CG board class 8th science trimasik paper 2022-23 ||सीजी बोर्ड कक्षा आठवीं विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा 2022
![]() |
CG board class 8th science trimasik paper 2022-23 ||सीजी बोर्ड कक्षा आठवीं विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा 2022 |
नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए कक्षा आठवीं विज्ञान के पेपर का full solution लेकर आए हैं। दोस्तों आपको हमारी website पर class 6th से लेकर class 8th तक के हर सब्जेक्ट के paper का solution provide करवाया जाएगा। तो इसलिए आप लोग हमारी website पर visit करते रहिएगा। और पोस्ट पसंद आए (आपके लिए उपयोगी साबित हो) तो अपने सभी दोस्तों के साथ भी शेयर करिएगा।
त्रैमासिक परीक्षा 2022-23
कक्षा - 8वीं
विषय - विज्ञान
समय : 2 घंटे पूर्णांक -50
प्र.1. सही विकल्प चुनकर लिखिए-
1.वह उपकरण जिससे विद्युत अपघटन की क्रिया
होती है-
(क) विद्युत सेल
(ख) वोल्टमीटर
(ग) अमीटर
(घ) चुंबकीय सुई
उत्तर- (ख) वोल्टमीटर
2. पेट्रोलियम का उत्पाद नहीं है-
(क) पेट्रोल
(ख) बायोडीजल
(ग) कैरोसीन
(घ) डीजल
उत्तर- (ख) बायोडीजल
3.घर्षण से उत्पन्न होती है-
(क) ऊष्मा
(ख) गर्मी
(ग) ठंडी
(घ) पानी
उत्तर- (क) ऊष्मा
4.आलू में अधिक मात्रा में पाई जाती है-
(क) प्रोटीन
(ख) विटामिन
(ग)कार्बोहाइड्रेट
(घ) वसा
उत्तर- (ग)कार्बोहाइड्रेट
5. प्रोटोजोआ से होने वाला संक्रामक रोग है-
(क) पेचिस
(ख) मलेरिया
(ग) डायरिया
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर- (घ) उपर्युक्त सभी
प्र.2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(क) किशोरावस्था में लंबाई में वृद्धि होती है।
(ख) संतुलित आहार आहार किशोर के लिए उचित है।
(ग) निर्जलीकरण रोकने के लिए रोगी को ORS या चीनी का घोल बार बार पिलाना चाहिए।
(घ) …. हमारे पाचन तंत्र को साफ रखते हैं।
(ड़) घड़ियों, केलकुलेटर, रेडियो एवं कृत्रिम उपग्रहों में वोल्टीय सेल का उपयोग होता है।
लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (कोई -5)
प्र. 3. ज्वारीय ऊर्जा से आप क्या समझते हैं ?
प्र.4. कुपोषण क्या है ? इसे कैसे दूर किया जा सकता है?
प्र.5. प्रोटीन का परीक्षण कैसे करेंगे ?
प्र. 6. छोटी माता के लक्षण लिखिए ?
प्र. 7. जरायुज एवं अंडज जंतुओं में प्रमुख अंतर क्या है?
प्र.8. किशोरों के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता क्यों आवश्यक है?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (कोई -5)
प्र.9. शुष्क सेल का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए एवं वर्णन कीजिए?
प्र.10. ऋतुओं के आधार पर फसलों के प्रकार लिखिए ?
प्र.11. सिकल सेल रोग के क्या लक्षण हैं ?
प्र.12. मलेरिया से बचाव के उपाय लिखिए ?
प्र.13. सरल वोल्टीय सेल का नामांकित चित्र बनाकर वर्णन कीजिए ?
प्र.14. खाद्य पदार्थों की सुरक्षा कैसे की जाती है ?
प्र.15. कुछ ऐसे उदाहरण लिखिए जिनमें हम जान बूझकर घर्षण में वृद्धि करते हैं ?
अति दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (कोई-3)
प्र.16. निम्नलिखित कृषि यंत्रों का चित्र बनाइए।
(1) पारंपरिक हल (2) सरल बीज बेधक
प्र.17. बायोगैस क्या है ? इसके उत्पादन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाइए?
