MP Board class 11th Hindi half yearly real paper solution 2023-24 || एमपी बोर्ड कक्षा ग्यारहवीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2023
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2022-23
कक्षा - 11वीं
विषय - हिंदी
समय:3 घंटे पूर्णांक:80
निर्देश-
1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है-
2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिसमें सही विकल्प 6 अंक, रिक्त स्थान 7 अंक, सही जोड़ी 6 अंक, एक वाक्य में उत्तर 7 अंक, सत्य/असत्य 6 अंक के प्रश्न होंगे।
3. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक अतिलघुउत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक आवंटित हैं।
4. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक आवंटित हैं।
5. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक आवंटित हैं।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए - (6 अंक)
1. मीराबाई के आराध्य देव कौन थे?
(अ) श्री राम (ब) श्री शिव
(स) श्री राधा (द) श्री कृष्ण
2. करुण रस का स्थाई भाव है-
(अ) शोक (ब) हास
(स) रति (द) रोद्र
3. मियां नसीरुद्दीन के दादाजी का क्या नाम था?
(अ) मियां कल्लन (ब) मियां रहमत
(स) मीर साहब (द) बहादुर शाह
4. अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद होते हैं-
(अ) दो प्रकार (ब) तीन प्रकार
(स) पांच प्रकार (द) आठ प्रकार
5. लता मंगेशकर के पिता का नाम था-
(अ) दीनानाथ मंगेशकर (ब) हृदयनाथ मंगेशकर
(स) कुमार गंधर्व (द) रामनाथ मंगेशकर
6. पुराने समय में मनोरंजन के साथ-साथ संदेश पहुंचाने का कार्य करते थे-
(अ) लावणी (ब) तमाशा
(स) नौटंकी (द) उपर्युक्त सभी
उत्तर - 1(द), 2(अ), 3(अ), 4(द), 5(अ), 6(द)
प्रश्न 2. रिक्त स्थान में सही शब्द चुनकर लिखिए - (7 अंक)
1.वाणी का डॉक्टरेट …. को कहा जाता है। (मीराबाई/कबीर)
2. प्रबंध काव्य के अंतर्गत …. आता है। (सूरसागर/साकेत)
3. पंडित अलोपीदीन का …. पर अखंड विश्वास था। (सरस्वती/लक्ष्मी)
4. सरकारी कामकाज की भाषा को …. कहते हैं। (राजभाषा/राष्ट्रभाषा)
5. संगीत के क्षेत्र में लय …. प्रकार की होती है। (दो/तीन)
6. संचार शब्द की उत्पत्ति …. धातु से हुई है। (संच/चर)
7. मासिक वेतन को …. का चांद कहा गया है। (पूर्णिमा/ अमावस्या)
उत्तर - 1(कबीर), 2(साकेत), 3(लक्ष्मी), 4(राजभाषा), 5(तीन), 6(चर), 7(पूर्णिमा)
प्रश्न 3.सही जोड़ी बनाकर लिखिए - (6 अंक)
'अ' (ब)
1. चंपा काले अक्षर (क) माखनलाल चतुर्वेदी
नहीं चीन्हती
2. साकेत (ख) लता मंगेशकर
3. कर्मवीर (ग) त्रिलोचन
4. स्वर सामग्री (घ) सितार वादक
5. दूरदर्शन का नामकरण (ड़) महाकाव्य
6. विलायत खां (च)1976
उत्तर - 1(ग), 2(ड़), 3(क), 4(ख), 5(च), 6(घ)
प्रश्न 4. एक वाक्य में उत्तर दीजिए - (7 अंक)
1. कवयित्री रोने के लिए क्या बचाना चाहती है?
2. खंड काव्य की परिभाषा लिखिए।
3. पंडित अलोपीदीन ने मुंशी वंशीधर को किस पद पर नियुक्त किया था?
4. नमक का दरोगा कहानी में प्रयुक्त एक मुहावरा लिखिए।
5. लता जी की लोकप्रियता का मुख्य मर्म क्या है?
6. नमक का दरोगा कहानी के अंत में किसकी जीत हुई?
