MP Board trimasik Pariksha paper 2023-24 class 9th science || एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं विज्ञान real Paper
प्यारे विद्यार्थियों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको कक्षा 9वीं त्रैमासिक परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। प्यारे विद्यार्थियों अगर आप एमपी बोर्ड कक्षा नौवीं विज्ञान का त्रैमासिक पेपर ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि आज हम आपको ऐसी खास और जरूरी जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से देने वाले हैं। हम आपको बहुत ही आसान भाषा में कक्षा 9वीं विज्ञान का त्रैमासिक पेपर बताएंगे जिसको आपको अच्छी तरह से रट लेना है और पूरा का पूरा पेपर तैयार कर लेना है।
प्यारे विद्यार्थियों, आज इस आर्टिकल में हम आपको कक्षा नौवीं विज्ञान का पूरा का पूरा पेपर बताएंगे। तो इसलिए आपको इस पोस्ट के अंत तक बने रहना है और इसको पूरा Visit करना है।
प्यारे विद्यार्थियों, आपको हमारी इस website nityastudypoint.com पर कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के हर विषय के पेपर आपको मिल जाएंगे तो इसलिए आपको हमारी site पर visit करते रहना है। दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।
Table of contents –
Join Social Media Link 👇👇
MP Board class 9th science trimaasik paper 2023-24
प्यारे विद्यार्थियों, हम आपको बता देना चाहते हैं कि एमपी बोर्ड कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा आयोजित करवा रहा है जो की सितंबर महीने में शुरू होने वाली हैं। और तब तक आप MP Board question bank की सहायता से MP Board class 9th math trimasik paper 2023-24 की सहायता से अच्छे से तैयारी कर सकते हैं।
MP Board class 9th science trimasik paper 2023-24 Overview
MP Board class 9th science trimaasik paper 2023-24 PDF
प्यारे विद्यार्थियों, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि MP Board class 9th science trimaasik exam 2023 सितंबर माह में आयोजित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तैयार किया गया MP Board class 9th science trimaasik paper 2023 PDF आपको नीचे दिया गया है, जिसे पढ़कर आप बोर्ड परीक्षा अथवा वार्षिक परीक्षा की बेहतरीन तैयारी कर सकते हैं। आपको बता दें कि MP Board class 9th science trimasik paper 2023 PDF official paper है, जो माध्यमिक शिक्षा मंडल के बड़े शिक्षकों द्वारा तैयार किया जाता है।
MP Board class 9th science trimasik paper 2023 PDF download
प्यारे विद्यार्थियों, नीचे हमने कक्षा नौवीं के सभी विषयों का MP Board class 9th trimasik paper 2023 PDF प्रोवाइड किया है। आप जिस भी विषय का MP Board class 9th trimasik paper 2023 PDF download करना चाहते हैं, उसके सामने वाली लिंक पर क्लिक करें। आप चाहें तो MP Board class 9th science trimasik paper 2023 PDF download करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
MP Board 9th science trimasik paper pattern 2023-24
प्यारे विद्यार्थियों, एमपी बोर्ड द्वारा MP Board 9th science trimasik paper pattern 2023-24 इस प्रकार का बनाया जाएगा, जिससे कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। नीचे आपको पूरा पैटर्न बताया गया है।
प्रश्न क्रमांक 1 से लेकर 5 तक कल 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। यह वस्तुनिष्ठ प्रश्न निम्न भागों में बंटे होंगे जैसे कि सही विकल्प, रिक्त स्थान, सही जोड़ी, एक शब्द में उत्तर, सत्य और असत्य आदि समस्त प्रश्न 6-6 अंक के होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर एक अंक निर्धारित है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न, में प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा जिसका उत्तर आपको 30 शब्दों में देना होगा।
लघु उत्तरीय प्रश्न, में प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा इसका उत्तर आपको लगभग 75 शब्दों में देना होगा।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न, चार अंक का होगा जिसका उत्तर आपको लगभग 90 शब्दों में देना होगा।
MP Board Class 9th Trimasik syllabus 2023-24 pdf
943-B
कक्षा 9वीं त्रैमासिक परीक्षा, 2023-24
विज्ञान - 200
( माध्यम हिन्दी )
(कुल प्रश्नों की संख्या : 22 )
( समय : 03 घण्टे )
(कुल मुद्रित पृष्ठों की संख्या : 08)
(पूर्णांक 75)
निर्देश -
(1) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(2) प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक के लिए 30 अंक आवंटित हैं। सही विकल्प 8 अंक, सही जोड़ी 8 अंक, रिक्त स्थान 7 अंक, एक वाक्य में उत्तर 7 अंक के होंगे।
(3) प्रश्न क्रमांक 5 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक आवंटित हैं। प्रत्येक उत्तर लगभग 30 शब्दों में लिखिए।
(4) प्रश्न क्रमांक 17 से 19 के लिए प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक आवंटित हैं। प्रत्येक उत्तर लगभग 75 शब्दों में लिखिए।
(5) प्रश्न क्रमांक 20 से 22 के लिए प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक आवंटित हैं। प्रत्येक उत्तर लगभग 120 शब्दों में लिखिए।
(6) आवश्यकतानुसार स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए ।
प्र.1 सही विकल्प चुनकर लिखिए - (1X8=8)
(i) पदार्थ की कितनी अवस्थाएं होती हैं?
