MP Board class 9th Science half yearly paper 2023-24 || एमपी बोर्ड कक्षा नौवीं विज्ञान का अर्धवार्षिक पेपर 2023-24
नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं विज्ञान का अर्धवार्षिक पेपर बताने वाले हैं। दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।
अर्धवार्षिक परीक्षा - 2023-24
कक्षा - 9
विषय - विज्ञान
समय: 3 घंटे पूर्णांक: 75
निर्देश-
1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
2. उत्तर सुवाच्य भाषा में लिखें।
3. जहां आवश्यक हो वहां पर नामांकित चित्र अवश्य बनाएं।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए –
1. 250°C पर जल की भौतिक अवस्था होगी –
(अ) गैसीय (ब) द्रव एवं गैस
(स) ठोस एवं गैस (द) ठोस
2. निम्नलिखित में से भौतिक परिवर्तन है –
(अ) भोजन का पाचन
(ब) मोमबत्ती का जलना
(स) पौधों की वृद्धि
(द) पेड़ों का काटना
Join Social Media Link 👇👇
3. सोडियम ऑक्साइड का सूत्र है –
(अ) NaOH (ब) Na2S
(स) Na2O (द) Na2CO3
4. H2S अणु में कितने परमाणु विद्यमान हैं –
(अ) 2 (ब) 3
(स) 4 (द) 5
5. यदि किसी परमाणु का K और L कोश भरा है तो उस परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या होगी –
(अ) 8 (ब) 10
(स) 12 (द) 6
6. ऑक्सीजन की द्रव्यमान संख्या है –
(अ) 32 (ब) 24
(स) 8 (द) 16
7. कोशिका के अंदर प्रोटीन का संश्लेषण होता है –
(अ) माइट्रोकांड्रिया पर (ब) प्लास्टिड पर
(स) राइबोसोम्स पर (द) लाइसोसोम पर
8. सजीव को कोशिकाएं निम्न में से किसके द्वारा खोजी गई हैं-
(अ) रॉबर्ट हुक (ब) पुरकिंजे
(स) ल्यूवेन हॉक (द) रॉबर्ट ब्राउन
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
1. दो पिंडों के बीच लगने वाले आकर्षण बल को …. बल कहते हैं।
2. सामान्यत: g का मान ……. होता है।
3. कार्य का S.I. मात्रक …… होता है।
4. एक अश्वशक्ति …… वॉट के बराबर होता है।
5. पदार्थ ……. अवस्थाओं में होता है।
6. 25°C पर जल की भौतिक अवस्था …… होती है।
7. विलयन एक …… मिश्रण होता है।
प्रश्न 3. एक वाक्य में उत्तर दीजिए –
1. भूसे से गेहूं के दानों का पृथक करने की किस विधि को अपनाएंगे।
2. एक परमाणु को आंखों द्वारा देखना क्यों संभव नहीं होता है।
3. कार्बन के परमाणुओं के लिए इलेक्ट्रॉन वितरण कीजिए।
4. नारियल का रेशा किस ऊतक का बना होता है।
5. एक गाड़ी का ओडोमीटर क्या मापता है।
6. घर्षण से क्या समझते हो ?
प्रश्न 4. सही जोड़ी बनाइए –
खंड (अ) खंड (ब)
कोशिका भित्ति – कार्बन स्थिरीकरण
प्रकाश संश्लेषण – सेल्यूलोज
रेखित पेशी – वेग परिवर्तन के दर
त्वरण – न्यूटन
चंद्रमा की गति – ऐच्छिक पेशी
बल का S.I. मात्रक – वृताकार गति
द्रव्यमान×वेग – न्यूटन/मीटर2
प्रश्न 5. पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएं होती हैं लिखिए। (कोई दो)
अथवा
किसी भी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान तापमान स्थिर क्यों रहता है?
प्रश्न 6. पदार्थ से आप क्या समझते हैं?
