UP Board Class 10 Hindi real paper 2023 || कक्षा 10वीं हिंदी वार्षिक परीक्षा पेपर
अनुक्रमांक ……..............
नाम …….......................
901 801(AB)
2023
हिंदी
समय : 3 घंटे 15 मिनट ] [पूर्णांक : 70
नोट : प्रारंभ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
(Note) : First 15 minutes are allotted for the.
candidates to read the question paper.
निर्देश : i) प्रत्येक खंड का पहला प्रश्न बहुविकल्पीय है।
जिसमें चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प
चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
ii) प्रत्येक खंड के सभी प्रश्न एक साथ करना
आवश्यक है। प्रत्येक खंड नय पृष्ठ से प्रारंभ किया
जाए।
iii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
iv) प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख दिए गए हैं।
1(क) निम्नलिखित कथनों में से कोई एक कथन सत्य है उसे पहचान कर लिखिए- 1
(i) सियारामशरण गुप्त भेंट वार्ताकार हैं।
(ii) 'मैला आंचल' शैलेश मटियानी का प्रसिद्ध उपन्यास है।
(iii) इलाचंद्र जोशी सफल उपन्यासकार हैं।
(iv) रामविलास शर्मा ख्याति प्राप्त कवि हैं।
(ख) निम्नलिखित कृतियों में से किसी एक के लेखक का नाम लिखिए। 1
(i) 'एक घूंट' (ii) 'पंचपात्र'
(iii)'शिक्षा एवं संस्कृति' (iv) 'अनंत आकाश'
(ग) 'प्रेमचंद अपने घर' में किस विधा की रचना है। 1
(घ) 'कलम का सिपाही' किस साहित्यकार की जीवनी है। 1
(ड़) किसी एक एकांकी लेखक का नाम लिखिए। 1
2(क) रीतिकाल के दो कवियों के नाम लिखिए। 1+1= 2
(ख) प्रगतिवादी युग की दो प्रमुख प्रवृत्तियां लिखिए। 1+1=2
(ग) निम्नलिखित रचनाओं में से किसी एक रचना के रचयिता का नाम लिखिए- 1
(i) त्रिधारा (ii) पंचवटी
(iii) लोकायतन (iv) अग्नि रेखा
3. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक के नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 2+2+2=6
(क) जिंदगी को मौत के पंजों से मुक्त कर उसे अमर बनाने के लिए आदमी ने पहाड़ काटा है। किस तरह इंसान की खूबियों की कहानी सदियों बाद आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाई जाए, इसके लिए आदमी ने कितने ही उपाय सोचें और किए। उसने चट्टानों पर अपने संदेश खोदे, ताडों-से ऊंचे धातुओं-से चिकने पत्थर के खंभे खड़े किए, तांबे और पीतल के पत्थरों पर अक्षरों के मोती बिखेरे और उसके जीवन मरण की कहानी सदियों के उतार पर सरकती चली आई, चली आ रही है, जो आज हमारी अमानत-विरासत बन गई है।
(अ) प्रस्तुत गद्यांश का संदर्भ लिखिए।
(ब) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
(स) व्यक्ति ने आगामी पीढ़ी तक अपनी बातों को पहुंचाने के लिए क्या-क्या किया है?
