MP Board class 8th science ardhvaarshik paper full solution 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं विज्ञान का अर्धवार्षिक पेपर संपूर्ण हल
नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि एमपी बोर्ड में अर्धवार्षिक मूल्यांकन प्रश्न पत्र की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। अर्धवार्षिक मूल्यांकन प्रश्न पत्र की परीक्षाएं 20 दिसंबर से शुरू होने वाली हैं तो आज हम आपको कक्षा आठवीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर का संपूर्ण हल बताने वाले हैं। दोस्तों आपको हमारी इस website पर कक्षा 4 से लेकर 8वीं तक के सभी विषयों का संपूर्ण हल बताया जाएगा। दोस्तों अगर आपके लिए यह Article useful हो तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।
अर्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
कक्षा - 8वीं
विषय - विज्ञान
समय : 3 घण्टे पूर्णांक : 60
____________________________________________
निर्देश –
1. प्रश्न पत्र में प्रश्नों के उत्तर प्रश्न के नीचे/आगे दिए स्थान में निर्देशानुसार लिखे जाएं।
2. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
Join Social Media Link 👇👇
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्र.1-10)
निर्देश - प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए।
प्रश्न 1. यीस्ट का उपयोग निम्न के उत्पादन में होता है– (1 अंक)
(अ) चीनी
(ब) एल्कोहल
(स) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(द) ऑक्सीजन
उत्तर - (ब) एल्कोहल
प्रश्न 2. रेयॉन एक संश्लेषित रेशा नहीं है, क्योंकि– (1 अंक)
(अ) इसका रूप रेशम समान होता है।
(ब) इस काष्ठ लुग्दी से प्राप्त किया जाता है।
(स) इसके रेशों का प्राकृतिक रेशों के समान बुना जा सकता है।
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (ब) इस काष्ठ लुग्दी से प्राप्त किया जाता है।
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किसको पीटकर पतली चादर में परिवर्तित किया जा सकता है? (1 अंक)
(अ) जिंक (ब) फास्फोरस
(स) सल्फर (द) ऑक्सीजन
उत्तर - (अ) जिंक
प्रश्न 4. फास्फोरस है– (1 अंक)
(अ) धातु (ब) अधातु
(स) उपधातु (द) मिश्र धातु
उत्तर - (ब) अधातु
प्रश्न 5. मनुष्य की किस अवस्था की अवधि 11 वर्ष से 19 वर्ष होती है? (1 अंक)
(अ) शैशवावस्था (ब) बाल्यावस्था
(स) किशोरावस्था (द) युवावस्था
उत्तर - (स) किशोरावस्था
प्रश्न 6. ………. का मात्रक ‘पास्कल’ होता है– (1 अंक)
(अ) बल (ब) चाल
(स) क्षेत्रफल (द) दाब
उत्तर - (द) दाब
प्रश्न 7. कंपन करने वाली वस्तु द्वारा ……… सेकंड में किए गए कंपनों की संख्या को उसकी आवृत्ति को कहते हैं। (1 अंक)
(अ) 1 (ब) 2
(स) 3 (द) 4
उत्तर - (अ) 1
प्रश्न 8. ध्वनि संचरित हो सकती है– (1 अंक)
(अ) केवल वायु या गैसों में
(ब) केवल ठोसों में
(स) केवल द्रवो में
(द) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में
उत्तर - (द) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में
प्रश्न 9. पृथ्वी का अचानक कांपना अथवा थरथराना ………. कहलाता है। (1 अंक)
(अ) भूकंप (ब) भूस्खलन
(स) ज्वालामुखी (द) बाढ़
