MP Board class 8th Science practice semple paper-4 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं विज्ञान प्रैक्टिस सैंपल पेपर-4
वार्षिक मूल्यांकन हेतु
अभ्यास प्रश्न पत्र
सेम्पल-4
कक्षा-8वीं
विषय- विज्ञान
समय-3 घंटे पूर्णांक-90
नोट- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए ।(5)
(i) फसल की बुआई में उपयोगी कृषि औजार है-
(अ) हल
(ब) बेसर
(स) रहट
(द) सीड ड्रिल
(ii) ब्रेड अथवा इडली फूल जाती है, इसका कारण है
(अ) उष्णता
(घ) पीसना
(स) यीस्ट कोशिकाओं की वृद्धि
(द) मकड़ी
(iii) अमीबा में प्रजनन होता है
(अ) मुकुलन द्वारा
(ब) द्विखंडन द्वारा
(स) संलयन द्वारा
(द) कायांतरण द्वारा
(iii) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर द्वारा लगाये गये बल का उदाहरण
(अ) पेशीय बल
(घ) चुंबकीय बल
(स) असम्पर्क यल
(द) गुरुत्व बल
(v) किस रेशे का तार, इस्पात के तार से अधिक प्रबल होता है-
(अ) कपास
(ब) रेवान
(स) ऊन
(द) नाइलॉन
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।(4)
(i) एल्कोहल का उत्पादन .... .... नामक सूक्ष्मजीव की सहायता से किया जाता है।
(ii) धातुएं, अम्लों से अभिक्रिया कर ……..गैस बनाती है।
(iii) तेल द्वारा उत्पन्न आग को……..द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता है।
(iv) ग्रह की परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंड को ......कहते हैं।
प्रश्न 3. अतिलघुउत्तरीय प्रश्न
(i) खरपतवार क्या है? हम उनका नियंत्रण कैसे कर सकते हैं?
(ii) कोक का एक अभिलक्षण व एक उपयोग लिखिए।
(iii) प्रवास से आप क्या समझते हैं?
(iv) अलैंगिक जनन की परिभाषा लिखिए। जंतुओं में अलैंगिक जनन की दो विधियों के नाम दीजिए।
(v) धक्के या खिचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के दो-दो उदाहरण दीजिए।
(vi) सूर्य से बढ़ती दूरी के क्रम में सभी ग्रहों के नाम लिखिए।
प्रश्न 4. लघुउत्तरीय प्रश्न (15)
(i) ज्वलन ताप किसे कहते हैं? क्या कारण है कि लकड़ी की तुलना में मिट्टी का तेल जल्दी आग पकड़ लेता है ?
(ii) जन्तु कोशिका का नामांकित रेखाचित्र बनाइए
(iii) नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों को समझाइए
प्रश्न 5. चित्र की सहायता से किसी ऐसे उपरकरण का वर्णन कीजिए जिसका उपयोग किसी आवेशित वस्तु की पहचान में होता है। (5)
अथवा
तड़ित से अपनी सुरक्षा के पाँच उपाय लिखिए।
प्रश्न 6 खाद्य पदार्थों का संचयन करने हेतु प्लास्टिक पात्रों के पाँच प्रमुख लाभ लिखिए। (5)
अथवा
समझाइए, थर्मोसेंटिंग प्लास्टिक से निम्नलिखित क्यों बनाये जाते हैं-
(अ) डेगची के हत्थे (थ) विद्युत प्लग / स्विच
प्रश्न 7. विद्युत लेपन किसे कहते हैं? अपने आस-पास उपलब्ध विद्युत लोपित वस्तुओं की सूची बनाइए। (5)
अथवा
क्या तेज वर्षा के समय किसी लाइनमेन के लिए बाहरी मुख्य लाइन के विद्युत तारों की मरम्मत करना सुरक्षित होता है? व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 8. घर्षण किस प्रकार शत्रु एवं मित्र दोनों है, वर्णन कीजिए। (5)
अथवा
सर्पी घर्षण, स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है? व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 9.(i) ध्वनि प्रदूषण मानव के लिए किस प्रकार से हानिकारक है, वर्णन कीजिए। (5)
(ii) अपने वातावरण में ध्वनि प्रदूषण के दो स्त्रोतों के नाम लिखिए।(2)
अथवा
(i) मानव वाक्यंत्र के कार्य की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए । (5)
(ii) निम्न वाद्ययंत्रों में उस भाग को पहचानिए जो ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपित होता है-
(अ) ढोलक
(थ) सितार
प्रश्न 10 (i) मानव नेत्र का नामांकित रेखाचित्र बनाइए। (5)
(ii) खेल पद्धति क्या है? (2)
अथवा
(i) नियमित परावर्तन एवं विसरित परावर्तन को आरेख चित्र द्वारा समझाइए।(5)
(ii) पार्श्व परिवर्तन किसे कहते हैं? (2)
प्रश्न 11. (i) क्या होता है जब .
(अ) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल, कॉपर प्लेट पर डाला जाता है?
(ब) लोहे की कील, कॉपर सल्फेट के विलयन में रखी जाती है? संबंधित अभिक्रियाओं के शब्द समीकरण लिखिए।
(ii) सोडियम को मिट्टी के तेल में रखा जाता है। कारण दीजिए (2)
अथवा
(i) धातु और अधातु में पाँच अन्तर लिखिए। (5)
(ii) ऐलुमिनियम की पत्री का उपयोग खाद्य सामग्री को लपेटने में क्यों किया जाता है? (2)
प्रश्न 12. (i) व्यक्तिगत स्तर पर आप वायु प्रदूषण को कम करने में कैसे सहायता कर सकते हैं? (5)
(ii) विश्व उष्णन प्रभाव किस गैस की अधिकता से होता है? इसके दो हानिकारक प्रभाव लिखिए। (2)
अथवा
(i) शुद्ध वायु तथा प्रदूषित वायु में अंतर स्पष्ट कीजिए। (5)
(ii) अम्ल वर्षा किसे कहते हैं? (2)
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
Post a Comment