MP Board class 8th Social Science practice semple paper 5 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं सामाजिक विज्ञान सैंपल पेपर 5 2023
वार्षिक मूल्यांकन हेतु सैंपल पेपर -5
अभ्यास प्रश्न पत्र
कक्षा-8
विषय-सामाजिक विज्ञान
समय-3 घंटे पूर्णांक-90
नोट 1- सभी प्रश्न हल कीजिए।
2-प्रश्न क्रमांक 5 में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
प्रश्न 1 प्रत्येक प्रश्न के लिए चार चार विकल्प दिए गए हैं सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
1-स्टुटगार्ट में सन 1960 ईस्वी में भारतीय ध्वज फहराया था-
1-लाला हरदयाल ने
2-श्रीमती एनी बेसेंट ने
3-लाला लाजपत राय ने
4-श्रीमती भीकाजी कामा ने
2-कोलंबस ने जिसे नईदुनिया कहा वह महाद्वीप था-
1-उत्तर अमेरिका
2- एशिया
3-अफ्रीका
4-ऑस्ट्रेलिया
3-राष्ट्रीय एकीकरण में सहायक तत्व नहीं है-
1-सांप्रदायिकता
2- मौलिक अधिकार
3- पंथनिरपेक्षता
4- सामान राष्ट्रीय प्रतीक
4-भारत सचिवालय का प्रमुख कहलाता था-
1-सचिव
2-वायसराय
3-भारत सचिव
4- गवर्नर जनरल
5-पृथ्वी का कितना प्रतिशत भाग स्थलमंडल है-
1-21%
2-71%
3- 29%
4-33%
प्रश्न 2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
1-संविधान में….. संशोधन द्वारा प्रारंभिक शिक्षा को मूल अधिकारों में शामिल किया गया है।
2-.... व्यवस्था में किसान का भूमि पर अधिकार नहीं रहता था।
3-मैदान पठार व…. धरातल की प्रमुख स्थल आकृतियां है।
4-.... महाद्वीप को द्वीपीय महाद्वीप कहा जाता है।
प्रश्न 3 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
1-ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले 3 पक्षियों के नाम लिखिए।
2-गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं के नाम लिखिए।
3-1858 ईसवी अधिनियम द्वारा ब्रिटिश सरकार द्वारा किए गए किन्हीं तीन कारणों को लिखिए।
4-ठोस अपशिष्ट के निपटारे की कोई एक विधि लिखिए।
5-उत्तरी अमेरिका की जलवायु को मुख्य रूप से प्रभावित करने वाले कोई तीन कारक लिखिए।
6-उदारीकरण का अर्थ लिखिए।
प्रश्न 4 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 से 70 शब्दों में लिखिए प्रत्येक प्रश्न के लिए चार अंक निर्धारित हैं।
1-क्रांतिकारी आंदोलन के उदय के किन्हीं दो कारणों का वर्णन कीजिए।
2-शांति काल में रक्षा सेनाओं की क्या भूमिका होती है? लिखिए।
3-1861 ईसवी में अधिनियम में क्या परिवर्तन किए गए थे? लिखिए।
4-ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में उन्नत भेड़ पालन के कारणों को लिखिए।
5-बांग्लादेश की स्वतंत्रता में भारत ने क्या सहयोग किया था?
6-उत्तम नागरिक लोकतंत्र सरकार के संचालन में कैसे सहयोग करते हैं?
7-वास्तु निर्माण प्रक्रियाओं के नाम लिखते हुए किसी एक प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 5 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 से 125 शब्दों में लिखिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 7 अंक निर्धारित हैं-
1-मुस्लिम लीग की स्थापना कब हुई? इसके गठन के उद्देश्य लिखिए।
अथवा
होमरूल आंदोलन की स्थापना कब हुई? इसका भारतीय राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ा?
2-संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख अंगो के नाम लिखते हुए किसी एक अंग का वर्णन कीजिए।
अथवा
भारत के विदेश नीति के प्रमुख सिद्धांत कौन-कौन से हैं? किन्हीं दो सिद्धांतों का वर्णन कीजिए।
3-पठार को समूह रेखाओं द्वारा दर्शाइए।
अथवा
वी आकार की नदी घाटी को समोच्च रेखाओं द्वारा दर्शाइए।
4-ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-
1-पापुआ न्यू गिनी
2-मरे नदी
3-भेड़ पालन क्षेत्र कोई एक
4-कोयला उत्पादन क्षेत्र कोई एक
5-तस्मान सागर
6-कैनबरा
7- ग्रेट बैरियर रीफ
अथवा
1-ग्रेट डिवाइडिंग रेंज
2-मकर रेखा
3-गेहूं उत्पादक क्षेत्र कोई एक
4-काल गुर्ली सोने की खदान
5-सिडनी
6-आयल झील
7-प्रशांत महासागर
उत्तर 5(iv) नीचे दिए गए रेखा मानचित्र में प्रश्न क्रमांक 5(iv) में दिए गए स्थानों को दर्शाइए ऐसे सावधानीपूर्वक पर इस पद से अलग कर उत्तर पुस्तिका के साथ संग्लन कीजिए।
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
MP board class 8th social science practice semple paper-2 2023
MP Board class 8th social science practice semple paper 3 2023
MP Board class 8th social science practice semple paper-4 2023
MP Board class 8th social science practice semple paper 5 2023
MP Board class 8th social science practice semple paper 6 2023
Post a Comment