MP Board class 9th Hindi ka ardhvaarshik paper 2023-24 || एमपी बोर्ड कक्षा नौवीं हिंदी का अर्धवार्षिक पेपर 2023-24

top heddar

MP Board class 9th Hindi ka ardhvaarshik paper 2023-24 || एमपी बोर्ड कक्षा नौवीं हिंदी का अर्धवार्षिक पेपर 2023-24

MP Board class 9th Hindi ka ardhvaarshik paper 2023-24 || एमपी बोर्ड कक्षा नौवीं हिंदी का अर्धवार्षिक पेपर 2023-24

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं हिंदी का अर्धवार्षिक पेपर बताने वाले हैं। दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।

mp board class 9th hindi paper 2023,hindi ka ardhvaarshik paper 2023-24 class 9th mp board,class 9th hindi trimasik paper 2023,अर्धवार्षिक परीक्षा 2023-24 कक्षा 9वी हिंदी का पेपर,mp board hindi varshik paper 2023 class 9th,hindi ka ardhvaarshik paper 2023 kaksha 9,class 9th hindi varshik paper 2023 mp board,MP Board class 9th Hindi ardhvaarshik paper solution 2023-24,एमपी बोर्ड कक्षा 9वी हिंदी का अर्धवार्षिक पेपर,अर्धवार्षिक पेपर कक्षा नवमी हिंदी एमपी बोर्ड

अर्धवार्षिक परीक्षा - 2023-24 

विषय - हिन्दी

कक्षा - 9 

समय: 3 घंटे                                   पूर्णांक: 75


निर्देश-


(1) सभी प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

(2) प्र.क्र. 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। इनकी कुल संख्या 32 है।

प्रत्येक के लिए एक-एक अंक निर्धारित है।

(3) प्र.क्र. 6 से 15 तक अति लघुउत्तरीय प्रश्न है, प्रत्येक के लिए दो-दो अंक निर्धारित है। (शब्द सीमा लगभग 30 शब्द)

(4) प्र.क्र 16 से 19 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है प्रत्येक के लिए तीन-तीन अंक निर्धारित है। (शब्द सीमा लगभग 75 शब्द)

(5) प्र.क्र. 20 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न है, प्रत्येक के लिए चार-चार अंक निर्धारित है। (शब्द सीमा लगभग 120 शब्द)


Join Social Media Link 👇👇


Important link

Download pdf 

Click here 

Official website 

Click here


प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए –               6


(1) निर्गुण भक्तिधारा की शाखाएँ है-


(क) चार                                     (ख) तीन

(ग) इनमें से कोई नहीं                      (घ) दो


(2) जायसी की रचना है –


(क) पद्मावत                           (ख) बीजक

(ग) रामचरितमानस                   (घ) मृगावती


(3) स्वर्ण युग कहा जाता है –


(क) रीतिकाल                      (ख) आधुनिककाल 

(ग) वीरगाथा काल                 (घ) भक्तिकाल 


(4) पंचवटी में समास है –


(क) अव्ययी भाव                   (ख) दंद्ध

(ग) द्विगु                              (घ) तत्पुरुष


(5) कैदी और कोकिला पाठ के कवि हैं –


(क) माखनलाल चतुर्वेदी 

(ख) सुमित्रानंदन पंत

(जी) रामधारी सिंह दिनकर

(घ) बालकृष्ण शर्मा


(6) रसों की संख्या हैं –


(क) सात                          (ख) दो

(ग) चार                            (घ) दस


प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –               6 


(1) कलेजे का टुकड़ा मुहावरे का अर्थ ……… है।


(2) वीर रस का स्थायी भाव ……… है।


(3) विद्यालय में ……. सन्धि है।


(4) उपसर्ग शब्ध के ……. में जुड़ते हैं।


(5) आस्तिक का विलोम …….. है।


(6) प्रेमचन्द के फटे जूते पाठ के रचयिता …….. हैं।


प्र.3 सही जोड़ी मिलाइए –                 6


खण्ड-अ                               खण्ड-ब


(1) वाला                             (क) कबीर

(2) सु                                 (ख) क्रिया विशेषण

(3) सिंगार                            (ग) प्रेमचंद

(4) सधुक्कड़ी                       (घ) प्रत्यय

(5) कैनवास के जूते                (ङ) श्रृंगार

(6) क्रिया की विशेषता             (च) उपसर्ग 

                                         (छ) व्याकरण

                                      (ज) कलेजे का टुकड़ा


प्र.4 एक शब्द या वाक्य में उत्तर दीजिए –       6


(1) एकांकी में कितने अंक होते हैं?


(2) कांजी हाउस में किसकी हाजिरी ली जाती थी?


(3) महादेवी वर्मा की पहली साथिन कौन थी?


(4) रीढ़ की हड्डी पाठ में झुककर कौन बैठता था?


(5) मृदुला गर्ग ने बच्चों का स्कूल कहाँ खुलवाया?


