने से शरीर को कई बीमारियों से दूर करने के लिए हम सफल हो पाते हैं। खेल खेला हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होता हैं। खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सरकारें कई प्रयास करती हैं।
देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल के लिए एक अलग से विभाग बनाया हुआ है। यह विभाग देश में खेलों को बढ़ाने के लिए कार्य करती है। देश में खेलों को बढ़ाना भी जरूरी है और साथ ही हमें भी इसके बारे में समझना जरूरी है। खेल हमारे जीवन और स्वच्छता के लिए जरूरी है।
प्रस्तावना
हमारे जीवन में खेलों का काफी बड़ा महत्व हैं। खेल खेलने से हमें कई तरह के लाभ मिलते हैं। अगर हम खेल खेलते हैं तो इसे हमें जो फायदे मिलते हैं, उनमें सबसे बड़ा फायदा है कि हम बहुत कम बार बीमार पड़ते हैं। हमारे जीवन को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए खेल जरूरी हैं।
देश में खेल के महत्व को बढ़ाने और खेलों को बढ़ाने के लिए देश में कई तरह के आयोजन हमारी सरकार द्वारा किया जाता हैं। खेल को बढ़ाने के लिए तो देश सरकार के साथ-साथ कई समाजसेवी संस्थाएं भी इसमें हिस्सा लेती हैं।
खेल खेलने से हमारे शरीर का शारीरिक विकास होता हैं और इसके साथ ही मानसिक विकास भी होता हैं। खेल खेलना है अपने आप में कई बीमारियों को दूर भागने जैसा हैं।
खेलों का हमारे जीवन में महत्व -
खेलों का महत्व पर निबंध (khelon ka mahatva) |
खेल हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। खेलों हमें शारीरिक और मानसिक मजबूती देते हैं। खेल हमें शारीरिक मजबूती देने के साथ हमारा मानसिक विकास करने में हमारी मदद करते हैं। खेलों के महत्व इस प्रकार हैं;
खेल हमें धैर्य और अनुशासन सिखाता हैं। हम किस प्रकार से जीवन जी सकते हैं और कैसे हम सामने वाले बन्दे से जीत सकते हैं, के बारे में हमें इन्हीं खेलों के माध्यम से सीखने को मिलता हैं।
खेला में कई बीमारियों से जैसे - गठिया, मोटापा, हृदय की समस्याओं, मधुमेह इत्यादि से बचाता है।
जो लोग स्वभाव से चिड़चिड़ापन हो, उनको खेल जरूर खेलना चाहिए क्योंकि इससे उनका मानसिक विकास होता हैं और लोगों के दिमाग का विकास होता हैं।
खेल खेलने से शरीर सक्रिय होता हैं।
राष्ट्रीय स्तर में खेलने की भूमिका -
खेलों की भूमिका को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हैं। देश और दुनिया में ऐसे कई खेल हैं जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाते हैं। उन सभी खेलों में कई ऐसे लड़के हैं जो अपना दमखम दिखाते हैं। क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल ऐसे कई खेल हैं जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाते हैं।
इन खेलों में देश का युवा टैलेंट भी हिस्सा लेता हैं और देश के सम्मान के लिए खेलता हैं। हमारे देश भी ऐसे कई महान खिलाड़ी हैं जो इन खेलों को खेलते हैं। इन खेलों में खेलने वाले सचिन तेंदुलकर, मेजर ध्यानचंद इत्यादि कई खिलाड़ी हैं।
हमारे देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य और केंद्रीय सरकार कई प्रकार की योजनाएं और कई तरह के प्रोग्राम चला रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल को बढ़ावा देने के लिए कई कई संस्थाएं काम करती हैं जैसे क्रिकेट के लिए ICC संस्था इत्यादि।
खेल में खेल भावना भी जरूरी -
खेल को खेलने से हर खिलाड़ी में खेल भावना का होना जरूरी हैं। अगर किसी खिलाड़ी में खेल भावना हैं तो वो किसी भी हाल में एक अच्छा खिलाड़ी नहीं बन सकता है। हर खिलाड़ी में खेल भावना होनी ही चाहिए।
कोई भी खेल हो चाहे क्रिकेट, फुटबॉल या कोई भी अन्य खेल उन सब खिलाड़ियों में टीम की प्रति सद्भावना और खेल के प्रति भावना होनी चाहिए। खिलाड़ियों में एक समान खेल भावना होनी चाहिए। खेल खेलने से मस्तिष्क शांत रहता हैं और दिमाग भी इससे तेज होता हैं। खेल हमारे शरीर को आंतरिक मजबूती देता हैं, जिससे हम अपने मस्तिष्क पर काबू रख उसे शांत रख सकते हैं।
निष्कर्ष -
खेल हमारे और शरीर की स्वच्छता के लिए बेहद जरूरी हैं। खेल से हमारे शरीर में कई शारीरिक कष्ट दूर हो जाते हैं। हर किसी को खेल खेलना चाहिए
और खेल के महत्व को समझना चाहिए।
खेल क्या है?
