कक्षा 8वीं विज्ञान पाठ 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका ||At grade abhyas pustika class 8 vigyan paath 15 full solution 2022-23

top heddar

कक्षा 8वीं विज्ञान पाठ 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका ||At grade abhyas pustika class 8 vigyan paath 15 full solution 2022-23

कक्षा 8वीं विज्ञान पाठ 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका ||At grade abhyas pustika class 8 vigyan paath 15 full solution 2022-23 

ऐटग्रेड अभ्यास पुस्तिका विज्ञान कक्षा आठवीं,एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा 8 वी विज्ञान पाठ 16 प्रकाश,एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा 8 वी विज्ञान,ऐठ ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान,8ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा 8 विज्ञान संपूर्ण हल पाठ 15 के प्रश्नोत्तर,ऐठ ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा आठवीं विषय सामाजिक विज्ञान अध्याय 2,एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका 2022_कक्षा_ 8वी _ विज्ञान,एटग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा 8 गणित,8 grade abhyas pustika kaksha 8 vishay ganit,at gred abhyas pustika class 8 ganit,8 grade abhyas pustika kaksha 8 vishay ganit 2022- 23,atgred abhyas pustika class 8th,8 grade abhyas pustika kaksha 8 vishay samajik vigyan atgred abhyas pustika,at grade abhyas pustika class 7 ganit,at gred abhyas pustika kaksha 8 vigyan path 13,8 great abhyas pustika kaksha 8 vigyan,at grade abhyas pustika ganit vigyan avn samajik vigyan class 7,etgrade abhyash pushtika
कक्षा 8वीं विज्ञान पाठ 15 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका ||At grade abhyas pustika class 8 vigyan paath 15 full solution 2022-23 

अति लघुउत्तरीय प्रश्न


प्रश्न 1.भूकम्प की शक्ति के परिमाण को किस पैमाने पर व्यक्त किया जाता है? कितने परिमाण का भूकम्प अधिक विनाशकारी होता है? (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 193 से उत्तर खोजें व लिखें)


उत्तर- किसी भूकंप की शक्ति के परिमाण को रिक्टर पैमाने पर व्यक्त किया जाता है। अधिक विनाशकारी भूकंपों का रिक्टर पैमाने पर परिमाण 7 से अधिक होता है।


प्रश्न 2. तड़ित से अपनी सुरक्षा के उपायों को लिखिए? (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-189 से उत्तर खोजें व लिखें)


उत्तर- सुरक्षा के उपाय - 1.गरज सुनते ही किसी सुरक्षित स्थान पर तुरंत पहुंचना चाहिए। स्थान 

2. अंतिम गर्जन सुनने के बाद सुरक्षित स्थान से बाहर आने से पहले कुछ देर प्रतीक्षा करना चाहिए। 


प्रश्न 3. सर्दियों में स्वेटर उतारते समय चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है? समझाइए । (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 184 से उत्तर खोजें व लिखें)


उत्तर- सर्दियों में जब स्वेटर उतारते हैं तो वह हमारी त्वचा से रगड़ खाकर आवेशित हो जाता है। स्वेटर पर आवेश आने के कारण चट-चट की आवाज सुनाई देती है तथा चिंगारी भी दिखाई देती है। 


कृष 4.भूकम्पी क्षेत्र अथवा भ्रंश क्षेत्र किसे कहते है? भारत में अति भूकम्प आने वाले क्षेत्रों के नाम लिखिए। (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-193 से उत्तर खोजें व लिखें)


उत्तर- भूकंप, प्लेटों की गतियों के कारण उत्पन्न होते हैं, अत: जहाँ प्लेटों की सीमाएं दुर्बल होती हैं वहाँ भूकंप आने की संभावना अधिक होती है। इन दुर्बल क्षेत्रों को भूकंपी क्षेत्र अथवा भ्रंश क्षेत्र कहते हैं। भारत में अति भूकंप क्षेत्र कश्मीर, पश्चिमी तथा केन्द्रीय हिमालय है।


लघु उत्तरीय प्रश्न


प्रश्न 5.पृथ्वी की संरचना का नामांकित चित्र बनाइये?