उत्तर - (अ) भूकंप
प्रश्न 10. प्रकाश का किसी सतह से टकराकर वापस उसी माध्यम में लौटना ……… कहलाता है। (1 अंक)
(अ) प्रकाश का परावर्तन
(ब) प्रकाश का अपवर्तन
(स) प्रकाश का प्रकीर्णन
(द) प्रकाश का वर्ण विक्षेपण
उत्तर - (अ) प्रकाश का परावर्तन
लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें 👇👇👇👇
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र.11-20)
निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
प्रश्न 11. फसल को कितने वर्गों में बांटा गया है? प्रत्येक वर्ग के दो-दो उदाहरण लिखिए। (3 अंक)
उत्तर - मोटे तौर पर फसलों को दो वर्गों में बांटा जा सकता है। वे इस प्रकार हैं–
(i) खरीफ फसल वह फसल है जिन्हें वर्षा ऋतु में बोया जाता है, खरीफ फसल कहलाती है। भारत में वर्षा ऋतु सामान्यतः जून से सितंबर तक होती है। धान, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, कपास इत्यादि खरीफ फसलें हैं।
(ii) रबी फसल - शीत ऋतु (अक्टूबर से मार्च तक) में उगाई जाने वाली फसलें रबी फसलें कहलाती हैं। गेहूं, चना, मटर, सरसों तथा अलसी रबी फसलों के उदाहरण हैं।
प्रश्न 12. खरपतवार फसलों को किस प्रकार नुकसान पहुंचाते हैं? (3 अंक)
उत्तर - खरपतवार जल, पोषक, जगह और प्रकाश की स्पर्धा कर फसल की वृद्धि पर प्रभाव डालते हैं। कुछ खरपतवार कटाई में भी बाधा डालते हैं तथा मनुष्य एवं पशुओं के लिए विषैले हो सकते हैं।
प्रश्न 13. प्रतिजैविक का उपयोग करते समय हमें क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए? (3 अंक)
उत्तर - डॉक्टर की सलाह पर ही प्रतिजैविक की दवाई लेनी चाहिए तथा उस दवा का कोर्स भी पूरा करना चाहिए। यदि आप प्रतिजैविक उस समय लेंगे जब उसकी आवश्यकता नहीं है, तो अगली बार जब आप बीमार होंगे और आपको प्रतिजैविक की आवश्यकता होगी तो वह उतनी प्रभावी नहीं होगी। इसके अतिरिक्त अनावश्यक रूप से ली गई प्रतिजैविक शरीर में उपस्थित उपयोगी जीवाणु भी नष्ट कर देती है। सर्दी जुकाम एवं फ्लू में प्रतिजैविक प्रभावशाली नहीं है, क्योंकि यह रोग विषाणु द्वारा होते हैं।
प्रश्न 14. नायलॉन के किस गुण के कारण उसका उपयोग कपड़ों के निर्माण में होता है? (3 अंक)
उत्तर - नायलॉन रेशा प्रबल, प्रत्यास्थ और हल्का होता है। यह चमकीला और धुलने में सुगम होता है। अतः इसका प्रयोग कपड़ों के निर्माण के लिए किया जाता है।
प्रश्न 15. आघातवर्धनीयता को समझाइए। (3 अंक)
उत्तर - धातुओं का वह गुण जिसके कारण उन्हें पीटकर शीट में परिवर्तित किया जा सकता है, आघातवर्धनीयता कहलाता है। यह धातुओं का अभिलाक्षणिक गुण है।
प्रश्न 16. भारत में प्राकृतिक गैस कहां-कहां पाई जाती है? (3 अंक)
उत्तर - हमारे देश में प्राकृतिक गैस त्रिपुरा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कृष्णा गोदावरी डेल्टा में पाई जाती है।
प्रश्न 17. ऊष्मीय मान किसे कहते हैं? ईंधन के ऊष्मीय मान को किस मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है? (3 अंक)
उत्तर - किसी इंधन के 1 किलोग्राम के पूर्ण दहन से प्राप्त ऊष्मा (ऊर्जा की मात्रा) उसका ऊष्मीय मान कहलाती है। ईंधन के ऊष्मीय मान को किलोजूल प्रति किलोग्राम (kj/kg) मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
