कच्चा लहसुन खाने के फायदे : Benefit of Eating Garlic - NityaStudyPoint
लहसुन खाने की कई चीजों में पड़ता है जो किसी भी चीज के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है, लेकिन क्या आपको पता है कि लहसुन स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है। इसे सुबह खाली पेट खाने से बहुत सी बीमारियां दूर होती है। आयुर्वेद के अनुसार लहसुन को कच्चा खाली पेट खाने से हमें कहीं तरह का लाभ मिलता है। यह स्वाद में थोड़ा कड़वा लगता है। ऐसे में आप इसे शहद में मिलाकर खा सकते हैं। इसके रेगुलर इस्तेमाल से हमें कई तरह की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। इसमें कई तरह के एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल के गुण भी पाए जाते हैं। लहसुन में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जिस कारण यह बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। यह शरीर की इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाता है, तो चलिए आज हम आपको खाली पेट कच्चा लहसुन खाने के फायदे के बारे में बताने वाले हैं. -
लहसुन की एक कली खाने के फायदे (Benefits of Eating raw garlic) -
• डाइजेशन में सुधार और एसिडिटी को रोकता है।
• ब्लड प्रेशर और ब्लड प्लांट को करता है कम कच्चा लहसुन।
• कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद कारगर उपाय।
• किडनी रोगों को सही करने में है मददगार।
• इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी फायदेमंद।
• कैंसर के खतरे को काफी कम करता है।
1. बढ़ते वजन को करता है कंट्रोल -
आजकल के समय में वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। बदलती लाइफस्टाइल के कारण बहुत से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो सुबह उठकर खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन जरूर करें यह आपके वजन को तेजी से घटाने में मदद करेगा।
2. डायबिटीज के खतरे को करता है कम -
आपको बता दें कि कच्चा लहसुन खाने से ब्लड में ग्लूकोस लेवल कंट्रोल होता है। यह शरीर में ग्लूकोस लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज के खतरे को कम करता है।
3. पाचन को रखता है ठीक -
अगर आप भी कब्ज और गैस जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो डेली सुबह आपको कच्चे लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत कर आपका पेट साफ रखने में मदद करता है।
4. दांतों को रखता है मजबूत -
आपको बता दें कि लहसुन में एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। जिस कारण से दांतों में सड़न जैसी समस्या नहीं होने देता है। इस कारण आपके दांत मजबूत रहते हैं।
5. स्किन को रखता है स्वस्थ -
लहसुन स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें भारी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो स्किन में निखार लाने में मदद करते हैं, इसके साथ यह स्क्रीन में नमी भी बनाए रखता है।
6. किडनी रोगों से बचाए कच्चा लहसुन -
गुर्दे से जुड़ी बीमारियों से बचाने में भी कच्चे लहसुन का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। दरअसल कच्चे लहसुन में एलीसिलिम नामक एक खास प्रकार का कंपाउंड पाया जाता है। जो किडनी के लिए बेहद लाभदायक होता है। किडनी के मरीज रोजाना एक कली कच्चा लहसुन खा सकते हैं।
7. इम्यूनिटी को बढ़ाएं कच्चा लहसुन -
संक्रमण जैसी समस्याओं से बचने के लिए शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। रोजाना सुबह खाली पेट एक कली कच्चा लहसुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे कई प्रकार के संक्रमण व अन्य लोग होने का खतरा कम हो जाता है।
कच्चा लहसुन खाने का तरीका (How to Eat Raw Garlic) -
ठंड में लहसुन के फायदे पाने के लिए आपको इसे खाली पेट खाना चाहिए। खाली पेट लहसुन की दो कली छीलकर चबाएं। इसके साथ एक गिलास गुनगुना पानी भी पी सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक कच्चा लहसुन खाने के 30 मिनट बाद तक आपको किसी चीज का सेवन नहीं करना है।
ठंड में नहीं होता जुखाम -
कच्चा लहसुन खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसका सबसे बड़ा फायदा जुखाम की बीमारी से मिलता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी बूस्ट रहती है। उन्हें सर्दी जुखाम जैसे आम संक्रमण परेशान नहीं कर पाते। एक स्टडी के मुताबिक लहसुन का सेवन करने से आप के बीमार पड़ने का खतरा 61% तक कम हो जाता है।