अथवा
आप किस प्रकार पुष्टि करेंगे कि दिया हुआ रंगहीन द्रव शुद्ध जल है?
प्रश्न 7. रासायनिक सूत्र का क्या तात्पर्य है?
अथवा
डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन सा अभिग्रहित द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है?
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
MP Board class 9th Hindi half yearly paper 2023
MP Board class 9th English half yearly paper 2023
MP Board class 9th science half yearly paper 2023
प्रश्न 8. परमाणु उदासीन है, इस तत्व को टॉमसन के मॉडल के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
अथवा
तीन कक्षाओं वाले बोर के परमाणु मॉडल का चित्र बनाइए।
प्रश्न 9. परिभाषा लिखिए –
परमाणु संख्या
परमाणु द्रव्यमान (द्रव्यमान संख्या)
प्रश्न 10. प्लाज्मा झिल्ली को वर्णनात्मक पारगम्य झिल्ली क्यों कहते हैं?
अथवा
ऐसे दो अंगकों के नाम लिखिए जिनमें अपना अनुवांशिक पदार्थ होता है?
प्रश्न 11. फ्लोएम के संघटक कौन-कौन से हैं?
अथवा
ऊतक क्या है?
प्रश्न 12. हृदय पेशी के दो लक्षण लिखिए।
अथवा
एरिओलर ऊतक के दो कार्य लिखिए।
प्रश्न 13. त्वरण किसे कहते हैं? इसका मात्रक लिखिए।
अथवा
चाल किसे कहते हैं? इसका मात्रक लिखिए।
प्रश्न 14. संवेग संरक्षण का नियम लिखिए।
अथवा
न्यूटन के गति विषयक तृतीय नियम का उल्लेख कीजिए।
प्रश्न 15. मुक्त पतन से आप क्या समझते हैं?
अथवा
गुरुत्वीय त्वरण से आप क्या समझते हैं?
प्रश्न 16. किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा क्या होती है?
अथवा
औसत शक्ति को परिभाषित कीजिए।
प्रश्न 17. निम्न के सूत्र लिखिए।
एल्युमिनियम क्लोराइड
सोडियम सल्फाइड
मैग्निशियम हाइड्रोक्साइड
अथवा
निम्नलिखित सूत्रों द्वारा प्रदर्शित यौगिकों के नाम लिखिए।
CaCl2
KNO3
CaCO3
प्रश्न 18. बस की छत पर रखे सामान को रस्सी से क्यों बांधा जाता है?
अथवा
एक अग्निशमन कर्मचारी को तीव्र गति से बहुतायत मात्रा में पानी फेंकने वाली रबड़ की नली को पकड़ने में कठिनाई क्यों होती है? स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 19. पानी की सतह पर रखने पर कोई वस्तु क्यों तैरती या डूबती है?
अथवा
गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम का क्या महत्व है?
प्रश्न 20. निम्नलिखित की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए –
संतृप्त विलयन
शुद्ध पदार्थ
अथवा
पेट्रोल और मिट्टी का तेल जो कि आपस में घुलनशील है, के मिश्रण को आप कैसे पृथक करेंगे? पेट्रोल तथा मिट्टी के तेल के क्वार्थनानकों में 25°C से अधिक का अंतराल है?
प्रश्न 21. पादप कोशिकाओं और जंतु कोशिकाओं में अंतर लिखिए।
अथवा
प्रकैरियोटी कोशिकाएं, यूकैरियोटी कोशिकाओं से किस प्रकार भिन्न है? (अंतर लिखिए कोई चार)
लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
प्रश्न 22. बैलों की एक जोड़ी खेत जोतते से समय किसी हाल पर 140 N बल लगाती है जोता गया खेत 15 मीटर लंबा है? खेत की लंबाई को जोतने में कितना कार्य किया गया?
अथवा
परिभाषित कीजिए –
(1) शक्ति
(2) एक वॉट शक्ति
यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।
Post a Comment