MP Board class 9th science ardhvaarshik real paper solution 2023 || कक्षा 9वीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर संपूर्ण हल 2023 एमपी बोर्ड

top heddar

MP Board class 9th science ardhvaarshik real paper solution 2023 || कक्षा 9वीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर संपूर्ण हल 2023 एमपी बोर्ड

MP Board class 9th science ardhvaarshik real paper solution 2023 || कक्षा 9वीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर संपूर्ण हल 2023 एमपी बोर्ड         

MP Board class 9th science half yearly real paper solution 2023,half yearly exam time table 2023 MP Board,एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 9वीं विज्ञान 6 जनवरी का पेपर,अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 एमपी बोर्ड,half yearly exam syllabus 2023,

   अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022 23

                         कक्षा - 9वीं

                    विषय -  विज्ञान

समय: 3 घंटा                                पूर्णांक : 75

निर्देश- 

(i) सभी प्रश्न अनिवार्य है

(ii) प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है।

(iii) प्रश्न क्रमांक 5 से 22 तक में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

(iv) प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उनके सम्मुख दिए गए हैं।

(v) आवश्यकता अनुसार स्वस्थ एवं नाम नामांकित चित्र बनाइए।


प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए- 


(i) निम्न में से कौन-सा ऊर्ध्वपातज पदार्थ नहीं है-

  1. आयोडीन,                   (b) कपूर,

      (c) अमोनियम क्लोराइड,      (d) नमक।

(ii) तापमान का S.I मात्रक है 

      (a) केल्विन,                      (b) न्यूटन,      

      (c)पास्कल,                      (d) जूल।

(iii) आवोगाद्रो स्थिरांक है- 

        (a)6•022×10²³        (b)6•002×10²³,

        (c)6•022 ×10²²       (d)6•022×10²⁰

(iv) सोडियम का रासायनिक प्रतीक है- 

       (a)So,                     (b)Sd,

       (c) NA,                    (d)Na,

(v) S.I पद्धति में भार का मात्रक होता है

  1. kg m²,                    (b) न्यूटन,

      (c) ms²                        (d) m × s,

(vi) शक्ति का SI  मात्रक है-

  1. जूल                        (b) वाट

      (C)  मीटर                      (d) वोल्ट

(vii) किसी वस्तु के काम करने की क्षमता कहलाती है -

  1.  ऊर्जा                        (b) कार्य

     (C)  उष्मा                         (d) शक्ति

(viii) बर्फ का गलनांक होता है -

a.273.16 K                (b) 723.16 K

     (C) 263.16 K                 (d) 373.16 K


Class 9th science की pdf download करने के लिए नीचे दी गई link पर click करें 👇👇👇


प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- 

(i) ....... एक ही तत्व के परमाणु है जिनकी द्रव्यमान संख्या भिन्न-भिन्न होती है।

(ii) ध्वनि मापन की इकाई ….. होती है।

(iii) न्यूट्रॉन की खोज .…. ने की थी।

(iv) सोडियम का परमाणु क्रमांक …. होता है।

(v) ......सभी जीवो की मूलभूत इकाई है।

(vi)विलयन एक ….. मिश्रित होता है।

(vii) तापमान बढ़ाने पर कणों की गतिज ऊर्जा …. है ।


प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए-

 स्तंभ'अ'                       ‌ स्तंभ 'ब'                

(i) ऊर्जा                                 (a) त्वरण

(ii) पत्तियों से भोजन का संंवहन   (b) अदिश राशि

(iii) वेग परिवर्तन की दर              (c)  फ्लोएम

(iv) संवेग का S.I मात्रक             (d) पास्कल

(v) दाब का मात्रक                   (e)kg m/s 

(vi) लाइसोसोम            (f) कोशिका का ऊर्जा घर

(vii) माइटोकॉन्ड्रिया                (g) स्वघाती थैली

(viii) बल                         (h) द्रव्यमान × त्वरण


प्रश्न 4. एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए।

1-बल का एस आई मात्रक लिखिए ।

2-एक ऐसी धातु जो कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में पाई जाती है। 

3-नमक एवं आयोडीन के मिश्रण को किस विधि से पृथक किया जाता है?

4-एक ही प्रकार के कणों से बने पदार्थ क्या कहलाते हैं?

5-किसी वस्तु का जड़त्व किस पर निर्भर करता है? 