खेल यानी स्पोर्ट शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच शब्द Desport (देस्पोर्ट) से हुई है। Desport शब्द का मतलब अवकाश होता है! Game तथा Sports मतलब खेलकूद से है।
4000 ई० पूर्व खेल का आविष्कार चीन में हुआ था। मानव जाति शुरू से ही अपने शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए छुट्टियों के दिन में शारीरिक एवं मानसिक गतिविधियों में शामिल थे।
उन सारी गतिविधियों को खेल कहा जाता है, प्रतियोगी शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं से खेल के परिणाम को जीत हार में बदल सकता है! ऐसे गतिविधि को खेल कहा जाता है।
खेल की परिभाषा क्या होती है?
अगर आपसे कोई कहता है कि खेल की परिभाषा दीजिए तो आपका उत्तर यह होना चाहिए.
" खेल आम तौर पर प्रतिस्पर्धी शारीरिक गतिविधियों का प्रकार हैं, जिसमें आकस्मिक या संगठित भागीदारी के माध्यम से शारीरिक तथा कौशल क्षमता प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करते हैं "
" एक गतिविधि जिसमें शारीरिक परिश्रम तथा कौशल शामिल होता है जिसमें एक व्यक्ति या टीम मनोरंजन के लिए दूसरे या दूसरों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करती है "
" खेल का प्रतिस्पर्धी शारीरिक गतिविधि को संदर्भित करता है। खेल को आमतौर पर शारीरिक पुष्टता या शारीरिक निपुणता पर आधारित गतिविधियों के रूप में पहचाना जाता है "
" खेल दर्शकों के मनोरंजन का एक प्रमुख स्त्रोत है, जिसमें बड़ी भीड़ खींचती हैं तथा खेल प्रसारण के माध्यम से व्यापक दर्शको तक पहुंचती है "
" खेल आमतौर पर निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा तथा विजेता के सुसंगत निर्णय को सुनिश्चित करने के लिए नियमों द्वारा नियंत्रित होते हैं। खेल के समाचारों में अक्सर प्रदर्शन के रिकॉर्ड रखे जाते हैं तथा रिपोर्ट यह जाते हैं "
खेल कितने प्रकार के होते हैं?
इस प्रश्न का उत्तर कई आधार पर हो सकता हैं। मुख्य तौर पर शारीरिक मानसिक तथा मशीनी खेल के तौर पर विभाजित किया जा सकता है।
शारीरिक क्षमताओं का प्रदर्शन करने वाले स्पोर्ट्स को शारीरिक खेल कहा जाता है, केवल मानसिक क्षमताओं का प्रदर्शन करके खेले जाने वाले खेल को मानसिक खेल का जाता है।
मशीनी खेल उस खेल को कहा जाता है जिसमें मानसिक क्षमताओं के साथ उपकरणों का उपयोग किया जाता है! उसे मशीनी खेल कहा जाता है।
खेलकूद को मौसम के आधार पर विभाजित किया जा सकता है। समर तथा विंटर मुख्य तौर पर दो प्रकार के खेल होते हैं। जिस खेल को गर्मियों के महीने में खेला जाता है उसे समर गेम कहते हैं जैसे - नौकायन आदि।
जिस खेल को सर्दियों के महीने में खेला जाता है उसे विंटर गेम कहते हैं जैसे - आइस हॉकी तथा आइस स्केटिंग आदि।
क्या आपने क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में अपना किस्मत अज़माया है?