प्रश्न 18. कैरम बोर्ड पर महीन पाउडर क्यों छिड़कते हैं? (3 अंक)
उत्तर - घर्षण कम करने के लिए कैरम बोर्ड पर महीन पाउडर छिड़का जाता है।
प्रश्न 19. सबसे बड़ी कोशिका का नाम एवं उसका साइज लिखिए। (3 अंक)
उत्तर - सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग का अंडा है, जिसका साइज 170mm×130mm होता है।
प्रश्न 20. किसी पृष्ठ पर लगने वाले दाब को परिभाषित कीजिए व सूत्र विज्ञान लिखिए। (3 अंक)
उत्तर - किसी पृष्ठ के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब कहते हैं।
दाब = बल / क्षेत्रफल
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र.21-24)
निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
प्रश्न 21. उर्वरक और खाद में क्या अंतर है? लिखिए।
(5 अंक)
उत्तर - उर्वरक और खाद में प्रमुख अंतर निम्नलिखित हैं–
1. उर्वरक एक मानव निर्मित लवण है, जबकि खाद एक प्राकृतिक पदार्थ है जो गोबर एवं पौधों के अवशेष के विघटन से प्राप्त होता है।
2. उर्वरक का उत्पादन फैक्ट्रियों में होता है, जबकि खाद खेतों में बनाई जा सकती है।
3. उर्वरक से मिट्टी को ह्यूमस प्राप्त नहीं होती, जबकि खाद से मिट्टी को ह्यूमस प्रचुर मात्रा में प्राप्त होती है।
4. उर्वरक में पादप पोषक जैसे कि नाइट्रोजन, फास्फोरस तथा पोटेशियम प्रचुरता में होते हैं, जबकि खाद में पादप पोषक तुलनात्मक रूप से कम होते हैं।
प्रश्न 22. ध्वनि प्रदूषण क्या है? ध्वनि प्रदूषण के प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए। (5 अंक)
उत्तर - वातावरण में अत्यधिक या अवांछित ध्वनियों को ध्वनि प्रदूषण कहते हैं। ध्वनि प्रदूषण के लाउडस्पीकर आदि। ऊंची आवाज में चलाए गए टेलीविजन तथा ट्रांजिस्टर रेडियो, रसोई घर के कुछ कारण है, वाहनों की ध्वनियां, विस्फोट जिसमें पटाखों का फटना भी सम्मिलित है, मशीनें, उपकरण, कूलर, वातानुकूलक आदि सभी ध्वनि प्रदूषण के लिए उत्तरदाई हैं।
प्रश्न 23. “संश्लेषित रेशों का औद्योगिक निर्माण वास्तव में वनों के संरक्षण में सहायक हो रहा है।” टिप्पणी कीजिए। (5 अंक)
उत्तर - संश्लेषित रेशों को पौधों और जंतुओं से प्राप्त नहीं किया जाता है। इन्हें रासायनिक पदार्थों का उपयोग करके बनाया जाता है। ये मानव निर्मित कृत्रिम रेशें हैं। इसलिए इनके निर्माण में पेड़-पौधों को काटने की आवश्यकता नहीं होती, जबकि प्राकृतिक रेशों को प्राप्त करने के लिए पेड़-पौधों को काटना पड़ता है। अतः यह कहा जा सकता है कि संश्लेषित रेशों का औद्योगिक निर्माण वास्तव में वनों के संरक्षण में सहायक हो रहा है।
प्रश्न 24. पेट्रोलियम निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।
(5 अंक)
उत्तर - पेट्रोलियम का निर्माण समुद्र में रहने वाले जीवों से हुआ है। जब ये जीव मृत हुए तो इनके शरीर समुद्र के तल में जाकर बैठ गए और फिर रेत तथा मिट्टी की तहों द्वारा ढ़क गए। लाखों वर्षों के बाद वायु की अनुपस्थिति उच्च ताप और उच्च दाब के कारण मृत जीव पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में परिवर्तित हो गए।
यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।
Post a Comment