ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा 8वीं विज्ञान पाठ 12 घर्षण पूरे पाठ का हल || class 8 science At grade abhyas pustika full solution 2022-23
ऐट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका कक्षा 8वीं विज्ञान पाठ 12 घर्षण पूरे पाठ का हल || class 8 science At grade abhyas pustika full solution 2022-23 |
अति- लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है?
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 149 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- किसी रुकी हुई वस्तु को विराम से गति प्रारंभ करने की स्थिति में घर्षण पर पार पाने के लिए वस्तु पर लगाया जाने वाला बल स्थैतिक घर्षण की माप होती है। इसके विपरीत किसी वस्तु को उसी चाल से गतिशील रखने के लिए आवश्यक बल उसके सर्पी घर्षण की माप होती है।
प्रश्न 2. घर्षण को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं?
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 147 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- घर्षण को प्रभावित करने वाले कारक -
1.पृष्ठीय अनियमिताए
2. पृष्ठ पर लगने वाला बल
3. माध्यम (वायु, जल, स्थल)
4.दो पृष्ठों की प्रकृति यह तय करती है कि घर्षण होगा या नहीं यदि होगा तो कितना
प्रश्न 3. माचिस के बॉक्स की खुरदरी सतह पर रगड़ने पर माचिस की तीली में आग क्यों लग जाती है?
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 150 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- माचिस के बॉक्स की खुरदरी सतह पर रगडने पर माचिस की तीली में आग घर्षण के कारण लग जाती है।
प्रश्न 4. कैरम बोर्ड पर महीन पाउडर क्यों छिड़कते हैं?
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 151 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- कैरम बोर्ड पर महीन पाउडर घर्षण के मान को कम करने तथा कैरम की गोटियों को आसानी से चलने या सरकने में मदद करता है।
लघु-उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 5. खिलाड़ियों के जूते की तली एवं वाहनों के टायरों को खांचेदार क्यों बनाया जाता है?
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 151 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- खिलाड़ियों के जूते की तली एवं वाहनों के टायरों को खांचेदार बनाया जाता है ताकि घर्षण का मान बढ़ सके, उसकी पकड़ अच्छी बन सके और खिलाड़ियों को दौड़ने व वाहनों को चलाते समय सुविधा हो।
प्रश्न 6. हवाई जहाज की आकृति पक्षी की आकृति के समान क्यों बनाई जाती है?
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक-153 से उत्तर खोजें व लिखें)
उत्तर- हवाई जहाज की आकृति पक्षी की आकृति के समान बनाई जाती है ताकि वायुयान वायु में आसानी से उड़ सके व घर्षण का मान कम हो सके।
प्रश्न 7."विराम अवस्था में किसी बॉक्स को गतिशील करना अथवा किसी गतिशील बॉक्स को उसी दिशा में सरकाना।" उपरोक्त दोनों कार्यों में से कौन सा कार्य आसान है और क्यों?
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 149 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- गतिशील बॉक्स को उसी दिशा में सरकाना आसान है क्योंकि यहां सर्पी घर्षण कार्य कर रहा है जिसका मान विराम अवस्था से किसी बॉक्स को गतिशील करने में लगने वाले स्थैतिक घर्षण से कम होता है।
प्रश्न 8.स्नेहक किसे कहते है? तथा इसका उपयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर- स्नेहक - घर्षण कम करने वाले पदार्थों को स्नेहक कहते है।
उदा:- तेल, ग्रीस आदि।
उपयोग - स्नेहक का उपयोग घर्षण मान को कम करने में।
2. मशीनों को लंबे समय तक कार्यशील रखने व उनके भागों को घिसने से बचाने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 9.कारण लिखिए -
(i) 'पहिए घर्षण कम कर देते है' दिये गये कथन को क्रियाकलाप द्वारा स्पष्ट करिए। (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 152 के पेराग्राफ 1 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- पहिए घर्षण कम कर देते है यदि हम पहिए में लगे सुटकेस को खींचे तो वह हल्का प्रतीत होता है जो यह सिद्ध करता है कि पहिए घर्षण कम करते हैं।
(ii) सर्दियों में अक्सर लोग हाथ रगड़ते हैं, क्यों? (विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 150 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- सर्दियों में हाथ रगड़ने से घर्षण के कारण उष्मा उत्पन्न होती है जो हमारे ठंडे हाथों को गर्म कर देती है।
(iii) कमानी द्वार तुला क्या है?
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 147 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- कमानी द्वार तुला वह युक्ति है जिसके द्वारा किसी वस्तु पर लगने वाले बल को मापा जाता है। इसमें एक कुंडलित कमानी होती है जिसमें बल लगाने पर प्रसार हो जाता है जिसकी माप पैमाने पर देखी जा सकती है।
प्रश्न 10. घर्षण हानिकारक है परन्तु अनिवार्य भी इस वाक्य को उदाहरण सहित समझाइए
(विज्ञान की पाठ्य पुस्तक के पृष्ठ क्रमांक- 149, 150, 151 से उत्तर खोजे व लिखें)
उत्तर- घर्षण हानिकारक है परंतु यदि घर्षण ना हो तो हम निम्नलिखित कार्य नहीं कर सकते हैं-
1. चल नहीं सकते।
2.भोजन का पाचन नहीं हो सकता।
3. वाहन सड़क पर नहीं चल सकते।
4.चाकू से बोर्ड पर लिख नहीं सकते।
5. भारी सामान आसानी से सरका नहीं सकते।
Post a Comment