MP Board 12th political science final paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं राजनीति विज्ञान वार्षिक पेपर 2023

top heddar

MP Board 12th political science final paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं राजनीति विज्ञान वार्षिक पेपर 2023

MP Board 12th political science final paper 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं राजनीति विज्ञान वार्षिक पेपर 2023


MP Board 12th political science final paper 2023,class 12th rajniti vigyan final paper PDF download,kaksha 12वीं rajniti Shastra ka paper,एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं राजनीति विज्ञान का पेपर पीडीएफ डाउनलोड,राजनीति शास्त्र 15 मार्च का रियल पेपर 2023,कक्षा बारहवीं राजनीति शास्त्र 15 मार्च का वार्षिक पेपर 2023 एमपी बोर्ड,वार्षिक पेपर टाइम टेबल डाउनलोड 2023,

नमस्कार दोस्तों, जैसा कि आप सभी लोगों को पता होगा कि आपके वार्षिक पेपर start हो चुके हैं तो आज हम आपके लिए MP Board class 12th political science का final paper लेकर आ चुके हैं। कक्षा 12वीं राजनीति विज्ञान का पेपर दिनांक 15 मार्च 2023 को आयोजित होने वाला है जिसके लिए सभी छात्र परेशान हो रहे हैं कि आखिर एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा हिंदी का पेपर कैसा आएगा दोस्तों आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कक्षा बारहवीं राजनीति विज्ञान का पेपर लेकर आ चुके हैं जिसे आप सभी लोग एक बार पूरा पेपर जरूर पढ़ लीजिएगा।


MP Board class 12th Political science paper 2023 annual exam


एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं Political science वार्षिक पेपर 2023 में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को समय सारणी के अनुसार तैयारी करनी बहुत आवश्यक है जैसा कि आप सभी को पता होगा एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं राजनीति विज्ञान का सिलेबस इस साल कम किया गया था। इसलिए पेपर बहुत आसान आएगा। MP Board class 12th political science question paper 2023 में सबसे आसान और महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़कर आप कम समय में अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं।


हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा-2023

कक्षा-12वीं

विषय-राजनीति विज्ञान

समय: 3 घण्टा                             पूर्णांक : 80


निर्देश: (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।


(ii) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक कुल 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।


(iii) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न में आन्तरिक विकल्प दिए गए हैं। 

(iv) प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। उत्तर लिखने की शब्द सीमा

लगभग 30 शब्द है।


(v) प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। उत्तर लिखने की शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है। 


(vi) प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। उत्तर लिखने की शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।


प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए- 1×6=6


(i) शीत युद्ध का चरम बिन्दु क्या था ?


(अ) क्यूबा मिसाइल संकट

(ब) बर्लिन की दीवार

(स) कोरियाई संकट

(द) सोवियत संघ का हंगरी में हस्तक्षेप ।

उत्तर-(अ) क्यूबा मिसाइल संकट


(ii) 9/11 की घटना हेतु निम्नांकित में से किसे उत्तरदायी माना गया 


(अ) अलकायदा तथा तालिबान को 

(ब) पाकिस्तान को

(स) चीन को

(द) रूस को।

उत्तर-(अ) अलकायदा तथा तालिबान को


(iii) निम्नांकित में कौन-सा देश सार्क (दक्षेस) का सदस्य नहीं है ?


(अ) भारत

(ब) पाकिस्तान

(स) चीन

(द) श्रीलंका।

उत्तर-(स) चीन


(iv) 'वर्ल्ड काउन्सिल ऑफ इण्डिजेनस पिपल' का गठन कब हुआ ?


(अ) 1975

(ब) 1978

(स) 1992

(द) 1998.