प्र.18. जल विद्युत कैसे उत्पन्न की जाती है ? चित्र सहित विस्तार से समझाइए ?
प्र.19. सही/गलत पहचानकर गलत कथन को सही करके लिखिए-
(1)संतान के लिंग के लिए उसकी मां उत्तरदायी है।
(2)सौर सेल में सौर ऊर्जा विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित होती है।
(3) जल से डरना रेबीज का मुख्य लक्षण है।
(4)आवाज भारी होना प्रौढ़ावस्था को बतलाता है।
(5) जल को उबालकर पीने से जीवाणु नष्ट नहीं होते।
(6)सरल वोल्टीय सेल में विद्युत अपघट्य् कॉपर सल्फेट विलयन का होता है।
(7)एक बच्चे का एक पैर बहुत मोटा और एक पैर सामान्य है उसे है पोलियो हुआ है।
(8)किशोरों को टीनएजरर्स कहा जाता है।
(9)कृत्रिम निषेचन द्वारा वांछित गुणों वाले बीज प्राप्त करना पारंपरिक तकनीक है।
(10)मक्का, गन्ना, तथा कपास रबी फसल है।
लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्र. 3. ज्वारीय ऊर्जा से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- ज्वारीय शक्ति या ज्वारीय ऊर्जा जल विद्युत का एक रूप है जो ज्वार से प्राप्त ऊर्जा को मुख्य रूप से बिजली के उपयोगी रूपों में परिवर्तित करती है।
प्र.4. कुपोषण क्या है ? इसे कैसे दूर किया जा सकता है?
उत्तर- कुपोषण से तात्पर्य पोषक तत्वों के सेवन में कमी या अधिकता, आवश्यक पोषक तत्वों के असंतुलन या खराब पोषक तत्वों के उपयोग से है।
कुपोषण का उपचार ऊर्जा और प्रोटीन का सेवन बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पोषक तत्व देकर किया जा सकता है।
प्र.5. प्रोटीन का परीक्षण कैसे करेंगे ?
उत्तर- प्रोटीन के लिए परीक्षण, ड्रॉपर का प्रयोग कर, 1% CuSO4 के विलयन की थोड़ी सी मात्रा लेंगे। CuSO4 के विलयन की 2-3 बूंदें अंडे की सफेदी वाली परखनली में मिलाएंगे। अच्छी तरह से मिश्रित करने के लिए विलयन हिलाएं, परखनली में बैगनी रंग दिखाई देता है, जिससे प्रोटीन की उपस्थिति का पता चलता है।
प्र. 6. छोटी माता के लक्षण लिखिए ?
उत्तर- छोटी माता के लक्षण निम्नलिखित हैं-
लाल उभरे दोदरे से आरंभ होना,
दोदरे फफोलों में बदलना,
मवाद से भरना, फूटना और खुरदरे पड़ना
प्रमुख रूप से चेहरे, खोपड़ी और रीढ़ पर दिखाई देते हैं,
तेज खुजली हो सकती है,
कमर में तेज दर्द हो सकता है,
सीने में जकड़न होना,
हल्का सा बुखार होना स्वाभाविक है।
प्र. 7. जरायुज एवं अंडज जंतुओं में प्रमुख अंतर क्या है?
उत्तर- ऐसे जंतु जो सीधे ही शिशुओं को जन्म देते हैं जरायुज या पिंडज कहलाते हैं।तथा वे जंतु जो अंडे देते हैं अंडज जंतु कहलाते हैं।
प्र.8. किशोरों के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता क्यों आवश्यक है?
उत्तर- किशोरों को प्रतिदिन एक बार स्नान करना चाहिए क्योंकि श्वेद ग्रंथियों की अधिक क्रियाशीलता के कारण शरीर से गंध आने लगती है। अतः शरीर के सभी अंगों की नियमित सफाई जरूरी है। यदि सफाई नहीं रखी गई तो जीवाणु संक्रमण होने का खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
CG board class 8th Hindi trimaasik paper 2022
CG board class 8 Sanskrit trimasik paper 2022
Cg board class 8th English trimasik paper 2022
Cg board class 8th social science trimasik paper 2022
CG board class 8th science trimasik paper 2022
Post a Comment