Class 9th Hindi varshik paper solution 2023 MP Board || एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023

top heddar

Class 9th Hindi varshik paper solution 2023 MP Board || एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023

Class 9th Hindi varshik paper solution 2023 MP Board || एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023

Class 9th Hindi varshik paper solution 2023 MP Board,एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023,कक्षा 9वीं हिंदी वार्षिक पेपर 2023,class 9th Hindi model paper 2023,MP Board class 9th Hindi annual exam paper 2023,

एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा-2023

कक्षा-9वीं 

विषय-हिंदी

समय-3 घंटे                                          पूर्णांक-75


निर्देश : 


1.सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

2.प्रश्नों के लिए आवंटित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

3.प्रश्न क्रमांक 1 से प्रश्न क्रमांक 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है।

4. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिया गया है।


प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए–                      (1×6=6)


1. रसखान कहां जन्म लेना चाहते हैं–

(अ) ब्रजभूमि में                      (ब) राजस्थान में

(स) अयोध्या में                       (द) बुंदेलखंड में

उत्तर - (अ) ब्रजभूमि में


2. कबीर के अनुसार ईश्वर कहां रहता है–

(अ) मंदिर में                        (ब) हर प्राणी की श्वास में

(स) मस्जिद में                      (द) गुरुद्वारे में

उत्तर - (ब) हर प्राणी की श्वास में


3. वीर रस का स्थाई भाव है–

(अ) उत्साह                            (ब)भय

(स) क्रोध                               (द) रति

उत्तर - (अ) उत्साह


4. लेखिका मृदुला गर्ग की नानी के पति क्या थे–

(अ) जज                                (ब) बैरिस्टर

(स) प्रोफेसर                            (द) मैनेजर

उत्तर - (ब) बैरिस्टर


5. जगदीश में कौन सी संधि है–

(अ) व्यंजन संधि                    (ब) अयादि संधि

(स) स्वर संधि                        (द) विसर्ग संधि

उत्तर - (अ) व्यंजन संधि


6. 'रीढ़ की हड्डी' एकांकी किस समस्या पर आधारित है–

(अ) राजनैतिक समस्या पर                               

(ब) विवाह समस्या पर

(स) सांप्रदायिक समस्या पर                                

(द) छात्र समस्या पर

उत्तर - (ब) विवाह समस्या पर


प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–          (1×6=6)


1. जिसके कारण स्थाई भाव जागृत हो वह …. कहलाता है।

उत्तर - आलंबन 

2. पीपर पात सरिस मन डोला में ….. अलंकार है।

उत्तर - उपमा

3. हिंदी का प्रथम उपन्यास …. को माना गया है।

उत्तर - परीक्षा गुरु

4. उमा ने ….. की परीक्षा पास कर ली थी।

उत्तर - B.A.

5. जूता …. से हमेशा कीमती रहा है।

उत्तर - टोपी

6….. आए बड़े बन ठन के संवर के।

उत्तर - मेघ


प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए–                     (1×6=6)


(अ)                                       (ब)


1.चारु-चंद्र की          –              रस

चंचल किरणें

2. काव्य की आत्मा     –            प्रदान

3. सलीम अली        –              पितांबर

4. डांडे                 –                  तिब्बत

5.श्री कृष्ण           –               वर्ड वाचर

6. आदान           –             अनुप्रास अलंकार


उत्तर –


(अ)                                       (ब)


1.चारु-चंद्र की          –             अनुप्रास अलंकार

चंचल किरणें

2. काव्य की आत्मा     –              रस 

3. सलीम अली        –             वर्ड वाचर

4. डांडे                 –              तिब्बत

5.श्री कृष्ण           –              पितांबर

6. आदान           –                प्रदान


प्रश्न 4. सत्य/असत्य लिखिए–                     (1×6=6)


1.मेघ बन ठन के आए हैं।

उत्तर - सत्य 

2.सुमति अपने यजमानों में बहुत लोकप्रिय था।

उत्तर - सत्य 

3.कॉफी हाउस बंद हो गया था।

उत्तर - सत्य 

4.श्रृंगार रस का स्थाई भाव हास है।

उत्तर - असत्य 

5.प्रत्यय शब्द के पहले जुड़ते हैं।

उत्तर - असत्य

6.लेखिका मृदुला गर्ग की मां परंपरागत बहू के दायित्वों को निभा नहीं पाती थीं।

उत्तर - सत्य


प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर लिखिए–             (1×6=6)


