राहुल सांकृत्यायन जीवन परिचय,साहित्यिक परिचय एवं भाषा शैली | Rahul Sakatiayan ka Jivan Parichay

top heddar

राहुल सांकृत्यायन जीवन परिचय,साहित्यिक परिचय एवं भाषा शैली | Rahul Sakatiayan ka Jivan Parichay

राहुल सांकृत्यायन जीवन परिचय,साहित्यिक परिचय एवं भाषा शैली | Rahul Sakatiayan ka Jivan Parichay

राहुल सांकृत्यायन

(जीवनकाल : 1893-1963 ई०)


राहुल सांकृत्यायन का जीवन परिचय यहां पर सबसे सरल भाषा में लिखा गया है। यह जीवन परिचय कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें राहुल सांकृत्यायन के सभी पहलुओं के विषय में चर्चा की गई है, तो इसे कोई भी व्यक्ति भी पढ़ सकता है।


Rahul sakaratyayan ka Jivan Parichay, Rahul sakaryayan,राहुल सांकृत्यायन का जीवन परिचय,Rahul sar Kriti lon ka Jivan Parichay,Rahul sakate ki jivani,Rahul sakrajan ka Jivan Parichay,राहुल सांकृत्यायन का जीवन परिचय,राहुल सांकृत्यायन,जीवन परिचय राहुल सांकृत्यायन का,Rahul sakrutik Aayan ka Jivan Parichay,Rahul Saket Ayan,Rahul Saket ki rachnaen,Rahul sakatiayan ka sahityik Parichay,Rahul sa Kriti Aayan ka Jivan Parichay,Rahul sakaratyayan,राहुल सांकृत्यायन का जीवन परिचय

जीवन परिचय —

राहुल सांकृत्यायन का जन्म अपने नाना के गांव पन्द्रहा जिला आजमगढ़ में, अप्रैल सन् 1893 में हुआ। इनके पिता पं० गोवर्धन पांडे एक कर्मनिष्ठ ब्राह्मण थे। राहुल जी के बचपन का नाम केदारनाथ पांडे था। बौद्ध धर्म में आस्था होने के कारण इन्होंने अपना नाम बदलकर राहुल रख लिया। राहुल के आगे सांकृत्यायन इसलिए लगा; क्योंकि इनका गोत्र सांकृत्य था।

कवि परिचय : एक दृष्टि में -

नाम

राहुल सांकृत्यायन

पिता का नाम

पं० गोवर्धन पांडे

जन्म

सन् 1893 ई०

जन्म-स्थान

ग्राम - पन्द्रहा, जिला — आजमगढ़ (उ०प्र०)

प्रारंभिक शिक्षा

रानी की सराय तथा निजामाबाद

लेखन-विधा

कहानी, उपन्यास, यात्रा – साहित्य आदि।

भाषा-शैली

भाषा – संस्कृतनिष्ठ, पारिभाषिक, संयत।

शैली – वर्णनात्मक, विवेचनात्मक, व्यंग्यात्मक।

प्रमुख रचनाएं

सतमी के बच्चे, वोल्गा से गंगा, जय यौधेय, मेरी लद्दाख यात्रा, मेरी तिब्बत यात्रा।

साहित्य काल

आधुनिक काल

उपाधि

महापंडित 

निधन

सन् 1963 ई०

साहित्य में स्थान

आधुनिक हिंदी साहित्य में इनकी गणना हिंदी के प्रमुख समर्थ रचनाकारों में की जाती है।

राहुल जी की प्रारंभिक शिक्षा रानी की सराय तथा उसके पश्चात निजामाबाद में हुई, जहां इन्होंने सन् 1907 ई० में उर्दू मिडिल परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके पश्चात इन्होंने वाराणसी में संस्कृत की उच्च शिक्षा प्राप्त की।