उत्तर-(अ) 1975


(v) आजादी के बाद भारत के सामने प्रमुख चुनौती थी-


(अ) लोकतन्त्र को बनाए रखना 

(ब) राष्ट्र निर्माण

(स) औद्योगिक विकास

(द) सामाजिक विकास।

उत्तर-(ब) राष्ट्र निर्माण


(vi) निम्नांकित में भारतीय विदेश नीति का निर्धारक तत्व नहीं है-


(अ) राष्ट्रीय सुरक्षा 

(ब) अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा

(स) सैनिक गठजोड़

(द) राष्ट्रीय विकास।

उत्तर-(स) सैनिक गठजोड़


प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-     1×7 = 7


(i) शीत युद्ध शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग______ने किया था।


(ii) यूरोपीय यूनियन का उदय ....के फलस्वरूप हुआ था।


(iii) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना ..... में हुई।


(iv) विषैली गैसों के विसर्जन से______प्रदूषण होता है।


(v) भारत के पहले तीन चुनावों में______ का प्रभुत्व रहा।


(vi) 'जय जवान, जय किसान' का नारा (स्लोगन)____ ने दिया था।


(vii) भारतीय भू-भाग के______क्षेत्र को सात बहनों का भाग कहा जाता है। 

उत्तर- (i) बर्नार्ड बारुस, (ii) मैस्ट्रिच संधि, (iii) 1945, (iv) वायु, (v) कांग्रेस, (vi) लाल बहादुर शास्त्री, (vii) पूर्वोत्तर। 


प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए-                    1×6=6


"क"                                'ख'


(i) नाटो                            (अ) पेरिस


(ii) पी.डब्ल्यू.जी.                (ब) 8 अगस्त 1963


(iii) यूनेस्को मुख्यालय         (स) अप्रैल 1949


(iv) वैश्विक ग्राम का निर्माण  (द) 28 मई, 1977


(v) कामराज योजना           (य) प्यूपल्स वार ग्रुप


(vi) शाह आयोग की नियुक्ति (र) वैश्वीकरण


उत्तर- (i)-> (स), (ii)-> (य), (iii)-> (अ), (iv)-> (र), (v)-> (ब), (vi)-> (द) ।


प्रश्न 4. प्रत्येक का एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए-      1×7=7                                   

(i) ताशकन्द किस देश की राजधानी है ?

(ii) चीन ने भारत पर कब आक्रमण किया था ?

(iii) नई अवधारणा के अनुसार सुरक्षा का क्या अर्थ है ?

(iv) हैदराबाद का भारत में विलय कब हुआ ?

(v) 'प्लाण्ड इकोनॉमी फॉर इण्डिया' के लेखक का नाम लिखिए। 

(vi) लोकनायक जय प्रकाश नारायण किस नाम से प्रसिद्ध थे?

(vii) 1967 से 1971 के मध्य अधिकतम गठबन्धन सरकारें बनाने का कीर्तिमान किस राज्य का है ?


उत्तर- (i) उज्बेकिस्तान, (ii) 1962 में, (iii) मानव सुरक्षा, (iv) 1948, (v) एम. विश्वेश्वरैया, (vi) जे. पी., (vii) उत्तर प्रदेश ।


प्रश्न 5. निम्नलिखित के सत्य या असत्य में उत्तर दीजिए-                                            1×6= 6


(i) स्वतन्त्रता की घोषणा करने वाला प्रथम सोवियत गणराज्य लिथुआनिया था।


(ii) सभी दक्षिण एशियाई देशों में सदैव लोकतान्त्रिक व्यवस्था रही है। 


(iii) भारत को पारम्परिक एवं अपारम्परिक खतरों का सामना करना पड़ा।


(iv) स्वतन्त्र राज्य बनने से पूर्व उत्तराखण्ड मूल राज्य छत्तीसगढ़ का अंग था।


(v) भारत ने शुरू से ही पड़ोसी राष्ट्रों के प्रति सहयोग का दृष्टिकोण रखा है।


(vi) ताड़ी विरोधी आन्दोलन महिला आन्दोलन का एक हिस्सा बना ।


उत्तर- (i) सत्य, (ii) असत्य, (iii) असत्य, (iv) असत्य, (v) सत्य, (vi) सत्य ।


प्रश्न 6. शीत युद्ध किन साधनों से लड़ा जाता है ?   2

अथवा

महाशक्तियों के बीच गहरी प्रतिद्वन्द्विता होने के बाद भी शीत युद्ध वास्तविक युद्ध का रूप क्यों नहीं ले पाया ?


