Kaksha aathvin vigyan at grade abhyas pustika 2022-23 path 6 dahen avn Jwala full solution || कक्षा आठवीं विज्ञान ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका
Kaksha aathvin vigyan at grade abhyas pustika 2022-23 path 6 dahen avn Jwala full solution || कक्षा आठवीं विज्ञान ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका |
अति- लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.दहन क्या है? नीचे दिए गए पदार्थों में से दाह्य एवं अदाह्य पदार्थों की पहचान कर लिखिए।
लकड़ी, कागज, लोहे की कीलें, पत्थर का टुकड़ा, मिट्टी का तेल, काँच, काष्ठ कोयला।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-64 व 65 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर-रासायनिक प्रक्रम जिसमें पदार्थ ऑम्सीजन से अभिक्रिया कर ऊष्मा देता है, दहन कहलाता है। दाह्य पदार्थ- लकड़ी, कागज, मिट्टी का तेल आदि।
अदाह्य पदार्थ:- लोहे की कीले, पत्थर का टुकड़ा काँच आदि।
प्रश्न 2. उष्मीय मान किसे कहते हैं? ईंधन के ऊष्मीय मान को किस मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है?
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 72 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- किसी ईंधन के एक किलोग्राम के पूर्ण दहन से प्राप्त ऊष्मा उर्जा की मात्रा, उसका ऊष्मीय मान कहलाती है।
ईंधन के ऊष्मीय मान को किलो जूल प्रति किलोग्राम (kj/kg) मात्रक द्वारा प्रदर्शित करते हैं।
प्रश्न 3. ईंधन क्या है? अच्छे ईंधन की विशेषताएँ लिखिए।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 72 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- घरेलू और औद्योगिक उपयोग से संबंधित ऊष्मा उर्जा के प्रमुख स्त्रोत लकड़ी, काष्ठ-कोयला, पेट्रोल मिट्टी का तेल आदि हैं। ये पदार्थ ईंधन कहलाते हैं।
अच्छा ईंधन वह है जो सहज उपलब्ध हो जाता है। यह सस्ता होता है और वायु में सामान्य दर से सुगमता पूर्वक जलता है। यह अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न करता है। यह जलने के उपरांत कोई अवांछनीय पदार्थ नहीं छोड़ता।
प्रश्न 4. विद्युत उपकरण एवं पेट्रोल जैसें ज्वलनशील पादर्थों में लगी आग में कार्बनडाईआक्साइड सबसे अच्छा अग्निशामक है स्पष्ट कीजिए?
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-69 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- विधुत उपकरण एवं पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों में लगी आग के लिए कार्बन डाइऑक्साइड सबसे अच्छा अग्निशामक है। ऑक्सीजन से भारी होने के कारण कार्बन डाइऑक्साइड आग को एक कम्बल की तरह लपेट लेती है। इससे ईंधन और ऑक्सीजन के बीच सम्पर्क टूट जाता है, और आग पर नियंत्रण हो जात है।
लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 5. ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग करना हानिकारक क्यों होता है कारण लिखिए।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-73 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग करना हानिकारक होता है क्योंकि लकड़ी को जलाने से बड़ी मात्रा में धुंआ उत्पन्न होता है, जो मनुष्यों के लिए हानिकारक है और श्वसन कष्ट उत्पन्न करता है। इसके अतिरिक्त वृक्षों की कटाई वनोन्मूलन का कारण बनती हैं।
प्रश्न 6. तीव्र दहन, स्वतः दहन तथा विस्फोट से आप क्या समझते हो? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक - 69 व 70 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- जिस दहन में गैस तेजी से जलने लगती है तथा ऊष्मा और प्रकाश उत्पन्न करती है, तीव्र दहन कहलाता है। "जिस दहन में पदार्थ, बिना किसी प्रत्यक्ष कारण के अचानक लपेटों के साथ जल
उठता है स्वत: दहन कहलाता है।" जब पटाखे को जलाते हैं तो एक आकास्मिक अभिक्रिया होने से ऊष्मा प्रकाश और ध्वनि पैदा होती है। इस प्रकार की अभिक्रिया विस्फोट कहलाती है।
प्रश्न 7. ज्वलन ताप किसे कहते है? क्या कारण है कि कागज का टुकड़ा सरलता से आग पकड़ लेता है? जबकि लकड़ी का टुकडा सरलता से आग नही पकडता है।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-66 व 67 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- वह न्यूनतम ताप जिस पर कोई पदार्थ जलने लगता है उसक ज्वलन ताप कहलाता है। कागज का ज्वलन ताप लकड़ी की अपेक्षा कम होने के कारण कागज का टुकड़ा सरलता से आगे पकड़ लेता है जबकि लकड़ी का टुकड़ा सरलता से आग नहीं पकड़ता है।
प्रश्न 8. मोटर वाहनों में ईंधन के रूप में डीजल एवं पेट्रोल की अपेक्षा सी.एन.जी को अच्छा ईंधन माना गया है, क्यो ?
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 73 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- मोटर वाहनों में ईंधन के रूप में डीजल एवं पेट्रोल की अपेक्षा सी.एन.जी अच्छा ईंधन माना जाता है क्योंकि सी.एन.जी सल्फर और नाइट्रोजन के आक्साइडों का उत्पादन अल्प मात्रा में करती है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 9. दहन के लिए वायु आवश्यक होती है, इसे प्रदर्शित करने हेतु किसी क्रियाकलाप का वर्णन कीजिए।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-65 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- दहन के लिए वायु आवश्यक होती है, इसे प्रदर्शित करने के लिए हम काँच की दो चिमनी लेते हैं। एक चिमनी को लकड़ी के दो गुटकों पर रख देते हैं और मोमबत्ती जला देते हैं तथा दूसरी चिमनी को मेज पर सटाकर रखते है और अंदर भी मोमबती जला देते हैं। कुछ देर पश्चात हम देखते हैं कि जिस चिमनी को मेज से सटाकर रखते हैं और चिमनी के ऊपर काँच की प्लेट रखते है वह मोमक्ती बुझ जाती है,जबकि लकड़ी के टुकड़े पर रखी चिमनी के अंदर की मोमबत्ती जलती रहती है क्योंकि दूसरी स्थिति में वायु उपलब्ध नहीं होने के कारण मोमबत्ती बुझ जाती है।
प्रश्न 10. मोमबत्ती की ज्वाला का नामांकित चित्र बनाकर इसके विभिन्न क्षेत्रों को समझाइये।
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 72 चित्र- 6.13 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- मोमबती का सबसे गर्म भाग अंदर वाला तथा जलने के बाद बाहर निकली लौह सबसे गर्म होती है।पूर्ण दहन के बाद बाह्य क्षेत्र नीला पड़ जाता है।
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
Post a Comment