पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय || Pandit Jawaharlal Nehru ka Jivan Parichay

top heddar

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय || Pandit Jawaharlal Nehru ka Jivan Parichay

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय ||Jawaharlal Nehru ka Jivan Parichay

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय,पंडित जवाहरलाल नेहरु की जीवनी,भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय,जवाहरलाल नेहरू जीवनी,जवाहरलाल नेहरू,जवाहरलाल नेहरू बायोग्राफी इन हिंदी,Jawaharlal Nehru ka Jivan Parichay,pandit Jawaharlal,Jawaharlal Nehru ka Janm kab hua tha,Jawaharlal Nehru ka Jivan Parichay,Jawaharlal Nehru ka Janm kahan hua tha,Jawaharlal Nehru ka karyakal,pandit Jawaharlal Nehru history,Shri Jawaharlal Nehru prime minister of India,pandit Jawaharlal Nehru ki jivani,पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय,Jawaharlal Nehru ka Jivan Parichay

आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन को ही बाल दिवस और चिल्ड्रेंस डे कहा जाता है जिसे हम बाल दिवस भी कहते हैं क्योंकि नेहरू जी को बच्चे बहुत पसंद थे और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। अगर हम नेहरू जी के जीवन को विस्तार से पढ़े तो हमें उनके जीवन से ढेर सारी सीख पाने को मिलती है। नेहरू जी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, देश को आजाद कराने के लिए नेहरू जी ने महात्मा गांधी का साथ दिया था। नेहरू जी के अंदर देशप्रेम की ललक साफ दिखाई देती थी, महात्मा गांधी उन्हें एक शिष्य मानते थे। जो उनके प्रिय थे। नेहरू जी को व्यापक रूप से आधुनिक भारत का रचयिता माना जाता है।


नाम (Name)

पंडित जवाहरलाल नेहरू

उपनाम (Nickname)

चाचा नेहरू

जन्म (Birth)

14 नवंबर 1889

जन्म स्थान (Birth Place)

इलाहाबाद (अब प्रयागराज) उत्तर प्रदेश

पिता का नाम (Father's Name)

मोतीलाल नेहरू

माता का नाम (Mother's Name)

स्वरूप रानी नेहरू

पत्नी का नाम (wife Name)

कमला नेहरू (1916)

धर्म (Religion)

हिंदू 

जाति (Caste)

ब्राह्मण

वैवाहिक स्थिति (Marital status)

विवाहित

व्यवसाय (Business)

राजनीति

राजनीतिक पार्टी (Political party)

इंडियन नेशनल कांग्रेस

बच्चे (Children's)

इंदिरा गांधी

पंडित जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु (Pandit Jawaharlal Nehru's Death)

27 मई 1964,नई दिल्ली

प्राप्त पुरस्कार (Receiving Awards)

15 जुलाई 1955 को चाचा नेहरू भारत रत्न के सम्मान से नवाजे गए।


पंडित जवाहर लाल नेहरू का जीवन परिचय - 


14 नवंबर 1889 नेहरू जी का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और इनकी माता का नाम स्वरूप रानी नेहरू था। इनके पिताजी मशहूर बैरिस्टर और समाजवादी थे। नेहरू जी इकलौते बेटे थे और तीन बहने भी थी। इन्होंने देश विदेश के नामी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से शिक्षा प्राप्त की थी और इसके बाद उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय से कानून शास्त्र में पारंगत हुए।


7 वर्ष इंग्लैंड में रहकर फेबियन समाजवाद एवं आयरिश राष्ट्रवाद की जानकारी विकसित की। नेहरू जी भारत के सबसे पहले प्रधानमंत्री थे। अतः आजादी के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। इनका जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से अत्यधिक प्रेम होने के कारण अपना जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में बनाने को कहा। जवाहरलाल नेहरू जी का जीवन भी अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की तरह रहा है। कहा जाता है कि बच्चों से अत्यधिक प्रेम होने के कारण उन्हें बच्चे प्यार से चाचा जी कहकर पुकारते थे। महात्मा गांधी जी उन्हें अपना शिष्य मानते थे जवाहरलाल जी के अंदर अपने देश के लिए बहुत प्रेम था।


