MP Board Class 8th Hindi Half yearly exam 2022-23 Full solution|| कक्षा 8 हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा 2022
अर्धवार्षिक परीक्षा 2022-23
कक्षा - 8वीं
विषय - हिंदी
खंड - अ
बहुविकल्पीय प्रश्न-
प्रश्न 1. खिड़की से शरीर का कोई अंग बाहर क्यों नहीं निकालना चाहिए?
A.खिड़की टूट जाएगी
B.खिड़की खराब हो जाएगी
C.शरीर काला पड़ सकता है
D.अंगों को चोट लग सकती है
उत्तर- D.अंगों को चोट लग सकती है
प्रश्न 2. किस वाक्य में चादर का शुद्ध बहुवचन शब्द प्रयोग किया गया है?
A.मोहन बाजार से चादरें खरीद कर लाया
B.मोहन बाजार से चादर खरीद कर लाया
C.मोहन बाजार से चादरा खरीद कर लाया
D.मोहन बाजार से चादरी खरीद कर लाया
उत्तर- A.मोहन बाजार से चादरें खरीद कर लाया
प्रश्न 3. छात्र किसके साथ यात्रा पर जा रहे हैं?
A.अपने माता-पिता के साथ
B.अपने शिक्षकों के साथ
C.अपने रिश्तेदारों के साथ
D.अपने प्रधानाध्यापक के साथ
उत्तर- B.अपने शिक्षकों के साथ
प्रश्न 4. यात्रा में ले जाने वाले सामान की कौन सी सूची सही है?
A.चादर, कपड़े, टॉर्च
B. टॉर्च, पानी की बोतल, कपड़े
C. चादर, कपड़े, पानी की बोतल
D. टोर्च, चादर, पानी की बोतल
उत्तर- C. चादर, कपड़े, पानी की बोतल
प्रश्न 5. प्रकृति से जितना हम लेंगे उसका दुगना हम वापस भी करेंगे, क्योंकि-
A.प्रकृति हमसे दोगुना करके वापस मांगती है
B.दोगुना वापस देने पर प्राकृतिक संतुलन बनता है
C.इससे प्रकृति समर्थ और दुनिया जीने योग्य बनेगी
D.इससे प्रकृति हमारा उपकार मानेगी
उत्तर- C.इससे प्रकृति समर्थ और दुनिया जीने योग्य बनेगी
प्रश्न 6. विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का क्या कारण है?
A.प्रकृति के प्रति असंवेदनशीलता
B.प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता
C.प्रकृति को नष्ट करना
D. प्रकृति से लेने का भाव जागृत करना
उत्तर- B.प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता
प्रश्न 7. पोस्टर में दिया गया चित्र किस बात का प्रतीक है?
A.प्रकृति मिटाने को
B.प्रकृति बचाने को
C.प्रकृति से लेने का
D. प्रकृति को देने का
उत्तर- B.प्रकृति बचाने को
प्रश्न 8. विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं-
A. केवल राज्य में
B. केवल जिले में
C. केवल देश में
D. पूरे विश्व में
उत्तर- D. पूरे विश्व में
लघु उत्तरीय प्रश्न-
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रश्न 9. रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून।।
पानी गए ना ऊबरै, मोती मानुष चून।।
उपयुक्त पंक्तियों में 'पानी' शब्द मोती और मानुस के लिए किस अर्थ में प्रयुक्त किया गया है?
उत्तर-
1. मोती के लिए (पानी चमक/धमक)
2.मानुष के लिए (मनुष्य मनुष्य का पानी उसकी इज्जत है)
प्रश्न 10. उपयुक्त पंक्तियां किस छंद की हैं? छंद का नाम और उसकी विशेषताएं लिखिए।
उत्तर- यह पंक्तियां दोहा छंद की हैं। दोहा अर्द्धसम मात्रिक छंद होता है। यह दो पंक्ति का होता है, इसमें चार चरण माने जाते हैं। इसमें विषम चरणों (प्रथम व तृतीय) में 13-13 मात्राएं एवं सम चरणों (द्वितीय व चतुर्थ) में 11-11 मात्राएं होती हैं।
प्रश्न 11. पत्र कितने प्रकार के होते हैं? संबंधियों को लिखे पत्र किस प्रकार में आते हैं?
