CG board class 12th accountancy quarterly exam 2022-23 || कक्षा-12वीं लेखाशास्त्र त्रैमासिक पेपर 2022
CG board class 12th accountancy quarterly exam 2022-23 || कक्षा-12वीं लेखाशास्त्र त्रैमासिक पेपर 2022 |
सीजी बीएसई 12वीं प्रश्न पत्र 2022- 23(CGBSE 12th Question paper 2022 त्रैमासिक पेपर पीडीएफ डाउनलोड यहां से करें
सीजीबीएसई 12 वीं प्रश्न पत्र 2022 23 रायपुर अपनी आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 प्रश्न पत्र जारी किया जाता है। छात्रों को परीक्षा पैटर्न पूछे गए प्रश्नों के प्रकार अंत वितरण और अन्य का विश्लेषण करने के लिए सीजी बोर्ड कक्षा बारहवीं के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने चाहिए सीजीबीएसई 12 वीं प्रश्न पत्र इस पेज पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराई गये हैं।
छात्रों को जनवरी तक लेटेस्ट सीजीबीएसई 12 वीं परीक्षा 2022 23 के पाठ्यक्रम को पूरा करने का लक्ष्य रखना चाहिए, ताकि वे जल्द से जल्द सैंपल पेपर का अभ्यास शुरू कर सके। सीजीबीएसई 12 वीं प्रश्न पत्र 2022 23 का अभ्यास करने से छात्रों को पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने में मदद मिलेगी नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके छत्तीसगढ़ बोर्ड प्रश्न पत्र का लाभ उठाया जा सकता है। सीजीबीएसई कक्षा 12वीं प्रश्न पत्र उन्हें डाउनलोड करने के चरण उनका उपयोग कैसे करें आज के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
सीजीबीएसई कक्षा 12वीं प्रश्न पत्र 2022- 23 कैसे डाउनलोड करें-
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीजीबीएसई की वेबसाइट से सीजीबीएसई प्रश्न पत्र कक्षा 12 डाउनलोड कर सकते है।
सीजी बीएससी की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट पेज का अंग्रेजी में अनुवाद करें।
शैक्षणिक परीक्षा पर क्लिक करें
आदर्श प्रश्न पत्र पर क्लिक करें
कक्षा 12 पर क्लिक करें
सीजीबीएसई 12 वीं के प्रश्न पत्र 2022 के लिंक पर क्लिक करें जिसे आप लोड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं प्रश्न पत्र एक नए टैब पर प्रदर्शित होंगे।
प्रश्न पत्र डाउनलोड करें और उनका अभ्यास शुरू करें।
सीजीबीएसई कक्षा बारहवीं के सैंपल पेपर्स पीडीएफ डाउनलोड करें-
छात्र नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके विभिन्न विषयों जैसे भौतिकी गणित अर्थशास्त्र और अन्य के लिए सीजीबीएसई कक्षा 12वीं सैंपल पेपर पीडीएफ प्रारूप से डाउनलोड कर सकते हैं। दोस्तों आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद इस पोर्टल पर आप लोग जरूर बने रहे। कक्षा 9 से लेकर 12 तक सभी त्रैमासिक पेपर के इंपॉर्टेंट क्वेश्चन आंसर प्रोवाइड किए जाएंगे
छत्तीसगढ़ त्रैमासिक परीक्षा 2022
कक्षा - 12
विषय - लेखाशास्त्र
समय 3 घंटे पूर्णांक-50
प्रश्न 1 एक शब्द में उत्तर दीजिए!
1- साझेदारों की मध्य किया गया ऐसा अनुबंध जिसमें व्यापार संचालन के नियम हो उसे क्या कहते हैं?
प्रश्न क्रमांक 2 से 11 तक प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं।
2- साझेदारी व्यापार में लाभ हानि खाते का शेष किस खाते में अंतरित करते हैं?
3 साझेदारी व्यापार में अधिकतम सदस्य संख्या कितनी होती है?
4 साझेदारी का पंजीयन करना अनिवार्य है य ऐच्छिक?
5 वे व्यक्ति जो एक दूसरे के साथ साझेदारी में सम्मिलित हुए हैं सामूहिक रूप से कहलाते हैं?
6 चालू खाता किस प्रणाली में खोला जाता है?
7 उस खाते का नाम बताइए जो संपत्तियों एवं दायित्व के मूल में कमियां वृद्धि के लिए बनाया जाता है?
8 साझेदारी की निवृति के किसी एक कार्य को लिखिए।
9 साझेदारों द्वारा व्यवसाय में निजी प्रयोग के लिए निकाली गई पूंजी क्या कहलाती है?
10 नया अनुपात -पुराना अनुपात=?
प्रश्न 2 साझेदारी से क्या आशय है?
प्रश्न 3 साझेदारी की कोई दो विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 4 साझेदारी संलेख क्या है?
प्रश्न 5 साझेदारी संलेख के अभाव में लागू होने वाले दो नियम लिखिए
प्रश्न 6 साझेदारी में कौन कौन से खाते बनाए जाते हैं?
प्रश्न 7 क्या ख्याति एक अमूर्त संपत्ति है?
प्रश्न 8 ख्याति के मूल्यांकन की कौन-कौन सी विधियां हैं?
प्रश्न 9 नए साझेदार के कोई दो अधिकार बताइए।
प्रश्न 10 पुनर्मूल्यांकन खाता क्या होता है?
प्रश्न 11 साझेदार के अवकाश ग्रहण से क्या आशय?
प्रश्न क्रमांक 12 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 12 आलोक और अशोक एक फर्म में बराबर के साझेदार हैं उनकी पूंजी क्रमसा 20000 और 16000 है अशोक प्रति माह 600 वेतन पाने का अधिकारी है पूंजी पर 6% वार्षिक ब्याज दिया जाता है उस वर्ष का लाभ उपर्युक्त समायोजन के पूर्व ₹12000 था लाभ हानि नियोजन खाता बनाइए।
प्रश्न 13 एक व्यवसाय की भी नियोजित पूंजी ₹100000 है इस प्रकार के व्यवसाय में 10% आय अपेक्षित है। पिछले 3 वर्षों का औसत लाभ ₹12000 है ख्याति का मूल्यांकन अभिलाष के 2 वर्षों के क्रय के आधार पर करना है ख्यात का मूल्य निकालिए|
प्रश्न 14 अ और ब 7:5 के अनुपात में साझेदार हैं उन्होंने सबको 1/6 भाग के लिए नया साझेदार बनाया यदि स अपना हिस्सा पुराने साझेदारों के समान रूप से प्राप्त करें तो नया अनुपात ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 15 अ ब और ह साझेदार हैं जो लाभ हानि 4:3:2 में बैठते हैं ख्याति का मूल्यांकन ₹18000 हुआ ब के अवकाश ग्रहण पर आवश्यक जनरल प्रविष्टि कीजिए।
प्रश्न 16 राम और श्याम साझेदारी में 3:1 के अनुपात में लाभ हानि विभाजन करते हैं वह फर्म के समापन हेतु सहमत हैं। संपत्तियों से 75000 वसूल हुए। फर्म के दायित्व इस प्रकार है-
लेनदार ₹45000 राम के र ऋण ₹20000 राम की पूंजी ₹10000 श्याम की पूंजी ₹15000 वसूली खाता और साझेदारों का पूंजी खाता बनाइए।
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
Post a Comment