(ख) विश्वासपात्र मित्र जीवन की एक औषधि है। हमें अपने मित्रों से यह आशा रखनी चाहिए कि वे उत्तम संकल्पों से हमें दृढ़ करेंगे, दोषों और त्रुटियों से हमें बचाएंगे, हमारे सत्य, पवित्रता और मर्यादा के प्रेम को पुष्ट करेंगे, जब हम कुमार्ग पर पैर रखेंगे, तब वे हमें सचेत करेंगे, जब हम हतोत्साहित होंगे, तब वे हमें उत्साहित करेंगे। सारांश यह है कि वे हमें उत्तमतापूर्वक जीवन-निर्वाह करने में हर तरह से सहायता देंगे। सच्ची मित्रता में उत्तम-से-उत्तम वैद्य की-सी निपुणता और परख होती है, अच्छी-से-अच्छी माता का-सा धैर्य और कोमलता होती है। ऐसी ही मित्रता करने का प्रयत्न प्रत्येक पुरुष को करना चाहिए।
(अ) प्रस्तुत गद्यांश के पाठ और लेखक का नाम लिखिए।
(ब) रेखांकित अंशों की व्याख्या कीजिए।
(स) व्यक्ति को अपने मित्रों से कैसी उम्मीद रखनी चाहिए।
4. निम्नलिखित पद्यांश में से किसी एक की संदर्भ-सहित व्याख्या कीजिए और उसका काव्यगत सौंदर्य भी स्पष्ट कीजिए- 1+4-1=6
(क) चरन- कमल बंदों हरि राइ।
जाकी कृपा पंगु गिरि लंघै, अंधे कौ सब कुछ दरसाइ।।
बहिरौ सुनै,गूंग पुनि बोलै,रंक चलै सिर छत्र धराई।
सूरदास स्वामी करुनामय, बार-बार बंदौं तिहिं पाई।।
(ख) सुनि सुंदर बैन सुधारस-साने, सयानी है जानकी जानी भली।
तिरछे करि नैन दे सैन तिन्हैं समुझाइ कछू मुसकाइ चली।।
तुलसी तेहि ओसर सोहें सवै अवलोकति लोचन-लाहु अली।
अनुराग-तड़ाग में भानु उदै बिगसी मनो मंजुल कंज-कली।।
5. (क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक लेखक का जीवन-परिचय दीजिए एवं उनकी किसी एक रचना का नाम लिखिए। 2+1=3
(i) डॉ राजेंद्र प्रसाद
(ii) आचार्य रामचंद्र शुक्ल
(iii) जयशंकर प्रसाद।
(ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन-परिचय दीजिए तथा उनकी किसी एक रचना का नाम लिखिए। 2+1=3
(i) सूरदास
(ii) बिहारी लाल
(iii) मैथिलीशरण गुप्त।
6. निम्नलिखित संस्कृत गद्यांश संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद कीजिए। 1+3=4
एषा नगरी भारतीय संस्कृते: संस्कृतभाषायाश्च केंद्रस्थलम् अस्ति। इत एव संस्कृत वाङ्मयस्य संस्कृतेश्च आलोक: सर्वत्र प्रसृतः। मुगलयुवराज: दाराशिकोह: अत्रागत्य भारतीय दर्शन-शास्त्राणाम् अध्ययनम् अकरोत्। स तेषां ज्ञानेन तथा प्रभावित: अभवत् , यत् तेन उपनिषदाम् अनुवादः पारसीभाषायां कारित:।
अथवा
बंधनं मरणं वापि जयो वापि पराजय: ।
उपयत्र समो वीर: वीर भावो हि वीरता।।
7(क) अपनी पाठ्य पुस्तक में से कण्ठस्थ किया हुआ कोई एक श्लोक लिखिए, जो इस प्रश्न पत्र में न आया हो। 2
(ख) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में लिखिए। 1+1=2
(i) वाराणसी कस्याः भाषायाः केन्द्रम् अस्ति?
(ii) चंद्रशेखर: क: आसीत्?
(iii) भारतीय संस्कृते: मूलं किम् अस्ति?
(iv) पुरुराज: केन सह युद्धम् अकरोत् ?
8. (क) 'करुण' रस अथवा 'हास्य' रस की परिभाषा सोदाहरण लिखिए। 2
(ख) 'उपमा' अलंकार अथवा 'उत्प्रेक्षा' अलंकार की परिभाषा तथा उदाहरण दीजिए। 2
(ग) 'सोरठा' अथवा 'रोला' की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 2
9. (क) निम्नलिखित उपसर्गों में से किन्हीं तीन के मेल से एक-एक शब्द बनाइए। 1+1+1=3
(i) अनु
(ii) परि
(iii) अभि
(iv) अप
(v) सु
(vi) अधि
(ख) निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रत्ययों का प्रयोग करके एक-एक शब्द बनाइए। 1+1=2
(i) पुन
(ii) आई
(iii) यट
(iv) हट
(v) ता