6-वेग में प्रति सेकंड होने वाली कमी को क्या कहते है? 


अति लघु उत्तरीय प्रश्न


प्रश्न 5. निम्नलिखित तापमान को सेल्सियस इकाई में परिवर्तित कीजिए।

(a)300k,          (b)573k.


उत्तर जैसा हम जानते हैं कि- 

                                       273=0°C

                                         0°C=K-273

अतः(a) सेल्सियस ताप क्रम पर तापमान =K-273

                                                    =300-273

                                                    =27°C


(b) सेल्सियस ताप क्रम पर तापमान   = K-273

                                              = 573-273

                                                   = 300°C


प्रश्न 6.  निम्नलिखित तापमान को केल्विन इकाई में परिवर्तित कीजिए।

(a)25°C (b)373°C (c) 100°C (d)0°C


उत्तर (a) 25°C=(25+273)K=298K

       (b)373°C=(373+273)K=646K

       (c)100°C=(100+273)K=373K

       (d)0°C=(0+273)K=273 K


प्रश्न 7. उर्ध्वपातन को परिभाषित कीजिए। उदाहरण भी दीजिए।

उत्तर 

उर्ध्वपातन -किसी ठोस पदार्थ को गर्म करने पर बिना द्रव अवस्था में बदले सीधे गैस अवस्था में बदलने की घटना अथवा किसी गैस पदार्थ को ठंडा करने पर बिना द्रव में बदले सीधे ठोस अवस्था में बदलने की घटना उर्ध्वपातन कहलाती है। उदाहरण कपूर नौसादर।


प्रश्न 8. गलनांक को परिभाषित कीजिए।

उत्तर 

गलनांक-वह स्थिर ताप जिस पर गर्म करने से ठोस पदार्थ द्रव अवस्था में परिवर्तित होता है उस ठोस का गलनांक कहलाता है।


प्रश्न 9. समांगी और विषमांगी मिश्रण में अंतर बताइए। 

उत्तर- समांगी एवं विषमांगी मिश्रणो में भेद-

इस प्रश्न का उत्तर देखने के लिए गूगल पर सर्च करें Sk teach


प्रश्न 10. द्रव्यमान संरक्षण का नियम क्या है?

उत्तर-

किसी भी अभिक्रिया में अभिकारको तथा उत्पादों के द्रव्यमानो का योग अपरिवर्तनीय होता है यह द्रव्यमान संरक्षण का नियम कहलाता है।


प्रश्न 11. कैथोड किरणों के कोई दो प्रमुख गुण लिखिए

उत्तर -

कैथोड किरणों के प्रमुख गुण-

1-यह किरणें ऋणावेशित होती हैं जो सीधी रेखा में ऋणाग्र से धनाग्र की ओर चलती है।

2-इनमें अत्यधिक गतिज ऊर्जा होती है।


प्रश्न 12. हाइड्रोजन के तीन समस्थानिको के नाम व संकेत लिखिए।

 उत्तर-

हाइड्रोजन के समस्थानिको के नाम व संकेत-

1- प्रोटियम1H1

2-ड्यूटी रियम1H3

3- ट्राइटियम1H3 


लघु उत्तरीय प्रश्न


प्रश्न 13. मिश्रण एवं यौगिक में अंतर लिखिए।

 उत्तर - मिश्रण एवं यौगिक में अंतर

इस प्रश्न का उत्तर देखने के लिए गूगल पर सर्च करें Sk teach


प्रश्न 14. निम्न की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए 1-संतृप्त विलियन 

2-शुद्ध पदार्थ 

3-कोलाइड 

4-निलम्बन


उत्तर 

1- संतृप्त विलियन- जब किसी तापमान पर किसी विलायक में किसी विलय को घोला जाता है तो एक स्थिति ऐसी आती है कि उस विलायक में विलेय की और मात्रा नहीं घोली जा सकती है इस प्रकार प्राप्त विलियन संतृप्त विलियन कहलाता है।


2-शुद्ध पदार्थ- वह पदार्थ जो एक ही प्रकार के कणों से मिलकर बने होते हैं शुद्ध पदार्थ कहलाते हैं। उदाहरण तांबा, सोना, कार्बन, ऑक्सीजन, अमोनियम क्लोराइड, कॉपर सल्फेट आदि।


