At grade abhyas pustika kaksha aathvin vigyan paath 13 full solution 2022-23 || कक्षा आठवीं विज्ञान पाठ 13 ध्वनि ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका
At grade abhyas pustika kaksha aathvin vigyan paath 13 full solution 2022-23 || कक्षा आठवीं विज्ञान पाठ 13 ध्वनि ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका |
अति-लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. निम्नलिखित वाद्ययंत्रों के कंपायमान भाग लिखिए जो ध्वनि उत्पन्न करने में सहायक होता है- (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 159 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर-
प्रश्न 2. जब हम बोलते हैं तो हमारे शरीर का कौन सा भाग कंपित होता है? स्पष्ट करिए।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 160 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- मानवों में ध्वनि वाक्य यंत्र द्वारा उत्पन्न होती है। जब हम बोलते हैं तो कंठ में कंपन होता है वाक् यंत्र कहलाता है।
प्रश्न 3. पुरुष महिलाओं तथा बच्चों की वाक् ध्वनियाँ भिन्न-भिन्न होती है। क्यों?
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 161 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- पुरुष में वाक् तंतों की लम्बाई 20mm होती है, महिलाओं में 15mm तक होती है तथा बच्चो में वाक तंतु बहुत छोटे छोटे होते हैं, इसलिए ध्वनियाँ भिन्न-भिन्न होती हैं।
प्रश्न 4. मनुष्य कितनी आवृत्ति की ध्वनियाँ सुन सकते हैं?
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक 166 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- मनुष्य लगभग 20 Hz से 20,000 Hz तक के बीच की आवृत्ति की ध्वनियां सुन सकते हैं।
लघु-उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 5. आवृत्ति किसे कहते है? इसको किसमें मापा जाता है? (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 164 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- प्रति सेकण्ड होने वाले दोलनों की संख्या को दोलन की आवृत्ति कहते हैं।
आवृत्ति को हर्ट्ज (Hz) में मापा जाता है।
प्रश्न 6. धातु की एक प्लेट को किसी सुविधाजनक स्थान पर लटकाइए। अब उस पर छड़ी से चोट करें। तत्पश्चात होने वाले अनुभवों को लिखिए।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 158 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- प्लेट पर छड़ी से चोट करने पर हम देखते हैं कि आवाज में कंपन होने लगता है।
प्रश्न 7. चित्र सहित समझाइए कि ध्वनि का संचरण द्रवों में भी होता है। (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 162 से उत्तर खोजें व लिखें )
उत्तर- एक बाल्टी लीजिए। इसमें जल भरिए। एक हाथ में एक छोटी घंटी लीजिए तथा घटी को जल के अंदर बजाइये तथा अपने कान को जल की सतह पर रखिए । हम देखते हैं कि ध्वनि का संचरण जल में होता है।
प्रश्न 8. संगीतमय ध्वनि, शोर से किस प्रकार भिन्न है?
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 166 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- हम अपने चारो ओर विभिन्न प्रकार की ध्वनियां, सुनते है, सभी ध्वनियां सुखद नही होती हैं। कुछ ध्वनियां अच्छी लगती हैं तथा कुछ नहीं। जैसे बस व ट्रक के हॉर्न की ध्वनि आदि। इस प्रकार की ध्वनि को शोर कहते हैं। दूसरी ओर वाद्ययंत्रो की ध्वनियों की आवाज जैसे- हारमोनियम, तबला, सितार, बांसुरी की ध्वनियां हमें मधुर लगती है, जो कि संगीतमय ध्वनि हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 9. ध्वनि प्रदूषण क्या है? ध्वनि प्रदूषण के प्रमुख कारणों को सूचीबद्ध कीजिए। (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 166 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- वातावरण में अत्यधिक अवांछित ध्वनि को प्रदूषण कहते हैं। ध्वनि प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं- वाहनों' की ध्वनियां, विस्फोट पटाखे, फोड़ना, मशीने, लाउड स्पीकर आदि।
प्रश्न 10. मानव कर्ण (कान) का नामांकित चित्र बनाकर उसकी कार्यप्रणाली को समझाइए ।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 164 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- कर्ण पट्ढ़ एक तनित रबड़ की शीट के समान होता है। ध्वनि के कम्पन कर्ण पट्ढ़ को 'कंंपित करते हैं। कर्ण पट्ढ़ कंवनों को अंतर कर्ण तक भेज देता है। वहाँ से संकेतो को मस्तिष्क तक भेज दिया जाता है। इस प्रकार हम ध्वनि को सुनते हैं।
Post a Comment