CG board class 10th social science trimasik paper 2022-23 || सीजी बोर्ड कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2022
CG board class 10th social science trimasik paper 2022-23 || सीजी बोर्ड कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान त्रैमासिक पेपर 2022 |
सीजीबीएसई 10वीं प्रश्न पत्र 2022- 23(CGBSE 10th Question paper 2022 त्रैमासिक पेपर पीडीएफ डाउनलोड यहां से करें-
सीजीबीएसई 10वीं प्रश्न पत्र 2022 23 रायपुर अपनी आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 प्रश्न पत्र जारी किया जाता है। छात्रों को परीक्षा पैटर्न पूछे गए प्रश्नों के प्रकार अंक विवरण और अन्य का विश्लेषण करने के लिए सीजी बोर्ड कक्षा नवमीं के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने चाहिए सीजीबीएसई 10वीं प्रश्न पत्र इस पेज पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए गये हैं।
छात्रों को जनवरी तक लेटेस्ट सीजीबीएसई 10वीं परीक्षा 2022-23 के पाठ्यक्रम को पूरा करने का लक्ष्य रखना चाहिए, ताकि वे जल्द से जल्द सैंपल पेपर का अभ्यास शुरू कर सके। सीजीबीएसई 10वीं प्रश्न पत्र 2022-23 का अभ्यास करने से छात्रों को पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने में मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके छत्तीसगढ़ बोर्ड प्रश्न पत्र का लाभ उठाया जा सकता है। सीजीबीएसई कक्षा 10वीं प्रश्न पत्र उन्हें डाउनलोड करने के चरण उनका उपयोग कैसे करें इसके बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
सीजीबीएसई कक्षा 10वीं प्रश्न पत्र 2022-23 कैसे डाउनलोड करें-
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीजीबीएसई की वेबसाइट से सीजीबीएसई प्रश्न पत्र कक्षा 10 डाउनलोड कर सकते हैं।
1.सीजी बीएससी की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
2.वेबसाइट पेज का अंग्रेजी में अनुवाद करें।
3.शैक्षणिक परीक्षा पर क्लिक करें
4.आदर्श प्रश्न पत्र पर क्लिक करें
5.कक्षा 10 पर क्लिक करें
सीजीबीएसई 10वीं के प्रश्न पत्र 2022 के लिंक पर क्लिक करें जिसे आप लोड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं प्रश्न पत्र एक नए टैब पर प्रदर्शित होंगे।
प्रश्न पत्र डाउनलोड करें और उनका अभ्यास शुरू करें।
सीजीबीएसई कक्षा 10वीं के सैंपल पेपर्स पीडीएफ डाउनलोड करें-
छात्र नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके विभिन्न विषयों जैसे- हिंदी, अंग्रेजी, गणित और अन्य विषयों के लिए सीजीबीएसई कक्षा 10वीं सैंपल पेपर पीडीएफ प्रारूप से डाउनलोड कर सकते हैं। दोस्तों आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। दोस्तों आपको हमारी इस पोस्ट में कक्षा 9 से लेकर 12 तक के सभी त्रैमासिक पेपर के इंपॉर्टेंट क्वेश्चन आंसर प्रोवाइड किए जाएंगे
त्रैमासिक परीक्षा 2022-23
कक्षा - 10वीं
विषय - सामाजिक विज्ञान
समय : 3 घंटे पूर्णांक : 75
निर्देश-
1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिनमें 30 उप प्रश्न है प्रत्येक उप प्रश्न का एक अंक निर्धारित है।
3. प्रश्न क्रमांक 06 से 17 तक 2 अंक निर्धारित हैं (उत्तर लिखने की शब्द सीमा लगभग 30 शब्द)
4. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक 3 अंक निर्धारित हैं (उत्तर लिखने की शब्द सीमा लगभग 75 शब्द)
5. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक चार अंक निर्धारित हैं (उत्तर लिखने की शब्द सीमा लगभग 120 शब्द)
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए।
1. लौह अयस्क किस प्रकार का संसाधन है-
(अ) नवीकरण योग्य
(ब) प्रवाह
(स) जैव
(द) अनवीकरण योग्य
2. पंजाब में भूमि निम्नीकरण का निम्नलिखित में से मुख्य कारण क्या है-
(अ) गहन खेती
(ब) अधिक सिंचाई
(स) वनोन्मूलन
(द) अति पशुचारण
3. इनमें से कौन सी रवि की फसल है-
(अ) चावल
(ब) मोटे अनाज
(स) चना
(द) कपास
4. निम्न में से कौन सा उद्योग चूना पत्थर को कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त करता है-
(अ) एलुमिनियम
(ब) प्लास्टिक
(स) सीमेंट
(द) मोटर गाड़ी
5. हमारे देश में निम्न में से कौन सा महत्वपूर्ण परिवहन का साधन है-
(अ) पाइपलाइन
(ब) रेल परिवहन
(स) सड़क परिवहन
(द) वायु परिवहन
6. लौह अयस्क का उत्पादन किस राज्य में सबसे अधिक होता है-
(अ) उड़ीसा
(ब) कर्नाटक
(स) छत्तीसगढ़
(द) झारखंड
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. भारत में सिंहों का प्राकृतिक आवास स्थल गुजरात का …. है।
2. नेपोलियन बोनापार्ट सन् …. के युद्ध में पराजित हुआ।
3. 'करो या मरो' का नारा …. ने दिया था।
4. भारत में …. शासन है।
5. रंगभेद नीति का विरोध करने वाले दक्षिण अफ्रीका के नेता …. थे।
6. औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम …. में प्रारंभ हुई।
7. नेपाल में विलक्षण जन आंदोलन सन् …. में हुआ।
प्रश्न 3. एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिए-
1. नेपोलियन बोनापार्ट का संबंध किस देश से था ?