3- कोलाइड- जब किसी विलियन में विलेय के कारण निलंबन की अपेक्षा इतने छोटे होते हैं कि साधारण आंखों से दिखाई नहीं देते लेकिन यह प्रकाश की किरणों को आसानी से फैला देते हैं ऐसे विलियन को कोलाइड विलियन या कोलाइड कहते हैं उदाहरण- दूध, मक्खन, पनीर, जेली, धुआ आदि।


4-निलंबन- वह विष्मांगी विलियन जिसमें विलय के कण आसानी से आंखों से देखे जा सकते हैं तथा यह माध्यम की समष्टि में निलंबित रहते हैं निलंबन कहलाता है। उदाहरण मिट्टी युक्त गंदा पानी, चौक का घोल आदि।


प्रश्न 15. बोर के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए। 

उत्तर-रदरफोर्ड के मॉडल की कमियों को दूर करने के लिए नील्स बोर ने परमाणु की संरचना के बारे में निम्न अवधारणाएं दी जो इस प्रकार हैं-

1-इलेक्ट्रॉन सिर्फ कुछ निश्चित कक्षाओं में ही घूम सकते हैं जिन्हें इलेक्ट्रॉन की विविक्त कक्षा कहते हैं।

2-जब इलेक्ट्रोनिस विविध कक्षा में चक्कर लगाते हैं तो उनकी ऊर्जा का विकिरण नहीं होता है। इन कक्षाओं को ऊर्जा स्तर कहते हैं। चित्र में परमाणु के ऊर्जा स्तरो को दिखाया गया है।

इन कक्षाओं या कोश K, L, M,N…या1,2,3,4…आदि से दर्शाया जाता है।


प्रश्न 16 पादप कोशिका तथा जंतु कोशिका में अंतर लिखिए। 

उत्तर -पादप एवं जंतु कोशिका में अंतर-

इस प्रश्न का उत्तर देखने के लिए गूगल पर सर्च करें Sk teach


प्रश्न 17 लाइसोसोम के कार्य लिखिए।

उत्तर लाइसोसोम के कार्य-

1-यह कोशिका का अपशिष्ट निपटाने वाला तंत्र बनाते हैं।

2-मृत वा पुरानी कोशिकाओं तथा कोष कांगो का पाचन करते हैं।

3-कोशिका में पाए जाने वाले एंजाइम का स्त्रावण तथा संग्रह करते हैं।

4-रोग की स्थिति में शरीर को पोषण देते हैं।


प्रश्न 18 लाइसोसोम को कोशिका की आत्मघाती थैली क्यों कहते हैं?

उत्तर- लाइसोसोम में बहुत शक्तिशाली पाचन कारी एंजाइम होते हैं जो सभी कार्बनिक पदार्थों को तोड़ सकने में सक्षम होते हैं। कोशिकीय चयापचय में व्यवधान के कारण जब कोशिका क्षतिग्रस्त या मृत हो जाती है, तो लाइसोसोम फट जाते हैं तथा एंजाइम अपनी स्वयं की कोशिकाओं को पाचित कर देते हैं। अतः लाइसोसोम को कोशिका की आत्मघाती थैली कहते हैं।


दीर्घ उत्तरीय/विश्लेषणात्मक प्रश्न


प्रश्न 19 निम्नलिखित यौगिकों में विद्यमान तत्वों के नाम लिखिए। 

1-बुझा हुआ चूना 

2-हाइड्रोजन ब्रोमाइड 

3-बेकिंग पाउडर (खाना सोडा) 

4-पोटेशियम सल्फेट

उत्तर-

1-बुझा हुआ चूना (CaO) में कैल्शियम व ऑक्सीजन निहित है।


2-हाइड्रोजन ब्रोमाइड(HBr) में एक परमाणु हाइड्रोजन का एक परमाणु ब्रोमीन का होता है।


3-बेकिंग पाउडर(NaHCO3) में सोडियम हाइड्रोजन कार्बन एवं ऑक्सीजन निहित है।


4-पोटैशियम सल्फेट K2SO4) में पोटैशियम सल्फेट एवं ऑक्सीजन निहित है।


प्रश्न 20. उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए परमाणु संख्या द्रव्यमान संख्या समस्थानिक और समभारिक और समस्थानिको के कोई तीन उपयोग लिखिए।

उत्तर 

1-परमाणु संख्या परमाणु क्रमांक-किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित धन आवेश अर्थात प्रोटोन की संख्या को उस तत्व की परमाणु संख्या परमाणु क्रमांक कहते हैं इसे Z से व्यक्त करते हैं।


