MP Board class 11th sociology varshik paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं समाजशास्त्र वार्षिक पेपर 2023
Class 11th sociology varshik paper 2023 MP Board,एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं समाजशास्त्र संपूर्ण हल 2023,MP Board 11th sociology annual exam 2023,कक्षा 11 समाजशास्त्र वार्षिक पेपर 2023,MP Board class 11th sociology sample paper 2023 PDF download,समाजशास्त्र कक्षा 11 वार्षिक पेपर 2023,class 11th sociology varshik real paper,class 11th samajshastra varshik paper 2022,class 11th varshik paper samajshastra,varshik pariksha 2022 class 11th sociology paper,11th sociology varshik paper,11th samajshastra varshik paper 2022,class 11th board paper sociology,11vi samajshastra varshik paper 2022,class 11th sociology varshik real paper 2022,class 11th sociology paper varshik pariksha 2022,varshik paper 2022 samajshastra
कक्षा 11वीं वार्षिक परीक्षा-2023
कक्षा-11वीं
विषय-समाजशास्त्र
समय-3 घंटे पूर्णांक-80
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए– (1×5=5)
1. सर्व शिक्षा अभियान द्वारा अनिवार्य एवं निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था कितने वर्ष तक के विद्यार्थियों के लिए की गई है–
(अ) 14 वर्ष (ब) 10 वर्ष
(स) 20 वर्ष (द) 25 वर्ष
2. "आत्महत्या" पुस्तक के लेखक थे–
(अ) कार्ल मार्क्स (ब) मैक्स वेबर
(स) इमाइल दुर्खीम (द) जी.एस. धुरिये
3. महानगर कहा जाता है, जिनकी जनसंख्या–
(अ) 5 लाख (ब) 8 लाख
(स) 9 लाख (द) 10 लाख से अधिक
4. "मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है।" यह कथन है–
(अ) एम.डी. जॉनसन का (ब) अरस्तु का
(स) बोगार्डस का
(द) ऑगबर्न का
Note For Important -
अगर आप इसकी पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे आपको लिंक दी जा रही है उस पर क्लिक करके आप जिस सब्जेक्ट के पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं। उस पर क्लिक कर दीजिएगा।
👉 MP Board Final Exam 2023 PDF Download
5. भारत में मुगल शासन काल में अल्पसंख्यक माना गया–
(अ) हिंदुओं को (ब) मुसलमानों को
(स) ईसाइयों को (द) अंग्रेजों को
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए– (1×5=5)
1.समाजशास्त्र का जनक ……. कहा जाता है।
2. समाज …….. है।
3. प्राथमिक समूह आकार में बहुत ……… होते हैं।
4. पद्धति वह व्यवस्थित ढंग है जिसके द्वारा कोई …… अध्ययन किया जाता है।
5. जाति एक ..…… वर्ग है।
प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में दीजिए– (1×5=5)
1. सामाजिक परिवर्तन को व्यक्तियों के कार्य करने और विचार करने के तरीकों में होने वाला परिवर्तन कहकर परिभाषित किया जा सकता है। यह परिभाषा किसके द्वारा दी गई है।
2. सांस्कृतिक विलंबना की अवधारणा किसने प्रस्तुत की?
3. नातेदारी, सामाजिक स्तरीकरण, शक्ति व्यवस्था आदि सामाजिक संरचना किस स्वरूप के तत्व हैं।
4. जब एक वर्ग पूरी तरह अनुवांशिकता पर आधारित होता है तब हम उसे क्या कहते हैं?
5. मनुष्य जिन विभिन्न विश्वासों, प्रथाओं, परंपराओं और शिष्टाचार के तरीकों में जीवन व्यतीत करता है उन सभी से किस संस्कृति का निर्माण होता है?
