MP Board 12th Geography Set B pre board paper solution 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं भूगोल सेट बी संपूर्ण हल 2023

top heddar

MP Board 12th Geography Set B pre board paper solution 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं भूगोल सेट बी संपूर्ण हल 2023

MP Board 12th Geography Set B pre board paper solution 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं भूगोल सेट बी संपूर्ण हल 2023

MP Board pre board class 12th Geography Set B full solution 2023,12th Geography set b pre board paper,MP Board pre board time table 2023,एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं भूगोल सेट बी का पेपर,12वीं भूगोल का पेपर प्री बोर्ड,

अभ्यास प्रश्न पत्र-2023

कक्षा-12

विषय-भूगोल

सेट-B

समय:3 घंटे                                        पूर्णांक:70


निर्देश-


1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।

2. प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ट प्रश्न है प्रत्येक प्रश्न के लिए 1x28=28 अंक निर्धारित है।

3. प्रश्न क्रमांक 06 से 13 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है शब्द सीमा 30 शब्द है। 

4. प्रश्न क्रमांक 14 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है शब्द सीमा 75 शब्द है ।

5. प्रश्न क्रमांक 18 के लिए 4 अंक निर्धारित है शब्द सीमा 120 शब्द है ।

6. प्रश्न क्रमांक 19 और 20 मानचित्र आधारित है प्रत्येक प्रश्न पर 5 अंक निर्धारित है।


1.सही विकल्प का चयन कर लिखिए -       (1X5=5)


(1) नव-निश्चयवादी विचारधारा का प्रतिपादन किया है-

(अ)ग्रिफिथ टेलर                  (ब) ब्‍लाश

(स) हम्बोल्ट                        (द) रेंटजेल

उत्तर - (अ)ग्रिफिथ टेलर


(2) निम्र में से विरल जनघनत्व वाले क्षेत्र की पहचान कीजिये-

(अ) पश्चिमी यूरोप                

(ब) दक्षिण-पूर्व एशिया

(स) पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया 

(द) उत्तर-पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका

उत्तर - (स) पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया 


(3) कपास उत्पादन में भारत का कौन-सा स्थान है-

(अ) प्रथम                        (ब) द्वितीय

(ग) तृतीय।                       (द) चतुर्थ

उत्तर - (ब) द्वितीय


(4) गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की स्थापना का वर्ष है-

(अ) 1984                          (ब) 1986

(स) 1994                           (द) 1975

उत्तर - (अ) 1984


(5) निम्न में से सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है-

(अ) उतरप्रदेश                      (ब)बिहार

(स) राजस्थान                      (द)महाराष्ट्र

उत्तर - (ब)बिहार


2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -            (1x6=6)


(1).....महाद्वीप में विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या निवास करती है।

उत्तर - एशिया

(2) अमेजन नदी बेसिन में ….. जनसंख्या पाई जाती है।

उत्तर - विरल

(3) भारत में नियमित जनगणना ….. वर्ष से प्रारंभ हुई।

उत्तर - 1881

(4) महू …. नगर की श्रेणी में आता है।

उत्तर - गैरिसन

(5) भोजन संग्रह एवं आखेट …. क्रियाएं हैं।

उत्तर- प्राथमिक

(vi) भारत का जनसंख्या घनत्व …. व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. है।

उत्तर - 382


3 सही जोड़ियां बनाकर लिखिए-         (1X5=5)

   

'A'                                         'B'


(1)भूगोल में क्षेत्रीय विभेदन       (क) ओसाका प्रदेश

(2) जापान                           (ख) 1930 का दशक

(3) यूरेशिया                          (ग) 2014

(4)सोवियत संघ                     (घ) स्टेपीज

(5)राष्ट्रीय युवा नीति                (ड़)कोलखहोज


उत्तर -


भूगोल में क्षेत्रीय विभेदन   -         1930 का दशक

जापान                   -               ओसाका प्रदेश

यूरेशिया                  -                      स्टेपीज

सोवियत संघ          -                      कोलखहोज

राष्ट्रीय युवा नीति          -                  2014



3. एक वाक्य में उत्तर लिखिए-         (1X6=6)


(1) महामार्ग किस प्रकार की सड़के हैं?

उत्तर - दूरस्थ स्थानों को जोड़ने वाली पक्की सड़क है।

(2) स्थानांतरी कृषि को उत्तर पूर्वी भारत में किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर - झूमिंग कृषि

(3) भारत का सबसे कम जनघनत्व वाले प्रदेश का नाम लिखिए।

उत्तर - अरुणाचल प्रदेश

(4) किसके कारण जीवों की कई जातियां या तो लुप्त हो गयी है संकटापन्न हैं?

उत्तर - अवैध शिकार के कारण

(5) विशाखापट्नम बंदरगाह किस राज्य में स्थित है?

उत्तर - आंध्र प्रदेश

(6) INSAT का पूरा नाम लिखिए।

उत्तर - Indian National Satellite 


5 सत्य / असत्य लिखिए-                 (1X6=6)


(1) विकसित देशों में विकासशील देशों की तुलना में जनसंख्या वृद्धि अधिक है।    असत्य 

(2) डेरी कृषि का कार्य नगरों एवं औधोगिक केंद्रों से दूर किया जाता है।      असत्य 

(3) स्मार्ट सिटी मिशन का सम्बन्ध शहरों से है।  सत्य 

(4) देश के कुल चाय उत्पादन में असम राज्य प्रथम स्थान पर है।    सत्य 

(5) धरातलीय एवं भौम जल का सबसे अधिक उपयोग कृषि में होता है।    सत्य 

(6) तेलंगाना मैग्नीज उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। असत्य 


6. मानव भूगोल की एक मान्य परिभाषा लिखिए।

उत्तर - मानव भूगोल - मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी तथा क्रियाशील मानव के बीच परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है।


7. अशोधित जन्म दर से क्या अभिप्राय है?