(6) कविता की शोभा बढ़ाने वाले को क्या कहते हैं?


प्र.5 सत्य / असत्य लिखिए –                 6


(1) आधुनिक काल गद्य काल के नाम से जाना जाता है। 

(2) रसयुक्त वाक्य को अलंकार कहते हैं।


(3) पूस की रात प्रसिद्ध उपन्यास रचना है।


(4) आग तत्सम शब्द है।


(5) शुद्ध शब्द है - आशीर्वाद।


(6) मैंने रोटी भी खाई। में 'भी' निपात है।


अति लघु उत्तरीय प्रश्न –           17


प्र.6 सगुण भक्ति शाखा के दो प्रमुख कवियों के नाम एवं शाखाओं का नाम लिखिए।          

अथवा

राम भक्ति शाखा की दो विशेषताएं लिखिए।


प्र.7 कृष्ण भक्ति शाखा के दो कवियों के नाम लिखिए।           

अथवा

सधुक्कड़ी काव्य भाषा के एक कवि का नाम एवं उनकी एक रचना लिखिए।


प्र.8 खंडकाव्य की दो रचनाएं रचनाकार सहित लिखिए।         

अथवा

रचनाकार लिखिए - साकेत, कामायनी 


प्र.9 कवि ने सच्चे प्रेम की क्या कसौटी बताई है?   

अथवा

कवयित्री को 'घर जाने की चाह' से क्या तात्पर्य है?


प्र.10 'कालिंदी फूल कदंब की डारन' में कौन सा अलंकार है? स्पष्ट कीजिए।            

अथवा

चौपाई छंद की परिभाषा लिखिए।


प्र.11 हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?     

अथवा

'गांव को मरकत डिब्बे सा खुला' क्यों कहा है?


प्र.12 बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कौन-कौन सी बीमारियां फैलने की आशंका रहती है?             

अथवा

लेखिका ने अपनी नानी को कभी नहीं देखा फिर भी उनके व्यक्तित्व से क्यों प्रभावित थी?


प्र.13 समास की परिभाषा लिखकर दो भेदों के नाम लिखिए।  

अथवा

व्यंजन संधि की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।


लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram Channel

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Instagram Channel

Click Here

Nitya Study Point Home

Click Here


प्र.14 गद्य की दो प्रमुख विधाओं के नाम एक-एक उदाहरण देकर लिखिए।           

अथवा

उपमा अलंकार की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।


प्र.15 वीर रस की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए।    

अथवा

क्रिया विशेषण के कितने प्रकार हैं? नाम लिखिए।


लघु उत्तरीय प्रश्न –                        12


प्र.16 'मरकत डिब्बे से खुला ग्राम' पंक्ति में अलंकार बताकर उसकी परिभाषा लिखिए।

अथवा

महाकाव्य एवं खंडकाव्य में तीन अंतर लिखिए।


प्र.17 प्रेमचंद के फटे जूते पाठ में आए कोई तीन मुहावरे अर्थ सहित लिखिए।

अथवा

किस घटना ने सालिम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया और उन्हें पक्षी प्रेमी बना दिया।


प्र.18 भाषा और भाव की दृष्टि में 'ग्राम श्री' कविता आपको कैसी लगी उसका वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

अथवा

'मेघ आए' कविता में जिन रीति-रिवाजों का चित्रण हुआ है, उनका वर्णन कीजिए। 


प्र.19 भक्ति काल को स्वर्ण युग क्यों कहते हैं? चार कारण लिखिए।

अथवा

स्थाई भाव एवं संचारी भाव में तीन अंतर लिखिए।


विश्लेषणात्मक प्रश्न –             16


प्र.20 निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए –


अब रजत स्वर्ण मंजरियों से,

लद गई आम्र तरु की डाली।

झर रहे ढाक, पीपल के दल,

हो उठी कोकिला मतवाली।।

महके कटहल मुकुलित जामुन,

जंगल में झर बेरी झूली,

फूले आडू, नींबू, दाडिम,

आलू गोभी बैगन मूली।।

अथवा

क्षितिज अटारी गहराई दामिनी दमकी

'क्षमा करो गांठ खुल गई अब भ्रम की'

बांध टूटा झर-झर मिलन के आंसू ढरके।

मेघ आए बड़े बन ठन के संवर के।


प्र.21 प्रेमचंद अथवा माखनलाल चतुर्वेदी का साहित्यिक परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर दीजिए –       


(क) दो रचनाएं

(ख) साहित्यिक विशेषताएं


प्र.22 अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी के संबंध में पिताजी को एक पत्र लिखिए।

अथवा

ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर (परीक्षाकाल में) रोक लगाने हेतु अपने जिले के जिलाधीश को पत्र लिखिए।


प्र.23 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर सारगर्भित निबंध लिखिए –


(क) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 

(ख) कॉविड-19 

(ग) कंप्यूटर शिक्षा का महत्व 

(घ) राष्ट्रीय पर्व

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

left

ADD1