दाब किसे कहते हैं | दाब का मात्रक | Daab Kise Kahate Hain

top heddar

दाब किसे कहते हैं | दाब का मात्रक | Daab Kise Kahate Hain

दाब किसे कहते हैं | दाब का मात्रक | Daab Kise Kahate Hain


दाब का सूत्र क्या है,दाब का नियम क्या है,दाब कितने प्रकार के होते हैं,दाब का मात्रक क्या है बताइए,एक बार कितने पास्कल के बराबर होता है,गहराई बढ़ने से दाब पर क्या प्रभाव पड़ता है,दाब का सूत्र क्या है,दाब बढ़ाने के लिए क्षेत्रफल कितना होना चाहिए,दाब किसे कहते हैं उत्तर बताइए,दाब ज्ञात करने के लिए हमें क्या चाहिए,तरल दाब क्या है
दाब वह धकेल (push) है जो किसी वस्तु के एक निश्चित क्षेत्रफल पर कार्य करता है। दूसरे शब्दों में, दाब वह बल है जो एक निश्चित क्षेत्रफल पर कार्य करता है। किसी वस्तु के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर कार्य करने वाला बल दाब कहलाता है।

दाब एक अदिश राशि है। इसका SI मात्रक पास्कल अथवा न्यूटन/मीटर2 है। स्पष्ट है कि, किसी सतह पर पड़ने वाला दाब उस सतह पर आरोपित लंबवत बल के अनुक्रमानुपाती तथा सतह के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

आरोपित बल को क्षेत्रफल से विभाजित कर आप दाब की गणना कर सकते हो, अतः,


                दाब = बल / क्षेत्रफल


स्पष्ट है कि किसी तल पर आरोपित, दाब लगाए गए बल तथा उस बल के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है। किसी दिए गए बल के मान के लिए यदि क्षेत्रफल कम  है तो आरोपित दाब का मान अधिक होगा।


दाब के मात्रक (Pressure in fluids):-


एस० आई० पद्धति में बल का मात्रक न्यूटन तथा क्षेत्रफल का मात्रक मीटर2  है। अतः दाब का मात्रक न्यूटन/मीटर2 है। इस मात्रक (इकाई) को 'पास्कल' भी कहते हैं। इस प्रकार दाब एस० आई० मात्रक 'पास्कल' जिसे Pa के द्वारा निरूपित किया जाता है। 1 पास्कल = न्यूटन/मीटर2 अर्थात् 1 Pa = Nm2


तरलों में दाब (Pressure in fluids) :-


जब आप जल के नीचे गोता (डुबकी) लगाते हैं, तब आप जल द्वारा आरोपित बल को विशेष रूप से अपने कानों पर अनुभव करते हैं। यह बल ही दाब है। सभी द्रवों तथा गैसों में यह बल विद्यमान होता है। द्रव तथा गैस को संयुक्त रूप से तरल भी कहा जाता है। तरल पदार्थ द्वारा सभी दिशाओं में दाब आरोपित किया जाता है, नीचे-ऊपर तथा बराबर में। परंतु यह दाब तरल पदार्थ की गहराई के सीधे समानुपाती होता है।


द्रव दाब का मापन (Measurement of liquid pressure) :-


तरल पदार्थों के दाब को मापने के लिए एक विशेष प्रकार के उपकरण का प्रयोग किया जाता है जिसे दाबमापी कहते हैं। यह एक U के आकार की ट्यूब होती है जिसकी भुजाओं में एक द्रव भरा रहता है। द्रव भरा होता है। द्रव के तल को तरल के दाब द्वारा निर्धारित किया जाता है तथा द्रव की ऊंचाई एक पैमाने पर प्रदर्शित होती रहती है।


उत्प्लावन (Buoyancy) :-


द्रव सभी दिशाओं में दाब लगाता है। द्रव द्वारा ऊपर की ओर लगाया गया दाब वस्तुओं को ऊपर उठा सकता है। वह बल जो द्रव में डूबी वस्तु को ऊपर उठाता है, उत्प्लावन बल कहलाता है। यह उत्प्लावन बल वस्तु के भार की विपरीत दिशा में कार्य करता है। क्या होगा यदि उत्प्लावन बल वस्तु के भार के बराबर या उससे अधिक हो? इस स्थिति में वस्तु द्रव में तैरती है।

जब किसी वस्तु को जल में रखा जाता है तो वह जल की कुछ मात्रा विस्थापित करती है इस विस्थापित जल का निश्चित भार होता है। उत्प्लावन बल सदैव विस्थापित जल के बाहर के बराबर होता है।