2. आई. एम. एफ का पूरा नाम लिखिए।
3. मार्टिन लूथर कौन था ?
4.प्रिंटिंग प्रेस सर्वप्रथम किस सदी में भारत आया ?
5.हीराकुंड बाँध किस नदी पर बनाया गया है?
6. गुजरात तट पर कौन सा बंदरगाह स्थित है?
प्रश्न 4. सत्य असत्य लिखिए-
1.जो वनस्पति मूल रूप से भारतीय नहीं है, उसे देशज वनस्पति कहते हैं।
2.श्रीलंका में सिंहली भाषा को राजभाषा घोषित किया गया है।
3. भारत में एक दलीय प्रणाली प्रचलित है।
4. 1990 में भारत में गठबंधन सरकार की शुरुआत हुई।
5. ईसाई धर्म की शाखाएं कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट दो भागों में बंटी है।
6. शहर से ग्राम की ओर पलायन करना शहरीकरण कहलाता है।
प्रश्न 5. सही जोड़ी बनाइए-
(अ) (ब)
लोकतंत्र केरल
दक्षिण अफ़्रीका तीन
पूर्ण साक्षर राज्य बहुतों का शासन
अर्थव्यवस्था के क्षेत्र नेल्सन मंडेला
मुद्रा का आधुनिक रूप कंप्यूटर
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी करेंसी
प्रश्न 6. संसाधन किसे कहते हैं?
अथवा
भारत में पाई जाने वाली कोई तो मिट्टियों के नाम लिखो।
प्रश्न 7. आरक्षित वन किसे कहते हैं?
अथवा
जैव विविधता क्या है?
प्रश्न 8. जूट को सुनहरा रेशा क्यों कहा जाता है?
अथवा
खरीफ की फसलों के नाम लिखिए।
प्रश्न 9. जॉवर कौन थे?
अथवा
औद्योगिक क्रांति से क्या आशय है?
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
CG board class 10th Hindi trimasik paper 2022
CG board class 10th English trimaasik paper 2022
CG board class 10th science trimasik paper 2022
CG board class 10th maths trimasik paper 2022
प्रश्न 10. गुटेनबर्ग कौन था?
अथवा
पंचांग से क्या आशय है?
प्रश्न 11. अश्वेत शक्ति आंदोलन क्या था?
अथवा
एफ्रो अमरीकी से क्या आशय है?
प्रश्न 12. आर्थिक विकास से क्या आशय है?
अथवा
आर्थिक विकास किस पर निर्भर करता है?
प्रश्न 13. वस्तु विनिमय प्रणाली से क्या आशय है?
अथवा
स्वसहायता समूह में निर्णय कौन करता है?
प्रश्न 14. वैश्वीकरण क्या है?
अथवा
विदेशी व्यापार से क्या आशय है?
प्रश्न 15. उपभोक्ता शोषण से बचने के 2 उपाय लिखिए?
अथवा
सूचना के अधिकार से क्या आशय है?
प्रश्न 16. लौह एवं अलौह धातुओं में क्या अंतर है?
अथवा
धात्विक एवं अधात्विक खनिज में अंतर लिखिए।
प्रश्न 17. औद्योगिक प्रदूषण किसे कहते हैं? समझाइए।
अथवा
राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उद्योगों का क्या योगदान है?
प्रश्न 18. प्रथम विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन क्यों बढ़ा था?
अथवा
ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में बुनकरों पर निगरानी रखने के लिए गुमाश्तों को क्यों नियुक्त किया?
प्रश्न 19. राष्ट्रीय राजनैतिक दल किसे कहते हैं?
अथवा
राजनैतिक दलों के समक्ष कौन-कौन सी चुनौतियां हैं?
प्रश्न 20. निम्नलिखित को दिए गए भारत के मानचित्र में दर्शाइए-
(अ) रानीगंज
(ब) तारापुर
(स) अंकलेश्वर
(द) रावतभाटा
अथवा
निम्नलिखित को दिए गए भारत के मानचित्र में दर्शाइए-
(अ) विजयपुर
(ब) अमरकंटक
(स) मुंबई हाई
(द) बोकारो
Post a Comment