MP Board class 8th science half yearly paper 2022/कक्षा आठवीं विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 एमपी बोर्ड
नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपको अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा आठवीं विज्ञान वर्कशीट का फुल सॉल्यूशन बताएंगे। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए तो अपने सभी दोस्तों को भी शेयर करिएगा।
Class- 8th Science Half yearly paper 2022 MP board/ कक्षा आठवीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2022 एमपी बोर्ड
कक्षा आठवीं अर्धवार्षिक पेपर 2022: नमस्कार दोस्तों, एमपी में कक्षा पांचवी से लेकर आठवीं तक के अर्धवार्षिक पेपर 7 नवंबर से शुरू होने जा रहे हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको कक्षा आठवीं के अर्धवार्षिक पेपर के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न और मॉडल पेपर आपको इस पोस्ट में बताएंगे।
Class 8th Science half yearly exam paper 2022
कक्षा आठवीं विज्ञान विषय का पूरा हल आपको इस वेबसाइट पर देखने को मिलेगा। साथ में आपको सभी विषयों का सॉल्यूशन (solution) इस वेबसाइट (website) पर प्रोवाइड (provide) करवाया जाएगा।
नीचे जो पोस्ट दी गई है वह पिछले साल के अर्धवार्षिक पेपर हैं। इसमें जो भी प्रश्न दिए गए हैं उन्हें अच्छी तरह से याद कर ले इनमें से ही आपके कई प्रश्न पूछे जाएंगे।
![]() |
MP Board class 8th science half yearly paper 2022/कक्षा आठवीं विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 एमपी बोर्ड |
अर्धवार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2022-23
कक्षा - 8वीं
विषय - विज्ञान (हिंदी माध्यम)
खंड - अ
बहुविकल्पीय प्रश्न
निर्देश : प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए-
प्रश्न 1. गुड़हल के पुष्प को अम्लीय विलयन में रखने पर विलयन किस रंग में बदल जाएगा-
A. हरा B. गुलाबी
C. रंगहीन D. पीला
उत्तर- गुलाबी
प्रश्न 2. वसा का पूर्णरूपेण पाचन जिस अंग में होता है, वह है-
A.आमाशय B. मुख
C. क्षुदांत्र D. वृहदांत्र
उत्तर- क्षुदांत्र
प्रश्न 3. दंत विशेषज्ञ मरीजों के दांतों का बड़ा प्रतिबिंब देखने के लिए किस दर्पण का उपयोग करते हैं-
A. अवतल दर्पण B. समतल दर्पण
C.उत्तल दर्पण D. अवतल उत्तल दर्पण
प्रश्न 4. मार्च माह में अधिकतम तापमान के परिवर्तन को ग्राफ द्वारा दर्शाया गया है। X अक्ष पर दिनांक एवं Y अक्ष पर तापमान C में प्रदर्शित किया गया है-
दिनांक एवं अधिकतम तापमान का सही युग्म है-
A. 4 मार्च 25°C B. 3 मार्च 26°C
C. 5 मार्च 22°C D. 8 मार्च 24°C
उत्तर- 3 मार्च 26°C
प्रश्न 5. दो द्रवों 'अ' तथा 'ब' के विद्युत चालन की जांच करने के लिए एक संपरीक्षित्र का प्रयोग किया गया, यह देखा गया कि संपरीक्षित्र का बल्ब द्रव 'अ' के लिए चमकीला दीप्त हुआ जबकि द्रव 'ब' के लिए अत्यंत धीमा दीप्त हुआ, निम्नलिखित में से कौन से कारण सही है-
A.द्रव 'ब' द्रव 'अ' से अच्छा चालक है
B.द्रव 'अ' द्रव 'ब' से अच्छा चालक है
C. दोनों द्रवों की चलकता समान है
D. द्रवों की चालकता के गुणों की तुलना इस प्रकार नहीं की जा सकती
उत्तर- द्रव 'अ' द्रव 'ब' से अच्छा चालक है
प्रश्न 6.चाल का मूल मात्रक है-
A.km/min B.km/h
C.m/min D.m/s
उत्तर- m/s
