कक्षा 8वीं विज्ञान पाठ 10 किशोरावस्था की ओर ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका ||At grade abhyas pustika class 8 full solution 2022-23
पाठ 10 - किशोरावस्था की ओर
अति लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. बूझो तथा पहेली दोनों भाई-बहन हैं। बूझो ने अपना 12वाँ जन्मदिन मनाया है। जिसमें उसके कई मित्र आए हैं। पहेली अपने भाई के मित्रों से लगभग 1 वर्ष उपरांत मिल रही है। उसे अपने भाई के मित्रों में अनेक परिवर्तन जैसे किसी की लम्बाई एकाएक बढ़ गई, किसी की आवाज भारी हो गई, किसी लड़के की मूँछें निकल आई, देखने को मिला। पहेली बड़ी आश्चर्यचकित हुई। उसकी माँ ने समझाया कि लड़के बड़े हो गये। वृद्धि एक प्राकृतिक प्रक्रम है। जीवनकाल की वह अवधि जब शरीर में ऐसे परिवर्तन होते हैं जिसके परिणामस्वरूप जनन परिपक्वता आती है। किशोरावस्था कहलाती है। किशोरावस्था लगभग 11 वर्ष की आयु से प्रारंभ होकर 18 अथवा 19 वर्ष की आयु तक रहती है। किशोरों को 'टीनेजर्स' कहते हैं।
उपरोक्त पैराग्राफ को पढ़कर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i). किशोरावस्था किसे कहते हैं?
उत्तर- जीवन काल की वह अवधि जब शरीर में ऐसे परिवर्तन होते है, जिसके परिणामस्वरूप जनन परिपक्वता आती है किशोरावस्था कहलाती है।
(ii). किशोरावस्था की आयु अवधि क्या होती है?
उत्तर- किशोरावस्था लगभग 11 वर्ष की आयु से प्रारंभ होकर 18 अथवा 19 वर्ष की आयु तक रहती है।
(iii) किशोरों को टीनेजर्स कहते हैं?
(iv). किशोरावस्था में लड़कों में होने वाले कोई दो परिवर्तनों को लिखिए?
उत्तर- 1. हल्की दाड़ी-मूँछों का आना
2. जनन क्षमता का विकास
प्रश्न 2. शरीर में होने वाले परिवर्तनों के लिए उत्तरदायी अंतःस्त्रावी ग्रंथियों द्वारा स्त्रावित पदार्थ का क्या नाम है?
(विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के पृ.क्र. 117 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- टेस्टोस्टेशन एवं एस्टोजन पदार्थ
प्रश्न 3. एड्स नामक रोग किस वायरस के द्वारा होता है? (विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के पृ.क्र. 122 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- HIV एचईवी' नामक वायरस विषाणु दारा होता है।
प्रश्न 4. नर और मादा जनन हार्मोनों के नाम लिखिए?
(विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के पृ.क्र. 117 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- नर में - टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन।
मादा में - ऐस्ट्रोजन हार्मोन
प्रश्न 5. पीयूष ग्रंथि किस प्रकार की ग्रंथि है और शरीर में कहाँ स्थित रहती है?
(विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के पृ.क्र. 119 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- पीयूष ग्रंथि एक अंत: स्त्रावित ग्रंथि है जो मस्तिष्क से जुड़ी रहती है।
लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. बूझो एक बार अपनी बुआ के यहाँ गया जो कि डॉक्टर है। उसने बुआ के क्लीनिक में एक लड़के को देखा था जिसका गला बहुत फूला हुआ एवं उभरा हुआ था। क्या आप बता सकते हैं कि वह लड़का किस व्याधि (बीमारी) से ग्रसित है और इसका क्या कारण है?
(विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के पृ.क्र. 119 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- लडका 'गायतर' नामक व्याधि से ग्रस्त है जो थायरॉड ग्रंथि का रोग है।
प्रश्न 7. किशोरावस्था में व्यक्तिगत सफाई के महत्व को स्पष्ट कीजिए?
(विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के पृ.क्र. 121 तथा 122 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन एक बार स्नान करना चाहिए। यह किशोरों के लिए और भी आवश्यक है क्योंकि श्वेत ग्रंथियों की अधिक क्रियाशीलता के कारण शरीर से गंध आने लगती है।शरीर के सभी भागों को स्नान करते समय भली प्रकार से धोना चाहिए।
प्रश्न 8. निम्न सारणी में अन्तःस्त्रावी ग्रंथियों से उत्पादित होने वाले हार्मोन का नाम लिखिए।
(विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के पृ.क्र. 120 से उत्तर खोजें व लिखें)
प्रश्न 9.(i) किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों की सूची बनाइए।
(विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के पृ.क्र. 114,115 एवं 116 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- 1 जनन क्षमता का विकास
2.लंबाई में वृद्धि
3. दाढ़ी- मूँछो का आना।
4.स्वर में परिवर्तन |
5 स्वेत एवं तेलग्रंथियों की क्रियाशीलता में वृद्धि
6.जनन अंगो का विकास
(ii). नीचे दी गई सारणी में आयु वृद्धि के अनुपात में लड़कों एवं लड़कियों की अनुमानित लंबाई के आंकड़े दर्शाए गए हैं। लड़के एवं लड़कियाँ दोनों की लंबाई एवं आयु को प्रदर्शित करते हुए एक ही ग्राफ कागज पर खींचिये।
(विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के प्रश्न क्रमांक 125 पर देखें तथा ग्राफ खींचे)
(i) इस ग्राफ से आप क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं)
उत्तर- आयु के साथ-साथ लड़कियों की लंबाई लड़कों की अपेक्षा बढ़ती है।
(ii) किस आयु वर्ग में लड़के लड़कियों की लंबाई समान है?
उत्तर- 16 वर्ष
(iii) किस आयु वर्ग में लड़के तथा लड़कियों की लंबाई में अधिक अंतर है?
उत्तर- 20 वर्ष
दीर्घकालीन प्रश्न
प्रश्न 10. (1) मनुष्य के शरीर में अंतःस्त्रावी ग्रंथियों की स्थिति को दर्शाता हुआ नामांकित चित्र बनाइए? (विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के पृ.क्र. 119 से देखें तथा चित्र बनायें।)
उत्तर-
(ii) संतति के लिंग निर्धारण की प्रक्रिया को सचित्र समझाइये?
(विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के पृ.क्र. 119 से देखें तथा चित्र बनायें।)
उत्तर- सभी मनुष्यों की कोशिकाओं के केन्द्रक में 28 जोड़े गुणसूत्र पाए जाते हैं । इनमें से 2 गुणसूत्र लिंग सूत्र हैं जिन्हें X एवं Y कहते हैं। स्त्री में दो X गुणसूत्र होते हैं जबकि पुरुष में X तथा एक y होता है। युग्मक मे गुणसूत्रों का एक जोड़ा होता है। अभिषेचित अंडाणु मे सदा एक X गुणसूत्र होता है। परंतु शुक्राणु दो प्रकार के होते हैं जिनमें एक मे X गुणसूत्र एवं दूसरे प्रकार y गुणसूत्र होता है।
प्रश्न 11. किशोरावस्था, तीव्र वृद्धि तथा विकास की अवस्था है। इस अवस्था में किशोर का आहार नियोजन किस प्रकार का होना चाहिए?
(विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के पृ. क्र.121 पर देखें तथा लिखें।)
उत्तर- किशोरावस्था तीव्र वृद्धि तथा विकास की अवस्था है। अतः किसी भी किशोर का आहार नियोजन अत्यंत सावधानीपूर्वक करना चाहिए। भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, वसा. विटामिन एवं खनिज का पर्याप्त मात्रा में समावेश। हमारा भारतीय भोजन जिसमे रोटी, चावल दाल एवं सब्ज़ियां होती हैं एक संतुलित आहार है। दूध अपने आप में संतुलित भोजन है। फल भी हमे पोषण देता है लौह तत्व रूधिर का निर्माण करता है। लोहे प्रचुर खाद्य जैसे की पत्ती दार सब्जियां, गुड़, मांस आंवला इत्यादि किशोर के लिए बेहद अच्छे खाद्य हैं। इनमें दूध, मास एवं डाले भी वृद्धि हेतु प्रोटीन प्रदान करते हैं। एवं वसा एवं शक्कर जो हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं।
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा आठवीं विज्ञान पाठ 6 दहन एवं ज्वाला संपूर्ण हल 2022
Post a Comment