भारतीय युवा एवं युवतियों का जान ज्यादातर समय क्रिकेट में होता है! दुनिया में हर मनुष्य की शारीरिक एवं मानसिक क्षमता है विभिन्न प्रकार की होती है। हर युवा क्रिकेट में अच्छा नहीं कर सकता है।
आप युवाओं को क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों का भी संपूर्ण जानकारी आपको इस वेबसाइट पर मिलेगा। ओलंपिक एवं एशियन गेम्स में क्रिकेट स्कोर अभी तक मान्यता नहीं मिला है! ओलंपिक में 30 से ज्यादा प्रकार के स्पोर्ट्स हैं। जिसमें आप अपना किस्मत को आजमा सकते हैं।
दुनिया के मोस्ट फेमस 33 खेलों के नाम नीचे दिए गए -
तीरंदाजी (Archery)
एथलेटिक्स (Athletic)
बैडमिंटन (Badminton)
बास्केटबॉल (Basketball)
मुक्केबाजी (Boxing)
साइकिलिंग (Cycling)
कैनोइंग (Conoeinge)
डाइविंग (Diving)
घुड़सवारी (Equestrian)
फील्ड हॉकी (Field hockey)
तलवारबाजी (Fencing)
फुटबॉल (Football)
जिमनास्टिक्स (Gymnastics)
गोल्फ (Golf)
हैंडबॉल (Handball)
जूडो (Judo)
आधुनिक पेंटाथलाॅन (Modern pentathlon)
रोइंग (Rowing)
रग्बी सेवेंस (Rugby sevens)
सेलिंग (Sailing)
शूटिंग (Shooting)
सर्फिंग (Surfing)
स्विमिंग (Swimming)
सिंक्रोनाइज़्ड स्विमिंग (Synchronised swimming)
टेबल टेनिस (Table tennis)
ताइक्वांडो (Taekwondo)
ट्रायथलाॅन (Triathlon)
वॉलीबॉल (Volleyball)
वाटर पोलो (Water polo)
रेसलिंग (Wrestling)
कबड्डी (Kabaddi)
कराटे (Karate)
क्रिकेट (Cricket)
खेल से संबंधित कुछ प्रश्न -
1. खेल की परिभाषा क्या है?
उत्तर- खेल सामान्य अर्थ में उन गतिविधियों को कहा जाता है, जहां प्रतियोगी की शारीरिक क्षमता खेल के परिणाम (जीत या हार) का एकमात्र अथवा प्राथमिक निर्धारक होती है, लेकिन यह शब्द दिमागी खेल (कुछ कार्ड खेलों और बोर्ड खेलों का सामान्य नाम, जिनमें भाग्य का तत्व बहुत थोड़ा या नहीं के बराबर होता है) और मशीनी खेल जैसी गतिविधियों के लिए।
2. खेल कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- खेल निम्नलिखित प्रकार के होते हैं-
बाहरी खेल तथा भीतरी खेल
मुक्त खेल तथा संरचनात्मक खेल
संवेदी-क्रियात्मक और प्रतीकात्मक खेल
ओजस्वी खेल एवं शांत खेल
वैयक्तक खेल और सामूहिक खेल
3. खेल का उद्देश्य क्या है?
उत्तर- खेल का मुख्य उद्देश्य, शारीरिक व्यायाम है। यह एक प्रसिद्ध है उद्धरण है, "एक स्वस्थ्य शरीर में एक स्वस्थ्य दिमाग होता है।" जीवन में सफलता के लिए शरीर का स्वास्थ्य आवश्यक है। स्वास्थ्य व्यक्ति हमेशा कमजोरी महसूस करता है, इस प्रकार आत्मविश्वास खो देता है और इसलिए बहुत सुस्त और सक्रिय हो जाता है।
4. खेल की विशेषता क्या है?
