UP Board Model/Sample Paper 2023 Class 12th Geography||यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023 यूपी 12वीं ब्लूप्रिंट 2023 भूगोल
UP Board Class 12th Model Paper/sample paper 2023
यूपी बोर्ड 12 वीं मॉडल पेपर 2023 डाउनलोड विवरण बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का नाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यूपीएमएसपी - माध्यमिक बोर्ड परीक्षा का नाम यूपी बोर्ड 12 वीं परीक्षा 2023 परीक्षा तिथियां फरवरी और मार्च 2023 कंपार्टमेंटल परीक्षा तिथि अद्यतन बाद में स्थिति डाउनलोड लिंक के नीचे उपलब्ध है, आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in
यूपी बोर्ड 12 वीं के छात्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र ऑनलाइन उपलब्ध हैं। यूपी बोर्ड (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) कक्षा 12 वीं सभी विषयों के मॉडल पेपर 2023 हमारी वेबसाइट www.nityastudypoint.com पर उपलब्ध है।
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश की बोर्ड 12वीं परीक्षा माध्यमिक विद्यालय स्तरीय परीक्षा के लिए स्वायत्त परीक्षा प्राधिकरण प्रशासित किया। 12वीं कक्षा की परीक्षा को माध्यमिक शिक्षा परिषद या हाईस्कूल माध्यमिक परीक्षा 2023 कहा जाता है। यूपी बोर्ड का मुख्य ऑफिस या कार्यालय इलाहाबाद (वर्तमान नाम प्रयागराज) में स्थित है।
![]() |
UP Board Model/Sample Paper 2023 Class 12th Geography||यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023 यूपी 12वीं ब्लूप्रिंट 2023 भूगोल |
प्रतिदर्श-पेपर 2021-22
विषय- भूगोल (केवल प्रश्नपत्र)
कक्षा-12
समय: 03 घण्टे 15 मिनट पूर्णांक: 70
नोट- प्रारम्भ के 15 मिनट विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पड़ने हेतु निर्धारित है।
निर्देश
(1) सभी प्रश्न अनिवार्य है।
(2) प्रश्न संख्या 1 से 8 तक बहुविकल्पीय हैं।
(3) प्रश्न संख्या 9 से 16 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं।
(4) प्रश्न संख्या 17 से 22 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है।
(5) प्रश्न संख्या 23 से 24 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं।
(6) प्रश्न संख्या 25 से 26 तक मानचित्र सम्बन्धित प्रश्न है।
(7) उपयुक्त रेखा, मानचित्रो एवं आरेखो द्वारा अपने उत्तरों की पुष्टि कीजिए।
(बहुविकल्पीय प्रश्न)
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिये
1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव भूगोल का उपागम नहीं है?
क- क्षेत्रीय विभिन्नता
ख मात्रात्मक क्रान्ति
ग. स्थानिक संगठन
घ. अन्वेषण और वर्णन
2. मानव विकास की अवधारणा निम्नलिखित में से किस विद्वान की देन है?
क- प्रो0 अमर्त्य सेन
ख- डा० महबूब-उल-हक
ग-एलन सी0 सेम्पुल
घ- रेटजेल
3. निम्नलिखित देशों में से किस देश में सहकारी कृषि का सफल परीक्षण किया गया है?
क- रूस
ख- डेनमार्क
ग. भरत
घ- नीदरलैण्ड
4. निम्न में से किस प्रकार की बस्तियाँ सड़क नदी या नहर के किनारे होती है?
क- वृत्ताकार
ख- चौक पट्टी
ग-रेखीय
घ- वर्गाकार
5. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य में नगरीय जनसंख्या का अनुपात सर्वाधिक है?
क- तमिलनाडु
ख- महाराष्ट्र
ग- केरल
घ- गोवा
6. निम्नलिखित में से कौन सा नगर नदी तट पर अवस्थित नहीं है?
क. आगरा
ख-भोपाल
ग-पटना
घ. कोलकता
7. निम्नलिखित में से किस स्थान पर पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन स्थापित किया गया था?
क. कलपक्कम
ख- नरोरा
ग राणा प्रताप सागर
घ. तारापुर
8. निम्नलिखित में से सर्वाधिक प्रदूषित नदी कौन सी है?
