UP Board Class 11th Economics Half yearly exam 2022-23 || कक्षा 11वीं अर्थशास्त्र अर्धवार्षिक परीक्षा यूपी बोर्ड
अर्द्धवार्षिक परीक्षा
कक्षा-11वी
विषय– अर्थशास्त्र
समय: 3.00 घंटे। पूर्णांक 100
नोट: सभी प्रश्न करने अनिवार्य है।
बहुविकल्पीय प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
1.अर्थशास्त्र को वास्तविक विज्ञान किस अर्थशास्त्री द्वारा माना गया है
(अ) मेहता
(ब) मार्शल
(स) पीगू
(द) रॉबिन्स
उत्तर –(द) रॉबिन्स
2. साख्यिकी को गणना का विज्ञान किसने कहा है
(अ) बाउले
(ब) मार्शल
(स) किंग
(द) सैलिगमैन
उत्तर –(अ) बाउले
3. प्राथमिक आँकड़ों को अन्य किस नाम से जाना जाता है
(अ) मौलिक आकडे
(ब) समक
(स) संकलन
(द) इनमे से कोई नहीं
उत्तर –(अ) मौलिक आकडे
4. निम्नलिखित समकों की माध्यिका क्या है- 8, 12, 15, 18, 24
(अ) 8
(ब) 12
(स) 15
(द) 24
उत्तर –(स) 15
5. स्वतन्त्रता के समय देश में कृषि की स्थिति कैसी थी
(अ) सामान्य
(ब) अच्छी
(स) पिछड़ी हुई
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (स) पिछड़ी हुई
6. योजना आयोग की स्थापना हुई
(अ) सन् 1950
(ब) सन् 1947
(स) सन् 1945
(द) सन 1951
उत्तर –(अ) सन् 1950
7. केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप है
(अ) समान्तर माध्य
(ब) माध्यिका
(स) बहुलक
(द) ये सभी
उत्तर –(ब) माध्यिका
8. हरित क्रान्ति की शुरूआत किस वर्ष में हुई
(अ)1967-68
(ब)1966-67
(स) 1970-71
(द) 1971-72
उत्तर –(ब)1966-67
9. लघु उद्योग बोर्ड की स्थापना कब हुई
(अ) सन् 1952
(ब) सन् 1954
(स) सन् 1956
(द) सन् 1966
उत्तर –(ब) सन् 1954
10. घर कितने प्रकार के होते हैं
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
उत्तर –(स) तीन
[ अतिलघु उत्तरीय प्रश्न ]
11.अर्थशास्त्र का क्षेत्र क्या है, स्पष्ट कीजिए।
उत्तर –अर्थशास्त्र में मानव की आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। अन्य विज्ञानों की विषय वस्तु बेजान होती है परंतु अर्थशास्त्र जीवित एवं विवेकशील मनुष्य की क्रियाओं का अध्ययन करता है। उस पर केवल आर्थिक घटनाओं का ही नहीं वरन् दया, प्रेम, भावुकता आदि का प्रभाव भी पड़ता है।
12. प्राथमिक एवं द्वितीयक स्रोत किसे कहते हैं?
प्राथमिक स्रोत –जो किसी घटना, वस्तु, व्यक्ति या कार्य प्रणाली से सीधे जुड़े होते हैं। इसमें ऐतिहासिक तथ्य एवं साक्ष्य वैधानिक दस्तावेज प्रत्यक्षदर्शी के दस्तावेज, प्रयोगों के परिणाम, ऑडियो वीडियो क्लिप तथा संबंधित अन्य साधन जो व्यक्तिगत रूप से सीधे संबंधित हाँ आते हैं
द्वितीयक स्रोत– जो आंकड़े किसी प्रकाशित अथवा अप्रकाशित साधनों द्वारा एकत्र किए जाते हैं, द्वितीयक स्रोत कहलाते हैं।
13. सांख्यिकी का क्या आशय है? समझाइए ।
उत्तर –सांख्यिकी गणित की वह शाखा है जिसमें आँकड़ों का संग्रहण, प्रदर्शन, वर्गीकरण और उसके गुणों का आकलन का अध्ययन किया जाता है। सांख्यिकी एक गणितीय विज्ञान है जिसमें किसी वस्तु/अवयव/तंत्र/समुदाय से सम्बन्धित आकड़ों का संग्रह, विश्लेषण, व्याख्या या स्पष्टीकरण और प्रस्तुति की जाती है।
14. निदर्शन विधि किसे कहते हैं?
उत्तर –निदर्शन एक ऐसी पद्धति है, जिसके द्वारा हम सभी इकाइयों में से कुछ इकाइयों का चयन अनेक स्वीकृत कार्य विधियों की सहायता से इस प्रकार करते हैं, जिससे चुनी गई इकाइयां संपूर्ण विशेषताओं का प्रतिनिधित्व कर सके।
15. गतिहीन अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं?
उत्तर –गतिहीन अर्थव्यवस्था एक वह अर्थव्यवस्था होती है जिसमें आर्थिक संवृद्धि दर स्थिर रहती है।
16. आर्थिक नियोजन का अर्थ बताइए।
उत्तर –आर्थिक नियोजन एक ऐसी योजना है जिसमें आर्थिक क्षेत्र में राजकीय हस्तक्षेप तथा राज्य की साझेदारी होती है। नियोजन निश्चित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आर्थिक क्रियाओं का निर्देशन है। नियोजन का उद्देश्य सामाजिक क्रियाओं को ऊपर उठाना होता है। नियोजन उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग का एक तरीका है।
17. योजना आयोग से आप क्या समझते हैं?