प्रश्न 4. सत्य/असत्य लिखिए– (1×5=5)
1.परिवार, नातेदारी, समूह, जाति रक्त संबंधी समूह हैं।
2.किसी तथ्य को बातचीत के द्वारा समझने के स्थान पर स्वयं अपनी गहन दृष्टि से समझने की प्रक्रिया का नाम प्रश्नावली है।
3. अवलोकन बहुत से प्रश्नों की सूची है जिसमें अध्ययन विषय के विभिन्न पक्षों से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्न शामिल होते हैं।
4. प्रकार्यात्मक पद्धति को समझने के लिए पहले कार्य शब्द के अर्थ को समझाना जरूरी है।
5. शक्ति और अधिकारों के असमान सामाजिक विभाजन को हम सामाजिक स्तरीकरण कहते हैं।
प्रश्न 5. सही जोड़ी बनाइए– (1×5=5)
खंड 'अ' खंड 'ब'
1.जी.एस. धुरये — सन् 1894
2. डी. पी. मुखर्जी — 12 दिसंबर, 1893
3. राधा कमल मुखर्जी — 26 दिसंबर 1887
4. विनय कुमार सरकार — सन् 1952
5. इंडियन सोशियोलॉजिकल — 7 दिसंबर 1889
सोसाइटी
प्रश्न 6. भारत में समाजशास्त्र के अध्ययन के कोई चार लाभ लिखिए। (2)
अथवा
समाजशास्त्र के आरंभिक विकास से संबंधित किन्हीं चार समाज शास्त्रियों के नाम लिखिए।
प्रश्न 7. परिवार की परिभाषा दीजिए तथा परिवार की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए। (2)
अथवा
विवाह की परिभाषा दीजिए तथा विवाह के मुख्य उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 8. संस्कृति के अर्थ तथा प्रकारों की विवेचना कीजिए। (2)
अथवा
संस्कृति तथा पर्यावरण के संबंध को समझाइए।
प्रश्न 9. प्रतिस्पर्धा के मुख्य प्रकारों को संक्षेप में समझाइए। (2)
अथवा
संघर्ष की किन्हीं चार विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
प्रश्न 10. जनसंख्या वृद्धि किस तरह सामाजिक परिवर्तन को प्रोत्साहन देती है। (2)
अथवा
क्रांति और प्रगति में क्या अंतर है?
प्रश्न 11. पर्यावरण के अर्थ को समझाइए? (2)
अथवा
पर्यावरण के आधार पर गांव और नगर की तुलना कीजिए।
प्रश्न 12. पूंजीवादी व्यवस्था की दो प्रमुख विशेषताएं क्या हैं? (2)
अथवा
पूंजीवादी व्यवस्था में वर्ग संघर्ष क्यों उत्पन्न होता है?
प्रश्न 13. समाजशास्त्र का राजनीति शास्त्र से संबंध स्पष्ट कीजिए। (2)
अथवा
समाजशास्त्र तथा अर्थशास्त्र किस प्रकार एक दूसरे से संबंधित हैं।
प्रश्न 14. आर्थिक संस्थाएं किस तरह अर्थव्यवस्था के रूप का निर्धारण करती हैं? (2)
अथवा
सरकार से आप क्या समझते हैं? सरकार के कार्यों की संक्षेप में विवेचना कीजिए।
प्रश्न 15. सामाजीकरण के मुख्य सिद्धांतों की संक्षेप में विवेचना कीजिए। (3)
अथवा
व्यक्तित्व निर्माण के सांस्कृतिक कारक कौन से हैं?
प्रश्न 16. सामाजिक संरचना को परिभाषित कीजिए तथा इसकी मुख्य विशेषताओं को समझाइए। (3)
अथवा
नृजातिकी के अर्थ तथा स्तरीकरण से इसके संबंध की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 17. सामाजिक परिस्थितिकी क्या है? इसके प्रमुख तत्वों की विवेचना कीजिए। (4)
अथवा
औद्योगिक नगर तथा महानगर के अर्थ और विशेषताओं की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 18. समाजशास्त्र के लिए मैक्स वेबर के योगदान की संक्षेप में विवेचना कीजिए। (4)
अथवा
समाजशास्त्र के लिए दुर्खीम के योगदान का मूल्यांकन कीजिए।
प्रश्न 19. धुरये के अनुसार जाति व्यवस्था की विशेषताएं क्या हैं? (5)
अथवा
परंपरा के बारे में डी.पी. मुखर्जी के विचार क्या हैं?
प्रश्न 20. प्राथमिक समूह से आप क्या समझते हैं? प्राथमिक और द्वितीयक समूह में अंतर स्पष्ट कीजिए। (5)
अथवा
संस्कृति को परिभाषित कीजिए तथा सामाजिक जीवन में संस्कृति की भूमिका को समझाइए।
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
MP Board class 11th Hindi varshik paper solution 2023
MP Board class 11th Biology varshik paper 2023
MP Board class 11th business studies varshik real paper 2023
MP Board class 11th History varshik paper 2023
MP Board class 11th economics varshik paper 2023
MP Board class 11th sociology varshik paper 2023
MP Board class 11th Geography varshik paper 2023
Post a Comment