प्रारंभिक जीवन एवं परिवार - 


जवाहरलाल नेहरू जी को उनके पिता मोतीलाल नेहरू जी ने 15 वर्ष की आयु में स्कूली शिक्षा पूरी करने के लिए इंग्लैंड के हैरो स्कूल में भेज दिया। इसके पश्चात नेहरु जी ने अपने कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज कैंब्रिज लंदन से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लॉ में डिग्री हासिल करने के लिए कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। इंग्लैंड में नेहरु जी ने 7 साल व्यतीत किए जिसमें वहां के फेबियन समाजवाद और आयरिश राष्ट्रवाद के लिए उन्होंने एक तर्कसंगत दृष्टिकोण विकसित किया। इंग्लैंड में लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद नेहरू जी 1912 में भारत लौटे और वकालत शुरू की।


1916 में इन्होंने कमला नेहरू से शादी कर ली फिर 1917 में जवाहरलाल नेहरू होमरूल लीग में शामिल हुए। 1919 में उनका संपर्क महात्मा गांधीजी से हुआ नेहरू जी गांधीजी के सक्रिय लेकिन शांतिपूर्ण विचारधारा से प्रभावित हुए। गांधीजी के उपदेशों के अनुसार उन्होंने अपने पिता मोतीलाल नेहरू की संपत्ति का त्याग किया। अब इन्होंने गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चलने का निर्णय किया था। वे अब खादी के कपड़े और गांधी टोपी पहनने लगे 1920 से 1922 के असहयोग आंदोलन में उन्होंने सक्रिय हिस्सा लिया था और इस दौरान उन्हें पहली बार गिरफ्तार किया गया था। 1926 में जवाहर लाल नेहरू अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने।1929 में कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। इसी सत्र के दौरान पूर्ण स्वराज्य की मांग की गई थी।


जवाहरलाल नेहरू 26 जनवरी 1930 को लाहौर में स्वतंत्र भारत का झंडा फहराया। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान नेहरू जी को गिरफ्तार किया गया था। 15 अगस्त 1947 को भारत देश आजाद हुआ। महात्मा गांधी जी के कहने पर जवाहरलाल नेहरू जी को आजाद देश का सर्वप्रथम प्रधानमंत्री बनाया गया। जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


जवाहरलाल नेहरू का राजनीतिक सफर एवं उपलब्धियां (Political Life History) - 


1912 में नेहरू जी ने भारत लौटकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में बैरिस्टर के रूप में कार्यरत हुए। 1916 में नेहरू जी ने कमला नामक युवती से विवाह किया। 1917 में वे होम रूल लीग से जुड़ गए। 1919 में नेहरू जी गांधी जी के संपर्क में आए जहां उनके विचारों ने नेहरू जी को बहुत प्रभावित किया और राजनीतिक ज्ञान इन्हें गांधी जी के नेतृत्व में ही प्राप्त हुआ, यही वह समय था जब नेहरू जी ने पहली बार भारत की राजनीति में कदम रखा था और उसे इतने करीब से देखा था। 1919 में गांधी जी ने रोलेट अधिनियम के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा था। नेहरू जी, गांधी जी के सामने अवज्ञा आंदोलन से बहुत प्रभावित थे। नेहरू जी के साथ उनके परिवार ने भी गांधीजी का अनुसरण किया, मोतीलाल नेहरू ने अपनी संपत्ति का त्याग कर खाली परिवेश धारण किया। 1920 से 1922 में गांधी जी द्वारा किए गए असहयोग आंदोलन में नेहरू जी ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इस वक्त नेहरू जी पहली बार जेल गए। 1924 में इलाहाबाद नगर निगम के अध्यक्ष के रूप में 2 वर्षों तक शहर की सेवा की। 1926 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। 1926 से 1928 तक नेहरू जी अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव बने। गांधी जी को नेहरू जी में भारत देश का एक महान नेता नजर आ रहा था।


1928 से 1929 में मोतीलाल नेहरू की अध्यक्षता में कांग्रेस के वार्षिक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में दो गुट बने पहले गुट में नेहरू जी एवं सुभाष चंद्र बोस ने पूर्ण स्वतंत्रता की मांग का समर्थन किया और दूसरे गुट में मोतीलाल नेहरू और अन्य नेताओं ने सरकार के अधीन ही प्रभुत्व संपन्न राज्य की मांग की। इस दो प्रस्ताव की लड़ाई में गांधीजी ने बीच का रास्ता निकाला। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को 2 वर्षों का समय दिया जाएगा ताकि वह भारत को राज्य का दर्जा दे, अन्यथा कांग्रेस एक राष्ट्रीय लड़ाई को जन्म देगी परंतु सरकार ने कोई उचित जवाब नहीं दिया। नेहरू जी की अध्यक्षता में दिसंबर 1929 में कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन लाहौर में किया गया। इसमें सभी ने एकमत होकर पूर्ण स्वराज की मांग का प्रस्ताव पारित किया। 26 जनवरी 1930 में लाहौर में नेहरू जी ने स्वतंत्र भारत का ध्वज लहराया। 1930 में गांधी जी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन का जोरों से आव्हान किया। जो इतना सफल रहा कि ब्रिटिश सरकार को महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए झुकना ही पड़ा।


