MP board Class 9th Hindi half yearly real paper solution 2023-24 || एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर सॉल्यूशन 2023
![]() |
Class 9th Hindi half yearly real paper solution 2022-23 MP Board || एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर सॉल्यूशन 2022 |
अर्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
कक्षा - 9वीं
विषय - हिंदी
समय - 3 घंटे पूर्णांक - 75 अंक
निर्देश -
(1) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
(2) प्रश्नों के लिए आवंटित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
(3) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं।
(4) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिया गया है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए-
1. आज भी उन्हें सम्मान से याद किया जाता है-
(अ) सामना
(ब) पूजना
(स) आदर
(द) सहारा
2. कबीर कर्मकांड के-
(अ) विरोधी थे
(ब) अनुयायी थे
(स) प्रेमी थे
(द) उदासीन
3. 'चौपाई' छंद में प्रत्येक चरण में मात्राएं होती हैं-
(अ) 16-16
(ब)13-13
(स)11-13
(द)13-11
4. वर्गों के सार्थक योग को कहते हैं-
(अ) निपात शब्द
(ब) प्रत्यय
(स) वाक्य
(द) शब्द
5. ऋषि मुनियों के गुण पहुंच गए-
(अ) गो में
(ब) बैल में
(स) घोड़े में
(द) बंदर में
6. लेखिका के अनुसार- 'मेरे नाना पक्के माने जाते थे'-
(अ) साहब
(ब) अंग्रेज
(स) वैद्य
(द) शायर
प्रश्न 2. रिक्त स्थान में सही शब्द चुनकर लिखिए-
1. छत चढ़ने के लिए …. चाहिए। (जीना/जीना)
2. रसखान चाहते हैं कि मैं पत्थर बनूं तू …. पर्वत का ही बने। (गोवर्धन/सतपुड़ा)
3. काव्य के …. भेद होते हैं? (2-3)
4. जो पढ़ा लिखा ना हो उसे …. कहते हैं। (पढ़ाकू/अनपढ़)
5. लेखक के अनुसार टोपी …. का प्रतीक है। (सम्मानीय व्यक्ति/उदार व्यक्ति)
6. जो अधिक बोलता हो उसे …. कहते हैं। (वाचाल/बड़बोला)
7. दुष्ट व्यक्तियों के साथ-साथ आदर्श …. भी होते हैं। (प्रणेता/अभिनेता)
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाकर लिखिए-
'अ' 'ब'
(i)कैदी और कोकिला सुमित्रानंदन पंत
(ii)पीपर-पात मृदुला गर्ग
सरिस मन डोला
(iii)दो बैलों की कथा हरिशंकर परसाई
(iv)प्रेमचंद के फटे जूते यमक
(v)बादल माखनलाल चतुर्वेदी
(vi)मेरे संग की औरतें प्रेमचंद
घन
प्रश्न 4. सत्य/असत्य लिखिए -
1.रसखान गोकुल में जन्म लेना चाहते थे।
2.खंडकाव्य की कथावस्तु विस्तृत होती है।
3.प्रेमचंद के जूते फटे थे।
4.मोटाई शब्द में ई प्रत्यय जुड़ा है।
5.लोकोक्ति का अर्थ है-लोक में प्रचलित उक्ति।
6.नानी के मन में स्वयं की आजादी के प्रति जुनून था।
प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर लिखिए-
1.कैदियों के हाथों में क्या होता था?
2.वर्गों की बार-बार आवृत्ति होने पर कौन सा अलंकार होता है?
3.लेखक के अनुसार प्रेमचंद किसके साथ फोटो खिंचवा रहे थे?
4.महाकाव्य में कम से कम कितने सर्ग होते हैं?
5.कबीर की प्रमुख रचना कौन सी है?
6.अन्य भाषाओं के संपर्क के कारण हिंदी में आने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?
7. लेखिका (मृदुला गर्ग) ने अपनी नानी को क्यों नहीं देखा था?
प्रश्न 6. कवि रसखान पशु, पक्षी और पहाड़ के रूप में श्रीकृष्ण का सानिध्य क्यों प्राप्त करना चाहते हैं?
अथवा
कवि को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही है?
प्रश्न 7. पद्य साहित्य के इतिहास को कितने काल में विभाजित किया गया है? नाम लिखिए।
अथवा
भक्ति काल के दो कवियों एवं उनकी रचनाओं के नाम लिखिए।
प्रश्न 8. रसखान के काव्य की काव्यगत विशेषताएं लिखिए।
अथवा
माखनलाल चतुर्वेदी के काव्य की काव्यगत विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 9. वीर रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा
शांत रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 10. तत्सम शब्द चुनकर लिखिए-
चंद्र, सपना, शाक, स्वप्न, हाथ, हस्त
अथवा
मूल शब्दों के बाद में दिए गए शब्दांश जोड़कर शब्द बनाकर लिखिए-
सम्मान+इत =
गरीब+ई =
लकड़+हारा =
कड़वा+आहट =
प्रश्न 11. छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया?
अथवा
आज की उपभोक्तावादी संस्कृति हमारे दैनिक जीवन को किस प्रकार प्रभावित कर रही है?