(अ) 2
(ब) 3
(स) 9
(द) 7
(ii) जिस न्यूनतम ताप पर ठोस पिघलकर द्रव बन जाता है, वह इसका क्या कहलाता है?
(अ) क्वथनांक
(ब) गलनांक
(स) अवस्थाएं
(द) यौगिक
(ii) पदार्थ की किस अवस्था में कणों के मध्य न्यूनतम रिक्त स्थान होता है?
(अ) ठोस
(ब) द्रव
(स) गैस
(द) जल
(iv) सर्वाधिक विसरण गुण वाला पदार्थ है-
(अ) द्रव
(ब) ठोस
(स) लोहा
(द) गैस
(v) दो या दो से अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण, कहलाता है।
(अ) विलयन
(ब) यौगिक
(स) विलायक
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
(vi) वायु एक विलयन है -
(अ) गैस में गैस का
(ब) गैस में द्रव का
(स) द्रव में गैस का
(द) द्रव में हवा का
(vii) निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ ऊर्ध्वपातित हो सकता है?
(अ) नैप्थलीन
(ब) अमोनियम क्लोराइड
(स) एंथ्रासीन
(द) उपरोक्त सभी
(viii) मोमबत्ती का जलना है -
(अ) केवल भौतिक परिवर्तन
(ब) केवल रासायनिक परिवर्तन
(स) आकारकीय परिवर्तन
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
प्र. 2 रिक्त स्थान भरिए - (1X7=7)
(i) जीवन की मूलभूत इकाई ……..होती है।
(ii) पादपों में जल का संवहन …....ऊतक द्वारा होता है।
(iii) समसूत्री विभाजन …….कोशिकाओं में होता है।
(iv) पौधों की पत्तियों में पाए जाने वाले छिद्र जिनसे गैसों का आदान-प्रदान होता है ….....कहलाते हैं।
(v) अनैच्छिक पेशियों को …….. पेशी भी कहते हैं।
(vi) एक ही प्रकार की कोशिकाओं का समूह जो संरचना व कार्य में समान हो ……..कहलाता है।
(vii) तंत्रिका ऊतक की कार्यात्मक इकाई …...होती है।
प्र. 3 एक वाक्य में उत्तर लिखिए -
(i) दाब का मात्रक क्या है?
(ii) निलंबन किस प्रकार का विलयन होता है?
(iii) DNA का पूरा नाम लिखिए।
(iv) कोशिका विभाजन कितने प्रकार का होता है?
(v) मरुस्थलीय पौधों में किस प्रकार के रंध्र पाए जाते हैं?
(vi) एक गाड़ी का ओडोमीटर किसका मापन करता है?
(vii) प्रत्येक वस्तु अपनी वर्तमान अवस्था / स्थिति में ही बने रहना चाहती है, वस्तुओं के इस गुण को क्या कहते हैं?
प्र.4 सही जोड़ियाँ बनाकर लिखिए- (1X8=8)
कॉलम - A कॉलम - B
(i) वेग (a) विस्थापन / समय
(ii) चाल (b) दूरी / समय
(iii) त्वरण (c) क्रिया = प्रतिक्रिया
(iv) गुरुत्वीय त्वरण (d) स्वतंत्र रूप से गिरती वस्तु
(v) जड़त्व (e) F = ma
(vi) गति का द्वितीय नियम (f) वेग में परिवर्तन / लिया गया समय
(vii) टेलीस्कोप (g) गति का प्रथम नियम
(viii) गति का तृतीय नियम (h) गैलीलियो
प्र.5 एल.पी.जी. व सी. एन. जी. का पूरा नाम लिखिए। (2)
अथवा
गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है?
