Class 5th Hindi varshik paper 2023 MP Board || कक्षा पांचवी हिंदी वार्षिक पेपर 2023 एमपी बोर्ड

top heddar

Class 5th Hindi varshik paper 2023 MP Board || कक्षा पांचवी हिंदी वार्षिक पेपर 2023 एमपी बोर्ड

Class 5th Hindi varshik paper 2023 MP Board || कक्षा पांचवी हिंदी वार्षिक पेपर 2023 एमपी बोर्ड

Class 5th Hindi varshik paper 2023 MP Board,कक्षा पांचवी हिंदी वार्षिक पेपर 2023 एमपी बोर्ड,वार्षिक परीक्षा कक्षा 5 हिंदी का पेपर,कक्षा 5 वीं हिंदी वार्षिक परीक्षा पेपर 2023 25 मार्च,

वार्षिक मूल्यांकन प्रश्न पत्र 2022-23

कक्षा-5वीं

विषय-हिंदी

समय-2:30 घंटे                                   पूर्णांक-60


बहुविकल्पीय प्रश्न (प्र.1-10)


निर्देश : प्रश्नों को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए–


प्रश्न 1. 'पथ' शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या होगा–

(अ) रास्ता                            (ब) नदी

(स) मैदान                            (द) अग्रि

उत्तर - (अ) रास्ता


प्रश्न 2. 'प्रशंसा' शब्द का विलोम शब्द होगा–

(अ) तारीफ                          (ब) खुशी

(स) निंदा                             (द) प्रसन्न

उत्तर - (स) निंदा


प्रश्न 3. आप टीवी पर क्रिकेट मैच देख रहे हो, आपने देखा कि इसमें दो टीम आपस में मैच खेलती हैं, 1 टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं–

(अ) 14                              (ब) 11

(स) 23                               (द) 9

उत्तर -    (ब) 11


प्रश्न 4. हामिद मेले से क्या लेकर आता है–

(अ) खिलौने                            (ब) मिठाई

(स) चिमटा                              (द) कपड़े

उत्तर - (स) चिमटा


प्रश्न 5. नीचे दिया गया चित्र किस घटना को प्रदर्शित करता है–

(अ) मेला                             (ब) लड़ाई

(स) खेल                             (द) पानी पीना

उत्तर - (स) खेल


प्रश्न 6. आपके मम्मी की दो बहने हैं, उनकी छोटी बहन आपकी क्या लगेगी?

(अ) बुआ                              (ब) मौसी

(स) मामी                              (द) नानी

उत्तर - (ब) मौसी


प्रश्न 7. रवि, दिनकर, दिवाकर, भास्कर निम्न में से किसके पर्यायवाची रूप हैं–

(अ) चांद के                              (ब) सूरज के

(स) पृथ्वी के                             (द) नदी के

उत्तर - (ब) सूरज के


प्रश्न 8. निम्न में से कौन सा शब्द बादल का पर्यायवाची शब्द नहीं है–

(अ) जलधर                              (ब) जलद

(स) सरिता                                (द) मेघ

उत्तर - (स) सरिता


प्रश्न 9. 'नौ दो ग्यारह होना' का सही अर्थ है–

(अ) मिलकर कार्य करना                              

(ब) धोखे में रखना

(स) भाग जाना                               

(द) सबक सिखाना

उत्तर - (स) भाग जाना


प्रश्न 10. निम्नलिखित चिन्हों में कौन-सा एक प्रश्नवाचक चिन्ह है–

(अ) ()                                (ब) =

(स) ?                                 (द) !

उत्तर - (स) ?


लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र.11-20)


निर्देश : नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए–


प्रश्न 11. इस चित्र में दिखाई दे रहे खेल का नाम बताइए। और हमारे देश का राष्ट्रीय खेल क्या है? लिखिए।

उत्तर - चित्र में दिखाई दे रहा खेल शतरंज है।

हमारे देश का राष्ट्रीय खेल हॉकी है।


प्रश्न 12. अगर आपके घर अचानक मेहमान आ जाते हैं, तो आप कैसा व्यवहार करेंगे?

उत्तर - मेहमान को नमस्ते करेंगे।

उनके पैर छुएंगे।

उन्हें पीने के लिए पानी देंगे।


प्रश्न 13. अपने स्कूल के बारे में 4 वाक्य लिखिए।

उत्तर- 

1.मेरा विद्यालय बहुत सुंदर है।

2. विद्यालय में 4 कमरे हैं।

3. हर कमरे में बोर्ड लगे हुए हैं।

4. विद्यालय बहुत स्वच्छ है।


प्रश्न 14. यदि आप वनमाली होते तो बगीचे में आप क्या-क्या कार्य करते?

उत्तर - अगर हम वनमाली होते तो, पौधों की देखरेख करते उन्हें जल देते। तथा खराब पतियों को तोड़ देते।


प्रश्न 15. आप मातृभूमि की सेवा के लिए क्या-क्या कार्य करेंगे?

उत्तर - स्वच्छता बनाए रखेंगे, पेड़ लगाएंगे, पानी व बिजली की बचत करके हम अपनी मातृभूमि की रक्षा करेंगे।


प्रश्न 16. हम दूसरों की मदद किस प्रकार कर सकते हैं?

उत्तर - किसी की सहायता करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि हमें सामने वाले का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। उसके ऊपर एहसान जताकर आप उसकी सहायता ना करें बल्कि उसे संबल दें।


प्रश्न 17. सूरबाला के गहने किससे गुंथें थे?

उत्तर - सूरबाला के गहने फूलों से गुंथें थे?


प्रश्न 18. चित्र को देखकर 5-7 वाक्य लिखें।

उत्तर - 

1.चित्र में किसी मेले को बताया है।

2.कुछ लोग चिमटे बेच रहे हैं।

3.कुछ लोग मटके बेच रहे हैं।

4.मिठाईयां बनी है।

5.बच्चे झूला झूल रहे हैं।


प्रश्न 19. यदि सूरज नहीं होता तो क्या होता?

उत्तर - यदि सूरज नहीं होता तो पृथ्वी पर अंधकार छा जाता। कपड़े सुखाने में परेशानी होती।


प्रश्न 20. हामिद की दादी का गुस्सा स्नेह में कैसे बदल गया?

उत्तर - हामिद की दादी हामिद के हाथ में लोहे का चिपटा देखकर गुस्सा हो गई क्योंकि हामिद ने कुछ भी खाया पिया नहीं और चिमटा खरीद लाया। किंतु जब हामिद ने चिमटा खरीदने का कारण बताया तब दादी को लगा कि उसे दादी की कितनी याद है। तुरंत ही उनका गुस्सा स्नेह में बदल गया।


इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇


MP Board class 5th Hindi varshik paper full solution 2023


MP Board class 5th English varshik paper full solution 2023



Post a Comment

Previous Post Next Post

left

ADD1