(ग) निम्नलिखित में से किन्हीं दो में समास विग्रह कीजिए तथा समास के नाम लिखिए। 1+1=2
(i) पाप-पुण्य
(ii) नवरत्न
(iii) तिरंगा
(iv) जलवायु
(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो शब्दों के तत्सम रूप लिखिए। 1+1=2
(i) कपूत
(ii) कुवा
(iii)जीरण
(iv) दूध
(v) चरन
(ड़) निम्नलिखित में से किन्हीं दो शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए। 1+1=2
(i) अग्नि
(ii) आम
(iii) किनारा
(iv) पक्षी
10. (क) निम्नलिखित में से किन्हीं दो में संधि विच्छेद कीजिए और संधि का नाम लिखिए। 1+1=2
(i) प्रत्येक:
(ii) पित्राज्ञा
(iii) यद्यपि
(iv) प्रत्युत्तरम्
(ख) निम्नलिखित शब्दों के षष्ठी विभक्ति का बहुवचन रूप लिखिए। 1+1=2
(i) 'मधु' अथवा 'नदी'
(ii) 'फल' अथवा 'मति'
(ग) लिखित में से किसी एक की धातु, लकार, पुरुष तथा वचन का उल्लेख कीजिए। 2
(i) पठतम्
(ii) अहसत
(iii) अपठम्
(iv) हसामि
(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए। 1+1=2
(i) सभी सुखी हों।
(ii) बालिका खेल रही हैं।
(iii) पेड़ से पत्ते गिरते हैं।
11. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए। 6
(i) स्वदेश प्रेम
(ii) प्रदूषण की समस्या
(iii) मोबाइल फोन से होने वाले दुष्परिणाम
(iv) जनसंख्या वृद्धि एक अभिशाप
12. स्वपठित खंडकाव्य के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक खंड के प्रश्नों के उत्तर लिखिए। 3
(क) (i) 'जय सुभाष' खंडकाव्य के प्रमुख पात्र की चारित्रिक विशेषताएं लिखिए।
(ii) 'जय सुभाष' खंडकाव्य के प्रमुख सप्तम सर्ग की कथा अपने शब्दों में लिखिए।
(ख) (i) 'तुमुल' खंडकाव्य के तृतीय सर्ग का कथानक लिखिए।
(ii) 'तुमुल' खंडकाव्य के आधार पर 'मेघनाद-प्रतिज्ञा' का वर्णन कीजिए।
(ग) (i) 'कर्मवीर भरत' खंडकाव्य के आधार पर कैकेई का चरित्र चित्रण कीजिए।
(ii) 'कर्मवीर' भारत के पंचम सर्ग 'वनगमन' का सारांश लिखिए।
(घ) (i) 'मुक्तिदूत' खंडकाव्य का सारांश लिखिए।
(ii) 'मुक्तिदूत' खंडकाव्य के नायक गांधी जी का चरित्र चित्रण कीजिए।
(ड़) (i) 'मेवाड़ मुकुट' के प्रथम सर्ग 'अरावली' का सारांश लिखिए।
(ii) 'मेवाड़ मुकुट' के खंडकाव्य के नायक की चारित्रिक विशेषताएं लिखिए।
(च) (i) 'ज्योति जवाहर' खंड काव्य के आधार पर जवाहरलाल नेहरू का चरित्र-चित्रण कीजिए।
(ii) 'ज्योति जवाहर' खंड काव्य कथावस्तु अपने शब्दों में लिखिए।
(छ) (i) 'मातृ-भूमि के लिए' खंडकाव्य के प्रथम सर्ग का सारांश लिखिए।
(ii) 'मातृ-भूमि के लिए' खंडकाव्य के नायक का चरित्र चित्रण कीजिए।
(ज) (i) 'कर्ण' खंडकाव्य के द्वितीय सर्ग की कथा अपने शब्दों में लिखिए।
(ii)'कर्ण' खंडकाव्य के किसी एक प्रमुख पात्र का चरित्रांकन कीजिए।
(झ) (i) 'अग्रपूजा' खंडकाव्य के नायक का चरित्र चित्रण कीजिए।
(ii) 'अग्रपूजा' खंडकाव्य के चतुर्थ सर्ग का कथासार अपने शब्दों में लिखिए।
मित्रों अगर आप एक पेपर का उत्तर देखना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें। और इसके साथ में आपको कक्षा दसवीं के सभी पेपर मिल जाएंगे।
👉 UP Board Exam 2023 Class 10th All Paper & PDF Download with Solution
अन्य पेपर भी देखें -
• यूपी बोर्ड 2023 परीक्षा कक्षा 10वीं विज्ञान रियल पेपर
• यूपी बोर्ड 2023 परीक्षा कक्षा 10वीं हिंदी रियल पेपर
• यूपी बोर्ड 2023 परीक्षा कक्षा 10वीं अंग्रेजी रियल पेपर
• यूपी बोर्ड 2023 परीक्षा कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान रियल पेपर
Post a Comment