MP Board class 8th science semple paper-2 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं विज्ञान सैंपल पेपर-2 2023
वार्षिक मूल्यांकन हेतु
अभ्यास प्रश्नपत्र
कक्षा-8
विषय विज्ञान
समय-3 घंटे पूर्णांक-90
नोट- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए- (5)
(i) निम्नलिखित में से मानव निर्मित रेशा है-
(अ) कपास
(ब) रेशम
(स) नाइलॉन
(द) ऊन
(ii) निम्नलिखित में से किसको पीटकर पतली चादरों में परिवर्तित किया जा सकता है?
(अ) जिंक
(ब) सल्फर
(स) फॉस्फोरस
(द) आक्सीजन
(iii) मलेरिया परजीवी का वाहक है
(अ) मादा एनाफलीज मच्छर
(ब) कॉकरोच
(स) घरेलू मक्खी
(द) तितली
(iv) एक टेडपोल जिस प्रक्रम द्वारा वयस्क में विकसित होता है वह है-
(अ) निषेचन
(ब) कायातंरण
(स) रोपण
(द) मुकुलन
(v) सूर्य से सबसे दूरी वाला ग्रह है-
(अ) बुध
(ब) पृथ्वी
(स) मंगल
(द) नेप्ट्यून
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।(4)
(i) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर द्वारा लगाया गया बल…….. बल का उदाहरण है।
(ii) जलना प्रारम्भ होने से पहले ईंधन को उसके ताप तक ……...गर्म करना आवश्यक है।
(ii) फसल उगाने से पहले प्रथम चरण मिट्टी की……. होती है।
(iv) सूक्ष्मजीवों को ………..की सहायता से देखा जा सकता है।
प्रश्न 3. अतिलघुउत्तरीय प्रश्न (18)
(i) ऐसे दो उदाहरण दीजिए जिनमें लगाए गए बल द्वारा वस्तु की आकृति में परिवर्तन हो जाए।
(ii) ग्रहों के अतिरिक्त सौर परिवार के अन्य दो सदस्यों के नाम लिखिए।
(iii) सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ है? एक-एक लाभ लिखिए।
(iv) रेड डाटा पुस्तक क्या है?
(v) युग्मनज और गर्भ में एक भिन्नता दीजिए।
(vi) सिंचाई किसे कहते हैं? जल संरक्षित करने वाली दो विधियों के नाम लिखिए।
प्रश्न 4. लघुउत्तरीय प्रश्न (15)
(i) तरल में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की क्यों बनाते हैं, वर्णन कीजिए।
(ii) क्या शुद्ध जल विद्युत का चालन करता है? यदि नहीं, तो इसे चालक बनाने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
(iii) थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेटिंग प्लास्टिक के मध्य अन्तर को स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 5. मोमबत्ती की ज्वाला का नामांकित (चिन्हित ) चित्र बनाइए। (5)
अथवा
समझाइए कि CO, किस प्रकार आग को नियंत्रित करती है।
प्रश्न 6. पादप कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए।(5)
अथवा
जन्तु कोशिका एवं पादप कोशिका में अंतर लिखिए।
प्रश्न 7. यौवनारम्भ के समय होने वाले शारीरिक परिवर्तनों की सूची बनाइए 1(5)
अथवा
किशोरावस्था को परिभाषित कीजिए। किशोरावस्था में किस प्रकार का आहार सर्वोत्तम है?
प्रश्न 8. भूकम्प क्या होता है? भारत के तीन राज्यों (प्रदेशों) के नाम लिखिए, जहाँ भूकम्पों के झटके अधिक संभावित हैं। (5)
अथवा
आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है, जबकि अनावेशित गुब्बारा आवेशित गुब्बारे द्वारा आकर्षित किया जाता है। व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 9. (i) शोर तथा संगीत में क्या अंतर है? क्या कभी संगीत शोर बन सकता है? (5)
(ii) निम्नांकित वाद्ययंत्रों में उस भाग को पहचानिए जो ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपित होता है. (2)
(अ) ढोलक
(व) सितार
अथवा
(i) मानव वाक्यंत्र का चित्र बनाइए। (5)
(ii) अपने वातावरण में ध्वनि प्रदूषण के स्त्रोतों के नाम लिखिए। (2)
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
Post a Comment