घुमक्कड़ी को अपने जीवन का लक्ष्य मानकर राहुल जी ने श्रीलंका, नेपाल, तिब्बत, यूरोप, जापान, कोरिया, मंचूरिया, रूस, ईरान तथा चीन आदि देशों की अनेक बार यात्रा की तथा भारत के नगर-नगर को देखा। अपनी इन यात्राओं में इन्होंने अनेक दुर्लभ ग्रंथों की खोज की। घुमक्कड़ी ही राहुल जी की पाठशाला थी और यही इनका विश्वविद्यालय। अपनी आत्मकथा में इन्होंने स्वीकार किया है कि वे मैट्रिक पास करने के भी पक्ष में नहीं थे और स्नातक तो क्या, इन्होंने विश्वविद्यालय के भीतर कदम भी नहीं रखा। 14 अप्रैल, सन् 1963 ई० को राहुल जी का निधन हो गया।

साहित्यिक परिचय —

राहुल जी उच्च कोटि के विद्वान और अनेक भाषाओं के ज्ञाता थे। इन्होंने धर्म, भाषा, यात्रा, दर्शन, इतिहास, पुराण, राजनीति आदि विषयों पर अधिकार के साथ लिखा है। इन्होंने संस्कृत ग्रंथों के हिंदी टीकाएं कीं, कोशग्रंथ तैयार किए तथा तिब्बती भाषा और 'तालपोथी' आदि पर दक्षतापूर्वक लिखा। वस्तुत: यह सब उनकी बहुमुखी प्रतिभा का परिचायक है।

राहुल जी के अधिकांश निबंध भाषा-विज्ञान और प्रगतिशील साहित्य से संबंधित हैं। इनमें राजनीति, धर्म, इतिहास और पुरातत्व पर आधारित निबंधों का विशेष महत्व है‌। इन विषयों पर लिखते हुए राहुल जी ने अपनी प्रगतिशील दृष्टि का परिचय दिया है।

राहुल ने चार ऐतिहासिक उपन्यास लिखे हैं– 'सिंह सेनापति', 'जय यौधेय', 'मधुर ओपन' तथा 'विस्मृत यात्री'। इन उपन्यासों में इन्होंने प्राचीन इतिहास के गौरवशाली पृष्ठों को पलटने का प्रयास किया है।

राहुल जी ने बहुत सी कहानियां लिखी हैं, किंतु उनकी कहानियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए 'वोल्गा से गंगा' और 'सतमी के बच्चे' नामक कहानियां ही पर्याप्त हैं। राहुल जी ने गद्य की कुछ अन्य विधाओं को भी अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया है। इनमें जीवनी, संस्मरण और यात्रा साहित्य प्रमुख हैं। राहुल जी को सबसे अधिक सफलता यात्रा-साहित्य लिखने में मिली है।

राहुल सांकृत्यायन की किताबें –

राहुल सांकृत्यायन बहुभाषी होने के कारण बहुत सी भाषाओं में किताबें लिखा करते थे। जिसमें से मुख्य रूप से हिंदी, संस्कृत, पालि, भोजपुरी, उर्दू, फारसी, अरेबिक, तमिल, कन्नड़, तिब्बतन, सिंहलेसे, फ्रेंच और रशियन शामिल है। वे एक इंडोलॉजिस्ट, मार्किसस्ट और रचनात्मक लेखक भी थे।

20 साल की उम्र में उन्होंने लेखन के क्षेत्र में अपने काम की शुरुआत की और 100 से भी ज्यादा विषयों पर लेखन किया लेकिन उनमें से कई विषयों को प्रकाशित नहीं किया गया था। बाद में उन्होंने हिंदी में अनुवाद किया गया हिंदी में उनकी एक प्रसिद्ध किताब (वोल्गा से गंगा) वोल्गा से गंगा तक की यात्रा है जिसमें उन्होंने ऐतिहासिक तथ्य को ध्यान में रखते हुए वोल्गा नदी और गंगा नदी तक के इतिहास का वर्णन किया है।

