MP Board class 8th Science Varshik Paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं विज्ञान वार्षिक पेपर

top heddar

MP Board class 8th Science Varshik Paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं विज्ञान वार्षिक पेपर

MP Board class 8th Science Varshik Paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं विज्ञान वार्षिक पेपर

Class 8th science varshik paper 2023 MP Board,class 8 Science model varshik paper 2023 MP Board,कक्षा 8 विज्ञान बोर्ड परीक्षा 2023 25 मार्च का असली पेपर,class 8 science varshik paper 2023 MP Board,MP Board 8th time table 2023,

MP Board Class 8th exam Time 2023


एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं की परीक्षा 25 मार्च से शुरू हो रहे हैं।एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं की परीक्षा समय में बदलाव किया गया है। पहले परीक्षाएं 3 घंटे की होती थी लेकिन अब इनका समय 2:30 घंटे कर दिया गया है। 25 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं का समय सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा।

मंडल ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले दिव्यांग एवं निशक्त विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के निर्धारित समय से कुछ अतिरिक्त समय दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कक्षा आठवीं की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में जांची जाएंगी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के तुरंत बाद ही अंको को ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा। इस बार मंडल द्वारा कक्षा आठवीं की परीक्षा को लेकर कई सावधानियां बरती जा रही हैं।


एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा का पैटर्न–ब्लूप्रिंट 2022-23


वार्षिक पेपर में 10 ऑब्जेक्टिव प्रश्न, 10 लघु उत्तरीय प्रश्न और 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। परीक्षार्थी को 60 पूर्णांक में से 10 अंक Objective के, 30 अंक Short Answer के, 20 अंक Long Answer के दिए जाएंगे। प्रत्येक पेपर का 20 नंबर का प्रोजेक्ट लिया जाएगा। सही उत्तर पर Objective का 1 अंक Short Answer के 3 और Long Answer के 5 अंक निर्धारित हैं।


एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा-2023

कक्षा-आठवीं

विषय-विज्ञान

समय-2:30 घंटे                                   पूर्णांक-60


निर्देश –


1. प्रश्न क्रमांक 1 से 10 तक के प्रश्न बहुविकल्पीय है प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।

2. प्रश्न क्रमांक 11 से 20 तक के सभी प्रश्न लघु उत्तरीय हैं प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं।

3. प्रश्न क्रमांक 21 से 24 तक के प्रश्न दीर्घ उत्तरीय हैं प्रत्येक प्रश्न पर 5 अंक निर्धारित हैं।


बहुविकल्पीय प्रश्न –


प्रश्न 1.जीवाणुओं से होने वाले दो रोग कौन से हैं–

A.मलेरिया, हैजा

B.टाइफाइड, पोलियो

C.हैजा, टाइफाइड

D.खसरा, मलेरिया

उत्तर - C.हैजा, टाइफाइड


प्रश्न 2. कोयले के अपूर्ण दहन से कौन सी विषैली गैस बनती है–

A. सल्फर

B. हाइड्रोजन

C. कार्बन मोनोऑक्साइड

D. सल्फर डाइऑक्साइड

उत्तर - C. कार्बन मोनोऑक्साइड


प्रश्न 3. सोने और चांदी को पिघलाने के लिए ज्वाला के किस क्षेत्र का उपयोग करते हैं–

A. मध्य क्षेत्र

B. सबसे बाहरी क्षेत्र

C. आंतरिक क्षेत्र

D. निचला क्षेत्र

उत्तर - B. सबसे बाहरी क्षेत्र


प्रश्न 4. भंडारण के लिए किस पेड़ की पत्तियों का उपयोग किया जाता है–

A. आम

B. जामुन

C. नीम

D. पीपल

उत्तर - C. नीम


प्रश्न 5. लैंगिक हार्मोन को नियंत्रित करने वाली ग्रंथि है–

A. पीयूष ग्रंथि

B. अग्नाशय ग्रंथि

C. थायराइड ग्रंथि

D. एड्रिल ग्रंथि

उत्तर - 


MP Board class 8th Hindi varshik paper 2023


प्रश्न 6. जलिय दस्त होना निम्नलिखित रोग का लक्षण है–

A. जुखाम

B. हैजा

C. टाइफाइड

D. चेचक

उत्तर - B. हैजा


प्रश्न 7. धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर द्वारा लगाए गए बल का उदाहरण है–

A. गुरुत्व बल का

B. चुंबकीय बल का

C. असंपर्क बल का

D. पेशीय बल का

उत्तर - D. पेशीय बल का


प्रश्न 8. सिंचाई कार्य में उपयोग आने वाली आधुनिक विधि है–

A. रहट

B. ड्रिप तंत्र

C. चैन पंप

D. ढेकली

उत्तर - B. ड्रिप तंत्र


प्रश्न 9. प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाला बल कहलाता है–

A. घर्षण

B. दाब

C. संपर्क बल

D. असंपर्क बल

उत्तर - B. दाब


प्रश्न 10. यदि आपतन कोण का मान 45 अंश है तब परावर्तन कोण का मान होगा–

A. 90 अंश

B. 180 अंश

C. 30 अंश

D. 45 अंश 

उत्तर - 45 अंश 


प्रश्न 11. खरपतवार फसलों को किस प्रकार नुकसान पहुंचाते हैं?

प्रश्न 12. हमारे दैनिक जीवन में प्राकृतिक गैस का क्या महत्व है?

प्रश्न 13. रेड डाटा पुस्तक क्या है? इसकी आवश्यकता क्यों है?

प्रश्न 14. जनन क्या होता है? जंतुओं में जनन की कौन सी विधियां हैं?

प्रश्न 15. मछली तथा मेढ़क एक साथ सैकड़ों अंडे देते हैं जबकि मुर्गी एक समय में एक ही अंडा देती है? समझाइए।

प्रश्न 16. पीयूष ग्रंथि किस प्रकार की ग्रंथि है और शरीर में कहां स्थित होती है?

प्रश्न 17. कैरम बोर्ड पर महीन पाउडर क्यों छिड़कते हैं?

प्रश्न 18. आसुत जल में विद्युत का चालन क्यों नहीं होता? कारण बताइए।

प्रश्न 19. विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव से आप क्या समझते हैं?

प्रश्न 20. तड़ित से अपनी सुरक्षा के उपायों को लिखिए।

प्रश्न 21. नाइट्रोजन चक्र को आरेख द्वारा प्रदर्शित कीजिए।

प्रश्न 22. मोमबत्ती की ज्वाला का नामांकित चित्र बनाकर इसके विभिन्न क्षेत्रों को समझाइए।

प्रश्न 23. संतति के लिंग निर्धारण की प्रक्रिया को सचित्र समझाइए।

प्रश्न 24. तड़ित चालक किसे कहते हैं? तथा यह भवन की सुरक्षा किस प्रकार करते हैं? सचित्र समझाइए।


इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇


MP Board class 8th Hindi varshik paper 2023


MP Board class 8th English varshik paper 2023


MP Board class 8th science varshik paper 2023


MP Board class 8th math varshik paper 2023


MP Board class 8th Sanskrit varshik paper 2023


MP Board class 8th social science varshik paper 2023


Post a Comment

Previous Post Next Post

left

ADD1