MP Board class 8th Social Science practice semple paper-4 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं सामाजिक विज्ञान प्रैक्टिस सैंपल पेपर-4 2023
वार्षिक मूल्यांकन हेतु सैंपल पेपर-4
अभ्यास प्रश्न पत्र
कक्षा-8
विषय-सामाजिक विज्ञान
समय-3 घंटे पूर्णांक-90
नोट 1- सभी प्रश्न हल कीजिए।
2-प्रश्न क्रमांक 5 में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
प्रश्न 1 प्रत्येक प्रश्न के लिए चार चार विकल्प दिए गए हैं सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
1-आनंदमठ रचना है-
1-दयानंद सरस्वती की
2-बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की
3-महात्मा गांधी की
4-स्वामी विवेकानंद की
2-भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार है-
1- 5
2-7
3-6
4-8
3-निम्न में से किस क्षेत्र में पवन अपने कार्य संपन्न करती है-
1-मरुस्थलीय क्षेत्र में
2- पर्वती क्षेत्र में
3-समुद्र तटीय क्षेत्र में
4-मैदानी क्षेत्र में
4-सन 1944 में किस योजना के अंतर्गत स्कूलों में 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था की गई थी-
1-सार्जेंट योजना
2-कैबिनेट योजना
3-माउंटबेटन योजना
4-क्रिप्स योजना
5-थल सेना का मुख्यालय स्थित है-
1-विशाखापट्टनम
2-बेंगलुरु
3-अंडमान निकोबार द्वीप समूह
4-नई दिल्ली
प्रश्न 2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए प्रत्येक पृष्ठ के लिए 1 अंक निर्धारित है।
1-दक्षिण अमेरिका क्षेत्रफल की दृष्टि से संसार का…. बड़ा महाद्वीप है।
2-स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री…. थे।
3-तीन ओर से भूभाग द्वारा घिरा समुद्री भाग…. कहलाता है।
4-मानचित्र का शीर्ष…. दिशा को दर्शाता है।
प्रश्न 3 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं-
1-सन 1858 के बाद गवर्नर जनरल को किस नाम से जाना जाने लगा।
2-अंत: पर्वती पठार किसे कहते हैं?
3-गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं के नाम लिखिए?
4-भारत के पड़ोसी देशों के नाम लिखिए।
5-वर्फ छत्रक क्या है?
6-मानचित्र किसे कहते हैं?
प्रश्न 4 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 से 70 शब्दों में लिखिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं-
1-बंगाल विभाजन के कारण लिखिए।
2-संयुक्त राष्ट्र के चार उद्देश्य लिखिए।
3-अंटार्कटिका में लोग स्थाई रूप से क्यों नहीं रहते हैं? लिखिए।
4-सत्यशोधक समाज की स्थापना किसने की उनके तीन प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए?
5-थल सेना में अधिकारी वर्ग के पद क्रम सूची रैंग का चार्ट बनाइए।
6-किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है? लिखिए।
7-समोच्च रेखा किसे कहते हैं?
प्रश्न 5 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 से 125 शब्दों में लिखिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 7 अंक निर्धारित हैं-
1-असहयोग आंदोलन के प्रमुख कार्यक्रम क्या थे?
अथवा
होम रूल आंदोलन की स्थापना कब हुई एवं इसका भारतीय राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ा?
2-भारत की विदेश नीति के क्या लक्ष्य हैं? अथवा
संयुक्त राष्ट्र की किन्हीं विशेष 3 संस्थाओं का वर्णन कीजिए।
3-शंक्वाकार पहाड़ी को समोच्च रेखाओं द्वारा दर्शाइए।
अथवा
वी आकार की नदी घाटी को समोच्च रेखाओं द्वारा दर्शाइए।
4-ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए
1-मरे नदी
2-तस्मान सागर
3-तस्मानिया द्वीप
4-मकर रेखा
5- एडी लैंड
6- ग्रेट सेंडी मरुस्थल
7- कूल गाड़ी सोने की खदान
अथवा
1-डार्लिंग नदी
2-कोरल सागर
3-न्यूजीलैंड द्वीप
4-ब्रिसबेन
5-ग्रेट डिवाइडिंग रेंज
6-आयर झील
7-ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
MP board class 8th social science practice semple paper-2 2023
MP Board class 8th social science practice semple paper 3 2023
MP Board class 8th social science practice semple paper-4 2023
MP Board class 8th social science practice semple paper 5 2023
MP Board class 8th social science practice semple paper 6 2023
Post a Comment