इनकी यह किताब 6000 बीसी में शुरू हुई और 1942 में खत्म हुई यह वह समय था जब महात्मा गांधी भारत छोड़ो आंदोलन के भारतीय राष्ट्रीय नेता थे। इस किताब को केएन मुथैया तमिलपुथकलयं में तमिल में अनुवादित किया और आज भी इनकी यह किताब सर्वाधिक बिकने वाली किताबों में शामिल है। तेलुगु अनुवाद ने काफी तेलुगु लोगों को प्रभावित भी किया था और देश के हर कोने में इनकी किताब प्रसिद्ध हो चुकी थी। आज भी इस किताब के बंगाली अनुवाद कि लोग प्रशंसा करते हैं।

कृतियां –

rahul sankrityayan ka jivan parichay,rahul sankrityayan ka parichay,rahul sankrityayan ka jeevan parichay,rahul sankrityayan ka sahityik parichay,rahul sankrityayan ki sahityik parichay,राहुल सांकृत्यायन का साहित्य में स्थान,राहुल सांकृत्यायन जीवन परिचय,राहुल सांकृत्यायन का परिचय,जीवन परिचय,राहुल सांकृत्यायन का लेखक परिचय,राहुल सांकृत्यायन का जीवनी,कक्षा 11 राहुल सांकृत्यायन का परिचय,राहुल सांकृत्यायन का जीवनी लेखन,rahul sankrityayan jivan parichay,ninth hindi one rahul sanskrityayan ka jivan parichay,rahul sankrityayn ka jeevan parichay,rahul shankrityan ka jeevan parichay

कहानी – सतमी के बच्चे, वोल्गा से गंगा, बहुरंगी मधुपुरी, कनैल की कथा।

उपन्यास – जीने के लिए, जय यौधेय, सिंह सेनापति, मधुर स्वप्न, विस्मृत यात्री, सप्त सिंधु।

कोश ग्रंथ – शासन शब्दकोश, राष्ट्रभाषा कोश, तिब्बती हिंदी कोश।

जीवनी साहित्य – मेरी जीवन यात्रा, सरदार पृथ्वी सिंह, नए भारत के नए नेता, असहयोग के मेरे साथी, वीर चंद्रसिंह गढ़वाली आदी।

दर्शन – दर्शन-दिग्दर्शन, बौद्ध दर्शन आदि।

यात्रा साहित्य — मेरी लद्दाख यात्रा, मेरी तिब्बत यात्रा, यात्रा के पन्ने, रूस में 25 मास, घुमक्कड़ शास्त्र आदि।

विज्ञान – विश्व की रूपरेखाएं।

साहित्य और इतिहास — इस्लाम धर्म की रूपरेखा, आदि हिंदी की कहानियां, दक्खिनी हिंदी काव्यधारा, मध्य एशिया का इतिहास आदि।

आत्मकथा — मेरी जीवन-यात्रा।

भाषा-शैली :

भाषा – राहुल जी संस्कृतनिष्ठ हिंदी और नागरी लिपि के समर्थक थे। भाषा के संबंध में उनका दृष्टिकोण पूर्णतया राष्ट्रीय था।

राहुल जी के दार्शनिक ग्रंथों और निबंधों में चिंतन प्रधान भाषा देखी जा सकती है। यह संस्कृतनिष्ठ, पारिभाषिक, संयत और तर्कपूर्ण है। इसी भाषा का कुछ परिवर्तित रूप उनके शोध और अनुसंधानपरक निबंधों में भी दिखाई देता है। प्रकृति या मानव के सौंदर्य का चित्रण करते समय राहुल जी ने प्रायः काव्यमयी भाषा का ही प्रयोग किया है।

शब्द-प्रयोग की दृष्टि से राहुल जी ने पर्याप्त स्वच्छंदता से काम लिया है। कहीं-कहीं त्रुटियां भी हुई हैं, फिर भी संपूर्ण हिंदी भाषा की प्रकृति को ध्यान में रखकर विचार किया जाए तो यह राहुल जी की बहुत बड़ी देन के रूप में ही स्वीकार करनी होगी। इन्होंने अनेक प्राचीन शब्दों का उद्धार किया, अनेक ग्रामीण शब्दों में भावों का संचार किया और अनेक विदेशी शब्दों को देशी बना दिया।