1935 में जब ब्रिटिश सरकार ने भारत अधिनियम का प्रस्ताव पारित किया तब कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का फैसला किया। नेहरू ने चुनाव के बाहर रहकर ही पार्टी का समर्थन किया। कांग्रेस ने हर प्रदेश में सरकार बनाई और सबसे अधिक जगहों पर जीत हासिल की। 1936 से 1937 में नेहरू जी की कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 1942 में गांधी जी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन के बीच नेहरू जी को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद वह 1945 में जेल से बाहर आए। 1947 में भारत एवं पाकिस्तान की आजादी के समय नेहरु जी ने सरकार के साथ बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


देश के प्रथम प्रधानमंत्री का चुनाव - 

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय,जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय,पंडित जवाहरलाल नेहरू,जवाहर लाल नेहरू का जीवन परिचय,जवाहरलाल नेहरू जीवन परिचय,जवाहरलाल नेहरू का जीवन,पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जीवन परिचय,जवाहर लाल नेहरू जीवन परिचय,पंडित जवाहर लाल नेहरू का जीवन परिचय,पंडित जवाहरलाल नेहरू पर निबंध,पं जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय,जवाहरलाल नेहरू जी का जीवन परिचय,पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवनी,पंडीत जवाहर नेहरू का जीवन परिचय,जवाहरलाल नेहरू,Pandit Jawaharlal Nehru Biography In Hindi,पंडित जवाहरलाल नेहरु की जीवनी,Jawaharlal biography,Jawaharlal biography in Hindi,Jawaharlal Oswal biography,biography of Jawaharlal Nehru,Jawaharlal Nehru biography in Malayalam,pandit Jawaharlal Nehru jivani,pandit Jawaharlal Nehru ka Jivan Parichay,Jawaharlal Nehru biography in English,Jawaharlal Nehru autobiography in English,short biography of Jawaharlal Nehru in English,biography on Jawaharlal Nehru in Hindi,short essay on Jawaharlal Nehru in Hindi,पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय,जवाहरलाल जवाहरलाल नेहरू,jawaharlal nehru,pandit jawaharlal nehru ka jeevan parichay,pandit jawaharlal nehru ka jeevan parichay likhiye,jawaharlal nehru speech,jawaharlal nehru biography,jawaharlal nehru history,pandit jawaharlal nehru,pandit jawaharlal nehru ka jeevan parichay in hindi,jawaharlal nehru ka parichay,jawaharlal nehru jivan parichay,pandit jawaharlal nehru par nibandh,essay on pandit jawaharlal nehru,10 lines on pandit jawaharlal nehru


1947 में भारत आजादी के वक्त कांग्रेस में प्रधानमंत्री की दावेदारी के लिए चुनाव किए गए। जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य कृपलानी को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए पर गांधी जी के आग्रह पर जवाहरलाल नेहरू को भारत का प्रथम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। इसके बाद नेहरू जी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने।

स्वतंत्रता के बाद भारत को सही तरह से गठित कर उसका नेतृत्व कर एक मजबूत राष्ट्र की नींव के निर्माण का कार्य नेहरू जी ने शिद्दत के साथ निभाया। भारत को आर्थिक रूप से निर्भीक बनाने के लिए भी इन्होंने बहुत अहम योगदान दिया। आधुनिक भारत के स्वप्न की मजबूत नींव का निर्माण किया इन्होंने शांति एवं संगठन के लिए गुटनिरपेक्ष आंदोलन की रचना की। इनकी बहुत मेहनत के बावजूद यह पाकिस्तान और चीन से मैत्रीपूर्ण संबंध नहीं बना पाए।