उत्तर - अशोधित जन्मदर - किसी 1 वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों पर जन्मे जीवित बच्चों की संख्या को अशोधित जन्म दर कहते हैं।

जन्म दर = जीवित बच्चों की संख्या/कुल जनसंख्या


8. मानव विकास के उपागम लिखिए।

उत्तर - मानव विकास के उपागम निम्नलिखित हैं-

  • आय उपागम

  • कल्याण उपागम

  • न्यूतक उपागम

  • क्षमता उपागम


9. सहारा एवं एशिया के मरुस्थलों में पाले जाने वाले पशुओं के नाम लिखिए।

उत्तर - सहारा एवं एशिया के  मरुस्थलों में पाले जाने वाले पशुओं के नाम निम्न हैं -

हाथी, शेर, जिराफ, शुतुरमुर्ग, भेड़


10. फुटकर व्यापार से क्या आशय है?

उत्तर - फुटकर व्यापार से तात्पर्य ऐसे व्यापार से है जिसमें व्यापारी थोक व्यापारी से माल क्रय करके थोड़ी-थोड़ी मात्रा में उपभोक्ता को बेचता है। फुटकर व्यापार कहलाता है।


11. जनसंख्या घनत्व से आप क्या समझते हैं?

उत्तर - 1 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं।

जनसंख्या घनत्व = प्रदेश की कुल जनसंख्या/प्रदेश का कुल क्षेत्रफल


12. नगरीय बस्तियों की कोई दो विशेषताएं लिखिए।

उत्तर - नगरिय बस्तियों की विशेषताएं निम्न हैं -

1.नगरीय बस्तियां आकार में बड़ी होती हैं। उनका एक संहत रूप होता है।

2. नगरीय बस्तियों के लोग विभिन्न प्रकार के कार्यों में लगे होते हैं।


13. ध्वनि प्रदूषण के दो कारण लिखिए।

उत्तर - ध्वनि प्रदूषण के दो कारण निम्न हैं-

1.तेज गति से चलने वाली मोटर वाहन के कारण।

2. फैक्ट्री में चलने वाली मशीनों के कारण।


14. रोपण कृषि की तीन विशेषताएं लिखिए।      3

उत्तर - रोपण कृषि की तीन विशेषताएं निम्नलिखित हैं -


(i) एकल फसलों की प्रधानता - रोपण कृषि में एकल फसलों की प्रधानता इसकी सबसे प्रमुख विशेषता में से एक है। भारत में चाय, कॉफी एवं गन्ना आदि फसलें इसके अंतर्गत सर्वाधिक उगाई जाती हैं।

(ii) कृषि के एक बड़े भू-भाग की प्रधानता - रोपण कृषि के अंतर्गत कृषि का एक बहुत ही बड़ा भू-भाग इसकी दूसरी सबसे प्रमुख विशेषता में से एक है इसके अंतर्गत सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्रफल पर विभिन्न प्रकार की फसलों का उत्पादन किया जाता है।

(iii) आधुनिक कृषि पद्धति - रोपण कृषि में आधुनिक पद्धति का सर्वाधिक प्रयोग विभिन्न प्रकार की फसलों के उत्पादन में किया जाता है।


15. लघु एवं कुटीर उद्योगों में तीन अंतर लिखिए।


लघु उद्योग

कुटीर उद्योग

इस उद्योग में थोड़ी सी पूंजी द्वारा छोटी-छोटी मशीनों की सहायता से वस्तुओं का निर्माण किया जाता है।

इस उद्योग में वस्तुओं का निर्माण स्थानीय कच्चे माल का प्रयोग करके घरों में किया जाता है। कम पूंजी की आवश्यकता होती है।

इस उद्योग में खिलौने बनाना, जूते बनाना, रेडियो, टीवी, गाड़ी के पुर्जे आदि।

इस उद्योग में गांव में विकसित विविध शिलप रंगाई, छपाई, चटाइयां, मिट्टी के बर्तन आदि चीजें बनाई जाती है।

गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाता है।

गुणवत्ता का विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है।


16. जनसंख्या वृद्धि के घटकों को समझाइए।

उत्तर - जनसंख्या वृद्धि के घटक निम्न हैं-

जन्म दर,

मृत्यु दर,

प्रवास

(i) जन्म दर - किसी 1 वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों पर जन्मे जीवित बच्चों की संख्या को जन्म दर कहते हैं।

(ii) मृत्यु दर - किसी 1 वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों पर मरने वाले लोगों की संख्या को मृत्यु दर कहते हैं ‌

(iii) प्रवास - किसी कारणवश व्यक्ति अपने पूर्व निवास को छोड़कर दूसरे स्थान पर जाकर बसने की प्रक्रिया को प्रवास कहते हैं।

प्रवास दो प्रकार का होता है-

  • उत्प्रवास

  • अप्रवास


17. सतत पोषणीय विकास की अवधारणा को समझाइए।

उत्तर - भावी पीढ़ी के हितों को बिना नुकसान पहुंचाए वर्तमान समाज की आवश्यकताओं को पूरा करना सतत् पोषणीय विकास कहलाता है। वर्तमान तथा भविष्य पीढ़ियों के जीवन को गुणवत्ता बनाए रखना इनका मुख्य उद्देश्य है। यह उन गतिविधियों को कम करता है जो प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है।




Post a Comment

Previous Post Next Post

left

ADD1