दाब के प्रकार (Types of pressure) :-


दाब मुख्यतः चार प्रकार होते हैं –


1. गेज़ दाब (Gauge pressure)

2. अवकलन दाब (Differential pressure)

3. वायुमंडलीय दाब (Atmospheric pressure)

4. परम दाब (Absolute pressure)


गेज़ दाब किसे कहते हैं –


गेज दाब वायुमंडलीय दाब के सापेक्ष मापा जाता है। यह किसी निकाय तथा वायुमंडलीय दाब में अंतर को दर्शाता है।


     परम दाब = वायुमंडलीय दाब = गेज दाब


यदि किसी निकाय का दाब वायुमंडलीय दाब से अधिक है तो गेज दाब का मान धनात्मक तथा यदि वायुमंडलीय दाब से कम है तो श्र ऋणात्मक होता है। गेज दाब को परम दाब तथा वायुमंडलीय दाब के अंतर के रूप में भी दर्शाया जाता है -


वाहनों के टायरों में वायु-दाब मापने के लिए गेज दाब संकल्पना का ही प्रयोग किया जाता है तथा इसके लिए टायर प्रेशर गेज यंत्र का उपयोग किया जाता है। यह टायरों के वायु दाब को psi (pound force per square inch) में व्यक्त करता है।


अवकलन दाब किसे कहते हैं –


अवकलन दाब किसी एक निकाय के दो बिंदुओं पर दाब के अंतर के रूप में परिभाषित किया जाता है। यह दो भिन्न-भिन्न स्थानों के मध्य दाबान्तर को दर्शाता है। इसका प्रयोग विशेष रूप से मौसम संबंधी गणनाओं तथा द्रव एवं गैसों के दाब परिवर्तन के मापने में किया जाता है।


अवकलन दाब का सूत्र


                       ∆P = P1 – P2


जहां,


∆P = अवकलन दाब

P1 = बिंदु 1 पर दाब

P2 = बिंदु 2 पर दाब


वायुमंडलीय दाब किसे कहते हैं


पृथ्वी की सतह से लगभग 500 किमी. की ऊंचाई ताक वायुमंडल का विस्तार है। किसी स्थान के इकाई क्षेत्रफल (1 वर्ग मीटर) पर उस स्थान से वायुमंडल के शीर्ष तक के स्तंभ का कुल भार, उस स्थान पर वायुमंडलीय दाब कहलाता है।


वायुमंडलीय दाब पृथ्वी की सतह से ऊंचाई बढ़ने पर कम होता जाता है। यार किसी भी स्थान पर वायु की ऊंचाई के सापेक्ष स्थिर एवं नियत नहीं रहता है बल्कि मौसम एवं ऋतुओं में परिवर्तन के साथ इसमें भी परिवर्तन होता है।


वायुमंडलीय दाब का मापन पारद बैरोमीटर के द्वारा किया जाता है। इसलिए इसे बैरोमीट्रिक दाब भी कहा जाता है।

समुद्रतल पर वायुमंडलीय दाब  1.013×105.  Pa (101325 पास्कल) होता है, जिसे 1atm से व्यक्त किया जाता है। 1 atm दाब 760 मिमी. पारा स्तंभ के दाब के बराबर होता है।

daab kise kahte hai,daab kise kahate hain,dab kise kahate hai,rudhir daab kise kahate hain,vaashpdab kise kahate hai,paraasaran kise kahate hain,rudhir kise kahate hain,vashp dab kise kahte hain,rudhir dab kise kahate,shakti kise kahte hain,urja kise kahte hai,pressure kise kahte hai,daab kya hai,vaashpdab kya hai,what is energy,paraasaran daab kya hai,dab kya hota hai,vasp dab kya hai,rakt dab kya hai,aissee,rakt daab kitne prakar ke hote hain,what is pressure in Hindi
दाब किसे कहते हैं | दाब का मात्रक | Daab Kise Kahate Hain

परम दाब किसे कहते हैं?


समुद्रतल पर वायुमंडलीय दाब सर्वाधिक होता है और ऊंचाई बढ़ने के साथ-साथ इसमें कमी आती है। वह स्थान जहां वायुमंडल समाप्त हो जाता है निर्वात् कहलाता है। निर्वात् में वायुमंडलीय दाब शून्य हो जाता है। इस प्रकार, निर्वात् के दाब के सापेक्ष मापा गया दाब परम दाब कहलाता है। इसे  प्रदर्शित किया जाता है। परम दाब का मान वायुमंडलीय दाब तथा गेज दाब का योग होता है -


    परम दाब = वायुमंडली दाब + गेज दाब


दाब से संबंधित प्रश्न

1.दाब का क्या सूत्र है?