प्रश्न 12. नाटक एवं एकांकी में दो अंतर लिखिए।
अथवा
कहानी एवं उपन्यास में दो अंतर लिखिए।
प्रश्न 13. हरिशंकर परसाई के साहित्य की भाषा शैली लिखिए।
अथवा
श्यामाचरण दुबे के साहित्य की भाषा शैली लिखिए।
प्रश्न 14. निपात शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा
विलोम शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 15. 'मेरे संग की औरतें' पाठ के आधार पर लिखिए कि जीवन में कैसे इंसानों को अधिक श्रद्धा भाव से देखा जाता है?
अथवा
लेखिका मृदुला गर्ग अपनी नानी के व्यक्तित्व से क्यों प्रभावित थी?
प्रश्न 16. 'रस' का अर्थ स्पष्ट करते हुए 'करुण रस' की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा
'अलंकार' का अर्थ स्पष्ट करते हुए 'रूपक अलंकार' की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 17. दिए गए मुहावरों का अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग लिखिए।
1.गद्रद होना
2.बगलें झांकना
3.ईट का जवाब पत्थर से देना
अथवा
दिए गए विराम चिन्हों का प्रयोग कर वाक्य लिखिए
1.?
2. .
3. !
प्रश्न 18. दो मित्रों के बीच अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी पर संवाद (बातचीत) लिखिए।
अथवा
बस या रेलगाड़ी में से जिसमें आपने यात्रा की हो उस यात्रा पर एक अनुच्छेद अपने शब्दों में लिखिए।
प्रश्न 19. अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
"मैं जिस भारतीय प्रजातंत्र की कल्पना करता हूं, उसका अध्यक्ष कोई किसान ही होगा"। गांधी जी को यह अभिलाषा देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति होने पर निसंदेह ही फलवती सिद्ध हुई। राजेंद्र प्रसाद जन्मना या कर्मणा किसान तो नहीं थे पर किसानों के सच्चे प्रतिनिधि अवश्य थे। उनमें एक गँवई गांव के किसान जैसी सादगी, सरलता, निश्छलता और कर्मठता विद्यमान थी। उनमें किसान की तपस्या भी थी, और ये स्वभाव और वेशभूषा से ठेठ किसान लगते थे। उन्होंने कभी स्वयं को भारत की ग्रामीण संस्कृति से अलग और विशिष्ट बनाने का प्रयास नहीं किया।
प्रश्न -
1.स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
2.निसंदेह शब्द का अर्थ लिखिए?
3.विशिष्ट में कौन सा उपसर्ग है?
अथवा
अपठित पद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
साक्षी इतिहास हमी पहले जागे हैं।
जागृत सब हो रहे हमारे ही आगे हैं,
शत्रु हमारे कहां नहीं भय से भागे हैं,
कायरता से कहां प्राण हमने त्यागे हैं,
है हमी प्रकम्पित कर चुके,सुरपति तरु का भी ह्रदय
फिर एक बार है विश्व में। तुम गाओ भारत की विजय।।
प्रश्न-
1.सुरपति के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
2.'पहले जागे' से क्या आशय है।
3.हमने किसे प्रकम्पित किया है।
प्रश्न 20. काव्यांश का संदर्भ, प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए-
ऊंचे कुल का जनमिया, जे करनी ऊंच न होई
सबरन कलस सरा भरा, साध निंदा सोई।।
अथवा
क्या गाती हो?
क्यों रह-रह जाती हो?
कोकिल बोलो तो।
क्या लाती हो?
संदेशा किसका है?
कोकिल बोलो तो।
प्रश्न 21. गद्यांश की संदर्भ, प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए-
"दोनों बैलों का ऐसा अपमान कभी ना हुआ था। झूरी इन्हें फूल की छड़ी से भी ना छूता था। उसकी टिटकार पर दोनों उड़ने लगते थे। यहां मार पड़ी। आहत सम्मान की व्यथा तो थी ही, उस पर मिला सूखा भूसा"।
अथवा
"कल कानपुर के किले में एक भीषण हत्याकांड हो गया। नाना साहब की एकमात्र कन्या मैना धधकती हुई आग में जलाकर भस्म कर दी गई। भीषण अग्नि में शांत और सरल मूर्ति उस अनुपमा बालिका को जलती देख, सबने उसे देवी समझकर प्रणाम किया"।
प्रश्न 22. अपने विद्यालय के प्राचार्य को शाला-शुल्क से मुक्ति हेतु आवेदन पत्र लिखिए।
अथवा
वार्षिक परीक्षा की तैयारी का उल्लेख करते हुए पिताजी को पत्र लिखिए।
प्रश्न 23. किसी एक विषय पर लगभग (120 शब्दों में) सारगर्भित निबंध लिखिए।
1.विज्ञान के चमत्कार
2.जीवन में अनुशासन का महत्व
3.मेरा प्रिय राष्ट्रीय पर्व
4.जल ही जीवन है
5.विद्यालय का वार्षिकोत्सव
इन्हें भी पढ़ें —
MP Board class 9th Hindi half yearly real paper solution 2022
MP Board class 9th English half early exam 2022 real paper solution
MP Board class 9th science half yearly exam 2022 real paper solution
Post a Comment