CG board class 12th history quarterly exam 2022-23 || सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं इतिहास त्रैमासिक पेपर 2022
CG board class 12th history quarterly exam 2022-23 || सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं इतिहास त्रैमासिक पेपर 2022 |
सीजी बीएसई 12वीं प्रश्न पत्र 2022- 23(CGBSE 12th Question paper 2022 त्रैमासिक पेपर पीडीएफ डाउनलोड यहां से करें-
सीजीबीएसई 12 वीं प्रश्न पत्र 2022 23 रायपुर अपनी आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 प्रश्न पत्र जारी किया जाता है। छात्रों को परीक्षा पैटर्न पूछे गए प्रश्नों के प्रकार अंत वितरण और अन्य का विश्लेषण करने के लिए सीजी बोर्ड कक्षा बारहवीं के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने चाहिए सीजीबीएसई 12 वीं प्रश्न पत्र इस पेज पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराई गये हैं
छात्रों को जनवरी तक लेटेस्ट सीजीबीएसई 12 वीं परीक्षा 2022 23 के पाठ्यक्रम को पूरा करने का लक्ष्य रखना चाहिए, ताकि वे जल्द से जल्द सैंपल पेपर का अभ्यास शुरू कर सके। सीजीबीएसई 12 वीं प्रश्न पत्र 2022 23 का अभ्यास करने से छात्रों को पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने में मदद मिलेगी नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके छत्तीसगढ़ बोर्ड प्रश्न पत्र का लाभ उठाया जा सकता है। सीजीबीएसई कक्षा 12वीं प्रश्न पत्र उन्हें डाउनलोड करने के चरण उनका उपयोग कैसे करें आज के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
सीजीबीएसई कक्षा 12वीं प्रश्न पत्र 2022 23 कैसे डाउनलोड करें-
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीजीबीएसई की वेबसाइट से सीजीबीएसई प्रश्न पत्र कक्षा 12 डाउनलोड कर सकते है।
सीजी बीएससी की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट पेज का अंग्रेजी में अनुवाद करें।
शैक्षणिक परीक्षा पर क्लिक करें
आदर्श प्रश्न पत्र पर क्लिक करें
कक्षा 12 पर क्लिक करें
सीजीबीएसई 12 वीं के प्रश्न पत्र 2022 के लिंक पर क्लिक करें जिसे आप लोड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं प्रश्न पत्र एक नए टैब पर प्रदर्शित होंगे।
प्रश्न पत्र डाउनलोड करें और उनका अभ्यास शुरू करें।
सीजीबीएसई कक्षा बारहवीं के सैंपल पेपर्स पीडीएफ डाउनलोड करें-
छात्र नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके विभिन्न विषयों जैसे भौतिकी गणित अर्थशास्त्र और अन्य के लिए सीजीबीएसई कक्षा 12वीं सैंपल पेपर पीडीएफ प्रारूप से डाउनलोड कर सकते हैं। दोस्तों आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद इस पोर्टल पर आप लोग जरूर बने रहे। कक्षा 9 से लेकर 12 तक सभी त्रैमासिक पेपर के इंपॉर्टेंट क्वेश्चन आंसर प्रोवाइड किए जाएंगे
सीजी बोर्ड त्रैमासिक पेपर 2022-23
कक्षा - 12वीं
विषय - इतिहास
समय:3 घंटे पूर्णांक:100
निर्देश-
1- प्रश्न क्रमांक 1 से 10 तक आती लगती प्रश्न है उत्तर की शब्द सीमा अधिकतम 30 शब्द है प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक हैं।
2- प्रश्न क्रमांक 11 से 18 तक लगती प्रश्न है उत्तर की शब्द सीमा अधिकतम 50 शब्द है प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक है।
3- प्रश्न क्रमांक 19 से 24 तक लघु उत्तीरीय प्रश्न है। उत्तर कि शब्द सीमा अधिकतम 75 शब्द है प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक हैं।
4- प्रश्न क्रमांक 29 एवं 30 जनवरी प्रश्न है प्रोग्राम उत्तर की अधिकतम शब्द सीमा 250 शब्द है। प्रत्येक प्रश्न 6 अंक आवंटित है।
प्रश्न 1 बंगाल विभाजन के कोई दो प्रभाव बताइए?
प्रश्न 2 आर्य समाज की स्थापना का लक्ष्य क्या था?
प्रश्न 3 सन 1857 की क्रांति के प्रचार के साधन क्या थे?
प्रश्न 4 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख उद्देश्य क्या थे?
प्रश्न 5 भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में छत्तीसगढ़ के महत्व की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 6 पुनर्जागरण से आप क्या समझते हैं?
प्रश्न 7 इंग्लैंड की रक्तहीन क्रांति 1688 के परिणाम लिखिए?
प्रश्न 8 राष्ट्र संघ की असफलता के कोई चार कारणों की विवेचना कीजिए?
प्रश्न 9 फ्रांसीसी क्रांति के दो कारण लिखिए?
प्रश्न 10 द्वितीय विश्व युद्ध का तात्कालिक कारण क्या था?
प्रश्न 11 विलियम बेंटिक के कोई तीन सामाजिक सुधार लिखिए?
प्रश्न 12 आर्य समाज के सिद्धांतों को समझाइए।
प्रश्न 13 वास्कोडिगामा कौन था? उसने भारत की खोज किस प्रकार की?
प्रश्न 14 अमेरिका स्वतंत्रता युद्ध के महत्व को समझाइए?
प्रश्न 15 संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस कब मनाया जाता है? तथा इसके उद्देश्य क्या है?
प्रश्न 16 द्वितीय विश्व युद्ध एक प्रतिशोधात्मक युद्ध था समझाइए
प्रश्न 17 नाटो के प्रमुख उद्देश्यों को लिखिए?
प्रश्न 18 औद्योगिकरण के सामाजिक प्रभावों को समझाइए।
प्रश्न 19 राष्ट्रीय आंदोलन में पंडित सुंदरलाल शर्मा के योगदान का मूल्यांकन कीजिए?
प्रश्न 20 रायपुर में वानर सेना के बाल आंदोलन के चार बिंदुओं का वर्णन कीजिए?
प्रश्न 21 फ्रांस की क्रांति के कोई चार कारण लिखिए?
प्रश्न 22 जापान को द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में समर्पण के लिए विवश होना पड़ा? स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 23 हिटलर की विदेश नीति के चार बिंदुओं को लिखिए?
प्रश्न 24 अफ्रीका में राष्ट्रवाद के उदय के कारणों को समझाइए?
प्रश्न 25 भारत में पुर्तगालियों के पतन के कारण लिखिए।
प्रश्न 26 राजा राममोहन राय महान समाज सुधारक थे समझाइए?
प्रश्न 27 होमरूल आंदोलन के कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए?
प्रश्न 28 गुटनिरपेक्ष आंदोलन की वर्तमान में प्रासंगिकता को समझाइए?
प्रश्न 29 भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 की प्रमुख धाराओं का वर्णन कीजिए
अथवा
1885 से 1905 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उपलब्धियों का वर्णन कीजिए?
प्रश्न 30 1917 की रूसी क्रांति के प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए?
अथवा
भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में गांधीजी भूमिका की समीक्षा कीजिए?
Post a Comment