MP Board Class 11th Hindi trimasik paper 2023-24 || एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा 2023-24

top heddar

MP Board Class 11th Hindi trimasik paper 2023-24 || एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा 2023-24

MP Board Class 11th Hindi trimasik paper 2023-24 || एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा 2023-24

MP Board Class 11th Hindi  Trimasik Paper 2023-24: प्रिय छात्रों , आज हम आपके सामने MP Board Class 11th Hindi  Trimasik Paper 2023-24 के बारे में जानकारी देने आए हैं । आज हम आपको 11th Hindi Trimasik Paper 2024 के संबंध में जानकारियां देंगे । यदि आप त्रैमासिक परीक्षा के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को पूरा लास्ट तक जरूर पढ़ें । दोस्तों अगर आप गूगल पर MP Board Class 11 Hindi Trimasik Paper 2023-24 खोज रहे थे, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आ पहुंचे हैं क्योंकि आज आपको हम ऐसी खास और जरूरी जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से देने वाले हैं । कक्षा 11वीं Hindi के त्रैमासिक पेपर की तैयारी के लिए हम आपको बहुत ही खास trick बताने वाले हैं बस आपको हमारे द्वारा बताए गए ट्रिक के आधार पर चलना है और कक्षा 11th Hindi के क्वेश्चन को रट लेना है । क्योंकि यहां पर बताए जाने वाले क्वेश्चन में से आपको Hindi 11th Trimasik Paper 2023 MP Board में काफी प्रश्न देखने को मिल जाएंगे । MP Board Class 11th Hindi Trimasik Paper 2023 में यदि आप टॉप करना चाहते हैं तो जो क्वेश्चन आपको यहां पर बताए जा रहे हैं उनको याद कर लीजिए।


MP Board class 11th Hindi trimaasik paper 2023-24,MP Board class 11th trimasik paper 2023-24 PDF,एमपी बोर्ड कक्षा ग्यारहवीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा 2023 24, प्रेम आशिक परीक्षा 2023,त्रैमासिक परीक्षा 2023-24 एमपी बोर्ड,MP Board 11th trimaasik Pariksha syllabus 2023,MP Board class 11 Hindi quarterly exam 2023,11th Hindi paper,quarterly exam time table 2023,कक्षा ग्यारहवीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा 2023

प्यारे विद्यार्थियों आज इस आर्टिकल Hindi  Class 11th Trimasik Paper 2023-24 MP Board के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आपको अपने MP Board Class 11th Hindi Trimasik Paper 2023-24 के अंतर्गत कुल कितने पाठ याद करने पड़ेंगे । अर्थात कुल कितना सिलेबस पूछा जाएगा , परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा आदि अनेक जानकारियां आज आप यहां से लेने वाले हैं । हम आपसे पुनः कहेंगे की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।


Table of contents -


MP board trimasik paper 2023-24 class 11th Hindi

MP board class 11th Hindi trimaasik paper overview

MP board trimasik paper class 11th Hindi paper

Class 11 trimaasik question paper pdf 2023 Hindi

Class 11th Hindi trimasik paper PDF

MP board Hindi class 11th trimasik paper sample paper

Class 11th Hindi real paper

FAQ related to MP board class 11th trimasik paper


Join Social Media Link 👇👇


Important link

Download Result 

Click here 

Official website 

Click here 



      एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2023-24

                        कक्षा 11

                      विषय हिंदी

समय 3 घंटे                           पूर्णांक 80


निर्देश-

(1) इस प्रश्न पत्र में कुल 23 प्रश्न है। सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।


(2) प्रश्न क्रमांक 06 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। इन प्रश्नों में प्रत्येक में से केवल एक ही प्रश्न का उत्तर लिखिए।


(3) प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। इनके लिए 1X32-32 अंक निर्धारित हैं। 


(4) प्रश्न क्रमांक 06 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। (शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है)


(5) प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक 3 अंक का है। (शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है)


(6) प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। (शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है)


प्रश्न 1-निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प का चयन कर लिखिए - 


