RBSE Board class 12th economics half yearly real paper 2022-23 || आरबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र रियल पेपर 2022

top heddar

RBSE Board class 12th economics half yearly real paper 2022-23 || आरबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र रियल पेपर 2022

RBSE Board class 12th economics half yearly real paper 2022-23 || आरबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र रियल पेपर 2022

#12th economics halfyearly exam paper 2022-23 mp board,#class 12th economics halfyearly paper 2022-23 full solution,bihar board exam paper,class 12 economics half yearly question paper 2022-23,uk board paper,jharkhand board model paper,class 12th economics half yearly exam,class 11th half yearly paper 2022-23,half yearly exam class 12 economics paper,rbse class 11th english half yearly paper 2022-23,rbse class 12th model paper 2023,class 12th half yearly paper 2021,#कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र पूरक परीक्षा पेपर 2022 एमपी बोर्ड,कक्षा 12 अर्थशास्त्र पेपर 2022,त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र mpboard,कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र पेपर त्रैमासिक परीक्षा 2022,#12वीं पूरक परीक्षा पेपर 2022,कक्षा 12 वी अर्थशास्त्र त्रैमासिक पेपर 2022,अर्थशास्त्र कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा 2022,त्रैमासिक परीक्षा 2022 कक्षा 12 अर्थशास्त्र पेपर,कक्षा 12वीं अंग्रेजी अर्ध्दवार्षिक पेपर 2022,त्रैमासिक पेपर कक्षा 12 वीं अर्थशास्त्र,कक्षा 12 अर्थशास्त्र का पेपर
RBSE Board class 12th economics half yearly real paper 2022-23 || आरबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं अर्थशास्त्र रियल पेपर 2022

अर्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23

विषय - अर्थशास्त्र

‌‌‌‌‌ कक्षा - 12वीं

समय - 3:15 घंटे                      पूर्णांक - 48


निर्देश - 

1.परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न पत्र पर नामांक लिखें।

2.सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं।


प्रश्न संख्या 1 से 10 तक अधिकतम शब्द सीमा 10 शब्द-


1. कीन्स के प्रसिद्ध पुस्तक का नाम लिखिए।

2. अर्थशास्त्र में स्थैतिक व प्रावैगिक शब्दों का सर्वप्रथम प्रयोग किस अर्थशास्त्री ने किया?

3. अवसर लागत किसे कहते हैं?

4. कौन सा लागत वक्र आयताकार अतिपरवलय आकृति का होता है?

5. उत्पादन फलन क्या है?

6. विक्रेताओं की थोड़ी संख्या किस बाजार में होती है।

7. वस्तु विनिमय के कोई दो दोष बताइए।

8. मूल ह्रास क्या है?

9. राष्ट्रीय खर्च योग्य आय को स्पष्ट कीजिए।

10. राजकोषीय घाटा किसे कहते हैं?


प्रश्न संख्या 11 से 19 तक अधिकतम शब्द सीमा 20 शब्द-


11. व्यष्टि एवं समष्टि अर्थशास्त्र में कोई दो अंतर बताइए?

12. बाजार मांग को एक तालिका के माध्यम से समझाइए।

13. अल्पाधिकार बाजार की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

14. आई के चक्राकार प्रभाव को समझाइए।

15. सकल राष्ट्रीय उत्पाद क्या है? बाजार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद की गणना का सूत्र लिखिए।

16. निवेश गुणक की प्रक्रिया को संक्षेप में समझाइए।

17. राजस्व प्रविष्टियां क्या है? इसके दो प्रमुख स्रोत बताइए।

18. विदेशी विनिमय बाजार का अर्थ समझाइए। इस बाजार के कोई दो एजेंट का उल्लेख कीजिए।

19. विमुद्रीकरण से क्या आशय है?


प्रश्न संख्या 20 से 27 तक अधिकतम शब्द सीमा 40-50 शब्द-


20. उपभोक्ता के इष्टतम चयन का उपयुक्त रेखा चित्र से समझाइए।

21. तालिका में दिए गए निर्गत एवं कुल लागत के आधार पर सीमांत लागत व औसत लागत की गणना कीजिए।

निर्गत (इकाइयां)

0

1

2

3

कुल लागत

40

60

76

88


22. एकाधिकार को परिभाषित कीजिए। एकाधिकारी की कोई दो शर्तें समझाइए।

23. राष्ट्रीय आय एवं आर्थिक कल्याण में संबंध की व्याख्या कीजिए।

24. मुद्रा पूर्ति के प्रमुख घटक समझाइए।

25. प्रत्याशित और संपादित निवेश में भेद कीजिए।

26. समग्र पूर्ति को रेखा चित्र की सहायता से समझाइए।

27. अदायगी संतुलन एवं व्यापार संतुलन के अंतर को स्पष्ट कीजिए।


प्रश्न संख्या 28 से 30 तक अधिकतम शब्द सीमा 250 से 300 शब्द-


28. मांग वक्र में विवर्धन तथा मांग चक्र की दिशा में गति को रेखा चित्र की सहायता से स्पष्ट कीजिए।

                                अथवा

मांग की कीमत लोच की ज्यामिति विधि को सचित्र समझाइए।

29. परिवर्तनशील अनुपातों के नियम की व्याख्या रेखाचित्र की सहायता से कीजिए।

अथवा

अल्पकाल एवं दीर्घ काल में अंतर कीजिए। पैमाने के वर्धमान, स्थिर तथा ह्रासमान प्रतिफल को समझाइए।

30. भारतीय रिजर्व बैंक के किन्हीं छ: कार्यों का वर्णन कीजिए।

अथवा

व्यापारिक बैंकों द्वारा की जाने वाली साख सृजन की प्रक्रिया को समझाइए।






RBSE Board class 12th economics half yearly real paper 2022


Post a Comment

Previous Post Next Post

left

ADD1