उत्तर- खेल की सबसे पहली विशेषता है कि खेल आमोद-प्रमोद में मजा आता है। कोई भी ऐसा कार्यकलाप जिससे बच्चों को आनंद मिलता है, खेल है।
5. खेल का हमारे जीवन में क्या महत्व है?
उत्तर- खेलना हमें, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें, तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं। खेल गतिविधियों में शामिल होना, हमें बहुत से लोगों से सुरक्षित करने में मदद करता है; जैसे - गठिया, मोटापा, हृदय की समस्याओं, मधुमेह आदि।
6. भारत में खेल कुल कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- भारत में खेल प्राचीन काल से आधुनिक काल तक परिवर्तन की विभिन्न अवस्थाओं से गुजरे हैं। कबड्डी, शतरंज, खो-खो, कुश्ती, गिल्ली-डंडा, तीरंदाजी, गदा आदि परंपरागत खेलों के अलावा विभिन्न देशों के संपर्क में आने से भारत में क्रिकेट, जूडो, टेनिस, बैडमिंटन आदि खेलों का भी खूब प्रचलन हुआ है।
7. कौन-कौन से खेल होते हैं उनके नाम बताइए?
उत्तर-
फुटबॉल (Football) - यह दुनिया का सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है। …
क्रिकेट (Cricket) - क्रिकेट खेल में 11 खिलाड़ी होते है। …
हॉकी (Hockey) - हॉकी खेल में खिलाड़ियों की संख्या 11 होती है। …
टेनिस (Tennis) - टेनिस खेल व्यक्तिगत या टीम स्पर्धा का होता है।
8. खेलों के नियम क्यों बनाए जाते हैं?
उत्तर- खेल-खिलाड़ी की जिंदगी में सबसे अच्छा सबक होता है, क्योंकि वह कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य को पाने के लिए हर संभव प्रयास करते है। खेलने के बाद यदि वह हार जाता है तो वह खिलाड़ी इसे अपनी हार नहीं, मानता क्योंकि उसके मन में जीत की हिम्मत रहती है।
9. खेल बच्चों के लिए क्यों आवश्यक है वर्णन करें?
उत्तर- खेल से बच्चों का शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास, संवेगात्मक विकास, सामाजिक विकास, एवं नैतिक विकास को बढ़ावा मिलता है किंतु अभिभावकों की खेल के प्रति नकारात्मक अभिवृत्ति एवं क्रियाकलाप ने बुरी तरह प्रभावित किया हैं। अतः यह अनिवार्य है कि शिक्षक और माता-पिता खेल के महत्व को समझें।
10. खेल संगठन के प्रमुख नियम क्या है?
उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कौंसिल का सदस्य होने के नाते इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के लिए खिलाड़ी, अम्पायर व अधिकारी चुनने का अधिकार प्राप्त है। इसकी स्वीकृति के बगैर कोई भी बीसीसीआई रजिस्टर खिलाड़ी देश या विदेश के किसी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकता।
इन्हें भी पढ़ें 👉👉
निकट दृष्टि दोष किसे कहते हैं कारण निवारण एवं किरण आरेख
दूर दृष्टि दोष किसे कहते हैं? कारण, निवारण एवं किरण आरेख
मानव नेत्र के विभिन्न भागों का वर्णन चित्र सहित
चुंबकीय बल रेखा किसे कहते हैं? चुंबकीय बल रेखा के गुण
प्रत्यावर्ती धारा और दिष्ट धारा में अंतर
वास्तविक और आभासी प्रतिबिंब में अंतर
वायवीय और अवायवीय श्वसन में अंतर
कार्बनिक तथा अकार्बनिक पदार्थ में अंतर
लैंगिक तथा अलैंगिक जनन में अंतर
जंतु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर
ध्वनि किसे कहते हैं? ध्वनि के प्रकार
बल किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं?
घर्षण बल किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं?
दाब किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं?
खगोलीय पिंड किसे कहते हैं? संपूर्ण जानकारी
भूकंप क्या है?भूकंप की उत्पत्ति तथा कारण
किशोरावस्था क्या है? किशोरावस्था के कितने प्रकार होते हैं?
प्लास्टिक क्या है? प्रमुख प्लास्टिककों के नाम
भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?
Post a Comment