CG board class 6 science baseline aakalan test full solution 2022 || कक्षा छठी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी बेसलाइन आकलन सॉल्यूशन 2022
CG board class 6 science baseline aakalan test full solution 2022 || कक्षा छठी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी बेसलाइन आकलन सॉल्यूशन 2022 |
नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपको बेसलाइन आकलन 2021-22 कक्षा 6 विज्ञान विषय का full solution बताएंगे। दोस्तों आपको हमारी website पर हर विषय का solution बताया जाएगा तो इसलिए आप लोग हमारी website पर visit करते रहिएगा। और आपको पोस्ट पसंद आए तो अपने सभी दोस्तों के साथ भी share (शेयर) करिएगा।
बेसलाइन आकलन 2021-22
प्रश्न पत्र
कक्षा - 6
विषय - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
समय:3 घंटे पूर्णांक:50
निर्देश : सभी खंडों के प्रश्नों के उत्तर लिखना अनिवार्य है।
खंड 'अ' (कक्षा 5)
प्रश्न 1. मुख्य दिशाओं की संख्या …. होती है।
उत्तर- 4
प्रश्न 2. पौधे से जोड़ी में निकलने वाली पत्तियों को …. जमावट कहेंगे।
उत्तर- जोड़ीदार
प्रश्न 3. इंद्रधनुष के अंतिम क्रम में …. रंग होता है।
उत्तर- लाल
प्रश्न 4. पूर्व दिशा की ओर चेहरा करके खड़े होने पर बाएं हाथ की ओर …. दिशा होगी।
उत्तर- उत्तर
प्रश्न 5. नीतू को पूरे दिन लगातार उल्टी होती रही साथ में दस्त लग गए थे। उसकी मां को क्या करना चाहिए?
उत्तर- नीतू की मां को नमक और चीनी को बराबर मात्रा में पानी घोलकर पीने के लिए नीतू को देना होगा। यदि तबीयत में सुधार नहीं होगा तो उसे डॉक्टर के पास लेकर जाएंगे।
प्रश्न 6. एंबुलेंस वाहन के आगे की ओर एंबुलेंस (AMBULANCE) शब्द उल्टे अक्षरों में क्यों लिखा होता है?
उत्तर- एंबुलेंस वाहन में आगे की ओर एंबुलेंस (AMBULANCE) शब्द उल्टे अक्षरों में इसलिए लिखा होता है कि एंबुलेंस के दर्पण में देखने पर सीधा पढ़ा जा सके ताकि एंबुलेंस को देखकर अन्य गाड़ियां रास्ता दे सकें।
प्रश्न 7. जड़ कितने प्रकार के होते हैं? धान के पौधे तथा आम के पेड़ में किस प्रकार की जड़े पाई जाती हैं।
उत्तर- जड़ दो प्रकार की होती हैं। धान के पौधे में रेशेदार तथा आम के पेड़ में मूसला जड़ पाई जाती है।
प्रश्न 8. यदि किसी व्यक्ति को मलेरिया हो जाए तो उसे क्या करना चाहिए? लिखिए।
उत्तर- यदि किसी व्यक्ति को मलेरिया हो जाए तो उसे दवा खानी चाहिए। दवा की पूरी खुराक लेनी चाहिए। दवा लेने के दौरान मरीज को भरपेट खाना, फल और दूध का सेवन करना चाहिए, खूब पानी पीना चाहिए।
प्रश्न 9. दी गई तालिका को उदाहरण के आधार पर पूर्ण कीजिए-
उत्तर-
प्रश्न 10. अपनी शाला का अवलोकन करके शाला का नक्शा बनाइए।
उत्तर-
खंड 'ब' (कक्षा 4)
प्रश्न 11. जल के दो स्रोतों के नाम लिखिए।
उत्तर- नदी, कुंआ, हैंडपंप, तालाब आदि
प्रश्न 12. मां से संबंधित दो रिश्तों के नाम लिखिए।
उत्तर- मामा, नानी, मौसी
प्रश्न 13. गाय, बकरी तथा भेड़ से हमें क्या-क्या चीजें प्राप्त होती हैं? लिखिए।
उत्तर- गाय - दूध
बकरी - दूध, मांस
भेड़ - उन, मांस
प्रश्न 14. हम अपने आसपास देखते हैं कि कुछ पौधे बहुत तेजी से वृद्धि करते हैं तथा कुछ धीमी गति से। इसका क्या कारण हो सकता है? लिखिए।
उत्तर- जिन पौधों को खाद, पानी तथा प्रकाश उचित मात्रा में प्राप्त होती है वह तेजी से वृद्धि करते हैं। जिन पौधों को खाद, पानी तथा प्रकाश उचित मात्रा में प्राप्त नहीं होती है वह तेजी से वृद्धि नहीं कर पाते। कुछ बड़े पेड़ भी होते हैं तथा छोटे पौधे होते हैं, जो निश्चित उंचाई तक बढ़ते हैं। कुछ समय पश्चात उनकी ऊंचाई में वृद्धि रुक जाती है।
खंड 'स' (कक्षा 2)
प्रश्न 15. अपने पसंद की गंध वाले दो फूलों के नाम लिखिए।
उत्तर- गुलाब,चंपा, रजनीगंधा
प्रश्न 16. सुबह, दोपहर, शाम को आपकी परछाई का आकार कैसा होगा?
उत्तर- सुबह - बड़ा
दोपहर - बहुत छोटा
शाम - बड़ा
प्रश्न 17. बगीचा, सड़क किनारे तथा खेल के मैदान की मिट्टी में बीज डालने पर पौधा किसमें जल्दी उगेगा तथा क्यों?
उत्तर- बगीचे की मिट्टी में पौधा जल्दी उगेगा। बगीचे की मिट्टी सड़क किनारे तथा खेल के मैदान की मिट्टी से अधिक उपजाऊ होती है। बगीचे में पर्याप्त मात्रा में पानी भी प्राप्त होता है।
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
CG board class 6 Hindi baseline test 2022
Post a Comment