शैली – भाषा के समान ही राहुल जी की शैली भी सरल और सुबोध है। राहुल जी ने अपनी रचनाओं में निम्नलिखित शैलियों का प्रयोग किया है–

वर्णनात्मक शैली – राहुल जी ने बहुत बड़ी संख्या में यात्रा-साहित्य की रचना की है, इसलिए उनकी शैली प्रायः वर्णनात्मक है। इस शैली की भाषा सरल और प्रवाहमयी है तथा वाक्य छोटे-छोटे हैं।

विवेचनात्मक शैली – इतिहास, दर्शन, धर्म, विज्ञान आदि विषयों पर लिखते समय इनकी शैली विवेचनात्मक हो गई है। ऐसे स्थानों पर इनके चिंतन और अध्ययन की गहराई स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। इस शैली की भाषा प्रौढ़, परिमार्जित और उद्धरणों से युक्त है। जटिल विषयों की व्याख्या इसी शैली में हुई है।

व्यंग्यात्मक शैली – राहुल जी ने समाज में व्याप्त अनेक कुरीतियों, परंपराओं तथा पाखंडों पर व्यंग-प्रहार किए हैं। ऐसे स्थलों पर इनका गद्य व्यंग्यात्मक हो गया है।

हिंदी-साहित्य में स्थान —

राहुल सांकृत्यायन हिंदी के एक प्रकांड विद्वान थे। वे 36 एशियाई एवं यूरोपीय भाषाओं के ज्ञाता थे। उन्होंने लगभग 150 ग्रंथों की रचना करके हिंदी-साहित्य के क्षेत्र को अपनी प्रतिभा से आलोकित किया। मानव-जीवन और आधुनिक समय के जितने क्षेत्रों को राहुल जी ने स्पर्श किया, उतने क्षेत्रों में एक साधारण मस्तिष्क की पैठ असंभव है। उनकी रचनाओं में विभिन्न विधाओं की उत्कृष्ट अभिव्यक्ति के दर्शन होते हैं। आधुनिक हिंदी-साहित्य में उनकी गणना सदैव हिंदी के प्रमुख समर्थ रचनाकारों में की जाती रहेगी।

अनुवाद - 


• शैतान की आंख 1923

• विस्मृति के गर्भ से 1923

• जादू का मुल्क 1923

• सोने की ढाल 1938

• दाखुन्दा 1947

• जो दास थे 1947

• अनाथ 1948

• अदीना 1951

• सूदखोर की मौत 1951 

• शादी 1952

कर्मयोगी योद्धा –

एक कर्मयोगी योद्धा की तरह राहुल सांकृत्यायन ने बिहार के किसान आंदोलन में भी प्रमुख भूमिका निभाई। सन 1940 के दौरान किसान आंदोलन के सिलसिले में उन्हें 1 वर्ष की जेल हुई तो देवली कैंप के इस जेल प्रवास के दौरान उन्होंने दर्शन दिग्दर्शन ग्रंथ की रचना कर डाली। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के पश्चात जेल से निकलने पर किसान आंदोलन के उस समय के शीर्ष नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक पत्र 'हुंकार' का उन्हें संपादक बनाया गया। ब्रिटिश सरकार ने फूट डालो और राज करो की नीति अपनाते हुए गैर कांग्रेसी पत्र-पत्रिकाओं में 4 अंकों हेतु 'गुंडों से लड़िए' शीर्षक से एक विज्ञापन जारी किया इसमें एक व्यक्ति गांधी टोपी व जवाहर बंडी पहने आग लगाता हुआ दिखाया गया था। राहुल सांकृत्यायन ने इस विज्ञापन को छापने से इंकार कर दिया पर विज्ञापन की मोटी धनराशि देकर स्वामी सहजानंद ने इसे छापने पर जोर दिया अंततः राहुल ने अपने को पत्रिका के संपादन से ही अलग कर लिया। इसी प्रकार सन 1940 में 'बिहार प्रांतीय किसान सभा' के अध्यक्ष रूप में जमींदारों के आतंक की परवाह किए बिना वे किसान सत्याग्रहियों के साथ खेतों में उतरकर हसिया लेकर गन्ना काटने लगे। प्रतिरोध स्वरुप जमींदार के लोगों ने उनके सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया पर वह हिम्मत नहीं हारे। इसी तरह ना जाने कितनी बार उन्होंने जनसंघर्षों का सक्रिय नेतृत्व किया और अपनी आवाज को मुखर अभिव्यक्ति दी।