जोड़ों की समस्या होने पर लहसुन को अपने आहार में शामिल करें या सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली को नियमित रूप से खाएं। लहसुन में सल्फर और सेलेनियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सल्फर और सेलेनियम जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाने में मददगार होता है।
लहसुन को खाने से श्वास नली ओं में इकट्ठा कफ आराम से बाहर निकल जाता है। यह टीवी के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है। चार से पांच लहसुन की कलियों को चबाकर खाना चाहिए ऐसा करने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा नहीं रहता है। जो व्यक्ति रोज लहसुन चलाता है उसके चेहरे पर झुरिया नहीं आती। लहसुन के रस में शहद मिलाकर खाने से आंतों के कीड़े खत्म हो जाते हैं।
ऐसा माना जाता है के लहसुन के पौधे की पहचान प्राचीन भारतीयों द्वारा की गई थी। जिन्होंने लगभग 6000 साल पहले उसका घरेलू उपयोग किया था। भारतीय व्यापारियों द्वारा बेबीलोनियन और असीरियन साम्राज्य में लगभग 3,000 ईसा पूर्व लहसुन पेश किया गया था। हिप्पोक्रेट्स प्राचीन यूनानी चिकित्सक ने कई स्वास्थ्य स्थितियों और बीमारियों के लिए लहसुन को निर्धारित किया था। इन्होंने श्वसन समस्याओं पाचन और थकान के लिए लहसुन का उपयोग करने का सुझाव रिचर्ड एस रिवलिस को दिया।
लहसुन मूल रूप से आयुर्वेदिक दवा है। प्राचीन काल से इसका उपयोग मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता रहा है। डॉक्टर और वैज्ञानिक भी मानते हैं कि लहसुन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। कहते हैं कच्चे लहसुन की कलियां पुरुष के लिए एक चमत्कारी वरदान की तरह है। कोल्ड एंड कफ के लिए तो यही एकमात्र सबसे सरल और इसका उपाय है, लेकिन इसके सेवन से पुरुषों के हारमोंस बढ़ते हैं।
पुरुषों को कच्चे लहसुन की कलियां खाने से फायदा Benefits of Eating raw Garlic for Men -
• कच्चा लहसुन यौन समस्याओं में लाभदायक होता है।
• कच्चा लहसुन नियमित सेवन से पुरुषों में शारीरिक कमजोरी नहीं आती।
• कच्चा लहसुन कोल्ड के अलावा फ्लू के संक्रमण से भी बचाता है।
• कच्चा लहसुन पेट को साफ लगता है उसे नियमित रूप से साफ कर देता है।
• कच्चा लहसुन कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखता है।
• कच्चा लहसुन हार्ट अटैक से बचाता है।
• कच्चा लहसुन बॉडी की डिटॉक्सिफाई करता है।
• कच्चा लहसुन वजन का संतुलन बनाए रखता है।
• कच्चा लहसुन यूटीआई और किडनी के संक्रमण रोकने में मदद करता है।
• कच्चा लहसुन आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
• कच्चा लहसुन डायबिटीज को कंट्रोल करता है।
लहसुन का वैज्ञानिक नाम (Scientific Name of Garlic) -
एलियम सैटिवुम एल (Allium Sativum)
FAQ'S (Frequently Asked Questions) -
1. रोज कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है?
उत्तर - कच्चा लहसुन खाने से एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन भी मिलते हैं। जिसमें डायबिटीज, कोलेस्ट्रोल और हाई बीपी जैसे रोग खत्म हो जाते हैं। लहसुन एक औषधिय खाद्य पदार्थ है। जो शरीर के कई रोगों का नाश करता है।
2. कच्चा लहसुन खाने का सही समय क्या है?
उत्तर - लहसुन खाने का सबसे सही समय सुबह-सुबह माना जाता है. खाली पेट लहसुन खाना फायदेमंद माना जाता है।
3. कच्चा लहसुन कब और कैसे खाना चाहिए?
उत्तर - लहसुन में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। आप वैसे तो इसे किसी भी समय खा सकते हैं, लेकिन खाली पेट खाना यह ज्यादा लाभकारी माना जाता है, इसलिए आप सुबह उठ कर दो कलियां खा सकते हैं। सुबह के समय खाली पेट में लहसुन को पानी के साथ खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है।
4. पुरुष को लहसुन खाने से क्या होता है?
उत्तर - पुरुष को कच्चे लहसुन की कलियां खाने से क्या फायदे होते हैं -
कच्चा लहसुन नियमित सेवन से पुरुषों में शारीरिक कमजोरी नहीं आती। कच्चा लहसुन कोल्ड के अलावा फ्लू के संक्रमण से भी बचाता है। कच्चा लहसुन पेट का ख्याल रखता है उसे नियमित रूप से साफ कर देता है। कच्चा लहसुन कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल लगता है।
5. लहसुन कौन सी बीमारी में काम आता है?
उत्तर - लहसुन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार होता है। यही नहीं माना जाता है कि लहसुन खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। बताया जाता है कि लहसुन में पाए जाने वाला जिंक और विटामिन सी की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर है। लहसुन खाने से तनाव चिंता थकान और अनिद्रा में कमी आती है।
Post a Comment