(i) त्रिलोचन लिखित कविता में लड़की का नाम है-(1X6=6)


(अ) चमेली


(ब) चंपा 


(स) निर्मला


(द) महादेवी


(ii) महाकाव्य में सर्गों की संख्या होती है. -


(अ) एक


(ब) चार से कम


(स) आठ या आठ से अधिक


(द) चार से अधिक


(iii) 'नमक का दारोगा कहानी का प्रकाशन वर्ष है-


(अ) 1924


(ब) 1914


(स) 1934


(द) 1904


(iv) मैं आज ही आया हूँ पंक्ति में 'ही' है -


(अ) निपात


(ब) तत्सम शब्द


(स) तद्भव शब्द


(द) क्रिया


(v) मधुबनी चित्रकला किस प्रांत की है?


(अ) मिथिला


(ब) उड़ीसा


(स) महाराष्ट्र


(द) मध्यप्रदेश


(vi) सर्कुलर को हिंदी में कहते हैं। -


(अ) प्रेस विज्ञप्ति


(ब) परिपत्र


(स) कार्यवृत्त


(द) टिप्पणी


प्रश्न-2 निम्नलिखित रिक्त स्थान में से सही शब्द का चयन कर लिखिए(1X7=7)


 (1) वाणी का डिक्टेटर. ...को कहा जाता है।

                (मीराबाई / कबीरदास / सूरदास)


(ii) उदित उदयगिरि मंच पर रघुवर बाल पतंग… में शब्द शक्ति है। (अभिधा / व्यंजना / लक्षणा)


(iii) मरसिया का अर्थ…….होता है।

              लोकगीत / विवाहगीत / शोकगीत)


(iv) विदाई संभाषण व्यंग्य..पर लिखी गयी रचना है।(लॉर्ड कर्जन / लॉर्ड मैकाले / लॉर्ड मेयो)


(v) रचना के आधार पर वाक्य......प्रकार के होते हैं।(आठ / तीन / चार)


(vi).....काल कलाओं के लिए स्वर्ण युग माना जाता है।(गुप्त / मौर्य /वैदिक)


(vii) हिंदी का पहला साप्ताहिक पत्र….है ।

( उदंत मार्तड / कर्मवीर / अभ्युदय )


प्र-3 निम्नलिखित जोड़ियों का सही मिलान कर लिखिए -


स्तम्भ (अ)                   स्तम्भ (ब)               

(i) कविता का गांधी।      (क) अनुप्रास (ii) (ii)पीपर पाथर पूजन लागे(ख) प्रतापनारायण मिश्र

 (iii) प्रताप पीयूष     (ग) भवानी प्रसाद मिश्र


(iv) सरकारी कामकाज की (घ)1976

 भाषा

(v) भरतनाट्यम             (ड) केरल


(vi) दूरदर्शन का नामकरण (च) तमिलनाडु


                                    (छ) राजभाषा


                                     (ज) 1936


प्र.4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए -(1X7=7)


(i) अक्क महादेवी ईश्वर को क्या कहकर संबोधित करती हैं? 


(ii) अनुभाव कितने प्रकार के होते हैं?


(iii) जामुन के पेड़ के नीचे दबे आदमी ने किसका शेर सुनाया था?


(iv) धनराम के पिता का व्यवसाय क्या था?


(v) क्रिया-विशेषण किसे कहते हैं? लिखिए। 


(vi) 'आलो आँधारि' का क्या अर्थ है?


(vii) रामवृक्ष बेनीपुरी की डायरी का नाम क्या है?


प्र.5निम्नलिखित कथनों में से चयन कर सत्य / असत्य लिखिए-(1X6=6)


(i) पाश पंजाबी साहित्य के कवि हैं।


(ii) दोहा को उल्टा करने पर रोला छंद बनता है।


(iii) 'एक पेड की याद' शेखर जोशी का शब्द चित्र संग्रह है।


(iv) 'प्रस्तर' का तदभव प्रथम होता है।


(v) चेलवांची अपने सिर पर पगड़ी पहनते हैं। 


(vi) एनी फ्रैंक जर्मनी में पैदा हुई एक यहूदी लड़की थी।


प्र.6 प्रगतिवादी कविता की दो विशेषताएं लिखिए।(2)

अथवा

नई कविता की दो विशेषताएं लिखिए।


प्र. 7 मायके आई बहन के लिए कवि ने घर को परिताप का घर क्यों कहा है?(2)

अथवा

कबीर ने अपने आपको दीवाना क्यों कहा है?