प्रश्न 7. पहेली में चित्रानुसार एक वृत्ताकार डिरक की सहायता से एक छोटा-सा लट्टू बनाया जिस पर इंद्रधनुष के सातो वर्णों को पेंट किया,जब लट्टटू घूर्णन करता है तो यह किस रंग का दिखाई देगा-
A.हरा B. नारंगी
C. सफेद D. लाल
उत्तर- सफेद
प्रश्न 8. ताजमहल के पास मथुरा तेल परिष्करणी स्थापित है। इस परिष्करणी की उपस्थिति के द्वारा उत्पन्न किन कारणों से ताजमहल को हानि हो रही है-
A.ध्वनि स्तर का प्रभाव
B.अम्ल वर्षा का उत्पन्न होना
C.यमुना का जल प्रदूषित होना
D.विद्युत का अत्यधिक उपयोग
उत्तर- अम्ल वर्षा का उत्पन्न होना
लघु उत्तरीय प्रश्न
निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रश्न 9. भौतिक परिवर्तन तथा रासायनिक परिवर्तन में एक उदाहरण सहित अंतर लिखिए-
प्रश्न 10. उपरोक्त चित्र में, A,B,C तथा D मोम के चार टुकड़े लगे हैं यदि स्केल के नीचे जलती हुई मोमबत्ती रखी जाए तो उपरोक्त व्यवस्था में होने वाले परिवर्तनों से संबंधित निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(a) मोमबत्ती जलाने पर सबसे पहले मोम का कौन सा टुकड़ा गिरेगा?
उत्तर- D वाला टुकड़ा पहले नीचे गिरेगा।
(b) इस प्रक्रम में ऊष्मा चालन की कौन सी विधि प्रयुक्त हो रही है?
उत्तर- इस प्रक्रम में ठोस पदार्थों में ऊष्मा का चालन विधि प्रयुक्त हो रही है।
प्रश्न 11. प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम को रासायनिक समीकरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
6CO2 + 6H2O —------ C6H12O6 + 6O2
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
प्रश्न 12. कोई सरल लोलक 20 दोलन पूर्ण करने के लिए 42 सेकंड (s) का समय लेता है, लोलक का आवर्तकाल ज्ञात कीजिए।
उत्तर-
आवर्तकाल = समय/दोलन
= 42/20
= 21/10
लोलक का आवर्तकाल = 21/10 सेकंड
प्रश्न 13. बुझो ने गुलाब के पौधे की एक शाखा को उसकी पर्वसंधि से काटकर मिट्टी में दबाकर गुलाब का नया पौधा लगाया, यह पादप जनन की कौन सी विधि है? इस विधि के क्या लाभ हैं?
उत्तर-
1.यह जनन की कायिक विधि है।
2. इस पौधे का विकास शीघ्र होता है।
3. बीजों का अंकुरण न होने पर इससे लाभ होता है।
4. कुछ पौधे जिनमें लैंगिक क्षमता नहीं होती।
जैसे - गुलाब, गुड़हल, चमेली, अंगूर आदि की खेती में लाभदायक है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रश्न 14. मानव पाचन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए, तथा मानव पाचन तंत्र के मुख्य भागों के नाम लिखिए।
उत्तर-
आमाशय
अग्न्याशय
यकृत
वृहदांत्र (कोलॉन)
मुंह
पित्त नली
ग्रसिका
पित्ताशय
प्रश्न 15. नीचे विद्युत अवयवों के प्रतीक चिन्ह दिए गए हैं, जिनकी सहायता से एक बंद परिपथ तथा एक खुला परिपथ का खुला परिपथ का आरेख खींचिए तथा किस परिपथ में बल्ब दीप्त होगा, लिखिए?
उत्तर-
प्रश्न 16. रक्त में पाए जाने वाले प्रमुख घटकों के नाम लिखिए तथा रक्त परिसंचरण तंत्र के व्यवस्था चित्र को बनाइए।
उत्तर- लाल रक्त कोशिका (RBC) प्लाज्मा और प्लेटलेट्स के अति परिणामी रक्त घटक उत्पादों में एंबुमिल प्रोटीन, धक्के बनाने वाले कारक का सांद्रण घुलनशील पदार्थ के ठंडा होने पर बने अवक्षेप, फाइब्रिनोजेन सांद्रण एवं इम्युनोग्लोबिन (रोगप्रतिकारक) भी शामिल होते हैं।
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
MP Board class 8th Hindi half yearly paper 2022
MP Board class 8th science half yearly paper 2022
Post a Comment