अतः परमाणु संख्या Z= प्रोटोनो की संख्या

अर्थात                  Z=p


2-द्रव्यमान संख्या या परमाणु भार-किसी परमाणु के केंद्रक में स्थित न्यूक्लिआनो अर्थात प्रोटॉनो एवं न्यूट्रॉनो की संख्या का योग उस तत्व की द्रव्यमान संख्या परमाणु भार कहलाता है इसे A व्यक्त करते हैं।


अतः द्रव्यमान संख्या = प्रोटोनो की संख्या + न्यूटनो की संख्या

अर्थात                  A=p+n


3-समस्थानिक-एक ही तत्व के ऐसे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान हो लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न-भिन्न हो समस्थानिक कहलाते हैं। इन्हें आवर्त तालिकाओ में एक ही स्थान पर रखा जाता है। 

उदाहरण -प्रोटियम(1H1), ड्यूटीरियम(1H2) एवं ट्राइटियम(1H3)।


4-समस्थानिको के उपयोग-1-कैंसर के उपचार में कोबाल्ट के समस्थानिको का उपयोग किया जाता है।

2-घेंघा रोग के उपचार में आयोडीन के समस्थानिको का उपयोग किया जाता है।

3-यूरेनियम के एक समस्थानिक का उपयोग परमाणु भट्टी में ईंधन के रूप में होता है।


प्रश्न 21 तंत्रिकीय कोशिका का सचित्र वर्णन कीजिए अथवा तंत्रिका ऊतक क्या है? इन की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

उत्तर - तंत्रिका कोशिका या तंत्रिका उत्तक का सचित्र वर्णन 

तंत्रिकीय उत्तक-यह ऊतक सोचने समझने संवेदनाएं उद्दीपन या ब्राह्म परिवर्तनों को ग्रहण करने की क्षमता रखता है। यह दो विशेष प्रकार की कोशिकाओं का बना होता है।


1-तंत्रिका कोशिका-यह तंत्रिका तंत्र का निर्माण करती हैं व 4 से 135 या अधिक व्यास की कोशिकाए है यह दो भागों की बनी होती हैं।


a-कोशिका काय या सायटांन-यह तंत्रिका का मुख्य भाग है इसमें कोशिका द्रव तथा एक केंद्रक व छोटे-छोटे निसिल्स कण पाए जाते हैं।


 b-कोशिका प्रवर्ध-कोशिका काय से एक या एक से अधिक छोटे-बड़े कोशिका द्रव्य प्रवर्ध निकले रहते हैं यह दो प्रकार के होते हैं।

1-एक या अधिक डेण्ड्राइट्स 

2-एक बड़ा प्रवर्ध एक्सांन


प्रश्न 22. वाष्पीकरण की दर को प्रभावित करने वाले कारक बताइए 

उत्तर-वाष्पीकरण की दर को प्रभावित करने वाले कारक इस प्रकार से हैं-

1-सतह का क्षेत्रफल-सतह का क्षेत्रफल बढ़ जाने पर वाष्पीकरण की दर भी बढ़ जाती है। इसलिए कपड़े सुखाने के लिए हम उन्हें फैला देते हैं।

2-वायु की गति-वायु की गति बढ़ने पर वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है। यही कारण है कि तेज वायु में कपड़े जल्दी सूख जाते हैं।

3-आद्रता की मात्रा-जलवायु में आद्रता की मात्रा बढ़ती है तो वाष्पीकरण की दर घट जाती है।

4-तापमान-तापमान बढ़ने पर ज्यादा कणों को पर्याप्त गतिज ऊर्जा मिलती है जिसके कारण वे वाष्पीकृत रत हो जाते हैं।


प्रश्न क्रमांक 1 उत्तर


प्रश्न क्रमांक 2 उत्तर 

उत्तर-(i) समस्थानिक, (ii) डेसीबल, (iii) चैडविक,(vi)11,(vii) कोशिका,(viii) समांगी


प्रश्न क्रमांक 3 उत्तर

(i) b (ii) c (iii) a (iv) e (v) d (vi) g (vii) f (viii)h


इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇

MP board class 9th Hindi half yearly real paper solution 2023


MP board class 9th English half yearly real paper solution 2023


MP Board class 9th science half yearly real paper 2023

Post a Comment

Previous Post Next Post

left

ADD1