1.ज्ञानमार्गी भक्ति शाखा के प्रतिनिधि कवि कौन हैं।

उत्तर - कबीर दास

2. रिपोतार्ज किस भाषा का शब्द है।

उत्तर - फ्रेंच

3. 'सदाचार' का विलोम शब्द क्या है।

उत्तर - दुराचार

4. ऊंचे कुल में जन्म लेकर क्या करना चाहिए।

उत्तर - अच्छे कर्म करने चाहिए

5. कहानी के कितने तत्व माने गए हैं।

उत्तर - छः 

6. परदादी ने आधा लोटा पानी किसे पिलाया।

उत्तर - चोर को


प्रश्न 6. ज्ञानमार्गी भक्ति शाखा की प्रमुख विशेषताएं लिखिए।           (2)

उत्तर - ज्ञानमार्गी भक्ति शाखा की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

  • निराकार ब्रह्म में विश्वास।

  • गुरु के महत्व का वखान

  • हिंदू मुस्लिम एकता पर बल।

अथवा

छायावादी काव्य की दो विशेषताएं लिखिए।


प्रश्न 7. 'कवि सुमित्रानंदन पंत' ने गांव को 'हरता जन मन' क्यों कहा है?     (2)

उत्तर - गांव की शोभा मुस्कुराती सी हरियाली, रंग बिरंगे फूल, नारा प्रकार के फल, सब्जियां आदि हैं। गांव का मीठा जल, आदि गुण मिलते हैं। इस गांव की छटा मनमोहक है इसलिए आदमी का मन मोह लेता है इसलिए सुमित्रानंदन पंत गांव को 'हरता जन मन' कहा है।

अथवा

इस संसार में सच्चा संत कौन कहलाता है?


प्रश्न 8. हास्य रस की परिभाषा लिखिए। उदाहरण सहित।    (2)

उत्तर - अटपटे क्रियाकलाप, विचित्र वेशभूषा तथा वचनों से उत्पन्न हास (हंसी) स्थाई भाव के परिपाक से हास्य रस की व्यंजना होती है।

उदाहरण–

कहा बंदरिया ने बंदर से,

चलो नहाए गंगा।

बच्चों को छोड़ो घर में,

होने दो हुड़दंगा

अथवा

सवैया छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।


प्रश्न 9. कबीर के काव्य के भाव सौंदर्य की दो विशेषताएं लिखिए।       (2)


उत्तर - कबीर के काव्य के भाव सौंदर्य की दो विशेषताएं निम्न हैं–

दार्शनिकता – कबीर के काव्य में दार्शनिक विचारधारा मिलती है।

रहस्यवाद – अनेक स्थानों पर इनके काव्य में रहस्यात्मकता के दर्शन होते हैं।

अथवा

रसखान की दो रचनाएं लिखिए।


प्रश्न 10. महाकाव्य किसे कहते हैं? हिंदी के दो महाकाव्यों के नाम लिखिए।     (2)

उत्तर - महाकाव्य – महाकाव्य विस्तृत होता है इसमें प्रकृति का विषद वर्णन होता है। जीवन के समग्र रूप का उल्लेख होता है तथा पात्रों की संख्या अधिक होती है।

हिंदी के दो महाकाव्यों के नाम–

  • 'रामचरितमानस' (तुलसीदास)

  • 'कामायनी' (जयशंकर प्रसाद)

अथवा 

जीवनी और आत्मकथा में दो अंतर बताइए।


प्रश्न 11. आपने यह 'प्रेमचंद के फटे जूते' व्यंग पढ़ा। इसे पढ़कर आपको लेकक की कौन सी बातें आकर्षित करती हैं।         (2)

उत्तर - प्रस्तुत व्यंग अत्यंत आकर्षक है इसकी कई बातें ध्यान खींतनी हैं–

  • लेखक गहन अनुभूति के धनी हैं इसलिए गहरी चोट करने वाले तथ्यों को उभारते हैं।

  • तीखी बात को भी सहजता प्रस्तुत करना लेखकी कला का प्रमाण है।

अथवा 

लेखिका ने अपनी मां के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं का उल्लेख किया है?


प्रश्न 12. कहानी किसे कहते हैं? दो कहानीकारों के नाम लिखिए।     (2)

उत्तर - कहानी एक कलात्मक छोटी रचना है। यह किसी घटना, भाव, संवेदना आदि की मार्मिक व्यंजना करती है। इसका आरंभ और अंत बहुत कलात्मक तथा प्रभावपूर्ण होता है। घटनाए परस्पर संबद्ध होती है। हर घटना लक्ष्य की ओर उन्मुख होती है।

दो कहानीकारों के नाम–

  • मुंशी प्रेमचंद्र 'कफन'

  • जयशंकर प्रसाद 'आकाश दीप'

अथवा

रेखाचित्र किसे कहते हैं?


