राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध || Essay on National Sports Day in Hindi

top heddar

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध || Essay on National Sports Day in Hindi

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध || Essay on National Sports Day in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध लिखना बताएंगे। दोस्तों राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।


राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध,essay on national sports day,essay on national sports day in hindi,राष्ट्रीय खेल दिवस,national sports day,10 line essay on national sports day in hindi,national sports day in hindi,hindi essay on national sports day,national sports day essay,राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है,essay on sports day,essay on sports day in hindi,10 line on national sports day,राष्ट्रीय खेल दिवस पर कविता

Table of contents -


परिचय

राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व 

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य 

खेल खेलना है जरूरी

राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है?

राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 10 लाइन हिंदी में

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 10 लाइन अंग्रेजी में

FAQ'S 


परिचय –


राष्ट्रीय खेल दिवस भारत में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद जी ने खेल जगत की दुनिया में भारत को उच्च स्थान तक पहुंचाया है। यह दिवस सभी युवाओं/खिलाड़ियों के मन में खेल के प्रति एकाग्रता, जागरूकता और मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।


राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व –


खेल से लोगों को अनेकों प्रकार के लाभ होते हैं जैसे - इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से हमेशा फिट रहता है, खेल प्रतियोगिता जीतने से देश व राज्य का नाम रौशन होता है और साथ ही आज के समय में खेल रोजगार के लिए भी लाभप्रद होते हैं। इसलिए युवाओं/खिलाड़ियों को खेल के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।


राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य –


देश में खेल दिवस मनाने का एकमात्र उद्देश्य देश के युवाओं/खिलाड़ियों के अंदर खेल की भावना उत्पन्न करना और खेल को अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि वे किसी भी प्रकार की खेल प्रतियोगिता में प्रतियोगिताओं को जीत सकें और देश व राज्य का नाम रौशन कर सकें।


खेल खेलना है जरूरी –


खेल तंदुरुस्ती बनाए रखने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग प्रकार के खेल हमें जीवन जीने का तरीका भी सिखाते हैं। खेल खेलने से हमारी अच्छी तरह से एक्सरसाइज होती है और हम व्यायाम करते हैं।


खेलना न केवल शारीरिक रूप से हमारे लिए अच्छा होता है, बल्कि मानसिक रूप से भी अच्छा होता है। खेल खेलने से हमारी मानसिक एकाग्रता भी बढ़ती है। नियमित रूप से खेलना एक व्यक्ति को कई रोगों से मुक्त करता है।


हमें हमेशा अलग-अलग प्रकार के खेल खेलते रहना चाहिए, क्योंकि खेल खेलने से हमें हमारे जीवन में आनंद की प्राप्ति होती है। अलग-अलग प्रकार के खेल खेलने से हमारी कई बीमारी जैसे अलग-अलग शरीर के अंगों से जुड़े दर्द, मोटापा, अधिक वजन और हृदय से जुड़े रोगों को ठीक करता है।


राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है?


भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। इन्होंने 1928, 1932, 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस का प्रतीक माना जाता है।


राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम –


भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस को विभिन्न प्रकार के खेल और कार्यक्रमों के आयोजन के द्वारा मनाया जाता है। भारत के राष्ट्रीय भवन में भारतीय खिलाड़ियों को उनके उच्च प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार वितरण समारोह को आयोजित किया जाता है, जहां भारत के राष्ट्रपति जी के द्वारा अर्जुन पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार), द्रोणाचार्य पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार जैसे अन्य प्रसिद्ध खेल संबंधी पुरस्कार एक वर्ष के दौरान सर्वोत्तम खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन कई स्कूलों में भी प्रत्येक वर्ष खेल प्रतियोगिता करवाया जाता है। जिसमें दौड़, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, ऊंची कूद (हाई जंप), साइकिल इत्यादि खेल स्कूलों में करवाया जाता है। 


राष्ट्रीय खेल दिवस पर 10 लाइन हिंदी में– 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर अंग्रेजी में 10 पंक्तियां, राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध लेख,National Sports day in Hindi,राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत कब हुई,राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है,अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस,International sports day,Khel Divas per nibandh, short essay on national sports day in Hindi,National Sports day,राष्ट्रीय खेल दिवस पर कविता,राष्ट्रीय खेल दिवस पर 10 लाइन अंग्रेजी में,राष्ट्रीय खेल दिवस पर 10 लाइन हिंदी में

1. राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है।


2. भारत के "राष्ट्रीय खेल दिवस" को मेजर ध्यानचंद सिंह की जयंती पर मनाया जाता है।


3. मेजर ध्यानचंद एक प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी थे।


4. मेजर ध्यानचंद जी ने भारत के लिए हॉकी खेल के अंदर तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक अर्जित किया था।


5. राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत 29 अगस्त 2012 से हुई थी।


6. राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन भारत सरकार खिलाड़ियों को पुरस्कार देती है।


7. खेल दिवस के दिन विद्यालय में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाता है।


8. खेल दिवस पर बच्चे अपनी रूचि के खेलों में भाग लेते हैं।


9. राष्ट्रीय खेल दिवस पर फुटबॉल, हॉकी, मैराथन आदि का आयोजन किया जाता है।


10. खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के महत्व को समझाना है।


राष्ट्रीय खेल दिवस पर 10 लाइन अंग्रेजी में– 


1. National Sports Day is celebrated on 29th August every year.


2. It is celebrated to marks the birth anniversary of Major dhyanchand Singh.


3. He was the legendary Indian hockey player.


4. He is also known as Hockey Wizard of India.


5. He had won three times gold medals in Olympic games for India.


6. A part from winning gold medals for India, he also served in the Indian Army.


7. National sports day was first celebrated on 29th August 2012.


8. The day is celebrated to spread the awareness about the importance of sports in life.


9. On this day, the President of India, distributes the National Sports Award to all the winning players.


10. This day is celebrated across the schools and colleges by conducting various Sports activities.


FAQ'S –


प्रश्न - राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत कब हुई?

उत्तर - भारत में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस को 2012 में पहली बार भारत में उत्सव के दिनों की सूची में शामिल किया गया था।


प्रश्न - राष्ट्रीय खेल दिवस कब और क्यों मनाया गया?

उत्तर - भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है। 29 अगस्त को मनाने का कारण यह है कि इस दिन भारत के दिग्गज हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है।


प्रश्न - अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस किसकी याद में मनाया जाता है?

उत्तर - इस दिन का इतिहास 2013 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने घोषणा की थी कि 6 अप्रैल को विकास और शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाना है। 6 अप्रैल को चुना गया था क्योंकि इस दिन 1896 में एथेंस में पहली बार आधुनिक ओलंपिक हुआ था। 2014 से, यह दिन पूरे ग्रह पर प्रतिवर्ष मनाया जाता रहा है।


प्रश्न - राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर - राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के दिग्गज ध्यानचंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हरियाणा, पंजाब और कर्नाटक जैसे राज्य जीवन में शारीरिक गतिविधियों और खेलों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न खेल कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित करते हैं।


प्रश्न - भारत का राष्ट्रीय खेल का नाम क्या है?

उत्तर - राष्ट्रीय खेल किसी राष्ट्र की संस्कृति के अंतर्निहित खेल को माना जाता है। कुछ देशों में वास्तव में कुछ खेलों को राष्ट्रीय खेल मान लिया जाता है लेकिन वो कानूनन ऐसा नहीं होते, उदाहरण के लिए भारत में हॉकी को राष्ट्रीय खेल मान लिया गया है जबकि कानूनन यह राष्ट्रीय खेल नहीं है।


प्रश्न - राष्ट्रीय खेल कब और कहां हुए थे?

उत्तर - वर्ष 1924 में अविभाजित पंजाब के लाहौर में भारतीय ओलंपिक खेलों का पहला संस्करण संपन्न हुआ। वर्ष 1940 की शुरुआत में भारतीय ओलंपिक खेलों को राष्ट्रीय खेलों के रूप में नामित किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारतीय राज्यों के एथलीटों को विभिन्न प्रकार के खेलों में शामिल किया जाता है।

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा ।

इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇


भ्रष्टाचार पर हिंदी में निबंध


जनसंख्या वृद्धि पर निबंध


जल ही जीवन है पर निबंध


वनों की कटाई पर निबंध


राष्ट्रीय एकता पर निबंध


Post a Comment

Previous Post Next Post

left

ADD1