At grade abhyas pustika kaksha aathvin paath 16 full solution 2022-23 || कक्षा आठवीं विज्ञान पाठ 16 प्रकाश अभ्यास पुस्तिका 2022
At grade abhyas pustika kaksha aathvin paath 16 full solution 2022-23 || कक्षा आठवीं विज्ञान पाठ 16 प्रकाश अभ्यास पुस्तिका 2022 |
अति- लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. परावर्तन के नियम लिखिए।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 200 एवं 201 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- 1. आपतन कोण का मान सदैव परावर्तन कोण के बराबर होता है।
2.आपतन कोण, परावर्तन कोण तथा अभिलंब तीनों एक ही तल में होते हैं।
प्रश्न 2.चाक्षुष विकृति वाले व्यक्ति पढ़ने लिखने के लिए किस पद्धति का उपयोग करते हैं। इस पद्धति में कितने पैटर्न होते हैं? (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-209 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- चाक्षुष विकृति वाले व्यक्ति पढ़ने लिखने के लिए ब्रेल पद्धति का उपयोग करते हैं। इस पद्धति में 63 बिंदुकित पैटर्न होते है।
प्रश्न 3. नेत्रों के लिए बहुत कम या बहुत अधिक प्रकाश हानिकारक क्यों होता है? (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 207 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- बहुत कम या बहुत अधिक प्रकाश में पढ़ने के कारण नेत्रों पर खिंचाव पड़ता है तथा सिरदर्द होता है जो बाद में नेत्र रोगों को जन्म देता है।
प्रश्न 4.प्रकाश का विक्षेपण किसे कहते हैं? विक्षेपण की घटना को दर्शाने वाला कोई प्राकृतिक उदाहरण लिखिए।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-205 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- प्रकाश के अपने रंगों में विभाजित होने को प्रकाश का विक्षेषण कहते हैं। इन्द्रधनुष विक्षेषण को दर्शाने वाली एक प्राकृतिक परिघटना है।
लघु-उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 5. रेटिना में पाई जाने वाली तंत्रिका कोशिका के प्रकार एवं उनके कार्य लिखिए।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-206 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- रेटिना में दो प्रकार की तंत्रिका कोशिका पाई-
जाती हैं।
1.शंकु :- जो तीव्र प्रकाश के लिए सुग्राही होते हैं।
2. शनाकाएँ:- जो मंद प्रकाश के लिए सुग्रही होते हैं।
प्रश्न 6. मनुष्य में होने वाले दृष्टि दोषों से आप क्या समझते हो? इन दोषों का निवारण किस प्रकार किया जाता है। (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-207 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- कुछ मनुष्य पास रखी वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं परन्तु दूर की वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख पाते निकट दृष्टि दोष कहलाते हैं। इसके विपरीत कुछ मनुष्य निकट रखी वस्तुओं को स्पष्ट देख नहीं सकते हैं, परंतु दूर की वस्तुओं को देख सकते हैं दूर दृष्टि दोष कहलाते है। इन दोषों का निवारण उचित संशोधक लेंसो के उपयोग द्वारा किया जाता है।
प्रश्न 7.विसरित एवं नियमित परावर्तन में कोई दो अंतर लिखिए। क्या विसरित परावर्तन में, परावर्तन के नियमों का पालन होता है? (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-202 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- 1.विसरित परावर्तन असमान तल से होता है जबकि नियमित परावर्तन समान तल से होता है। 2.विसरित परावर्तन में आपतित किरण व परावर्तित किरण का मान भिन्न होता है जबकि नियमित परावर्तन में बराबर होता है। अतः इन दोनों में समान नियमों का पालन नहीं होता है।
प्रश्न 8. आपतित किरण,परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर अभिलंब एक ही तल में स्थित होते हैं, परावर्तन के इस नियम को दर्शाता हुआ एक किरण आरेख खींचिए। (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 200 से उत्तर खोजें व लिखें)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 9. मानव नेत्र का नामांकित चित्र बनाइये तथा इसके विभिन्न भागों के कार्य भी लिखिए। (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 206 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- 1.लैंस :- प्रकाश किरणों को रेटिना पर भेजता है।
2.पक्ष्माभ पेशी :- लैंस को अपने स्थान पर बनाए रखना।
3.रेटिना :- वस्तु के चित्र को बनाना व संकेत भेजना।
4.तंत्रिका कोशिका :- रेटिना पर बने संकेतों को मस्तिष्क तक भेजना।
प्रश्न 10. (i) कैलाइडोस्कोप निर्माण के विभिन्न बिंदु लिखिए।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 204 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- कैलाइडोस्कोप बनाने के लिए दर्पण की लगभग 15cm लंबी 4cm चौड़ी तीन आयताकार पट्टियां लेकर प्रिज्म की आकृति में जोड़े फिर गले से बनी बेलनाकार आकृति में लगाए ट्यूब के एक सिरे को छिद्र युक्त डिस्क से बंद करे ट्यूब के दूसरे सिरे पर वृत्ताकार प्लेट लगाएं। इस ट्यूव में काँच की चूडियों के टुकड़े रखे फिर इस सिरे को बंद करें इस प्रकार कैलाइडोस्कोप तैयार कर सकते है।
(ii) कैलाइडोस्कोप के उपयोग लिखिए।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 205 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- कैलाइडोस्कोप का उपयोग नए-नए पैटर्न की कल्पना करने के लिए किया जाता है। कैलाइडोस्कोप की एक रोचक विशेषता यह है कि आप कभी भी एक पैटर्न दोवारा नहीं देख पाएंगे। प्रायः दीवारों वाले कागजों तथा वस्त्रों के डिजाइन बनाने वाले तथा कलाकार कैलाइडोस्कोप का उपयोग नए-नए पैटर्न की कल्पना करने के लिए करते हैं।
(iii) कैलाइडोस्कोप का चित्र बनाइए।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 204 से उत्तर खोजे व लिखें)
Post a Comment