7. चिंतामणि किसका निबंध संग्रह है?
उत्तर - 1(कवयित्री रोने के लिए एकांत बचाना चाहती है।), 2(जिसमें जीवन के किसी एक घटना का वर्णन हो वह खंडकाव्य कहलाता है।), 3(अपनी संपूर्ण संपत्ति का स्थाई मैनेजर), 4(फूले न समाना), 5(लता जी की लोकप्रियता का मुख्य मर्म गानपन है), 6(धर्म की/सत्य की), 7(आचार्य रामचंद्र शुक्ल)
प्रश्न 5. सत्य असत्य लिखिए - (6 अंक)
1. सधुक्कड़ी भाषा का प्रयोग कबीर ने किया।
2. छंद में गणों की संख्या 9 होती है।
3. मियां नसीरुद्दीन ने पंच हजारी अंदाज में सिर हिलाया।
4. रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं।
5. सामवेद में चित्रकला के निर्देश दिए गए हैं।
6. जनसंचार माध्यमों का लोगों पर केवल सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
उत्तर - 1. सत्य, 2. असत्य, 3. सत्य, 4. सत्य, 5. असत्य, 6. असत्य
प्रश्न 6. मीराबाई ने अपने आपको दीवाना क्यों कहा है? (2 अंक)
अथवा
कबीर ने ऐसा क्यों कहा कि यह संसार बौरा गया है?
प्रश्न 7. पंडित अलोपीदीन ने बंशीधर को अपनी सारी जायदाद का स्थाई मैनेजर क्यों नियुक्त किया? (2 अंक)
अथवा
मायके आई बहन के लिए कवि ने घर को परिताप का घर क्यों कहा है?
प्रश्न 8. लता मंगेशकर के गायन की विशेषताएं लिखिए। (2 अंक)
अथवा
डायरी लेखन की दो महत्वपूर्ण विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 9. हिंदी में प्रकाशित होने वाले तीन समाचार पत्रों के नाम लिखिए। (2 अंक)
अथवा
जनसंचार के प्रमुख तत्व कौन कौन से हैं? लिखिए।
प्रश्न 10. छायावाद के कवियों के नाम एवं उनकी रचना लिखिए। (2 अंक)
अथवा
वक्रोक्ति अलंकार किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।
प्रश्न 11. शैली किसे कहते हैं? शैली के प्रकारों के नाम लिखिए। (2 अंक)
अथवा
कहानी के तत्वों का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
प्रश्न 12. नाटक और एकांकी में अंतर लिखिए। (2 अंक)
अथवा
आत्मकथा किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
प्रश्न 13. राजभाषा किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए। (2 अंक)
अथवा
निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए।
(1)जिसका कोई शत्रु न हो, (2)बड़ी कठिनाई से प्राप्त होने वाली
प्रश्न 14. हिंदी का पहला साप्ताहिक पत्र कौन सा था? और कहां से संपादित हुआ था। (2 अंक)
अथवा
शब्द युग्म किसे कहते हैं?यह कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 15. शुक्ल युग के दो प्रमुख निबंधकार एवं उनकी रचना लिखिए। (2 अंक)
अथवा
प्रबंध काव्य और मुक्तक काव्य में अंतर लिखिए।
प्रश्न 16. कबीरदास अथवा दुष्यंत कुमार का साहित्यिक परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर दीजिए। (3 अंक)
1.दो रचनाएं, 2. भाव पक्ष एवं कला पक्ष, 3. साहित्य में स्थान
प्रश्न 17. प्रेमचंद अथवा मन्नू भंडारी का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए। (3 अंक)
1. दो रचनाएं, 2. भाषा शैली, 3. साहित्य में स्थान
प्रश्न 18. निपात शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए। (3 अंक)
अथवा
प्रगतिवाद के कवियों और उनकी रचनाएं लिखिए।
प्रश्न 19. निम्नलिखित अपठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (3 अंक)
मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई
जाके सिर मोर - मुकुट, मेरो पति सोई
छांड़ि दयी कुल की कानि, कहा करिहैं कोई?