प्रश्न 7. सोवियत संघ के पतन का प्रमुख कारण बताइए।

अथवा

रूस में कितने प्रदेश हैं ?


प्रश्न 8. अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति में प्रभुत्व का क्या अर्थ है ?  2

अथवा

अमेरिकी प्रभुत्व कब से प्रारम्भ हुआ ?


प्रश्न 9. शिमला समझौता किनके मध्य हुआ ? कोई दो शर्तें लिखिए। 2

अथवा

ताशकन्द समझौता किनके मध्य हुआ ? कोई दो शर्तें लिखिए।


प्रश्न 10. सुरक्षा की पारंपरिक धारणा के दो रूप लिखिए। 2

अथवा

सुरक्षा की अपारम्परिक धारणा के दो पक्ष लिखिए।


प्रश्न 11. वैश्वीकरण में किसका कोई महत्व नहीं है ?  2

अथवा

वैश्वीकरण की प्रक्रिया में विश्व में कल्याणकारी राज्य की धारणा का स्थान किस धारणा ने ले लिया है ?


प्रश्न 12. आजादी के बाद भारत में कांग्रेस के प्रभुत्व का दौर क्यों रहा ? उत्तर- पृष्ठ संख्या 121 पर प्रश्न संख्या का उत्तर देखें।

अथवा

भारत एवं मैक्सिको दोनों में लम्बी समयावधि तक एकदलीय प्रभुत्व रहा, लेकिन दोनों में काफी अन्तर था। बताइए कि वह अन्तर क्या था ?


प्रश्न 13. प्रिवीपर्स का क्या अभिप्राय है ?   2

अथवा

दल बदल का क्या अर्थ है ?


प्रश्न 14. किसान आन्दोलन का प्रमुख उद्देश्य क्या है ? 2

अथवा

दिल्ली में सूचना के अधिकार को लेकर राष्ट्रीय समिति का गठन कब और किसके द्वारा किया गया ?


प्रश्न 15. मिजोरम की समस्या के समाधान हेतु समझौता कब किया गया तथा समझौते के बाद वहाँ का मुख्यमन्त्री कौन बना ?  2

अथवा

क्षेत्रीय आकांक्षाओं का एक आधारभूत सिद्धान्त क्या है ?


प्रश्न 16. सोवियत अर्थव्यवस्था को अमेरिकी अर्थव्यवस्था से अलग करने वाली तीन विशेषताएँ लिखिए।  3

अथवा

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सोवियत संघ के महाशक्ति के रूप में उभरने के तीन कारण लिखिए।


प्रश्न 17. क्षेत्रीय संगठनों के गठन पर भौगोलिक निकटता का क्या प्रभाव पड़ता है ?  3

अथवा

यूरोपीय संघ की कोई तीन विशेषताएँ (लक्षण) लिखिए।


प्रश्न 18. नियोजन का अर्थ लिखते हुए उसके तीन उद्देश्य बताइए। 

अथवा

नीति आयोग की संरचना (गठन) लिखिए।


प्रश्न 19. 'युवा तुर्क' से आप क्या समझते हैं ? 

अथवा

'शाह आयोग' की नियुक्ति क्यों की गई तथा इस आयोग के क्या निष्कर्ष थे ?


प्रश्न 20. शीत युद्ध की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।  4

अथवा

गुट निरपेक्षता की नीति के प्रमुख लक्षण लिखिए। 


प्रश्न 21. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग लिखते हुए किसी एक को समझाइए।   4 

अथवा

विश्व बैंक की कार्यप्रणाली एवं कार्यों पर प्रकाश डालिए ।


प्रश्न 22. शरणार्थी समस्या का स्वरूप क्या था ? 4

अथवा

भारत विभाजन के प्रमुख कारण लिखिए।।


प्रश्न 23. भारतीय विदेश नीति के निर्धारक तत्व लिखिए।  4

अथवा

पंचशील के सिद्धान्त लिखिए।




Post a Comment

Previous Post Next Post

left

ADD1