जवाहरलाल नेहरू को मिला सम्मान (Jawaharlal Nehru Award) - 


1955 में नेहरू जी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।


पंडित जवाहरलाल नेहरू का इतिहास (History Of Jawaharlal Nehru) -


जैसा कि आपको बताया जा चुका है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। इनका जन्म कश्मीरी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता मोतीलाल नेहरू इलाहाबाद के बेहद रहीस, विख्यात और सफल वकील थे। जो कश्मीरी पंडित समुदाय से थे। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दोबारा अध्यक्ष चुने गए थे। इनकी माता का नाम श्रीमती स्वरूपरानी नेहरू था। नेहरू जी की दो बहने थी जिनका नाम विजयालक्ष्मी और कृष्ण हठीसिंग है। विजयालक्ष्मी जी राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनी थी और कृष्ण हठीसिंग जी एक उल्लेखनीय लेखिका थी जिन्होंने अपने परिवार जनों से संबंधित कहीं पुस्तके लिखीं।


27 वर्ष की उम्र में 1916 में नेहरू जी ने कमला कौल से शादी की और 1917 में इंदिरा प्रियदर्शनी के रूप में एक बेटी के पिता बने।


जवाहरलाल नेहरू जी की मृत्यु कब हुई एवं कैसे हुई (Jawaharlal Nehru Death) -


नेहरू जी ने अपने पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने के लिए हमेशा प्रयास किए। उनकी सोच थी कि हमें अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना चाहिए, लेकिन 1962 में चीन ने भारत पर हमला कर दिया। जिससे नेहरू जी को बहुत आघात पहुंचा। पाकिस्तान से भी कश्मीर मसले के चलते कभी अच्छे संबंध नहीं बन पाए।


नेहरू जी को 27 मई 1962 को दिल का दौरा पड़ने से स्वर्गवास हो गया। उनकी मौत भारत देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति थी।


देश के महान नेताओं व स्वतंत्रता संग्रामी के रूप में उन्हें आज भी याद किया जाता है। उनकी याद में बहुत सी योजनाएं, सड़क बनाई गई। जवाहरलाल नेहरू स्कूल, जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल आदि की शुरुआत इन्हीं के सम्मान में की गई।


People Also Asked (लोगों के द्वारा पूछे गए प्रश्न) - 


1. जवाहरलाल नेहरू का जन्म कब हुआ था?

उत्तर - पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था।


2. जवाहरलाल नेहरू का जन्म कहां हुआ?

उत्तर - जवाहरलाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था।


3. पंडित जवाहरलाल नेहरू का नारा क्या है?

उत्तर - आराम हराम है का नारा जवाहरलाल नेहरू ने दिया था। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दिया था। करो या मरो का नारा महात्मा गांधी ने दिया था।


4. पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम कैसे पड़ा?

उत्तर - नेहरू ने अपनी आत्मकथा मेरी कहानी में इस बात का उल्लेख किया है कि स्वयं फर्रुखसियर ने उनके पुरखों को 1716 के आसपास दिल्ली लाकर बताया था दिल्ली के चांदनी चौक में उन दिनों एक नहर हुआ करती थी नहर के किनारे बस जाने के कारण उनका परिवार नेहरू के नाम से मशहूर हो गया ।


5. पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री कब बने?

उत्तर - पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री 1947 में बने थे।


प्रश्न- पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कहां हुआ था।

उत्तर- पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था।


प्रश्न- पंडित जवाहर नेहरू का जन्म कब हुआ था।

उत्तर- पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था।


प्रश्न- जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री कब बने थे।

उत्तर- जवाहरलाल नेहरू (नवंबर 14, 1889 - मई 27, 1964) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे और स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चिम की भारतीय राजनीति में केंद्रीय व्यक्तित्व थे।


प्रश्न- पंडित जवाहरलाल नेहरू की पत्नी का क्या नाम था।

उत्तर- पंडित जवाहरलाल नेहरू की पत्नी का नाम कमला नेहरू था।


प्रश्न- महात्मा गांधी और नेहरू का क्या रिश्ता था।

उत्तर- गांधी जी से मुलाकात से पहले नेहरू 1912 में ब्रिटेन से बैरिस्टर बनकर लौटे थे और इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकील के तौर पर काम भी करने लगे थे। लेकिन उनके पिता की तरह उनकी वकालत में रुचि नहीं थी। उस समय कांग्रेस में नरमपंथियों का बोलबाला था।


यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा ।



मीराबाई का जीवन परिचय


कबीर दास का जीवन परिचय


राहुल सांकृत्यायन जी का जीवन परिचय


सचिन तेंदुलकर का जीवन परिचय


द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय


Post a Comment

Previous Post Next Post

left

ADD1