प्र.6 इत्र की गंध बहुत दूर बैठे हुए व्यक्ति को भी क्यों पहुंच जाती है ? (2)
अथवा
निम्नलिखित तापमान को केल्विन इकाई में परिवर्तित करके लिखिए -
(i) 25°C
(ii) 373°C
प्र.7 मिश्र धातु किसे कहते हैं? किसी एक मिश्र धातु का नाम लिखिए। (2)
अथवा
समांगी मिश्रण की परिभाषा लिखिए।
प्र.8 टिंडल प्रभाव क्या है? (2)
अथवा
कोलॉइडी विलयन के दो गुण लिखिए।
प्र. 9 अमीबा अपना भोजन कैसे प्राप्त करता है? (2)
अथवा
क्लोरोप्लास्ट के दो कार्य लिखिए।
प्र.10 कोशिका में पाए जाने वाले दो अंगकों के नाम एवं उनके कार्य लिखिए। (2)
अथवा
जीवद्रव्य कुंचन किसे कहते हैं?
प्र.11 वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं? (2)
अथवा
रक्त के दो कार्य लिखिए।
प्र. 12 स्नायु व कंडरा में दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
संवहन ऊतक किसे कहते हैं?
प्र. 13 चाल एवं वेग में दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
एक समान गति किसे कहते हैं?
प्र.14 दूरी व विस्थापन में दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
गति को परिभाषित कीजिए।
प्र.15 संतुलित बल किन्हें कहते हैं? (2)
'अथवा
मैदान में लुढ़कती हुई गेंद कुछ दूर जाकर अपने आप ही क्यों रूक जाती है?
प्र.16 एक ही सतह पर रखी हुई दो अलग-अलग वस्तुओं को चलाने के लिए अलग-अलग बलों की आवश्यकता क्यों होती है? (2)
अथवा
घर्षण बल को परिभाषित कीजिए।
प्र. 17 उर्ध्वपातन किसे कहते हैं? किसी एक पदार्थ का नाम लिखिए जिसमें यह गुण पाया जाता है। (3)
अथवा
पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के अंतर को सारणीबद्ध कर लिखिए।
प्र.18 पादप कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए । (3)
अथवा
जंतु कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए ।
प्र.19 एक बस की गति 5 सेकंड में 80 कि.मी. प्रति घंटे से घटकर 60 कि.मी. प्रतिघंटा हो जाती है। बस का त्वरण ज्ञात कीजिए। (3)
अथवा
एक वस्तु 16 मीटर की दूरी 4 सेकंड में तय करती है तथा पुनः 16 मीटर की दूरी 2 सेकंड में तय करती है। वस्तु की औसत चाल क्या होगी ?
प्र. 20 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन को परिभाषित कीजिए। (4)
अथवा
विलेय और विलायक को परिभाषित कीजिए ।
प्र. 21 न्यूरॉन का नामांकित चित्र बनाइए । (4)
अथवा
अरेखित पेशी का नामांकित चित्र बनाइए ।
प्र. 22 जब कोई गतिशील बस अचानक रुकती है, तो आप आगे की ओर झुक जाते हैं, और जब विरामावस्था से अचानक चलने लगती है, तो पीछे की ओर झुक जाते हैं। क्यों? (4)
अथवा
क्या कोई वस्तु अपने आप चलना प्रारंभ कर सकती है, या अपने आप रूक सकती है,
या अपने आप अपनी दिशा को बदल सकती है? कारण स्पष्ट कीजिए ।
यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
👉 त्रैमासिक परीक्षा 2023-24 कक्षा 9वीं हिंदी Real Paper
👉 त्रैमासिक परीक्षा 2023-24 कक्षा 9वीं अंग्रेजी Real Paper
👉 त्रैमासिक परीक्षा 2023-24 कक्षा 9वी गणित Real Paper
👉 त्रैमासिक परीक्षा 2023-24 कक्षा 9वी संस्कृत real paper
👉 त्रैमासिक परीक्षा 2023 24 कक्षा 9वी विज्ञान real paper
👉 त्रैमासिक परीक्षा 2023-24 कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान Real Paper
लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
Post a Comment