प्र.8-माधुर्य गुण की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।(2)

अथवा

सोरठा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।


प्रश्न 9 शब्द शक्ति से क्या तात्पर्य है? किसी एक शब्द शक्ति का उदाहरण लिखिए।

अथवा

बिब विधान योजना से क्या तात्पर्य है? उदाहरण सहित लिखिए।


प्र.10 पंडित अलोपीदीन ने बंशीधर को अपनी सारी जायदाद का स्थायी मैनेजर क्यों नियुक्त किया? तर्क सहित उत्तर लिखिए।

अथवा

कृषि विभाग ने मामले को हॉर्टिकल्चर विभाग को सौंपने के पीछे क्या तर्क दिए? 


प्र.11 रेखाचित्र एवं संस्मरण में कोई दो अंतर लिखिए।

अथवा

नाटक एवं एकांकी में कोई दो अंतर लिखिए।


प्र.12निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तित करके लिखिए -


(i) गोपाल आज भोपाल गया। (संदेहवाचक) 

(ii) ढोलक की आवाज उसे उत्साहित करती है। (प्रश्नवाचक)

अथवा

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए


(i) रामचरितमानस सबसे श्रेष्ठतम ग्रंथ है। (ii) जंगल में शेर चिंघाड़ने लगा।


प्र.13. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए -

(i) जैसी करनी वैसी भरनी


(ii) एक अनार सौ बीमार

अथवा

राजभाषा की विशेषताएं लिखिए।


प्र.14 "चित्रपट संगीत ने लोगों के कान बिगाड़ दिये, कुमार गंधर्व ने ऐसा क्यों कहा?


कुई का मुँह छोटा रखने के क्या कारण हैं? लिखिए।


प्र.15 इंटरनेट पत्रकारिता ने दुनिया को किस प्रकार समेट लिया है?

अथवा

स्ववृत्त की दो विशेषताएं लिखिए।


प्र.16 मीराबाई अथवा दुष्यंत कुमार का काव्यगत परिचय निम्न बिन्दुओं के आधार पर लिखिए-


(अ) दो रचनाएं

(ब) भावपक्ष

(स) साहित्य में स्थान 


प्रश्न 17 मन्नू भंडारी अथवा शेखर जोशी का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए

(अ)दो रचनाएं

(ब)भाषा

(स)साहित्य में स्थान


प्रश्न-18 भाव पल्लवन कीजिए 

क्रोध अंधा होता है।(3)

अथवा

पिता-पुत्र में पढ़ाई को लेकर हुए संवाद लिखिए


प्र.19 निम्नलिखित अपठित गद्यांश / काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए- 

कर्मठता लक्ष्य की निश्चितता, उत्कृष्ट अभिलाषा एवं सतत् प्रयत्न के समन्वित स्वरूप का नाम है कोरा श्रमसाध्य नहीं, यह तो बालकों के खेल और पशुओं की दौड़ में भी होता है। सही श्रम तो वही है जो कुछ ठोस परिणाम देता है। मेरी दृष्टि से यही कर्मठता है । जिस देश में कर्मठजनों का जितना प्रतिशत होता है, वह देश तदनुकूल ही प्रगति अथवा अवनति करता है। अतः शिक्षण का सही उद्येश्य देश में कर्मठजनों का निर्माण एवं उत्तरोत्तर उनका प्रतिशत बढ़ाना है। 


प्रश्न(1) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।

(ii) शिक्षण का सही उद्देश्य लिखिए।

(iii) 'अवनति' का विलोम शब्द लिखिए।

अथवा

तुम हो धरती के पुत्र न हिम्मत हारो,

श्रम की पूँजी से अपना काज सँवारो।

श्रम की सीपी में ही वैभव पलता है,

तब स्वाभिमान का दीप स्वयं ही जलता है। मिट जाता है दैन्य स्वयं ही क्षण में. 