प्रश्न 13. किन घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी।      (2)

उत्तर - हीरा और मोती आमने-सामने या आस-पास बैठकर मूक भाषा में विचारों का आदान प्रदान करते थे। एक चारा खाता था तो दूसरा भी खाने लगता; एक खाना बंद करने पर दूसरा भी बंद कर देता। हल या गाड़ी में चलते समय हर एक चाहता था कि उस पर ज्यादा वजन आए। इस तरह अनेक घटनाएं हैं जिनसे हीरा मोती की गहरी दोस्ती का पता चलता है।

अथवा

अपनी यात्रा के दौरान लेखक को किन किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


प्रश्न 14. प्रेमचंद की कोई दो रचनाएं लिखते हुए हिंदी साहित्य में उनका स्थान निर्धारित कीजिए।

अथवा

महादेवी वर्मा की भाषा शैली की विशेषताएं लिखिए।


प्रश्न 15. तिब्बत यात्रा के दौरान लेकर राहुल सांकृत्यायन को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।      (2)

अथवा

प्रेमचंद के 'फटे जूते' के आधार पर प्रेमचंद के व्यक्तित्व की दो विशेषताएं लिखिए।


प्रश्न 16. निपात शब्द क्या है? लिखिए।        (2)

अथवा

मुहावरे एवं लोकोक्तियां में अंतर लिखिए।


प्रश्न 17. गोलंबर के पास जनसंपर्क की गाड़ी क्या ऐलान कर रही थी?         (2)

अथवा

मृदुला गर्ग अपनी नानी से क्यों प्रभावित थी।


प्रश्न 18. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ, प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए।          (3)


प्रेमी ढूंढत में फिरौ, प्रेमी मिले न कोई।

प्रेमी को प्रेमी मिलै सब विष अमृत होई।

अथवा

ऊंचे कुल का जनमिया जे, करनी ऊंच ना होई।

सुबरन कलस सुरा भरा,

साधू निदा सोई।।


प्रश्न 19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए।        (3)


जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है। जब हम किसी आदमी को पहले बेवकूफ कहना चाहते हैं, तो उसे कथा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ है, या उसके सीधेपन, उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है,इसका निश्चय नहीं किया जा सकता।

अथवा

चक्कर लगाने से जूता फटता नहीं है घिस जाता है। कुंभन दास का जूता भी फतेहपुर सीकरी आने-जाने में घिस गया था। उसे बड़ा पछतावा हुआ।


प्रश्न 20. अपनी मां से जन्मदिन की तैयारी के लिए किया गया संवाद लिखिए।        (3)

अथवा

वार्षिक परीक्षा की तैयारी पर पिताजी से किए गए संवाद को लिखिए।


प्रश्न 21. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए हुए प्रश्नों के उत्तर लिखिए–                 (4)


विद्या अमूल्य अनश्वर तथा सर्वोच्च धन है। अन्य सभी प्रकार के धन कभी ना कभी नष्ट हो जाते हैं। परंतु विद्याधन कभी नष्ट नहीं होता। रावण स्वर्णमई लंका को नष्ट होने से ना बचा सका। उसका बल तथा धन भी नष्ट हो गया। युद्ध में पराजित हुआ। परंतु श्री राम भी उसका विद्या ज्ञान नहीं छीन पाए। युद्ध में मरणासन्न पड़े रावण से लक्ष्मण ने विद्या धन प्राप्त किया था। अतः विद्याधन एकमात्र ऐसी पूंजी है जो हमेशा हमारे साथ रहती है।


प्रश्न–


रावण के पास सबसे अमूल्य धन कौन सा था?

उपर्युक्त अनुच्छेद का सारांश लिखिए।

उपर्युक्त अनुच्छेद का शीर्षक लिखिए।

अथवा

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए।


जो जल बाढै नाव में, घर में बाढै दाम,

दोनों हाथ उलीचिये,यहीं सयानों काम।



प्रश्न 22. आप कक्षा नवमी वर्ग "ब" के छात्र हैं अपना वर्ग बदलने के लिए प्राचार्य महोदय को एक आवेदन पत्र लिखिए (4)

अथवा 

स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु अपने विद्यालय के प्राचार्य को आवेदन पत्र लिखिए।


प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित निबंध लिखिए।         (4)

  • जल ही जीवन है

  • विज्ञान के चमत्कार

  • विद्यार्थी जीवन का महत्व

  • मेरा प्रिय खेल

  • जल संरक्षण के उपाय


Note For Important -  


अगर आप इसकी पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे आपको लिंक दी जा रही है उस पर क्लिक करके आप जिस सब्जेक्ट के पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं। उस पर क्लिक कर दीजिएगा।


👉 MP Board Final Exam 2023 PDF Download


Post a Comment

Previous Post Next Post

left

ADD1