क- ब्रह्मपुत्र
ख- सतलुज
ग- यमुना
घ- गोदावरी
(अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)
9. रेटजेल के शब्दों में मानव भूगोत को परिभाषित कीजिये। 2
10. जननांकिकीय संक्रमण का उपयोग कहाँ किया जाता है? 2
11. मानव विकास के चार प्रमुख घटकों के नाम लिखिये? 2
12. चिकित्सा पर्यटन किसे कहते है? 2
13. आर्थिक दृष्टि से भारत की जनसंख्या को कितने भागों में बांटा गया है? 2
1+1
14. भारत की उच्चतम साक्षरता दर किस राज्य की है तथा इसकी साक्षरता प्रतिशत भी लिखिये? 1+1
15. परिक्षिप्त (एकाकी) बस्तियाँ किस प्रकार की होती है तथा पे भारत के किस राज्यों में पायी जाती है? 1+1
16. धात्विक खनिज एवं आधात्विक खनिज में कोई दो अन्तर लिखिये? 1+1
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
17. मानव भूगोल किस प्रकार अन्य सामाजिक विज्ञानों से सम्बन्धित है? 4
18. प्रवास के प्रतिकर्ष कारक और अपकर्ष कारक में दो अन्तर लिखिये। 2+2
19. बाजारीय सब्जी कृषि नगरीय क्षेत्रों के समीप क्यों की जाती है? 4
20. यह कहा जाता है कि भारत में जल संसाधनों में तेजी से कमी आ रही है। जल संसाधन की कमी के लिए उत्तरदायी कारकों को लिखिये? 4
21. ऊर्जा के अपारंपरिक स्त्रोत कौन-से है? ज्वारीय तथा तरंग ऊर्जा के विषय में लिखिये। 2+2
22. सतत् पोषणीय विकास की संकल्पना को परिभाषित कीजिये। 4
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
23. ग्रामीण एवं नगरीय बस्ती किसे कहते हैं। उनकी विशेषताओं का वर्णन कीजिये। 3+3
अथवा
मानव के प्राकृतीकरण का वर्णन कीजिये। 6
24. भारत में जनसंख्या के घनत्व के स्थानिक विवरण को स्पष्ट कीजिए। 6
अथवा
नगरों के प्रकार्यात्मक वर्गीकरण का उल्लेख कीजिये तथा किसी चार प्रकार्यात्मक नगर को उदाहरण सहित लिखिये। 2+4
25. भारत के दिये गये मानचित्र में निम्नलिखित को उपयुक्त चिह्नों द्वारा दर्शाइये और उनके नाम भी लिखिये।
1- सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य 1/2+1/2
2. अधिकतम साक्षरता वाला राज्य. 1/2+1/2
3- मध्य प्रदेश का एक प्रमुख ताँबा क्षेत्र. 1/2+1/2
4 गुजरात का सबसे बड़ा नगर 1/2+1/2
5. उत्तर प्रदेश का प्रमुख परमाणु शक्ति केन्द्र 1/2+1/2
अथवा
(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)
1. भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य का नाम लिखिये।
2. भारत के अधिकतम साक्षरता वाले राज्य का नाम लिखिये।
3. मध्य प्रदेश के एक प्रमुख ताँबा क्षेत्र का नाम लिखिये।
4. गुजरात के सबसे बड़े नगर का नाम लिखिये।
5. उत्तर प्रदेश का प्रमुख परमाणु शक्ति केन्द्र।
26. संसार के दिये गये रेखा- मानचित्र में उपयुक्त चिह्नों द्वारा निम्नलिखित को दर्शापि तथा उनके नाम भी लिखिये
1.एशिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश 1/2+½ अंक
2- उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा देश। 1/2+½ अंक
3- जापान का सबसे बज्र नगर। 1/2+½ अंक
4- अमेजन बेसिन । 1/2+½ अंक
5- दक्षिण अमेरिका का सबसे छोटा देश 1/2+½ अंक
अथवा
(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)
1. एशिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश का नाम लिखिए।
2 उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़े देश का नाम लिखिए।
3. जापान के सबसे बड़े नगर का नाम लिखिए।
4. अमेजन बेसिन कहां है?
5. दक्षिण अमेरिका के सबसे छोटा देश का नाम लिखिए।
Post a Comment