संतन ढिग बैठि - बैठि लोक लाज खोई?
अंसुवन जल सींचि - सींचि प्रेम बेलि बोई
अब त बेलि फैल गई आणंद - फल होई
प्रश्न -
1.मीराबाई जी किसके प्रेम में दीवानी रहती हैं।
2. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
3. उपयुक्त पद्यांश का भावार्थ लिखिए।
प्रश्न 20. निम्नलिखित पद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए - (4 अंक)
यहां तरख्तों के साथे में धूप लगती है
चलो यहां से चले और उम्र भर के लिए
अथवा
हम तो एक एक करि जाना।
दोई कहैं तिनही कौं दोजग जिन नाहिंग पहिचानां।।
एकै पवन एक ही पानी एकै जोतिक समानां।
एकै खाक गढ़े सब भांडे एकै कोहरा सानां।।
प्रश्न 21. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (4 अंक)
अक्सर जब मैं एक जलसे से दूसरे जलसे में जाता, और इस तरह चक्कर काटता रहता होता था, तो इन जलसों में अपने सुनने वालों से अपने इस हिंदुस्तान या भारत की चर्चा करता। भारत एक संस्कृत शब्द है और इस जाति के परंपरागत संस्थापक के नाम से निकला हुआ है। मैं शहरों में ऐसा बहुत कम करता, क्योंकि वहां के सुनने वाले कुछ ज्यादा सयाने थे। और उन्हें दूसरे ही किस्म की गिजा की जरूरत थी।
प्रश्न -
1. गद्यांश में किस समय का वर्णन किया गया है?
2. जलसों में नेहरू जी जनता से क्या चर्चा करते हैं?
3. हमारे देश का नाम भारतवर्ष क्यों पड़ा?
4. नेहरू जी ने स्वतंत्रता के लिए भारत वासियों को किस प्रकार उत्साहित किया?
अथवा
छात्रों को अपने जीवन में योग के महत्व से भली-भांति परिचित होना चाहिए। वैसे तो हर उम्र के व्यक्ति को इसकी जरूरत है। योग शब्द संस्कृत के 'युज' धातु से बना है जिसका अर्थ है जोड़ना। अर्थात् किसी कार्य में स्वयं को लगाना। महर्षि पतंजलि के अनुसार चित्त की वृत्तियों का सर्वथा अभाव ही योग है। छात्र जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहद जरूरी है। योग साधना की शारीरिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे अंग-प्रत्यंग की कार्य क्षमता में वृद्धि होती है, शरीर निरोगी बनता है। आसन व योग से सभी अंग सुचारू रूप से कार्य करते हैं। इसके द्वारा शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी प्राप्त किया जा सकता है। मन की चंचलता को कम कर मानसिक एकाग्रता प्राप्त की जा सकती है इसकी छात्र जीवन में महती आवश्यकता है। प्राणायाम द्वारा छात्रों की स्मरण शक्ति बढ़ती है, तनाव कम होता है, सुविचार समाप्त होकर सुविचारों का उदय होता है। योग वास्तव में जीवन जीने की कला है जो कि वैज्ञानिक है जो नैतिक और चारित्रिक पक्षी पर भी सकारात्मक प्रभाव छोड़ती है।
प्रश्न -
1. उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।
2. 'हर तरह से' के लिए गद्यांश में कौन सा शब्द प्रयुक्त हुआ है।
3. गद्यांश में प्रयुक्त 'महती' शब्द का समानार्थी लिखिए।
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
प्रश्न 22. नगर की अनियमित विद्युत व्यवस्था हेतु अधिशासी अभियंता के लिए एक शिकायती पत्र लिखिए। (4 अंक)
अथवा
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने मित्रों को बधाई पत्र लिखिए।
प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संक्षिप्त सारगर्भित निबंध लिखिए। (4 अंक)
1.जल का महत्व
2.साहित्य और समाज
3. विज्ञान:वरदान और अभिशाप
4.वनों का महत्व
5.कोरोनावायरस
Post a Comment