MP Board class 7th Science varshik paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा सातवीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2023
MP Board Class 7th exam Time 2023
एमपी बोर्ड कक्षा सातवीं की परीक्षा 25 मार्च से शुरू हो रहे हैं।एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं की परीक्षा समय में बदलाव किया गया है। पहले परीक्षाएं 3 घंटे की होती थी लेकिन अब इनका समय 2:30 घंटे कर दिया गया है। 25 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं का समय सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा।मंडल ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले दिव्यांग एवं निशक्त विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के निर्धारित समय से कुछ अतिरिक्त समय दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कक्षा सातवीं की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में जांची जाएंगी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के तुरंत बाद ही अंको को ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा। इस बार मंडल द्वारा कक्षा सातवीं की परीक्षा को लेकर कई सावधानियां बरती जा रही हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा सातवीं वार्षिक परीक्षा का पैटर्न–ब्लूप्रिंट 2022-23
वार्षिक पेपर में 10 ऑब्जेक्टिव प्रश्न, 10 लघु उत्तरीय प्रश्न और 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। परीक्षार्थी को 60 पूर्णांक में से 10 अंक Objective के, 30 अंक Short Answer के, 20 अंक Long Answer के दिए जाएंगे। प्रत्येक पेपर का 20 नंबर का प्रोजेक्ट लिया जाएगा। सही उत्तर पर Objective का 1 अंक Short Answer के 3 और Long Answer के 5 अंक निर्धारित हैं।
एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा -2023
विषय-विज्ञान
कक्षा-7
समय-2 घण्टे पूर्णांक:50
निर्देश-(i) सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।
(ii) प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख निर्दिष्ट हैं।
बहुविकल्पीय प्रश्न
1.निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका पर अंकित कीजिए-
(क) मृदा प्रदूषण से कम होती है-
(i)उर्वरा शक्ति
(ii) मृदा
(iii) खनिज
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- उर्वरा शक्ति
(ख) इनमें कौन प्रबल अम्ल है-
(i) नाइट्रिक अम्ल
(ii) साइट्रिक अम्ल
(iii) एसिटिक अम्ल
(iv) टार्टरिक अम्ल
उत्तर- नाइट्रिक अम्ल
(ग) ऊष्मा का कुचालक है-
(i) लोहा
(ii) एलमुनियम
(iii) स्टील
(iv) कांच
उत्तर- कांच
(घ) पौधों में जल का परिवहन होता है-
(i) जाइलम के द्वारा
(ii) फ्लोएम के द्वारा
(iii) रंन्ध्रो के द्वारा
(iv) मूल रोमों द्वारा
उत्तर- जाइलम के द्वारा
(ड़) परिपक्व होने पर अंडाशय विकसित हो जाता है-
(i) बीज में
(ii) पुंकेसर में
(iii) स्त्रीकेसर में
(iv) फलों में
उत्तर- फलों में
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) नासिका की गुहा…... को कहते हैं। नासागुहा
(ख) नासा गुहा की दीवार पर…... ग्रंथियां होती हैं। श्लेष्म
(ग) व्यायाम करते समय श्वसन दर……. जाती है। बढ़
(घ)कॉकरोच द्वारा …….श्वसन करते हैं। श्वसन रंन्ध्रो के द्वारा
3. स्तंभ का के शब्दों को स्तंभ खासे सही मिलान कीजिए-
क ख
जाइलम हृदय की स्पंदन
फ्लोएम रोगाणुओं का भक्षण
रंध्र जल का परिवहन
स्टेथोस्कोप भोजन का परिवहन
श्वेत रुधिर कणिकाएं वाष्पोत्सर्जन
उत्तर-
जाइलम- जल का परिवहन
फ्लोएम- भोजन का परिवहन
रंध्र -वाष्पोत्सर्जन
स्टेथोस्कोप- हृदय की स्पंदन
श्वेत रुधिर कणिकाएं-रोगाणुओं का भक्षण
4. निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने सही तथा गलत कथन के सामने गलत का निशान लगाओ-
(क) रेनिन दूध को दही में बदलता है। सही
(ख) पेड़ -पौधे रंन्ध्रो द्वारा श्वसन करते हैं। सही
(ग) मनुष्य की लाल रुधिर कणिका केंद्रक युक्त होती है। गलत
(घ) लाख पौधे से प्राप्त होती है।सही
(ड़) मादक पदार्थ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।गलत
(अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)
5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 2×4=8
(क) परिवहन के चार साधनों के नाम लिखिए।
उत्तर - बस ,ट्रेन , कार, हवाई जहाज
(ख) ऊन तथा रेशम के दो-दो उपयोग लिखिए।
उत्तर- ऊन से ऊनी वस्त्र तथा कंबल बनाए जाते हैं। रेशम से रेशमी वस्त्र एवं पैराशूट बनाए जाते हैं।
(ग) पत्तियों में पाए जाने वाले हरे वर्णक को क्या कहते हैं? -
उत्तर- हरित लवक (क्लोरोफिल)
(घ) पौधे किस प्रकार श्वसन करते हैं?
उत्तर- पौधे पत्तियों के रंधों द्वारा वायु से ऑक्सीजन ग्रहण कर श्वसन करते हैं।
(ङ) सरल मशीन किसे कहते हैं?
उत्तर- सरल मशीन ऐसी मशीन है, जिससे कार्य जल्दी और आसानी से हो जाता है, जैसे – कैंची, चाकू।
(च) परिरक्षण क्या है ?
उत्तर- भोज्य पदार्थों को लम्बे समय तक ताजा और सुरक्षित रखने की प्रचलित विधियाँ परिरक्षण कहलाती हैं। परिरक्षण द्वारा भोज्य पदार्थों को वातावरण में उपस्थित सूक्ष्मजीवों के संक्रमण से बचाया जा सकता है।
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
6. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 4x3-12
(क) 20 ग्राम की एक गोली का वेग 50 मीटर/सेकण्ड है। गोली की गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए।
(ख) परावर्तन के नियमों को लिखिए
उत्तर- परावर्तन के नियम-परावर्तन के निम्नलिखित दो नियम हैं-(i) आपतन कोण तथा परावर्तन कोण सदैव बराबर होते हैं, अर्थात् ∠i=∠r.
(ii) आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा अभिलम्ब तीनों एक ही तल में होते हैं।
(ग) अलैंगिंक तथा लैंगिक जनन में अन्तर लिखिए।
उत्तर : लैंगिक तथा अलैंगिक जनन में अंतर-
(घ) उष्मा अवशोषित होने वाले दो परिवर्तन लिखिए।
उत्तर- ऊष्मा अवशोषित होने वाले दो परिवर्तन-
1.ग्लूको़ज का जल में घुलना,
2.थोड़ा सा एल्कोहल हथेली पर रखने पर यह शरीर की ऊष्मीय ऊर्जा अवशोषित करके वाष्पित हो जाता है।
(ङ) सूक्ष्म जीव अमीबा में भोजन का अन्तर्ग्रहण और पाचन चित्र द्वारा स्पष्ट कीजिए।
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
7. निम्न में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 5x2=10
(क) क्रिस्टलीकरण से आप क्या समझते हैं? फिटकरी से क्रिस्टल कैसे बनाएँगे।
(ख) सूचक किसे कहते हैं? किन्हीं दो सूचक के नाम बताइए तथा अम्ल और क्षार पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है?
(ग) जल की कठोरता के क्या कारण है? स्थाई कठोरता कैसे दूर करेंगे ?
(घ) किन्हीं दो जीवाणु जनित रोगों के लक्षण, कारण, उपचार, बचाव के उपाय लिखिए।
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
Post a Comment