UP Board Model / Sample Paper 2023 Class 12th chemistry || यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023 यूपी 12वीं ब्लूप्रिंट 2023 chemistry
UP Board Class 12th Model Paper/sample paper 2023
![]() |
UP Board Model / Sample Paper 2023 Class 12th chemistry || यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023 यूपी 12वीं ब्लूप्रिंट 2023 chemistry |
Class 12th chemistry sample paper 2023
● निर्देश
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक उसके समक्ष दिए गए हैं।
(ii) गणनात्मक प्रश्नों में गणना के समस्त पद दीजिए।
(iii) प्रश्नों के प्रासंगिक उत्तर दीजिए।
(iv) जहाँ आवश्यक हो, रासायनिक समीकरण दीजिए।
1. इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड में चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
(क) ग्रैफाइट है :
(i) आयनिक ठोस
(ii) धात्विक टोस
(iii) सहसयोजी ठोस
(iv) आण्विक ठोस
(ख) समान ताप पर किन विलयनों के युग्म समपरासारी हैं :
(i) 0.1 M NaCl तथा 0.1 M Na2SO4
(ii) 0.1 M यूरिया तथा 0.1 M NaCl
(iii) 0.1 M यूरिया तथा 0.2 M MgCl2
(iv) 0.1 M Ca (NO3)2 तथा 0.1 M Na2SO4
(ग) चार धातुओं A, B, C तथा D के मानक इलेक्ट्रोड विभव क्रमश: + 1.5 वोल्ट, - 2.0 वोल्ट, + 0.34 वोल्ट तथा - 0.76 वोल्ट है। इन धातुओं की घटती हुई सक्रियता (अभिक्रियाशीलता) का क्रम है :
(i) A> C> D> B
(ii) B> D> C> A
(iii) A> B> D> C
(iv) D> A> B> C.
(घ) निम्नलिखित में से कौन-सी अभिक्रिया शून्य कोटि की अभिक्रिया है
(i) CH₃ COOC₂H₅ + NaOH - CH₃COONa
+C₂H₃OH
(ii) CH₃COOCH₃ + H₂O → CH₃COOH+CH₃OH
(iii) 2FeCl₃ + SnCl₂ → 2FeCl₂ + SnCl₄
(iv) H₂ + Cl₂ → 2HCI
(ङ) ऐमाइडों से ऐमीन बनाने में प्रयुक्त अभिकर्मक है :
(i) Brg / KOH
(ii) Ko Crg On / H₂SO₄
(iii) HCl / Zn Cl₂
(iv) NaOH / Ca (OH)₂
(च) [Cr(H₂O) Cl₂ ]" आयन में Cr की संयोजकता होती है
(i) 3
(ii) 1
(iii) 6
(iv) 5
2. (क) एक ठोस द्रव्यमान में पोटेशियम परमाणु क्रिस्टलीय घनीय जालक के केन्द्र में स्थित है। पोटेशियम के 4.0 ग्राम में इकाई सेलों की अनुमानित संख्या क्या होगी ? (पोटेशियम (K) का परमाणु भार = 39
(ख) एक अवाष्पशील पदार्थ के 2.5 ग्राम को 100 ग्राम बेन्जीन में घोलने पर क्वथनांक में 0.4 ° C वृद्धि हुई। बेन्जीन के लिए मोलल उन्नयन स्थिरांक 2.67 है। पदार्थ के अणु भार की गणना कीजिए।
(ग) निम्नलिखित सेल के विद्युत वाहक बल (EMF) की गणना कीजिए-
Cd/cd2++ (1M) || Ag (1M) I Ag
जिसमें अर्द्ध-अभिक्रियाओं के मानक अपचयन विभव निम्न है-
Cd2++ / Cd; E° = - 0 .40 वोल्ट तथा Ag+ / Ag. E° =- 80 वोल्ट
(घ) स्कन्दन क्या है? हार्डी शुल्जे नियम को स्पष्ट कीजिए।
3. (क) H2SO4 का एक नमूना 94% (W/V) है और उसका घनत्व 1.84 ग्राम मिली -1 है। इस विलयन की मोललता परिकलित कीजिए।
( H = 1, 0 = 16, S = 32)
(ख) एक उदाहरण द्वारा अर्द्ध-सेल की व्याख्या कीजिए।
(ग) निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए :
(i) टिन्डल प्रभाव
(ii) ऋणात्मक उत्प्रेरण
(घ) (i) अक्रिय गैसों की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
(ii) हीलियम का प्रमुख स्रोत क्या है?
