MP Board class 8th social science practice semple paper 6 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं सामाजिक विज्ञान सैंपल पेपर 6 2023
वार्षिक मूल्यांकन हेतु सेंपल पेपर-6
अभ्यास प्रश्न पत्र
कक्षा-8
विषय-सामाजिक विज्ञान
समय-3 घंटे पूर्णांक-90
नोट 1- सभी प्रश्न हल कीजिए।
2- प्रश्न क्रमांक 5 में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
प्रश्न 1 प्रत्येक प्रश्न के लिए चार चार विकल्प दिए गए हैं सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
1-गरम दल के प्रमुख नेता थे-
1-गोपाल कृष्ण गोखले
2-बिपिन चंद्र पाल
3-पंडित मोतीलाल नेहरु
4-फिरोजशाह मेहता
2-प्रथम नगर पालिका स्थापित की गई थी-
1-1865 ईसवी से मद्रास में
2-1867 ईस्वी से बंगाल में
3-1868 ईस्वी से उत्तर प्रदेश में
4-1860 ईस्वी से मध्य प्रदेश में
3-निम्न में से कौन सा नगर मोटर कार निर्माण के लिए विख्यात है-
1- शिकागो
2-डेट्राइट
3-पिट्सबर्ग
4-न्यूयॉर्क
4-लोहा व इस्पात बनाने की आधुनिक कारखाना 1960 में लगाया गया-
1-जमशेदपुर में
2- राऊलकेला में
3-पार्टो नोवा में
4-दुर्गापुर में
5-मानचित्र में मैदानों को दर्शाने हेतु कौन सा रंग उपयोग करते हैं-
1-कत्थई रंग
2-पीला रंग
3-हरा रंग
4-लाल रंग
प्रश्न 2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है-
1-अशोक चिन्ह हमारा…. प्रतीक चिन्ह है।
2-1498 ईस्वी में…. भारत के पश्चिमी समुद्री तक कालीकट पहुंचा।
3-ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की मुख्य फसल… है।
4-पृथ्वी की सबसे बाहरी परत को…. कहते हैं।
प्रश्न 3 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं-
1-ऑस्ट्रेलिया के तीन मुख्य वृक्षों के नाम लिखिए
2-क्यूबा को शक्कर का घर क्यों कहा जाता है?
3-समोच्च रेखा किसे कहते हैं?
4-पंचशील का अर्थ लिखिए।
5-सत्यशोधक समाज की स्थापना किसने की थी?
6-बंगाल विभाजन की घटना कब और किस वायसराय के समय घठित हुई थी?
प्रश्न 4 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 से 70 शब्दों में लिखिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
1-खिलाफत आंदोलन क्यों चलाया गया?
2-प्रार्थना समाज की स्थापना किसने की थी। इसके द्वारा किए गए समाज सुधार के तीन कारण लिखिए।
3-आत्म निर्वाह कृषि एवं गहन कृषि में दो अंतर लिखिए।
4-अंटार्कटिका में लोग स्थाई रूप से क्यों नहीं रहते हैं?
5-संयुक्त राष्ट्र की स्थापना कब और क्यों की गई? लिखिए।
6-वायु सेना में अधिकारी वर्ग की पद क्रम रैंक सूची का चार्ट बनाइए।
7-ऑस्ट्रेलिया का पश्चिमी भाग मरुस्थली क्यों है?
प्रश्न 5 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 से 125 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 7 अंक निर्धारित हैं।
1-चंपारण अहमदाबाद एवं खेड़ा आंदोलन में गांधीजी की भूमिका स्पष्ट कीजिए
अथवा
क्रिप्स मिशन क्या था? वर्णन कीजिए।
2-भारत की विदेश नीति के प्रमुख लक्षण लिखिए।
अथवा
वैश्वीकरण के प्रभावों का वर्णन कीजिए।
3-कृषि एवं पशुपालन पर्यावरण को किस प्रकार प्रभावित करते हैं?
अथवा
वी आकार की घाटी को सामोच्च रेखाओं द्वारा दर्शाइए।
4-ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के रेखा मानचित्र में निम्नांकित को दर्शाइए।
1-कारपेंट्रिया की खाड़ी
2-ग्रेट सैंडी मरुस्थल
3-तस्मानिया
4-भेड़ पालन क्षेत्र कोई एक
5-एडिलेड
6-सोने की खदान काल गूर्ली
6-मकर रेखा
अथवा
1-ग्रेट बैरियर रीफ
2-सिडनी
3-कोरल सागर
4-क्वींसलैंड
5-कोयला उत्पादक क्षेत्र कोई एक
6-गेहूं उत्पादक क्षेत्र कोई एक
7-आयल झील
उत्तर 5(iv) नीचे दी गई रेखा मानचित्र में प्रश्न क्रमांक 5(iv) में दिए गए स्थानों को दर्शाइए व इसे सावधानीपूर्वक प्रश्नपत्र से अलग कर उत्तर पुस्तिका के साथ संग्लन कीजिए।
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
MP board class 8th social science practice semple paper-2 2023
MP Board class 8th social science practice semple paper 3 2023
MP Board class 8th social science practice semple paper-4 2023
MP Board class 8th social science practice semple paper 5 2023
MP Board class 8th social science practice semple paper 6 2023
Post a Comment