CG Board class 7th Hindi full solution mashik aakalan November 2022 || कक्षा 7वीं हिंदी मासिक आकलन पेपर सीजी बोर्ड
नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपको छत्तीसगढ़ बोर्ड में जो मासिक आकलन टेस्ट start हुए हैं तो हम आपको कक्षा सातवीं हिंदी के test paper का full solution बताएंगे। दोस्तों अगर आपके लिए यह post usefull हो तो अपने सभी दोस्तों के साथ भी share करिएगा।
CG Board class 7th Hindi full solution mashik aakalan November 2022 || कक्षा 7वीं हिंदी मासिक आकलन पेपर सीजी बोर्ड |
मासिक आकलन 2022-23
माह नवंबर 2022
कक्षा - 7
विषय - हिंदी
पूर्णांक:25 अंक समय:40 मिनट
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
प्रश्न 1. माखन किसने खाई- (1 अंक)
(अ)माता यशोदा ने
(ब)बलराम ने
(स)कृष्ण ने
(द)राम ने
उत्तर- (स)कृष्ण नेप्रश्न 2. प्रसन्न का विलोम शब्द होगा- (1 अंक)
(अ) खुश
(ब) आनंद
(स) उदास
(द) हंसी
प्रश्न 3. मितानी कहते- (1 अंक)
(अ) दुश्मनी
(ब) मित्रता
(स) भाई
(द) चाचा
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 4. धरमदास ने 'बंदी छोर' किसे कहा है? (2 अंक)
उत्तर- धर्मदास ने 'बंदी छोर' ईश्वर को कहा है क्योंकि वही माया मोह के सारे बंधन खोलकर हमें मुक्ति दिलाता है।
प्रश्न 5. बर्षा सबके मन को क्यों लुभाता है? (2 अंक)
उत्तर- वर्षा में आकाश में घनघोर बादल अनोखी शोभा बिखेरते हैं। बिजली चमकती है, बादल गर्जन करते हैं, पानी बरसता है यही कारण है कि वर्षा सबके मन को लुभाती है।
प्रश्न 6. पर्यायवाची शब्द लिखो- (2 अंक)
आकाश - ….. अंबर, आसमान
पानी - …. जल, नीर
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 7. रसखान कि ब्रज भूमि से प्रेम के दो उदाहरण लिखिए? (3 अंक)
उत्तर- कवि ने ब्रजभूमि के प्रति अपने प्रेम को कई रूपों में अभिव्यक्त किया है। कवि की इच्छा है कि वे चाहे जिस रूप में जन्म ले, हरे रूप में ब्रजभूमि में ही वास करें। यदि मनुष्य हो तो गोकुल के ग्वालों के रूप में बसना चाहते हैं। यदि पशु हों तो नंद की गायों के साथ रहना चाहते हैं।
प्रश्न 8. "आ" उपसर्ग जोड़कर 3 शब्द बनाइए। (3 अंक)
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 9. सिकारी हर मंजूर ल कावर छोड़ देते? (5 अंक)
उत्तर- सिकारी ह मंजूर ल ऐकर सेती छोड़ दिस
कावर कि केछवा ह ओला एक ठन मोती ल देइस।
खंड 'ब' (प्रोजेक्ट कार्य)
प्रश्न 10. छत्तीसगढ़ी में पांच वाक्य लिखिए। (5 अंक)
उत्तर- एक बार के बात ए। एक गांव म एक आदमी रहय ओ ह बहुत गरीब रहय। ओखर मेर कुछू नई रहय। ओ ह बहुत गरीब रहय,फेर रोज ओ ह भगवान शंकर के पूजा करय, अउ कहय कि हे भगवान मोर गरीबी ल दूर कर देते, मोर करम म कुछू तो दे दे आज तक कुछू नई दे हस। बस रोज पूजा करय अउ भगवान मेर रोज वरदान मांगय।फेर कमाय धमाय कुछ नहीं।
Post a Comment