उत्तर- दाब एक अदिश राशि है इसका SI मात्रक पास्कल अथवा न्यूटन/मीटर2 है। स्पष्ट है कि, किसी सतह पर पढ़ने वाला दाब उस सतह पर आरोपित लम्बवत् बल के अनूक्रमानुपाती तथा सतह के क्षेत्रफल के व्युत्क्रमानुपाती होता है। विमीय सूत्र [ML-1T-2 ] होता है।


2. दाब का नियम क्या है?


उत्तर- द्रव के अंदर किसी बिंदु पर द्रव के कारण दाब द्रव की सतह से उस बिंदु की गहराई (h) द्रव के घनत्व (d) तथा गुरुत्वीय त्वरण (g) के गुणनफल के बराबर होती है. द्रव्यों में दाब के नियम: (i) स्थिर द्रव में एक ही क्षैतिज तल में स्थिर सभी बिंदुओं पर दाब समान होता है।


3. दाब का मात्रक क्या है बताइए?


उत्तर- `("अर्थात दाब" = ("प्रणोद")/("क्षेत्रफल") `इसका S.I. मात्रक पास्कल (Pa) है।


4. गहराई बढ़ने से दाब पर क्या प्रभाव पड़ता है?   

उत्तर- बढ़ता है।


5. एक बार कितने पास्कल के बराबर होता है।

उत्तर- 1 बार = 105 पास्कल


6. दाब ज्ञात करने के लिए क्या चाहिए?

उत्तर- द्रव के अंदर किसी बिंदु पर द्रव के कारण दाब द्रव की सतह से उस बिंदु की गहराई (h) द्रव के घनत्व (d) तथा गुरुत्वीय त्वरण (g) के गुणनफल के बराबर होती है।


7. बल क्षेत्रफल और दबाव के बीच क्या संबंध है?

उत्तर- दाब (P) बल (F) तथा संपर्क तल के क्षेत्रफल (A) में संबंध होता है।

       

                                P = F/A


8. पास्कल का नियम क्या है?

उत्तर- इस नियम के अनुसार, जब किसी बंद पात्र में रखे द्रव के किसी एक भाग पर संतुलन अवस्था में दाब लगाया जाता है तो बिना क्षय हुए संपूर्ण द्रव का सभी दिशाओं में समान रूप से संचरित हो जाता है। इसे पास्कल का नियम कहते हैं। अथवा द्रव के दाब का संचरण नियम भी कहते हैं।


इन्हें भी पढ़ें 👉👉


वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं?


निकट दृष्टि दोष किसे कहते हैं कारण निवारण एवं किरण आरेख


दूर दृष्टि दोष किसे कहते हैं? कारण, निवारण एवं किरण आरेख


मानव नेत्र के विभिन्न भागों का वर्णन चित्र सहित


चुंबकीय बल रेखा किसे कहते हैं? चुंबकीय बल रेखा के गुण


प्रत्यावर्ती धारा और दिष्ट धारा में अंतर


वास्तविक और आभासी प्रतिबिंब में अंतर


ठोस द्रव और गैस में अंतर


डीएनए और आरएनए में अंतर


वायवीय और अवायवीय श्वसन में अंतर


जीनोटाइप और फेनोटाइप में अंतर


स्वपरागण और परपरागण में अंतर


उत्तल और अवतल लेंस में अंतर


श्वसन और दहन में अंतर


हीरा और ग्रेफाइट में अंतर


कार्बनिक तथा अकार्बनिक पदार्थ में अंतर


अम्ल और क्षार में अंतर


चाल और वेग में अंतर


लैंगिक तथा अलैंगिक जनन में अंतर


धातु और अधातु में अंतर


जंतु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर


ध्वनि किसे कहते हैं? ध्वनि के प्रकार


बल किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं?


घर्षण बल किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं?


खगोलीय पिंड किसे कहते हैं? संपूर्ण जानकारी


भूकंप क्या है?भूकंप की उत्पत्ति तथा कारण


किशोरावस्था क्या है? किशोरावस्था के कितने प्रकार होते हैं?


प्लास्टिक क्या है? प्रमुख प्लास्टिककों के नाम


खेलों का महत्व पर निबंध


भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?





1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post

left

ADD1