उत्तर –भारत का योजना आयोग, भारत सरकार की एक संस्था थी जिसका प्रमुख कार्य पंचवर्षीय योजनायें बनाना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने पहले स्वतंत्र दिवस के भाषण में यह कहा कि उनका इरादा योजना कमीशन को भंग करना है। 2014 में इस संस्था का नाम बदलकर नीति आयोग किया गया।
18. भारतीय कृषि के दो महत्व बताइए।
उत्तर –कृषि संपूर्ण राष्ट्र को प्रभावित करती है। कृषि-उत्पादन मुद्रास्फीति दर पर अंकुश रखता है, उद्योगों की शक्ति प्रदान करता है, कृषक आय में वृद्धि करता है तथा रोजगार प्रदान करता है। कृषि का आर्थिक महत्व के साथ-साथ सामाजिक महत्व भी है।
[ लघु उत्तरीय प्रश्न ]
19. हरित क्रान्ति के तत्वों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर –मुख्य तौर पर हरित क्रांति देश में कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिये लागू की गई एक नीति थी। इसके तहत अनाज उगाने के लिये प्रयुक्त पारंपरिक बीजों के स्थान पर उन्नत किस्म के बीजों के प्रयोग को बढ़ावा दिया गया। पारंपरिक बीजों के स्थान पर HYVs के प्रयोग में सिंचाई के लिये अधिक पानी, उर्वरक, कीटनाशक की आवश्यकता होती थी।
20. भारतीय उद्योगों की कोई चार विशेषताएँ लिखिए।
21. भारत में आर्थिक सुधार क्यों आरम्भ किये गये ?
उत्तर –तेज और बेहतर आर्थिक विकास के लिए 1991 में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की गई थी। यह नरसिम्हा राव सरकार द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था में लोगों का विश्वास बनाने के लिए शुरू किया गया था
22. एडम स्मिथ एवं मौशल की परिभाषा में अंतर बताइए।
उत्तर –स्मिथ के तर्क मुख्य रूप से विशेषज्ञता और श्रम विभाजन के इर्द-गिर्द घूमते हैं जबकि मार्शल व्यक्तियों और आपूर्ति और मांग के निर्णय पर केंद्रित है ।
एडम स्मिथ – वे अर्थशास्त्री जो अर्थशास्त्र को कला मानते हैं उनमें एडम स्मिथ, रिकार्डो, मिल, पीगू, मार्शल, केन्स आदि के नाम प्रमुख हैं। कर आर्थिक सिद्धान्तों की रचना करता है, वहीं इन आर्थिक सिद्धान्तों का विभिन्न आर्थिक समस्याओं को सुलझाने के लिए व्यावहारिक भी है।
उत्तर –अल्फ्रेड मार्शल. अर्थशास्त्र वह विज्ञान है जो मानव व्यवहार का अध्ययन उन लक्ष्यों और दुर्लभ साधनों के बीच संबंध के रूप में करता है जिनके वैकल्पिक उपयोग होते हैं ।
23. विज्ञान के रूप में सांख्यिकी को समझाइए ।
उत्तर –इसमें विज्ञान के सभी लक्षण या विशेषताएँ पायी जाती हैं।
( 2) सांख्यिकी ज्ञान का क्रमबद्ध अध्ययन करती है। (3) अध्ययन के लिए इसके अपने स्वयं के सिद्धान्त और पद्धतियाँ हैं
( 4) इसके अपने नियम हैं; जैसे—सम्भावना का नियम, जड़ता का नियम, सांख्यिकीय नियमितता का नियम आदि
24. संगणना विधि के गुण एवं दोष बताइए।
उत्तर –सांख्यिकी गणित की वह शाखा है जिसमें आँकड़ों का संग्रहण, प्रदर्शन, वर्गीकरण और उसके गुणों का आकलन का अध्ययन किया जाता है। सांख्यिकी एक गणितीय विज्ञान है जिसमें किसी वस्तु/अवयव/तंत्र/समुदाय से सम्बन्धित आकड़ों का संग्रह, विश्लेषण, व्याख्या या स्पष्टीकरण और प्रस्तुति की जाती है।
गुण
(1) संगणना रीति की आवश्यकता तब अधिक होती है जब समग्र या क्षेत्र का आकार सीमित हो।
(2) जब अनुसंधान क्षेत्र के समूह की इकाइयों की विशेषताएँ भिन्न-भिन्न हों।
(3) जब समंकों को एकत्रित कर अधिक परिशुद्धता के साथ निष्कर्ष पर पहुँचना हो
दोष –संगणना विधि द्वारा आँकड़ों को एकत्रित करने में अधिक समय लगता है, क्योंकि आँकड़े पूरे क्षेत्र की प्रत्येक इकाई से प्राप्त किए जाते हैं। इसलिए इसमें समय अधिक लगता है। यह विधि काफी खर्चीली है, इसके लिए अधिक राशि की आवश्यकता पड़ती है, क्योंकि सूचना समग्र की प्रत्येक इकाई से एकत्र की जाती है।
[ दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ]
25. प्राथमिक आँकड़ों से क्या आशय है? प्राथमिक आँकड़ों के संग्रहण की विधियाँ बताते हुए उनके गुण एवं दोषों का उल्लेख कीजिए।
अथवा
सांख्यिकी के कार्य तथा सीमाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
26. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
(ख) वृत्त आरेख
(क) दण्ड आरेख
अथवा
वर्गीकरण के आधारों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
27. हरित क्रान्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए तथा इसकी समस्याओं का भी वर्णन करें
अथवा
पंचवर्षीय योजनाओं की सफलताओं एवं असफलताओं की विवेचना कीजिए।
Post a Comment