छा जाती है नव दीप्ति धरा के कण में,

जागो जागो, श्रम से नाता तुम जोड़ो, 

पथ चुनो कर्म का, आलस भाव तुम छोड़ो।।


प्रश्न(i) काव्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।

(ii) किस मार्ग पर चलकर व्यक्ति वैभव प्राप्त कर सकता है?

(iii) प्रस्तुत काव्यांश का मूल भाव लिखिए।


प्र. 20 निम्नलिखित पद्यांश का भावार्थ संदर्भ-प्रसंग तथा सौन्दर्य बोध सहित लिखिए।

हम तो एक-एक कर जाना।

दाइ कहे तिनहीं की दोजग जिन नाहिन पहिचानां ।। 

एकै पवन एक ही पानी एकै जोत समाना एकै खाक गढ़े सब भांड़े एकै कोहरा सांनां ।। जैसे बाढ़ी काष्ट ही काटै अगिनि न काटै कोई। 

सब घटि अंतरि तूंही व्यापक धरै सरूपै सोई।।

माया देखि के जगत लुभांना काहे रे नर गरबांनां । 

निरमै भया कछू नहिं व्यापै कहै कबीर दिवांनां ।।

अथवा

पिताजी जिनको बुढ़ापा

एक क्षण भी नहीं व्यापा

जो अभी भी दौड़ जाए

जो अभी भी खिल खिलाएं

मौत के आगे ना हिचके

शेर के आगे ना बिचके

बोल में बादल गरजता

काम में झंझा लरजता


प्र. 21. निम्नलिखित गद्यांश की व्याख्या संदर्भ-प्रसंग एवं विशेष सहित लिखिए।

धर्म की इस बुद्धिहीन दृढता और देवदुर्लभ त्याग पर मन बहुत झुंझलाया। अब दोनों शक्तियों में लग्राम होने लगा। धन ने उछल उछल कर आक्रमण करने शुरु किए। एक से पाँच पाँच से दस दस से पंदह और पंद्रह से बीस हजार तक नौबत पहुँची, किन्तु धर्म अलौकिक वीरता के साथ इस बहुसंख्यक सेना के सम्मुख अकेला पर्वत की भाँति अटल, अविचलित खड़ा था।

अथवा

यहाँ की प्रजा वह प्रजा है, जो अपने दुख और कष्टों की अपेक्षा परिणाम का अधिक ध्यान रखती है यह जानती है कि संसार में सब चीजों का अंत है। दुख का समय भी एक दिन निकल जायेगा. इसी से सब दुःखों को झेलकर, पराधीनता सहकर भी वह जीती है।


इसे भी पढ़ें 👇👇👇


MP Board class 11th Hindi trimaasik paper 2023


MP Board class 11th English trimasik paper 2023


MP Board class 11th physics trimasik paper 2023


MP Board class 11th chemistry trimasik paper 2023


MP Board class 11th biology trimasik paper 2023


MP Board class 11th economics trimasik paper 2023


MP Board class 11th political science trimaasik paper 2023



प्र-22 मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अनियमित जल प्रदाय से होने वाली परेशानी का उल्लेख करते हुए नियमित जल प्रदाय के लिए एक पत्र लिखिए।

अथवा

वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने मित्र को बधाई पत्र लिखिए।


प्र. 23 निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित निबन्ध लिखिए-(4)


(i) विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्त्व

(i) जल ही जीवन है

(iii) वर्तमान समय में इण्टरनेट की उपयोगिता

(iv) स्वच्छ भारत अभियान

(v) जीवन में खेलों का महत्त्व

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।


लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram Channel

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Instagram Channel

Click Here

Nitya Study Point Home

Click Here

Post a Comment

Previous Post Next Post

left

ADD1