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर - 

rahul sankrityayan ka jivan parichay,rahul sankrityayan,राहुल सांकृत्यायन का जीवन परिचय,राहुल सांकृत्यायन,राहुल सांकृत्यायन की भाषा शैली,राहुल सांकृत्यायन की रचनाएँ,राहुल सांकृत्यायन जीवन परिचय,राहुल सांकृत्यायन का लेखक परिचय,राहुल सांकृत्यायन का साहित्यिक परिचय,Rahul Saket Ayan ka Jivan Parichay,Rahul sakate Aayan ki jivani,Rahul Sagar se aaya Yan kaksha gyarahavin,Rahul sakate iron class 11

1. राहुल सांकृत्यायन की मृत्यु कब हुई?

राहुल सांकृत्यायन की मृत्यु 14 अप्रैल 1963 ईस्वी को हुई।

2. राहुल सांकृत्यायन की प्रथम पत्नी का क्या नाम था?

राहुल सांकृत्यायन ने अपने जीवन में कुल 3 शादियां की थी। उनकी पहली शादी तो बचपन में ही हो गई थी। पहली पत्नी का नाम संतोषी देवी था, जिनसे वे अपने जीवन काल में एक बार मिले थे। जब वे रूस में 1937-38 में लेनिनग्राद यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के लिए गए थे, उस दौरान उनकी मुलाकात लोला एलेना से हुई।

3. राहुल सांकृत्यायन जी का जन्म कब और कहां हुआ था?

राहुल सांकृत्यायन जी का जन्म 9 अप्रैल 1893 को पन्द्रहा ग्राम, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। राहुल सांकृत्यायन के पिता का नाम गोवर्धन पांडे और माता का नाम कुलवंती था। इनके चार भाई और एक बहन थी, परंतु बहन का देहांत बाल्यावस्था में ही हो गया था। भाइयों में जेयस्ठ राहुल जी थे।

4. राहुल सांकृत्यायन जी को पदम भूषण कब मिला?

बौद्ध धर्म पर शोध किया जिसे हिंदी साहित्य में काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है, इसके लिए उन्होंने तिब्बत से लेकर श्रीलंका और जापान तक भ्रमण किया। 1958 में उन्होंने साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1963 में पदम भूषण से सम्मानित किया गया।

5. राहुल सांकृत्यायन ने कौन सा धर्म अपना लिया था?

राहुल का जन्म आज के ही दिन 1893 में आजमगढ़ में हुआ था। उन्होंने पहले वैष्णव धर्म की दीक्षा ली फिर आर्य समाज से जुड़ गए। बौद्ध धर्म के अध्ययन के बाद वे बौद्ध हो गए।

6. राहुल सांकृत्यायन जी की कविताओं के नाम लिखिए।

सैर कर दुनिया की गाफिल, जिंदगानी फिर कहां है? जिंदगी गर कुछ रही तो, नौजवानी फिर कहां?"

महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने अपने स्कूली दिनों में यही एक शेर किसी किताब में पढ़ा। वह इससे इतना प्रभावित हुए कि यायावरी में ही सारा जीवन बिता दिया और बन गए हिंदी यात्रा साहित्य के जनक।

7. राहुल सांकृत्यायन की का वास्तविक नाम क्या है?