4. (क) (i) d ब्लॉक के तत्व अनुचुम्बकीय लक्षण और परिवर्ती संयोजकता क्यों प्रदर्शित करते हैं? स्पष्ट कीजिए।
(ii) लैन्थेनाइड संकुचन को कारण सहित स्पष्ट कीजिए।
(ख) बेन्जीन सल्फोनिक अम्ल से ऐनिलीन बनाने का रासायनिक समीकरण देते हुए ऐनिलीन की कार्बिलऐमीन तथा डाइऐजोटीकरण अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण लिखिए।
(ग) निम्नलिखित जालकों में से प्रत्येक की एकक कोष्ठिका में कितने जालक बिन्दु होते हैं?
(i) फलक केन्द्रित घनीय
(ii) फलक केन्द्रित चतुष्कोणीय,
(iii) अन्तः केन्द्रित।
(घ) (i) वाष्पदाब के अवनमन से आप क्या समझते हैं? वाष्पदाब के आपेक्षिक अवनमन की समीकरण दीजिए।
(ii) किसी विलायक में अवाष्पशील विलेय घोलने से विलायक का वाष्पदाब कम क्यों हो जाता है?
5. (क) प्रथम कोटि की अभिक्रिया के चार प्रमुख अभिलक्षण लिखिए। एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया का अर्द्ध-आयुकाल 60 मिनट है। कितने समय में अभिक्रिया का 90% भाग पूर्ण होगा?
2+2
(ख) कॉपर के दो प्रमुख अयस्को के नाम एवं सूत्र लिखिए। कॉपर के निष्कर्षण में प्रगलन में प्रयुक्त भट्ठी का नामांकित चित्र बनाकर उसमें होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं के समीकरण भी दीजिए।
2+1+1+1
(ग) लिगेन्ड (Ligand) क्या है? एकदन्ती एवं द्विदन्ती लिगेन्ड की परिभाषा एवं उदाहरण दीजिए। निम्नलिखित यौगिकों के IUPAC नाम लिखिए :
2+2
(i) [Fe (H₂O) 6] Cl₃
(ii) K₄[Fe (CN)₆]
(घ) हैलोऐल्केनों के बनाने की दो सामान्य विधियों के रासायनिक समीकरण लिखिए तथा इनकी निम्नलिखित के साथ अभिक्रियाएँ लिखिए
(1) KOH (ऐल्कोहॉलीय)
(ii) AgCN
2+2
6. (क) प्राथमिक ऐमीन एवं ऐल्कीन से प्राथमिक ऐल्कोहॉल के विरचन के रासायनिक समीकरण लिखिए। ऐसीटिल क्लोराइड और ऐसीटिक अम्ल के साथ प्राथमिक ऐल्कोहॉल की अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण भी लिखिए। एथिल ऐल्कोहॉल के प्रमुख उपयोग लिखिए।
अथवा
क्लोरोबेन्जीन और ऐनिलीन से फीनॉल का विरचन लिखिए। फी मेंनॉल के अम्लीय लक्षण को स्पष्ट कीजिए। (i) HNO₃ और (ii) Zn चूर्ण के साथ फीनॉल की रासायनिक अभिक्रियाएँ लिखिए।
(ख) क्या होता है जब एक ऐल्डिहाइड निम्नलिखित के साथ अभिक्रिया करता है- (केवल रासायनिक समीकरण लिखिए)
(i) टॉलेन अभिकर्मक
(iii) NaHSO₃
(v) फेहलिंग विलयन ।
(ii) HCN
(iv) RMgX
अथवा
क्या होता है जब कार्बोक्सिलिक अम्ल निम्नलिखित के साथ अभिक्रिया करता है—(केवल रासायनिक समीकरण लिखिए)
(i) ROH
(ii) NH₃
(iii) NaOH.
(iv) PCl₅
(v) लाल फॉस्फोरस तथा H20 की उपस्थिति में हैलोजन (X2)
7. (क) डीकन विधि द्वारा क्लोरीन के निर्माण का सचित्र वर्णन कीजिए। अमोनिया के साथ क्लोरीन की अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।
3+2
अथवा
सम्पर्क विधि द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल के निर्माण का सिद्धान्त लिखिए और इसका नामांकित चित्र बनाइए। H₂SO₄ की सुक्रोस और कॉपर (Cu) धातु के साथ होने वाली अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण लिखिए। 1+2+2
(ख) कार्बोहाइड्रेट को परिभाषित कीजिए। ग्लूकोस अणु में पाँच –OH समूहों, –CHO समूह और >C=0 समूह के होने की पुष्टि हेतु एक-एक अभिक्रिया का समीकरण लिखिए। ग्लूकोस और सुक्रोस में अन्तर लिखिए।
1+2+2
अथवा
ऐमीनो अम्ल तथा प्रोटीन की परिभाषाएँ लिखिए। प्रोटीन के प्रमुख स्रोत एवं शरीर में उसके कार्य लिखिए। प्रोटीन के विकृतीकरण को स्पष्ट कीजिए?
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇👇👇
Post a Comment