(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 192 से उत्तर खोजें व लिखें) (चित्र क्रमांक 15.9 )


उत्तर-


प्रश्न 6. भूपर्पटी में विक्षोभ कैसे उत्पन्न होता है? विक्षोभ पृथ्वी पर किस रूप में दिखाई देता है। (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 192 एवं 193 से उत्तर खोजें व लिखें)


उत्तर- पृथ्वी की ऊपरी परत को भूपर्पटी कहते हैं। पृथ्वी की यह परत टुकड़ों में विभाजित है। प्रत्येक टुकड़ो को प्लेट कहते हैं। ये प्लेट निरन्तर गति करती रहती हैं जब ये एक-दूसरे से रगड़ खाती हैं तो इसके कारण भूपर्पटी में विक्षोभ उत्पन्न होता है। यही विक्षोभ पृथ्वी की सतह पर भूकंप के रूप में दिखाई देती है।


प्रश्न 7.आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है, जबकि अनावेशित गुब्बारा आवेशित गुब्बारे द्वारा आकर्षित किया जाता है। प्रयोग द्वारा समझाइये ? (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 186 से उत्तर खोजें व लिखें) (क्रियाकलाप 15.3)


उत्तर- आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को

प्रतिकर्षित करता है। क्योंकि दोनों गुब्बारों पर सजातीय आवेश है। अतः सजातीय आवेश एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं। परन्तु आवेशित गुब्बारा अनावेशित गुब्बारे को आकर्षित करता है और अपने आवेश में से कुछ आवेश दूसरे गुब्बारे को दे देता है। इसलिए आवेशित वस्तु अनावेशित वस्तु को आकर्षित करती है।


प्रश्न 8. आवेशों की पहचान करने के लिये आप एक सरल विद्युतदर्शी की रचना किस प्रकार करेंगे बिन्दुवार लिखिए। (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 187 से उत्तर खोजें व लिखें)


उत्तर- 1. बोतल के मुँह के साइज से कुछ बड़ा गत्तों का टुकड़ा लीजिए। इसमें एक छिद्र बनाइए जिसमें धातु की पेपर क्लिप घुसाई जाती है।

2.ऐलुमिनियम की पन्नी की लगभग 4cmx1cm साइज की दो पट्टी करिए।

3.इन्हें पेपर क्लिप  पर लटकाइए

4. गत्ते के दक्कन मे पेपर- क्लिप को इस प्रकार घुसाइए कि वह गत्ते के लंबवत रहे।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न


प्रश्न 9. तड़ित चालक किसे कहते है? तथा यह भवन की सुरक्षा किस प्रकार करते है सचित्र समझाइए।

(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 190 से उत्तर खोजें व लिखें)


उत्तर- तड़ित चालक एक ऐसी युक्ति है जिसका उपयोग भवनों को तड़ित के प्रभाव से बचाने के लिए किया जाता है। किसी भवन के निर्माण के समय उसकी दीवारों में उस भवन की ऊंचाई से अधिक लंबाई की धातु की छड़ स्थापित कर दी जाती है। इस छड़ को एक सिरा वायु में खुला रखा जाता है तथा दूसरे सिरे को जमीन में काफी गहराई तक दबा देते हैं। धातु की छड़ विद्युत आवेश को जमीन तक पहुंचने के लिए सरल पथ प्रदान करती है।


प्रश्न 10. भूकम्प से बचने के लिए निम्न स्थितियों में आप क्या प्रयास करेगें-

(अ) यदि आप घर में हैं, तो

(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 195 से उत्तर खोजें व लिखें)


उत्तर- 1. किसी मेज के नीचे आश्रय लें तथा झटकों के रुकने तक वहीं रहे। 

2. ऐसी ऊँची तथा भारी वस्तुओं से दूर रहें जो आप पर गिर सकती है।

3. यदि आप विस्तर पर हैं तो उठे नहीं अपने सिर का तकिए से बचाव करें।

4.भवनों, वृक्षों तथा विद्युत लाइनों से दूर किसी खुले स्थान को खोजें एवं धरती पर लेट जाएं।

5.यदि आप किसी कार अथवा बस में हैं तो बाहर न निकलें। ड्राइवर से कहें कि वह धीरे-धीरे किसी खुले स्थान पर पहुँचे।


इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇


ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा आठवीं विज्ञान पाठ 6 दहन एवं ज्वाला संपूर्ण हल 2022










Post a Comment

Previous Post Next Post

left

ADD1