उत्तर-
पत्र दो प्रकार के होते हैं-
1.औपचारिक पत्र
2.अनौपचारिक पत्र
संबंधियों को लिखा जाने वाला पत्र अनौपचारिक पत्र कहलाता है।
प्रश्न 12. वह मन ही मन बड़े देव को मनाने लगी बड़े देव मेरे बाबा को बचा लेना उनका प्यास के मारे बुरा हाल है पानी नहीं मिला तो वे मर जाएंगे।
उत्तर- वह मन ही मन बड़े देव को मनाने लगी है। बड़े देव! मेरे बाबा को बचा लेना। उनका प्यास के मारे बुरा हाल है। पानी नहीं मिला, तो वे मर जाएंगे।
प्रश्न 13. डॉक्टर अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन क्यों कहा जाता है?
उत्तर- डॉ एपीजे अब्दुल कलाम एक भारतीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे और अग्नि तथा पृथ्वी मिसाइलों के विकास और संचालन में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सन् 1998 में भारत में पोखरण परीक्षण में एक बड़ा संगठनात्मक रोल अदा किया। यही कारण है कि, उन्हें, मिसाइल मैन कहा जाता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न 14. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
बहुत से मनुष्य यह सोच-सोचकर कि हमें कभी सफलता नहीं मिलेगी, दैव हमारे विपरीत है, अपनी सफलता को अपने ही हाथों पीछे धकेल देते हैं। उनका मानसिक भाव सफलता और विजय के अनुकूल बनता ही नहीं तो सफलता और विजय कहां? यदि हमारा मन शंका और निराशा से भरा है तो हमारे कामों का परिचय भी निराशाजनक ही होगा, क्योंकि सफलता की, विजय की, उन्नति की कुंजी तो अविचल श्रद्धा ही है।
(i) उपयुक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
उत्तर- सफलता
(ii) इस गद्यांश का अर्थ अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर- कुछ व्यक्ति ऐसे होते हैं जो यह सोचते हैं कि वह सफलता प्राप्त नहीं कर सकते, क्योंकि भाग्य उनके विरुद्ध है। इस तरह की उनकी विचारधारा भी उन्हें सफलता प्राप्त करने में रूकावट डालती है, और वे असफल हो जाते हैं। वे अपनी भावनाओं से भी सफल नहीं हो पाते। उन्हें विजय का मार्ग दिखता ही नहीं है। इसका कारण यह है कि वे अपनी सफलता और विजय के विषय में पूर्णतः निराश हो चुके होते हैं। उन्हें अपनी क्षमता पर भरोसा होता ही नही है।
प्रश्न 15. 'अपराजिता' पाठ के अनुसार डॉक्टर चंद्रा को अपराजिता क्यों कहा गया है?
उत्तर- अपराजिता कहानी की लेखिका शिवानी हैं।
यह पाठ ऐसी युवती की कहानी है जो पोलियो होने से अपंग हो गई, उसका निचला शरीर एकदम निर्जीव हो गया। फिर भी उसने जीवन में हार नहीं मानी। और उच्च शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की। अदम्य साहस रखने से उन्हें अपराजिता कहा गया है।
प्रश्न 16. छोटानागपुर क्षेत्र में अंग्रेजों के विरोध में हुए आंदोलन में 'शहीद बिरसा मुंडा' की भूमिका को लिखिए-
उत्तर- मुंडा एक जनजातीय समूह था जो छोटा नागपुर पठार (झारखंड) के निवासी थे। बिरसा जी को 1900 में आदिवासी लोगों को संगठित देखकर ब्रिटिश सरकार ने आरोप में गिरफ्तार कर लिया तथा उन्हें 2 साल की सजा दी गई थी और अंत में 9 जून 1900 सुबह 8:00 बजे अंग्रेजों द्वारा उन्हें जहर दिए जाने के कारण उनकी मौत हो गई।
MP Board class 8th Hindi half yearly paper 2022
MP Board class 8th science half yearly paper 2022
Post a Comment