CG board class 7th science masik aakalan November 2022 full solution || कक्षा 7 विज्ञान मासिक आकलन पूरा पेपर हल

top heddar

CG board class 7th science masik aakalan November 2022 full solution || कक्षा 7 विज्ञान मासिक आकलन पूरा पेपर हल

CG board class 7th science masik aakalan November 2022 full solution || कक्षा 7 विज्ञान मासिक आकलन पूरा पेपर हल

नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपको छत्तीसगढ़ बोर्ड में जो मासिक आकलन टेस्ट start हुए हैं तो हम आपको कक्षा सातवीं विज्ञान के test paper का full solution बताएंगे। दोस्तों अगर आपके लिए यह post usefull हो तो अपने सभी दोस्तों के साथ भी share करिएगा।
मासिक आकलन 2022 अगस्त कक्षा 7 विषय गणित,मासिक आकलन कक्षा 6वीं नवंबर का पेपर,masik aakalan 2022 23 mah november kaksha 6 ganit,मासिक आकलन 2022 23 कक्षा छठवीं विषय गणित माह नवंबर,masik aakalan 2022 class 7 maths august,masik aakalan 2022 mah november class 6 ganit,class 7 masik aakalan august 2022,timahi pariksha 2022 class 7,तिमाही परीक्षा 2022 कक्षा 7 विज्ञान का पेपर,masik aakalan 2022 august class 7 ganit
CG board class 7th science masik aakalan November 2022 full solution || कक्षा 7 विज्ञान मासिक आकलन पूरा पेपर हल

                     मासिक आकलन 2022-23

माह नवंबर 2022

कक्षा - 7

विषय - विज्ञान

पूर्णांक:25 अंक                        समय:40 मिनट


(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)


रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-

प्रश्न 1. विपरीत प्रकार के आवेश एक-दूसरे को …. करते हैं।  (1 अंक)

उत्तर- आकर्षित


प्रश्न 2. यकृत में अमोनिया को …. में बदला जाता है।    (1 अंक)

उत्तर- यूरिया


प्रश्न 3. अंत स्रावी ग्रंथियां …. स्त्रावित करती हैं। (1 अंक)

उत्तर- स्त्राव

(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)


प्रश्न 4. संवेदी तंत्रिका किसे कहते हैं?  (2 अंक)

उत्तर- संवेदी तंत्रिका वे तंत्रिका है जो शरीर के विभिन्न भागों से सूचना मस्तिष्क अथवा मेरुरज्जु तक ले जाती हैं, उन्हें संवेदी तंत्रिका कहते हैं।


प्रश्न 5. तड़ित चालक क्या है?  (2 अंक)

उत्तर- तड़ित चालक एक धातु की चालक छड़ होती है, जिसे उनके भवनों की छत पर आकाशीय विद्युत से रक्षा के लिए लगाया जाता है।


प्रश्न 6. मूत्र का निर्माण कैसे होता है? (2 अंक)

उत्तर- वृक्क में वृक्क धमनी द्वारा रक्त पहुंचता है। वृक्कीय धमनी से रक्त असंख्य कुंडिल कोशिका गुच्छों में पहुंचता है। जो बोमन संपुट में स्थित होते हैं। यहीं पर रक्त से छनकर जल तथा उसमें विलेय ग्लूकोस, यूरिया, यूरिक अम्ल आदि छनित के रूप में बाहर आ जाते हैं। यह छनित अत्यंत छोटी-छोटी नलिकाओं से होकर गुजरता है। जहां पर ग्लूकोज एवं अन्य उपयोगी लवणों का पुनः अवशोषण करके वृक्कीय शिराओं द्वारा पुनः रक्त में वापस भेज दिया जाता है। शेष द्रव मूत्र कहलाता है। इस प्रकार मूत्र का निर्माण होता है।

(लघु उत्तरीय प्रश्न)


प्रश्न 7. तड़ित आघात (आकाशीय बिजली) से सुरक्षा के लिए क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए? (3 अंक)

उत्तर- तड़ित आघात से सुरक्षा के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतनी चाहिए-

1. तड़ित आघात से सुरक्षा के लिए हमें इमारतों, भवनों में तड़ित चालक लगाना चाहिए।

2. जब तड़ित आघात हो रहा हो तब हमें पृथ्वी के नीचे नहीं जाना चाहिए।

3. तड़ित आघात के समय पहाड़ी वाले क्षेत्रों में नहीं जाना चाहिए।

4. तड़ित आघात के समय पेड़ के नीचे ना रहें।


प्रश्न 8. पादप हार्मोन के कार्य लिखिए? (3 अंक)

उत्तर-पादप हार्मोन के कार्य-

1.यह शीर्ष कलिका के शीर्ष प्रभाव को बढ़ाता है।

2.यह कोशिका विभाजन तथा कोशिका वृद्धि को बढ़ाता है।

3. यह कैलस तथा कलम में जड़ों के बनने को बढ़ावा देता है।


(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)


प्रश्न 9. मानव उत्सर्जन तंत्र का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाकर वर्णन करो? (5 अंक)

उत्तर- मनुष्य में विकसित उत्सर्जन तंत्र होता है, जिससे नाइट्रोजन युक्त उत्सर्जी पदार्थों को निष्कासित किया जाता है। मनुष्य के उत्सर्जन तंत्र में निम्नलिखित अंग पाए जाते हैं-

1. वृक्क - वृक्क मानव शरीर का प्रमुख उत्सर्जी अंग है।
2. 1 जोड़ी मूत्र वाहिनियां - प्रत्येक मूत्र वाहिनियां 25 से 30 सेमी लंबी होती हैं।
3. मूत्राशय - यह थैली के समान होता है, जिसमें मूत्र का संग्रहण होता है।
4. मूत्रमार्ग - मूत्राशय एक पतली नली द्वारा खुलता है, जिसे मूत्रमार्ग कहते हैं।
चित्र - विद्यार्थी स्वयं करें।

खंड 'ब' (प्रोजेक्ट कार्य)

प्रश्न 10. अपने शरीर में होने वाली क्रियाओं को सूचीबद्ध कर उन्हें ऐच्छिक व अनैच्छिक क्रियाओं में वर्गीकृत कीजिए।  (5 अंक)

उत्तर- ऐच्छिक व अनैच्छिक शारीरिक क्रिया।

ऐच्छिक क्रिया - क्या कहना है,क्या खाना है, क्या करना है इसमें कई प्रतिक्रिया हैं। जैसे किसी खतरे के बारे में देखकर,सुनकर मस्तिष्क समझता है फिर वहां हृदय में तत्काल संकेत पहुंचाता है जिसे स्वत: ही प्राण शक्ति सक्रिय होकर वहां से भाग जाने या सुरक्षा के लिए तैयार हो जाता है।

अनैच्छिक क्रियाएं - भूख, प्यास, पाचन, नींद तथा शारीरिक आंतरिक क्रियाएं दिल का धड़कना, लीवर का कार्य करना, सांस लेना आदि।

Post a Comment

Previous Post Next Post

left

ADD1