राहुल सांकृत्यायन जी का वास्तविक नाम केदारनाथ पांडे है।

8. राहुल सांकृत्यायन जी का साहित्यिक परिचय बताइए।

महापंडित राहुल सांकृत्यायन (जन्म - 9 अप्रैल, 1893; मृत्यु -14 अप्रैल, 1963) को हिंदी यात्रा साहित्य का जनक माना जाता है। वे एक प्रतिष्ठित बहुभाषाविद थे और बीसवीं सदी के पूर्वार्द्ध में उन्होंने यात्रा वृतांत तथा विश्व दर्शन के क्षेत्र में साहित्यिक योगदान किए।

9. राहुल सांकृत्यायन जी किससे प्रभावित थे?

राहुल सांकृत्यायन जी का झुकाव बौद्ध धर्म की ओर था। बौद्ध धर्म में दीक्षा लेकर, वे राहुल सांकृत्यायन बने। बौद्ध धर्म में लगाव के कारण ही ये पाली, प्राकृत, अपभ्रंश आदि भाषाओं के सीखने की ओर झुके। 1917 की रूसी क्रांति ने राहुल जी के मन को गहरे में प्रभावित किया। अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव भी रहे।

10. राहुल सांकृत्यायन जी की भाषा शैली क्या है?

सामान्यतः संस्कृतनिष्ठ परंतु सरल और परिष्कृत भाषा को ही इन्होंने अपनाया है। कहीं-कहीं इन्होंने मुहावरों और कहावतों का प्रयोग भी किया है, जिससे भाषा में जीवंतता आ गई है। संस्कृत के प्रकांड विद्वान होते हुए भी ये जनसाधारण की भाषा लिखने के पक्षपाती रहे। राहुल जी की भाषा समग्रत: तत्सम शब्दावली से युक्त खड़ी बोली हिंदी है।

Frequently Asked Questions (FAQ'S) –

प्रश्न - राहुल सांकृत्यायन का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर - राहुल सांकृत्यायन का दूसरा नाम केदारनाथ पांडेय था।


प्रश्न - राहुल सांकृत्यायन जी ने कौन सा धर्म अपनाया?

उत्तर - राहुल सांकृत्यायन का जन्म आज ही के दिन 1893 में आजमगढ़ में हुआ था। उन्होंने पहले वैष्णव धर्म की दीक्षा ली फिर आर्य समाज से जुड़ गए। बौद्ध धर्म के बाद वे बौद्ध हो गए।


प्रश्न - मेरी जीवन यात्रा किसकी आत्मकथा है?

उत्तर - मेरी जीवन यात्रा राहुल सांकृत्यायन जी की आत्मकथा है।


प्रश्न - राहुल सांकृत्यायन जी की भाषा शैली क्या है?

उत्तर - राहुल जी संस्कृतनिष्ठ हिंदी और नागरी लिपि के समर्थक थे। भाषा के संबंध में उनका दृष्टिकोण पूर्णतय: राष्ट्रीय है। उनकी भाषा मुख्यतः व्यावहारिक, संस्कृतनिष्ठ, पारिभाषिक, संयत और तर्कपूर्ण है।


प्रश्न - राहुल सांकृत्यायन जी की रचनाएं कौन-कौन सी हैं?

उत्तर - घुमक्कड़ शास्त्र, किन्नर देश में, वोल्गा से गंगा, मेरी तिब्बत यात्रा।


इसे भी पढ़ें - 👉👉

भारतेंदु हरिश्चंद्र की जीवनी


आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की जीवनी


• सरदार पूर्ण सिंह का जीवन परिचय


• सूरदास का जीवन परिचय


• तुलसीदास का जीवन परिचय


• कबीर दास का जीवन परिचय


• डॉ संपूर्णानंद का जीवन परिचय


राहुल सांकृत्यायन का जीवन परिचय

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा.


Post a Comment

Previous Post Next Post

left

ADD1